बीमारी का बगैर दवाई भी इलाज़ है,मगर मौत का कोई इलाज़ नहीं दुनियावी हिसाब किताब है कोई दावा ए खुदाई नहीं लाल किताब है ज्योतिष निराली जो किस्मत सोई को जगा देती है फरमान दे के पक्का आखरी दो लफ्ज़ में जेहमत हटा देती है

Saturday 6 July 2019

पंचांग 6 जुलाई 2019

अंतर्गत लेख:


जय श्री बालाजी
ऊं नमः शिवाय शिव जी सदा सहाय
ऊं नमः शिवाय गुरु जी सदा सहाय


निशुल्क पंचांग अपने मोबाईल फोन पर मंगवाने के लिए 9911342666 पर अपने नाम व शहर का नाम लिख कर व्हाट्सएप्प करें

🌞 ~ आज का श्री बालाजी पंचांग ~ 🌞
⛅ दिनांक 06 जुलाई 2019
⛅ दिन - शनिवार
⛅ *विक्रम संवत - 2076
⛅ शक संवत -1941
⛅ अयन - दक्षिणायन
⛅ ऋतु - वर्षा
⛅ मास - आषाढ़
⛅ पक्ष - शुक्ल
⛅ तिथि - चतुर्थी दोपहर 01:10 तक तत्पश्चात पंचमी
⛅ नक्षत्र - मघा रात्रि 10:11 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी
⛅ योग - सिद्धि रात्रि 09:52 तक तत्पश्चात व्यतिपात
⛅ राहुकाल - सुबह 09:11 से सुबह 10:51 तक
⛅ सूर्योदय - 06:02
⛅ सूर्यास्त - 19:23
⛅ दिशाशूल - पूर्व दिशा में
⛅ व्रत पर्व विवरण - विनायक चतुर्थी
💥 विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
💥 ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।' (ब्रह्म पुराण')
💥 शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण')
💥 हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)
           

🌷 स्वास्थ व समृद्धि प्रदायक तुलसी 🌷
🌿 एक और ख़ास बात, तुलसी बोओ (लगाएँ ) | तुलसी के पौधे से जो ऑक्सीजन निकलती है वह बहुत सात्त्विक होती है, और भी बहुत सारे फायदे हैं | आयुर्वेदिक ढंग से तो गजब के फायदे हैं लेकिन हवामान की शुद्धि करने में भी फायदेमंद है तुलसी | सुबह तुलसी के ५-७ पत्तों का सेवन स्मृति और रोगप्रतिकारक शक्ति बढ़ाता है |
🌿 तुलसी के पौधे घर में लगे हों तो हानिकारक कीताणु नहीं आते |
🙏🏻
     

🌷 व्यतिपात योग 🌷
🙏🏻 व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है।
🙏🏻 वाराह पुराण में ये बात आती है व्यतिपात योग की।
🙏🏻 व्यतिपात योग माने क्या कि देवताओं के गुरु बृहस्पति की धर्मपत्नी तारा पर चन्द्र देव की गलत नजर थी जिसके कारण सूर्य देव अप्रसन्न हुए  नाराज हुए , उन्होनें चन्द्रदेव को समझाया पर चन्द्रदेव ने उनकी बात को अनसुना कर दिया तो सूर्य देव को दुःख हुआ कि मैने इनको सही बात बताई फिर भी ध्यान नहीं  दिया और सूर्यदेव को अपने गुरुदेव की याद आई कि कैसा गुरुदेव के लिये आदर प्रेम श्रद्धा होना चाहिये पर इसको इतना नहीं थोडा भूल रहा है ये, सूर्यदेव को गुरुदेव की याद आई और आँखों से आँसू बहे वो समय व्यतिपात योग कहलाता है। और उस समय किया हुआ जप, सुमिरन, पाठ, प्रायाणाम, गुरुदर्शन की खूब महिमा बताई है वाराह पुराण में।
💥 विशेष ~ व्यतिपात योग - 06 जुलाई 2019 शनिवार को रात्रि 10:12 से 07 जुलाई, रविवार को शाम 06:33 तक  व्यतिपात योग है।


