बीमारी का बगैर दवाई भी इलाज़ है,मगर मौत का कोई इलाज़ नहीं दुनियावी हिसाब किताब है कोई दावा ए खुदाई नहीं लाल किताब है ज्योतिष निराली जो किस्मत सोई को जगा देती है फरमान दे के पक्का आखरी दो लफ्ज़ में जेहमत हटा देती है

Sunday 15 September 2019

आज का पंचांग व राशिफल

अंतर्गत लेख:


ऊं नमः शिवाय शिवजी सदा सहाय
ऊं नमः शिवाय गुरुजी सदा सहाय
ऊं नमः शिवाय श्री बालाजी सदा सहाय

निशुल्क पंचांग अपने मोबाइल फोन पर मंगवाने/व्हाट्सएप्प ग्रुप में ऐड होने के लिए 9911342666 पर अपने नाम के साथ में शहर का नाम लिख कर व्हाट्सएप्प करे
 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~
⛅ *दिनांक 16 सितम्बर 2019*
⛅ *दिन - सोमवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2076
⛅ *शक संवत -1941*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - शरद*
⛅ *मास - अश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार भाद्रपद)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण*
⛅ *तिथि - द्वितीया दोपहर 02:35 तक तत्पश्चात तृतीया*
⛅ *नक्षत्र - रेवती 17 सितम्बर प्रातः 04:23 तक तत्पश्चात अश्विन*
⛅ *योग - वृद्धि रात्रि 10:55 तक तत्पश्चात ध्रुव*
⛅ *राहुकाल - सुबह 07:48 से सुबह 09:19 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:26*
⛅ *सूर्यास्त - 18:40*
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण -
💥 *विशेष -  द्वितीया को बृहती (छोटा बैंगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
       जानिए पुराणों के अनुसार श्राद्ध का महत्व*🌷
 🙏 *कुर्मपुराण : कुर्मपुराण में कहा गया है कि 'जो प्राणी जिस किसी भी विधि से एकाग्रचित होकर श्राद्ध करता है, वह समस्त पापों से रहित होकर मुक्त हो जाता है और पुनः संसार चक्र में नहीं आता।'*
 🙏 *गरुड़ पुराण : इस पुराण के अनुसार 'पितृ पूजन (श्राद्धकर्म) से संतुष्ट होकर पितर मनुष्यों के लिए आयु, पुत्र, यश, स्वर्ग, कीर्ति, पुष्टि, बल, वैभव, पशु, सुख, धन और धान्य देते हैं।*
 🙏 *मार्कण्डेय पुराण : इसके अनुसार 'श्राद्ध से तृप्त होकर पितृगण श्राद्धकर्ता को दीर्घायु, सन्तति, धन, विद्या सुख, राज्य, स्वर्ग और मोक्ष प्रदान करते हैं।*
 🙏 *ब्रह्मपुराण : इसके अनुसार 'जो व्यक्ति श्रद्धा-भक्ति से श्राद्ध करता है, उसके कुल में कोई भी दुःखी नहीं होता।' साथ ही ब्रह्मपुराण में वर्णन है कि 'श्रद्धा एवं विश्वास पूर्वक किए हुए श्राद्ध में पिण्डों पर गिरी हुई पानी की नन्हीं-नन्हीं बूंदों से पशु-पक्षियों की योनि में पड़े हुए पितरों का पोषण होता है। जिस कुल में जो बाल्यावस्था में ही मर गए हों, वे सम्मार्जन के जल से तृप्त हो जाते हैं।*
   *श्राद्ध में क्या करें क्या ना करें*
🌷 *श्राद्ध एकान्त में ,गुप्तरुप से करना चाहिये, पिण्डदान पर दुष्ट मनुष्यों की दृष्टि पडने पर वह पितरों को नहीं पहुचँता, दूसरे की भूमि पर श्राद्ध नहीं करना चाहिये, जंगल, पर्वत, पुण्यतीर्थ और देवमंदिर ये दूसरे की भूमि में नही आते, इन पर किसी का स्वामित्व नहीं होता, श्राद्ध में पितरों  की तृप्ति ब्राह्मणों  के द्वारा ही होती है, श्राद्ध के अवसर पर ब्राह्मण को निमन्त्रित करना आवश्यक है, जो बिना ब्राह्मण के श्राद्ध करता है, उसके घर पितर भोजन नहीं करते तथा श्राप देकर लौट जाते हैं, ब्राह्मणहीन श्राद्ध करने से मनुष्य महापापी होता है | (पद्मपुराण, कूर्मपुराण, स्कन्दपुराण )*
🌷 *श्राद्ध के द्वारा प्रसन्न हुये पितृगण मनुष्यों को पुत्र, धन, आयु, आरोग्य, लौकिक सुख, मोक्ष आदि प्रदान करते हैं , श्राद्ध के योग्य समय हो या न हो, तीर्थ में पहुचते ही मनुष्य को सर्वदा स्नान, तर्पण और श्राद्ध करना चाहिये,*
*शुक्ल पक्ष की अपेक्षा कृष्ण पक्ष और पूर्वाह्न की अपेक्षा अपराह्ण श्राद्ध के लिये श्रेष्ठ माना जाता है | (पद्मपुराण, मनुस्मृति)*
🌷 *सायंकाल में  श्राद्ध नहीं करना चाहिये, सायंकाल का समय राक्षसी बेला नाम से प्रसिद्ध है, चतुर्दशी को श्राद्ध करने से कुप्रजा (निन्दित सन्तान) पैदा होती है, परन्तु जिसके पितर युद्ध में शस्त्र से मारे गये हो, वे चतुर्दशी को श्राद्ध करने से प्रसन्न होते हैं, जो चतुर्दशी को श्राद्ध करने वाला स्वयं भी युद्ध का भागी होता है | (स्कन्दपुराण, कूर्मपुराण, महाभारत)*
