बीमारी का बगैर दवाई भी इलाज़ है,मगर मौत का कोई इलाज़ नहीं दुनियावी हिसाब किताब है कोई दावा ए खुदाई नहीं लाल किताब है ज्योतिष निराली जो किस्मत सोई को जगा देती है फरमान दे के पक्का आखरी दो लफ्ज़ में जेहमत हटा देती है

Thursday 5 September 2019

आज छ सितंबर 2019 का पंचांग व राशिफल



ओम नमः शिवाय शिवजी सदा सहाय
ओम नमः शिवाय गुरुजी सदा सहाय
ओम नमः शिवाय श्री बाला जी सदा सहाय
निशुल्क



पंचांग अपने मोबाइल फोन पर मंगवाने के लिए 9911342666 पर अपने नाम के साथ मे शहर का नाम लिख कर व्हाट्सएप्प करे।
~ *आज का श्री बालाजी पंचांग* ~
⛅ *दिनांक 06 सितम्बर 2019*
⛅ *दिन - शुक्रवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2076
⛅ *शक संवत -1941*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - शरद*
⛅ *मास - भाद्रपद*
⛅ *पक्ष - शुक्ल*
⛅ *तिथि - अष्टमी रात्रि 08:43 तक तत्पश्चात नवमी*
⛅ *नक्षत्र - ज्येष्ठा 07 सितम्बर प्रातः 04:59 तक तत्पश्चात मूल*
⛅ *योग - विष्कम्भ शाम 05:27 तक तत्पश्चात प्रीति*
⛅ *राहुकाल - सुबह 10:52 से दोपहर 12:25 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:24*
⛅ *सूर्यास्त - 18:49*
⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - राधाष्टमी, दधीचि ऋषि जयंती, महालक्ष्मी व्रतारम्भ, गौरी पूजन*
💥 *विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
💥 *अष्टमी तिथि के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
            राधा अष्टमी* 🌷
🙏🏻 *06 सितम्बर, शुक्रवार को श्रीराधा अष्टमी है। जन्माष्टमी के पूरे 15 दिन बाद ब्रज के रावल गांव में राधा जी का जन्म हुआ । कहते हैं कि जो राधा अष्टमी का व्रत नहीं रखता, उसे जन्माष्टमी व्रत का फल नहीं मिलता। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधाष्टमी व्रत रखा जाता है। पुराणों में राधा-रुक्मिणी को एक ही माना जाता है। जो लोग राधा अष्टमी के दिन राधा जी की उपासना करते हैं, उनका घर धन संपदा से सदा भरा रहता है। राधा अष्टमी के दिन ही महालक्ष्मी व्रत का आरंभ होता है।*
➡ *पुराणों के अनुसार राधा अष्टमी*
🙏🏻 *स्कंद पुराण के अनुसार राधा श्रीकृष्ण की आत्मा हैं। इसी कारण भक्तजन सीधी-साधी भाषा में उन्हें 'राधारमण' कहकर पुकारते हैं।*
🙏🏻 *पद्म पुराण में 'परमानंद' रस को ही राधा-कृष्ण का युगल-स्वरूप माना गया है। इनकी आराधना के बिना जीव परमानंद का अनुभव नहीं कर सकता।*
🙏🏻 *भविष्य पुराण और गर्ग संहिता के अनुसार, द्वापर युग में जब भगवान श्रीकृष्ण पृथ्वी पर अवतरित हुए, तब भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी के दिन महाराज वृषभानु की पत्नी कीर्ति के यहां भगवती राधा अवतरित हुई। तब से भाद्रपद शुक्ल अष्टमी 'राधाष्टमी' के नाम से विख्यात हो गई।*
🙏🏻 *नारद पुराण के अनुसार 'राधाष्टमी' का व्रत करनेवाला भक्त ब्रज के दुर्लभ रहस्य को जान लेता है।*
🙏🏻 *पद्म पुराण में सत्यतपा मुनि सुभद्रा गोपी प्रसंग में राधा नाम का स्पष्ट उल्लेख है। राधा और कृष्ण को 'युगल सरकार' की संज्ञा तो कई जगह दी गई है।*
        *मनोकामनापूर्ति योग* 🌷
🙏🏻 *देवी भागवत में व्यास भगवान ने बताया है.... भाद्रपद मास, शुक्ल नवमी तिथि हो ..... उस दिन अगर कोई जगदंबाजी का पूजन करता है, तो उसकी मनोकामनायें पूर्ण होती है , और जिंदगी जब तक उसकी रहेगी वो सुखी और संपन्न रहेगा | और वो दिन 07 सितम्बर 2019 शनिवार को है, इस दिन ए मंत्र का जप करें......*
🌷 *ॐ अम्बिकाय नम :*
🌷 *ॐ श्रीं नम :*
🌷 *ॐ ह्रीं नम:*
🌷 *ॐ पार्वेत्येय नम :*
🌷 *ॐ गौराये नम :*
🌷 *ॐ शंकरप्रियाय नम :*
🙏🏻 *थोड़ी देर तक बैठकर जप करना | और जिसको धन धान्य है, वो माँ से कहना मेरी गुरुचरणों में श्रध्दा बढे, भक्ति बढे (ये भी एक संपत्ति है साधक की) मेरी निष्ठा बढे मेरी उपासना बढे |*