📖
    🌞 आज का राशिफल


मेष राशि
खुद में बदलाव लाने के लिए आज का दिन अच्छा है । आपके व्यवहार से लोग काफी प्रभावित होंगे । इस राशि के अर्थशास्त्र से जुड़े स्टूडेंट्स को नौकरी का कोई अच्छा प्रस्ताव मिलने की संभावना है । आज आप भविष्य में पैसों को इकट्ठा करने का प्लान बनायेंगे । जीवनसाथी के साथ किसी मूवी को देखने जायेंगे | बेरोजगार लोगों को आज रोजगार का अवसर मिलेगा । आपकी दोस्ती की लिस्ट  की संख्या में बढ़ोतरी होगी । ऑफिस के काम से कहीं बाहर यात्रा करनी पड़ सकती है । धन लाभ होने के पूरे चांस हैं । मंदिर में साबुत मूंग की दाल दान करें, आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

वृष राशि 
आज अचानक कहीं से धन लाभ होगा । आपके आर्थिक पक्ष में मजबूती आयेगी। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे । आपको पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी । आज किसी नये व्यक्ति से दोस्ती के योग बन रहे हैं, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद रहेगा | इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन है | आपका पढ़ाई में मन लगेगा। साथ ही नये कोर्स को ज्वाइन करने के लिए दिन शुभ है | सफलता जरूर मिलेगी | कार्यक्षेत्र में वृद्धि के साथ धन लाभ होगा | लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है | ब्राहमण को मिट्टी का बर्तन दान करें, धन में बढ़ोतरी होगी |
मिथुन राशि
आज किसी काम में की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा | सोसाइटी में सबके सामने अपनी बात रखने का आपको पूरा मौका मिलेगा | धन लाभ के नये रास्ते नजर आयेंगे। आज नयी जमीन खरीदने का योग बन रहा है | इस राशि के मैकैनिकल इंजीनियर्स के लिए आज का दिन सफलता प्रदान करने वाला है | सेहत के मामले में आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे | आपकी माता के स्वास्थ्य में भी काफी सुधार आयेगा | माँ दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें, आपकी सफलता सुनिश्चित होगी |

कर्क राशि 
आज किसी काम को शुरू करने से पहले आपको घर के बड़े-बुजुर्ग की राय लेनी चाहिए | इससे आपके काम निश्चित तौर पर बनेंगे | आज किसी छोटी-सी बात पर जीवनसाथी से अनबन होने की संभावना है | अपने रिश्तों की गरिमा को बनाये रखने के लिए आपको उनसे बहस करने से बचना चाहिए, सब अच्छा होगा | किसी मित्र की मदद से आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा | पौष्टिक खाने का सेवन करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा | किसी अनजान व्यक्ति से दोस्ती करने से आपको बचना चाहिए | दुर्गा जी को इत्र चढ़ाएं, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी |

सिंह राशि 
आज आपका समय परिवार वालों के साथ बीतेगा | घर की कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको मिल सकती है | ऑफिस में सीनियर्स आपके काम से खुश रहेंगे | आपको अधिकारियों का
सहयोग प्राप्त होगा | शाम को इवनिंग वॉक करने से आप खुद को स्वस्थ और ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे | इस राशि के फिजिक्स स्टूडेंट्स को आज पढ़ाई में कड़ी मेहनत करने की जरूरत है | कुल मिलाकर आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया वाला रहेगा | जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा |

कन्या राशि 
आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे | इस राशि के छोटे बच्चे आज पढ़ाई में अधिक रूचि लेंगे | इससे माता-पिता बहुत खुश रहेंगे | जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है | विवाह के कई नये प्रस्ताव आयेंगे | परिवार वालों के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर जाने की योजना बनायेंगे, जिससे घर का माहौल आनन्दमय हो जाएगा | स्वास्थ्य आज पहले से बढ़िया रहेगा | आपकी कोई खास इच्छा आज जरूर पूरी होगी | लवमेट के लिए आज का दिन फेवरेबल है| गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं, आपका दिन खुशनुमा रहेगा |