🌷 *रात्रि में  श्राद्ध नहीं  करना चाहिये, उसे राक्षसी कहा गया है, दोनो संध्याओं में भी श्राद्ध नहीं करना चाहिये, दिन के आठवें भाग (महूर्त) में जब सूर्य का ताप घटने लगता है उस समय का नाम 'कुतप' है, उसमें  पितरों  के लिये दिया हुआ दान अक्षय होता है, कुतप, खड्गपात्र, कम्बल, चाँदी , कुश, तिल, गौ और दौहित्र ये आठो कुतप नाम से प्रसिद्ध है, श्राद्ध में तीन वस्तुएँ अत्यन्त पवित्र हैं, दौहित्र, कुतपकाल, तथा तिल, श्राद्ध में तीन वस्तुएँ अत्यन्त प्रशंसनीय हैं, बाहर और भीतर की शुद्धि, क्रोध न करना तथा जल्दबाजी न करना
आज का राशिफल व पंचांग
♋☸🕉☪✡🔯✝
मेष राशि – आज आपको जरूरी काम में बड़े भाई-बहन से मदद मिलेगी| अगर आपका कपड़े का बिज़नेस है तो आपको फायदा होगा | जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करेंगे | समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा | इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है | शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा | आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा |आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। भगवान शिव को प्रणाम करें, कार्यों में सफलता मिलेगी |
वृष राशि - आज आपकी खुशियों में इजाफा होगा | आपको अचानक किसी काम से मुनाफा हो सकता है। जिससे घर परिवार में आनंद कायम रहेगा। इस राशि के जिन लोगों का
इलेक्ट्रॉनिक्स का बिजनेस है, उनकी बिक्री बढ़ेगी | खेलकूद से जुड़े लोगों को भी लाभ के कई मौके मिलेंगे | दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बरकरार रहेगी | माता-पिता को बच्चों से किसी
काम में सहयोग प्राप्त होगा | आज आपके घर पर कोई मेहमान आ सकता है | सेहत के मामले में आपका दिन बेहतर बना रहेगा | धार्मिक कार्यों में अपना सहयोग दें, जीवन में सुख की अनुभूति होगी |
मिथुन राशि- आज आपके रूके हुए काम पूरे होने की संभावना है | इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों को आज नई उपलब्धियां प्राप्त होगी | आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे | बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है | आपकी यात्रा मंगलमय रहेगी | आपके आस-पास कुछ पॉजिटिव बदलाव आपकी जिंदगी को बेहतर बनायेंगे |ऑफिस का काम जल्दी पूरा होगा | समाज में आपका दायरा बढ़ेगा | तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है।
मंदिर की साफ-सफाई में अपना सहयोग दें, धन लाभ होंगे
कर्क राशि – आज आपके काम धीमी गति से पूरे होने की संभावना है | किसी खास काम में लोगों का सहयोग पाने के लिये आपको कोशिश करनी पड़ेगी | आज जीवनसाथी से रिश्तों में मिठास बनाकर रखें | पारिवारिक रिश्ता बेहद मजबूत होगा | आपको अपने बच्चों की पढ़ाई पर भी नजर रखने की जरूरत है | बिजनेस में विरोधियों से आपको बचकर रहना चाहिए | खुद को फिट रखनेके लिए आप एक्सरसाइज़ करें | आपको फायदा होगा। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें,जीवन में खुशियाँ बरकरार रहेंगी|
सिंह राशि – आज आपकी पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने की उम्मीद है | ऑफिस में आपसे पिछले दिनों की रिपोर्ट ली जा सकती है | आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी | दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे | आज आपको फिजूल की बातों में पड़ने से बचना चाहिए | आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा | तली-भुनी चीजें खाने से आपको बचना चाहिए | आपके कुछ खास काम मेंआज रूकावट आ सकती है, लेकिन शाम तक काम पूरा हो जायेगा | शिवलिंग पर जल चढ़ाएं , आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी |
कन्या राशि – आज परिवार वालों के साथ समय बीतेगा | अगर किसी को प्रपोज करना चाहते हैं, तो आज का दिन शुभ है | काम में सफलता जरूर मिलेगी | इस राशि के जो लोग
प्राईवेट जॉब करते हैं,बॉस उनके काम से खुश होंगे | संतान के साथ संबंधों में मजबूती आयेगी | पुराने रोगों से आपको छुटकारा मिलेगा | कॉमर्स फील्ड के छात्रों को आज कुछ
नया सीखने को मिलेगा | आपके ज्ञान में बढ़ोतरी होगी | शिवजी को लाल फूल अर्पित करें, आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होगी