मेष- दिन की शुरुआत में चीजें योजना के अनुसार घटित नहीं हो पायेंगी। किन्तु आप घटनायों पर कैसे प्रतिक्रिया करते हैं, यह अत्यधिक महत्वपूर्ण है । ध्यान केंद्रित कर चीजों को अपने पक्ष में करने का आर्थिक समस्याएं सर उठा सकती हैं। दिन के उतरार्ध तक आप विरोधियों का मुकाबला करने में सक्षम होंगे। रचनात्मकता आपके दृष्टिकोण और रणनीति में बदलाव कर सकती है।आप परिवार के समर्थन और पूर्ण सहयोग का आनंद लेंगे और बुजुर्गों  की सलाह उपयोगी होगी।
वृष- आज का दिन आप में से अधिकतर के लिए शुभ परिणामदायक रहेगा। सामाजिक कार्य या राजनीति से जुड़े लोग कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करेंगे। आप में से कुछ नवीन संपर्क स्थापित कर पाएंगे। रचनात्मक क्षेत्रों में आप असाधारण रूप से अच्छा करेंगे। परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश करने वालों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। कोर्ट में लंबित कोई संपत्ति संबंधी मामला आपके पक्ष में जाएगा। घरेलू वातावरण अच्छा रहेगा और आपका स्वास्थ्य भी बढ़िया रहेगा।
मिथुन-आज का दिन अत्यधिक शुभ है  और आप काफी प्रगति करेंगे। आय की  वृद्धि के लिए स्थिति विकसित होगी। वित्तीय स्थिति में सुधार संभव है। यदि बैंक या वित्तीय संस्थान से ऋण की तलाश है तो अपने प्रयासों को जारी रखें क्योंकि सफलता कोने में ही है। पारिवारिक संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन अपने आहार और दिनचर्या पर ध्यान दें। यदि किसी परीक्षा या प्रतियोगिता में भाग ले रहें है तो परिणाम आपके दिल को खुशी प्रदान करेंगे
कर्क-आज का दिन आप में से अधिक्तर के लिए लाभकारी  सिद्ध हो सकता है। आप शुभचिंतकों और दोस्तों की मदद से भविष्य की योजनाएं बना सकेंगे। छात्रों के लिए यह अच्छा समय है और उन्हें अच्छे परिणाम भी मिलेंगे। यदि आप अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहते हैं तो इस समय का अधिकतम लाभ उठाएं और उचित कदम उठाएं। आपकी  संगीत, कविता, गायन आदि कलाओं में रुचि होगी, प्रतिद्वंद्वी सक्रिय होंगे, लेकिन आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। सौहार्दपूर्ण पारिवारिक जीवन रहेगा। अपने स्वास्थ्य की अनदेखी न करें और मौसमी बीमारियों के लिए सावधानी बरतें।
सिंह-जीवनसाथी की ख़राब सेहत की वजह से घर में ख़ुशियों की कमी आएगी। आप चिड़चिड़े महसूस करेंगे, किन्तु  आपको शांत और संयम रखने की ज़रूरत है। जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। आपके बच्चे आपका ध्यान रखेंगे। आपको दफ़्तर में आपके सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। वरिष्ठ आपके काम को सराहेंगे। वित्तीय फैसले लेने के लिए यह बहुत अच्छा वक़्त है। प्रेम प्रसंग के मामले में  आज का दिन अनुकूलता लिए हुए है। खास कर वो लोग जो समाज की मर्यादाओ को अधिक महत्त्व नहीं देते उनके दोनो हाथों में लड्डू होने जैसी स्थिति रहने वाली है। शुरुआती दिनों में आप धन खर्च आज आप धन व्यय कर जीवन का आनंद तलाशने की कोशिश में रहेंगे।
कन्या-अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरतें। प्रेम संबंधों के मध्य ग़लतफहमी न पनपने दें। यदि आपका अत्यधिक मौज-मस्ती का स्वभाव है तो सावधान हो जाएं अन्यथा किसी स्कैंडल में फंस सकते हैं।किसी समस्या या विवाद को सुलझाने में अत्यधिक धन खर्च हो सकता है। व्यापारियों के लिए अचानक और अप्रत्याशित धन प्राप्ति की सम्भावना बन रही है। आज आप उच्च अधिकारियों या समाज के उच्च व्यक्तियों के संपर्क में आ सकतें हैं । हालांकि आपको  अपनि  कार्य शैली में कुछ परिवर्तन करना पड़ सकता है।जिसके कारण आपके कार्य प्रभावित होंगे।