तुला राशि 
आज आपके मन में कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपके किसी खास काम को पूरा करने में मदद करेगा | ऑफिस में आज आपकी एक्टिविटी पर नजर रखी जा सकती है, आपको संभलकर रहना चाहिए | अगर आपकी किसी मित्र से अनबन हो रखी है, तो वो आज दोस्ती का हाथ बढ़ा सकता है। आपके स्वास्थ्य में आज कुछ गिरावट आ सकती है | इस राशि के जो लोग स्पोर्ट्स के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, आज उनका दिन सामान्य रहने वाला है | आपको बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद प्राप्त होगा | छोटे बच्चे को हरे रंग का पेन गिफ्ट करें, आपकी सभी समस्याओं का हल निकलेगा | 

वृश्चिक राशि 
आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी | पैसा कमाने का कोई शार्टकट तरीका अपनाएंगे | जीवनसाथी को खुश करने के लिए आप उन्हें कोई अच्छा-सा गिफ्ट देंगे | परिवार में
सबके साथ रिश्ते बेहतर बने रहेंगे | अपने स्वास्थ्य को फिट रखने के लिए आपको ताजे फलों का सेवन करना चाहिए | इस राशि के जो लोग कवि हैं, आज वो किसी नई कविता की रचना करेंगे | आपकी लेखन कला से लोग प्रभावित होंगे | जो लोग फील्ड वर्क करते हैं, उन्हें किसी काम से दूसरे शहर जाना पड़ सकता है। गाय को हरी घास खिलाएं, रिश्ते बेहतर होंगे।

धनु राशि 
आज आप जरूरी काम को निपटाने के लिए प्री-प्लानिंग करेंगे | समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी | आज शाम को किसी दोस्त के घर पर जायेंगे | उनके साथ किसी इम्पोर्टेन्ट टॉपिक पर बातचीत होगी | इस राशि के फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रहे स्टूडेंट्स के पास आज किसी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है | आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी | लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल है | तोते को हरी मिर्च खिलाएं, कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी होगी |

मकर राशि 
आज आपका रूझान आध्यात्म की ओर अधिक रहेगा | जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे | परिवार के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी | ऑफिस में आज किसी से बहस होने की संभावना है | आपको इससे बचकर रहने की जरूरत है | इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा | कोई जरूरी केस आपके पक्ष में हो सकता है | बिल्डर्स अपने कार्यक्षेत्र को बढ़ाने पर विचार कर सकते हैं। आपको धन लाभ होने की उम्मीद है | ब्राह्मण के पैर छूकर आशीर्वाद लें, कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी होगी |

कुंभ राशि 
आज आप किसी काम में माता-पिता की सलाह लेंगे | ये सलाह आपके लिये लाभकारी रहेगी | आज आपके मन में सामाजिक कार्य करने के लिए कई नए विचार आएंगे | सोसाइटी के लोग आपके अच्छे व्यवहार से खुश रहेंगे | ऑफिस में किसी सहकर्मी से काम के लिये कोई सलाह मिलेगी, जो कि आपके लिए कारगर साबित होगी | आपका वैवाहिक जीवन मधुरता से परिपूर्ण रहेगा। कई दिनों से पैसों के उलझे मामले आज सुलझ जायेंगे | आपकी खुशियों में इजाफा होगा। माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा |

मीन राशि 
आपके रिश्तों में कुछ दिनों से बनी कड़वाहट आज मिठास में बदल जाएगी | इस राशि के साईंस स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है | दोस्तों से किसी प्रश्न को समझने में मदद मिलेगी | आपको अपने जीवन में परिवर्तन लाने के कई अवसर मिलेंगे। सही अवसर का चुनाव आपके लिए फायदेमंद रहेगा | इस राशि की महिलाओं का ध्यान आज घरेलू कामों में पूरी तरह से केन्द्रित रहेगा | आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, रिश्तों में मिठास बनी रहेगी |
जिनका आज जन्मदिन हैं उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है। 

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष :  2016, 2022, 2026 

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी 

कैसा रहेगा यह वर्ष
जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।
LAL Kitab Anmol

0 comments:

Post a Comment

अपनी टिप्पणी लिखें

 
भाषा बदलें
हिन्दी टाइपिंग नीचे दिए गए बक्से में अंग्रेज़ी में टाइप करें। आपके “स्पेस” दबाते ही शब्द अंग्रेज़ी से हिन्दी में अपने-आप बदलते जाएंगे। उदाहरण:"भारत" लिखने के लिए "bhaarat" टाइप करें और स्पेस दबाएँ।
भाषा बदलें