तुला राशि – आज आप किसी पारिवारिक समारोह में जा सकते हैं | जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलने की जरूरत है | ऑफिस में आज स्थिति ठीक-ठाक रहेगी | आपका कॉन्फिडेंस लेवल साभी ठीक रहेगा| नौकरी के क्षेत्र में लाभ पाने के लिये आपको मेहनत करने की आवश्यकता है | परिवार में आज किसी से भी बात करते समय आपको अपनी भाषा पर संयम बनाये रखना चाहिए। इस राशि के जो छात्र साइंस की फील्डसे जुड़े हैं, आज उनका दिन मिला-जुला रहने वाला है | आपको बेहतर परिणाम पाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी | ब्राह्मण को कुछ दान करें, आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे|
वृश्चिक राशि – आज महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात की संभावना है | इस राशि के जो लोग पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें अपने काम के लिये तारीफ मिलेगी |
आपको समस्याको सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल जायेगा | आपको अपने सीनियर्सका सपोर्ट भी मिलेगा | कुल मिलाकर आज आप अपने सभीकामों मेंबहुत हदतक सफल रहेंगे | बिजनेसमैन को अच्छा-खासा फायदा होगा |इस राशि के बच्चे पढ़ाई में रूचि लेंगे | आपका पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा | मंदिर में एक हल्दी का टुकड़ा दान करें, धन लाभ होगा
धनु राशि- आज आप अपने जीवन में कुछ नए बदलाव करेंगे | ये बदलाव आपके लिये फायदेमंद होंगे | इस राशि के फैशन डिजाइनर्स काम के लिए विदेश जा सकते हैं | वहां जाकर नई चीज़ें सीखेंगे और काम में निखार आएगा | ऑफिस का माहौल आपको खुश रखेगा | ऑफिस में काम समय पर पूरे होंगे | सेहत की दृष्टि से आप खुद को एनर्जेटिक फील करेंगे | परिवार की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी | कोर्ट-कचहरी का मामला आज आपके पक्ष में रहेगा | आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा | अपने गुरु को प्रणाम करें, आर्थिक-स्थिति बेहतर बनी रहेगी |
मकर राशि – आज दाम्पत्य संबंधों में तालमेल बनाकर चलने की जरूरत है | किसी बात पर जीवनसाथी से अनबन हो सकती है |आपको बहस करने से बचना चाहिए | आज तरक्की के कई अच्छे मौके आपके सामने आयेंगे, लेकिन आपको उन मौकों पर नजर बनाये रखने की जरूरत है | सही दिशा में की गई मेहनत से ही आपको सफलता मिलेगी | आर्थिक रूप से आप मजबूत बने रहेंगे | आज आपको अपनी सेहत का ध्यानरखना चाहिए | आज आपकी मुलाकात कॉलेज के किसी दोस्त से हो सकती है। छोटे बच्चे को कलर की डिब्बी गिफ्ट करें, मेहनत रंग लायेगी
कुंभ राशि – आज आपके काम मन-मुताबिक पूरे होंगे | इस राशि के जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उन्हें कोई बड़ा पद मिल सकता है। आज आपकी फाइनेंशियल कंडिशन बेहतर बनी रहेगी | लवमेट के साथ लंच करने का प्रोग्राम बनायेंगे | आप रोजगार के मामले में किसी से सलाह लेंगे, जो कि आपके लिये फायदेमंद रहेगी |किसी व्यक्ति से नये प्रोजेक्ट के बारे में बात हो सकती है | आज आपके मन में नए विचार आयेंगे | मित्रों के साथ संबंध बेहतर होंगे | मंदिर में घी की डिब्बी दान करें, रिश्ते बेहतर होंगे |
मीन राशि - आज जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा | आज आप किसी नए कार्य को करने में रूचि दिखाएंगे। जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी। आज आपको ऑफिस की तरफ से ट्रिप पर जाने का मौका मिलेगा| जिसे आप खूब एन्जॉय भी करेंगे | परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी | व्यापार में अचानक आपको धनलाभ के अवसरप्राप्त होंगे | इसराशि केजो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं,उनके लिए आज का दिन शानदार है | बड़े-बुजुर्ग आज शाम को अपने दोस्तों से मिलने जायेंगे | चिड़ियों को बाजरा खिलाएं,आपके साथ सब अच्छा होगा।
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं
दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2014, 2018, 2023

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

कैसा रहेगा यह वर्ष
आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं।
LAL Kitab Anmol

0 comments:

Post a Comment

अपनी टिप्पणी लिखें

 
भाषा बदलें
हिन्दी टाइपिंग नीचे दिए गए बक्से में अंग्रेज़ी में टाइप करें। आपके “स्पेस” दबाते ही शब्द अंग्रेज़ी से हिन्दी में अपने-आप बदलते जाएंगे। उदाहरण:"भारत" लिखने के लिए "bhaarat" टाइप करें और स्पेस दबाएँ।
भाषा बदलें