बीमारी का बगैर दवाई भी इलाज़ है,मगर मौत का कोई इलाज़ नहीं दुनियावी हिसाब किताब है कोई दावा ए खुदाई नहीं लाल किताब है ज्योतिष निराली जो किस्मत सोई को जगा देती है फरमान दे के पक्का आखरी दो लफ्ज़ में जेहमत हटा देती है

Tuesday 16 July 2019

17जुलाई ,2019 का पंचांग व राशिफल



ऊं नमः शिवाय शिव जी सदा सहाय
ऊं नमः शिवाय गुरुजी सदा सहाय
जय श्री बालाजी महाराज
निशुल्क पंचांग अपने मोबाईल फोन पर मंगवाने के लिए9911342666 पर अपना नाम वअपने शहर का नाम लिख कर व्हाट्सएप्प करे।

🌞 ~ *आज का श्री बालाजी पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 17 जुलाई 2019*
⛅ *दिन - बुधवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2076
⛅ *शक संवत -1941*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - वर्षा*
⛅ *मास - श्रावण  ( अनुसार आषाढ़)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण*
⛅ *तिथि - प्रतिपदा 18 जुलाई प्रातः 04:51 तक तत्पश्चात द्वितीया*
⛅ *नक्षत्र - उत्तराषाढा रात्रि 10:59 तक तत्पश्चात श्रवण*
⛅ *योग - विष्कम्भ 18 जुलाई प्रातः 03:48 तक तत्पश्चात प्रीति*
⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:33 से दोपहर 02:13 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:06*
⛅ *सूर्यास्त - 19:22*
⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - पूर्णिमांत श्रावण मासारम्भ*
💥 *विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
               🌞  पंचांग

🌷 *कमज़ोर बच्चों के लिए* 🌷
👧 *अगर कमज़ोर बच्चे हैं, तो पपीते के बीज छाया में सुखा दो और कूट के पाउडर बना दो । ५-७ पपीते के बीज का पाउडर और आधा चम्मच नीम का रस, बच्चे को ५ दिन तक पिलाओ । पेट में कृमि या और कोई तकलीफ है, वो दूर होगl
       🌞 * पंचांग ~* 🌞

🌷 *घर में  झगड़ा हो तो कैसे मिटाए* 🌷
👴 *घर का जो मुखिया है वो रात को सोते समय पलंग के नीचे पानी का लोटा भर के रखे सुबह उसमे देखते हुए नारायण-नारायण बोलो और नहा धोकर वो जल पीपल या तुलसी को चढ़ा दें, ये सावधानी रखें कि पानी पर किसी का पैर न पड़े ..बस घर के तमाम झगड़े खत्म…..  हरे हरे…*
👪 *घर मे पति पत्नी और बच्चें हैं . पति पत्नी में ही झगड़े हैं …घर में कोई मुखिया नहीं बड़ा नहीं तो क्या करें?*
*घर के बच्चे पिता के पलंग के नीचे पानी का लोटा रखें, सुबह लोटा लेके उसमें  देखें और माँ बाप को भी बोले कि बोलो, “नारायण नारायण…घर में झगडे ना हो!” ….तो घर के झगडे एक चुल्लू भर पानी में खत्म…*
*नारायण नारायण….. किस बात का झगड़ा है? ..जय हो..

🌷 *चतुर्मास में जीवनशक्ति बढ़ाने के उपाय* 🌷
🙏 *चतुर्मास में पाचनशक्ति मंद रहती है। अतः आहार कम करना चाहिए। पन्द्रह दिन में एक दिन उपवास करना चाहिए।*
🙏 *चतुर्मास में जामुन, कश्मीरी सेब आदि फल होते हैं। उनका यथोचित सेवन करें।*
🙏 *हरी घास पर खूब चलें। इससे घास और पैरों की नसों के बीच विशेष प्रकार का आदान-प्रदान होता है, जिससे स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।*
🙏 *गर्मियों में शरीर के सभी अवयव शरीर शुद्धि का कार्य करते हैं, मगर चतुर्मास शुद्धि का कार्य केवल आँतों, गुर्दों एवं फेफड़ों को ही करना होता है। इसलिए सुबह उठने पर, घूमते समय और सुबह-शाम नहाते समय गहरे श्वास लेने चाहिए। चतुर्मास में दो बार स्नान करना बहुत ही हितकर है। इस ऋतु में रात्रि में जल्दी सोना और सुबह जल्दी उठना बहुत आवश्यक है।*
🙏
           🌞
आज का राशिफल
मेष राशि
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आपको किसी खास काम में सफलता मिल सकती है। किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर पर जा सकते हैं। वहां जाकर आपको अच्छा लगेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। शाम तक घरेलू सामान खरीदने के लिए मार्केट जा सकते हैं। आप दूसरों से अपनी पर्सनल बातें शेयर कर सकते हैं। माता-पिता के प्रति कर्तव्यों को आप अच्छी तरह पूरा कर सकते हैं। किसी खास काम के सिलसिले से यात्रा करनी पड़ सकती है। गणेश जी को फूल अर्पित करें, रिश्ते बेहतर होंगे।