तुला-आज आप शत्रुओं को समूल नष्ट करने में सक्षम होंगे। कोई भी पुराना विवाद समाप्त होगा और परिणाम आपके पक्ष में होने की  पूरी सम्भावना है। परन्तु समय अनुकूल होने के बावजूद शत्रु लगातार पनपेंगे और परेशान करेंगे। आपके अंदर भी कुछ उतावलापन और उग्रता जन्म लेगी, आपको इसपर नियंत्रण रखना चाहिए। कार्य क्षेत्र में नए प्रयोग या कुछ अधिक धन लगाने से बचें। शिक्षा-प्रतियोगिता के लिए समय बेहतर है, नौकरी तलाशने वालों को कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं।
वृश्चिक-आज का दिन मिश्रित परिणामदायक रहेगा।आमदनी ठीक रहेगी, लेकिन बढ़ते खर्चों पर विराम लगाने में आप  सफल नहीं हो पाएंगे। दिन-प्रतिदिन के कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। एक बड़े उद्यम में शामिल होने से पहले पर्याप्त पूछताछ करें। काम के लिए लंबी दूरी की यात्रा लाभदायक होगी। कुछ मामूली मुद्दों पर घरेलू मोर्चे पर तनातनी हो सकती है। घर पर कुछ धार्मिक समारोह मनाया जा सकता है।
धनु-आज  आपको मिश्रित परिणाम मिलेंगे। आपके कार्यस्थल पर उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आप प्रतिद्वंद्वी गतिविधियों से परेशान हो सकते हैं। वित्तीय बाधाओं को महसूस किया जाएगा क्योंकि खर्च में वृद्धि जारी रहेगी, लेकिन दोस्तों की मदद से आप चीजों को सकारात्मक रूप से घुमा पाएंगे। आप मौसम के अनुसार थोड़ा  शिथिल महसूस कर सकते हैं, इसलिए अपने आहार का विशेष ध्यान रखें और कुछ योग करें। किसी भी यात्रा को स्थगित करना उचित होगा। घर में कुछ तनाव हो सकता है इसलिए किसी भी तरह की बहस से दूर रहें।
मकर-जीवनसाथी के साथ आनंददायी समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में में कुछ विवादास्पद घटनाक्रम सामने आ सकते हैं। अत: सावधानी से आचरण करें। इस समय आपको अपनी वाणी पर विशेष संयम रखना होगा। आप सुख सुविधाओं का लाभ ले पाएंगे। कामों सफलता मिलेगी। सब प्रकार से अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आर्थिक लाभ के लिए कुछ अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है ।
कुंभ-आज आप  व्यस्त रहेंगे और व्यवासिक दृष्टि से  विकास संभव है। लक्ष्य प्राप्ति की ओर आप अपना ध्यान  केंद्रित रखेंगे। कार्यस्था पर  आपके काम से वरिष्ठ खुश होंगे। यदि आप अपने कार्यालय या अपने घर को बदलना चाहते हैं तो आप सफल होंगे। लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा और संपत्ति और वाहन में निवेश की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। बच्चे आप पर गर्व करेंगे। आप में से कुछ हृदय सम्बंधित समस्या से पीड़ित हो सकतें हैं।
मीन-नौकरीपेशा जातक पद्दोनती प्राप्त कर सकतें है। व्यवसाय में, एक नए कार्य का आरम्भ हो  सकता है या आप  एक नए सौदे को अंतिम रूप दे सकतें हैं, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा आपको योग्य लोगों के साथ स्थायी दोस्ती बना सकतें हैं। पारिवारिक जीवन आरामदायक और शांतिपूर्ण रहेगा। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं जो आपकी जीवन-शैली में सुधार करेंगे और आपकी संतुष्टि में वृद्धि करेंगे। आप और आपके परिवार के सदस्यों को बेहतर स्वास्थ्य का आनंद लेने की संभावना है, जिसमें कोई बड़ी चिंता नहीं है।
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं
दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78
शुभ वर्ष : 2016, 2022, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

कैसा रहेगा यह वर्ष
जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।
आज का उपाय 🕉
विवाह शादी होने मे बाधा आ रही हो यह उपाय करे
एक मटका ले उसको लाल
रंग से पूरी तरह रंग दे व उसमे एक नारियल डाल कर उसको अपने उपर से सात बार धुमाकर बहते जल मे जल प्रवाह करें
LAL Kitab Anmol

0 comments:

Post a Comment

अपनी टिप्पणी लिखें

 
भाषा बदलें
हिन्दी टाइपिंग नीचे दिए गए बक्से में अंग्रेज़ी में टाइप करें। आपके “स्पेस” दबाते ही शब्द अंग्रेज़ी से हिन्दी में अपने-आप बदलते जाएंगे। उदाहरण:"भारत" लिखने के लिए "bhaarat" टाइप करें और स्पेस दबाएँ।
भाषा बदलें