वृष राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। शाम तक आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा। जीवनसाथी का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। किसी बुजुर्ग की मदद करने से आपको लाभ होगा। सेहत के मामले में आप बेहतर महसूस करेंगे। लवमेट के साथ दिन अच्छा गुजरेगा। साथ ही डिनर के लिए उनके साथ लंच का प्लान करेंगे। इस राशि की महिलाएं कुछ नया पकवान बना सकती हैं। जिन लोगों से आपकी मुलाकात कभी-कभी ही होती है, उनसे संपर्क करने के लिए आज का दिन बढ़िया है। जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, आपके जीवन में खुशियाँ ही खुशियाँ आयेंगी
मिथुन
भावनात्मक फैसलों के लिए बहुत अच्छा समय नहीं है, क्योंकि इस अवधि के दौरान आप जो भी निर्णय लेंगे, उसे पूरा करना मुश्किल होगा। आप अपनी मनोदशा और आत्मविश्वास में गिरावट का अनुभव कर सकते हैं I इस समय अपने साहस को बटोरें और समय का अधिकतम लाभ उठाएं। आज अपने लिए पारिवारिक सदस्यों का व्यवहार पहेली बन सकता है। सामुदायिक और साझेदारी के कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ेंगे और आप अपने व्यक्तिगत शिखर पर होंगे।
कर्क
आपकी नौकरी के हालात में सुधार संभव है। किन्तु स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मियो से विरोध हो सकता है। व्यापारिक एवं व्यावसायिक संदर्भ में विरोधी प्रतिष्ठा बिगाड़ने की चेष्टा कर सकते हैं, अत: सावधान रहें। आपको अपने भाई-बहन से सहायता मिलेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। छोटी यात्राओं से अच्छा फल मिलेगा।
सिंह
आपको नौकरी या काम-काज से जुड़े कई नए विकल्प मिल सकते हैं। हालांकि, जल्दबाजी में निर्णय लेने से आपको बचना चाहिए। व्यापारिक संदर्भ में आप कार्य विस्तार योजनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश करेंगे। किए गए वादों को निभाएं और दूसरों पर विश्वास करें। ये अपनी क्षमताओं को दिखाने का सही समय है। ब्रेक-अप से बचने के लिए एक-दूसरे का यकीन न तोड़ें। साथ ही अपने प्रियजनों के साथ थोड़ा ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। नाक, कान और गले से जुड़े रोगों से बचें। मेहनत और लगन से आप आने वाले दिनों में जो चाहे, वह हासिल कर सकते हैं।
कन्या
छात्रों के लिए दिन शुभ रहेगा। छात्र प्रतियोगिताओं में अच्छा करेंगे और अपने इच्छित संस्थान में प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे। पारिवारिक जीवन सुचारु रहेगा। आप में से कुछ लोग वाहनों से संबंधित व्यवसाय और कृषि से अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को कार्य स्थल पर बहुत अधिक तनाव और दबाव कुछ बेचैन कर सकता है। सहयोगियों के विश्वास प्राप्त कर आप आने वाले दिनों में शुभ प्रगति कर पाएंगे। मानसिक तनाव के कारण स्वास्थ्य अस्थिर रह सकता है। आराम करने के लिए पर्याप्त समय लें।
तुला
आज का दिन आपको धनी और प्रसिद्ध बना सकता है। हालांकि यह आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है। व्यापारिक और व्यवसायिक संदर्भ में आप मेहनती और प्रभावशाली व्यक्तियों की सहायता से अपनी स्थिति में सुधार करेंगे। चोरी की वजह से आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है, अत: आपको सावधान और सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपको अपने लेखन के माध्यम से और परामर्श देकर कुछ लाभ मिल सकते हैं।
वृश्चिक
दिन भाग-दौड़ वाला हो सकता है। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होंगे और आपका उत्साह आपको साहस एवं बल प्रदान करेगा जिसके फलस्वरूप आप व्यावसायिक स्थितियों को अपने पक्ष में मोड़ पाएंगे। आप अपने साथियों को फायदा पहुंचाने और उनको प्रभावित करने के अवसरों का पूर्ण लाभ उठाएंगे। आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। नए संपर्क विकसित होने की संभावना है। आप सामाजिक और व्यावसायिक समारोहों में भी शामिल होंगे। यात्रा फलदायी साबित होगी। आप परिवार और प्रियजनों के साथ गुणवत्ता समय का आनंद लेंगे।
धनु
नए संपर्क और संचार व्यवसाय को एक नवीन दिशा प्रदान कर सकते हैं। आज समय की मांग है कि आप अपना ध्यान व्यवहारिक मामलों की ओर मोड़ें और उन उपायों को अपनाएं जो वित्तीय मामलों में आपको दीर्घकालिक सुरक्षा प्रदान कर सकती है। आप अपने लक्ष्यों को वास्तविक जिम्मेदारियों के प्रकाश में स्वीकार करते हुए परिभाषित करेंगे। बहुत सारी गतिविधियां संपन्न हो सकती हैं और यात्रा भी लाभदायक होगी। बच्चों और प्रियजनों के साथ बिताया गया समय रिश्तों को मजबूत करेगा। आप अपनी सोच और सपने अपने प्रेमी से साझा करेंगे जिससे आपके प्रेम-संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
मकर
आज आपके लिए समय कठोर हो सकता हैं और आप कुछ काम पूरा करने में असमर्थ हो सकते हैं। व्यावसायियों को कुछ श्रम संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कुछ वित्तीय बाधाएं हो सकती हैं और आपको अपने भुगतानों को पूरा करने में कठिनाई होगी। आपको अपने घर या कार्यालय की मरम्मत और रख-रखाव पर खर्च करना पड़ सकता है। इसके कारण आप बचत अथवा निवेश नहीं कर पाएंगे। मित्र और शुभचिंतक अपना सहयोग देंगे।
कुंभ
आप अपने आत्मविश्वास को फिर से हासिल करेंगे और पूरे समर्पण के साथ काम में जुटेंगे जो सकारात्मक विकास को जन्म देगा। आप एक से अधिक प्रोजेक्ट में शामिल हो सकते हैं और समय की कमी भी महसूस कर सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार होना तय है और आपको आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकता है। यदि आप परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी स्थिति को सुदृढ़ करना चाहते हैं, तो अपना ध्यान और समर्पण न खोएं। आपको अपने जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम-संबंध मजबूत होंगे।
मीन
यह मिश्रित परिणामों की अवधि होगी। आप अपने कार्यस्थल पर नई कठिनाइयों का सामना कर सकते हैं। यह समय नई रणनीति और दृष्टिकोण अपनाने और केंद्रित रहने का है। सहयोगी और सहकर्मी आपकी बात आसानी से समझ नही पाएंगे। व्यक्तिगत संबंध मजबूत होंगे और आप जब चाहें तब अपने साथी का पूरा सहयोग प्राप्त करेंगे। आप बौद्धिक और शैक्षिक गतिविधियों के लिए तैयार रहेंगे। अचानक खर्च हो सकता है।
आज 17जुलाई को जन्मे  व्यक्तियों को हार्दिक शुभकामनाएं
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 17 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 8 होगा।
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक सहनशाील, साहसी एवं संघर्षशील होते हैं। व्यक्तित्व इनका अंतर्मुखी होता है। जीवन में सदैव ही अपने कत्र्तव्यों को प्राथमिकता देते हैं। लक्ष्य प्राप्ति कठिन श्रम संघर्ष के बाद ही
होती है। हृदय से ये जातक उदार एवं धैर्यवान होते हैं। जीवन में इन्हें पूर्णं यश एवं आनंद की प्राप्ति होती है।

आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष मन में नई उर्जा का संचार होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। भौतिक सुख साधनों पर व्यय होगा। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में  वृद्धि होगी। जीवन में एक अनुकूल और सुखद मोड़ आयेगा। इस वर्ष यात्राएं अधिक होंगी। विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे। मकान या प्लाट का क्रय होगा। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता  एवं इंजीनियरिंग, खाद्य निरीक्षक, होटल व्यवसाय, यातायात विभाग, सामाजिक सेवा, एनीमेशन, अभिनयआदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक दृष्टी  वर्ष लाभकारी रहेगा। सौन्दर्य प्रसाधन, आभूषण, श्रंगार सामग्री, खाद्य पदार्थ आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम लाभ होगा। साझेदारी में किसी नए व्यवसाय का अवसर मिल सकता है। सरकारी या अद्र्धसरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानांतरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।
शुभ दिनांक : 8  17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष : 2017, 2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता 

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी
LAL Kitab Anmol

0 comments:

Post a Comment

अपनी टिप्पणी लिखें

 
भाषा बदलें
हिन्दी टाइपिंग नीचे दिए गए बक्से में अंग्रेज़ी में टाइप करें। आपके “स्पेस” दबाते ही शब्द अंग्रेज़ी से हिन्दी में अपने-आप बदलते जाएंगे। उदाहरण:"भारत" लिखने के लिए "bhaarat" टाइप करें और स्पेस दबाएँ।
भाषा बदलें