बीमारी का बगैर दवाई भी इलाज़ है,मगर मौत का कोई इलाज़ नहीं दुनियावी हिसाब किताब है कोई दावा ए खुदाई नहीं लाल किताब है ज्योतिष निराली जो किस्मत सोई को जगा देती है फरमान दे के पक्का आखरी दो लफ्ज़ में जेहमत हटा देती है

Friday 13 September 2019

आज का पंचांग व राशिफल

अंतर्गत लेख:


ऊं नमः शिवाय शिवजी सदा सहाय
ऊं नमः शिवाय गुरुजी सदा सहाय
ऊं नमः शिवाय श्रीबालाजी सदा सहाय
निशुल्क पंचांग अपने मोबाईल फोन पर मंगवाने/ग्रुप में जुड़ने के लिए9911342666 पर अपने नाम के साथ में शहर का नाम लिख कर व्हाट्सएप्प करे
~ *आज का श्री बालाजी पंचांग* ~
⛅ *दिनांक 14 सितम्बर 2019*
⛅ *दिन - शनिवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2076
⛅ *शक संवत -1941*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - शरद*
⛅ *मास - भाद्रपद*
⛅ *पक्ष - शुक्ल*
⛅ *तिथि - पूर्णिमा सुबह 10:02 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*
⛅ *नक्षत्र - पूर्व भाद्रपद रात्रि 10:56 तक तत्पश्चात उत्तर भाद्रपद*
⛅ *योग - शूल 09:27 तक तत्पश्चात गण्ड*
⛅ *राहुकाल - सुबह 09:19 से सुबह 10:51 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:26*
⛅ *सूर्यास्त - 18:42*
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - पूर्णिमा संन्यासी चतुर्मास समाप्त, भागवत सप्ताह समाप्त, अंबाजी मेला, गौत्रिरात्रि व्रत समाप्त, गुरु अमरदासजी पुण्यतिथि  (ति.अ.), राष्ट्रीयभाषा दिवस, प्रतिपदा का श्राद्ध*
💥 *विशेष - पूर्णिमा के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
         *श्राद्ध विशेष* 🌷
🌞 *पूर्वजों को पितर पक्ष में इस मंत्र के द्वारा सूर्य भगवान को अर्ध्य देने से यमराज प्रसन्न होकर पूर्वजों को अच्छी   जगह भेज देते हैं ।*
🌷 *ॐ धर्मराजाय नमः ।*
🌷 *ॐ महाकालाय नमः ।*
🌷 *ॐ म्रर्त्युमा नमः ।*
🌷 *ॐ दानवैन्द्र नमः ।*
🌷 *ॐ अनन्ताय नमः ।*
          *पितृ पक्ष* 🌷
🙏🏻 *धर्म ग्रंथों के अनुसार, विधि-विधान पूर्वक श्राद्ध करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। वर्तमान समय में देखा जाए तो विधिपूर्वक श्राद्ध कर्म करने में धन की आवश्यकता होती है। पैसा न होने पर विधिपूर्वक श्राद्ध नहीं किया जा सकता। ऐसे में पितृ दोष होने से कई प्रकार की समस्याएं जीवन में बनी रहती हैं। पुराणों के अनुसार, ऐसी स्थिति में पितरों के प्रति श्रद्धा व्यक्त कर कुछ साधारण उपाय करने से भी पितर तृप्त हो जाते हैं।*
➡  *न कर पाएं श्राद्ध तो करें इनमें से कोई 1 उपाय, नहीं होगा पितृ दोष*
🙏🏻 *जिस स्थान पर आप पीने का पानी रखते हैं, वहां रोज शाम को शुद्ध घी का दीपक लगाएं। इससे पितरों की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी। इस बात का ध्यान रखें कि वहां जूठे बर्तन कभी न रखें।*
🙏🏻 *सर्व पितृ अमावस्या के दिन चावल के आटे के 5 पिंड बनाएं व इसे लाल कपड़े में लपेटकर नदी में बहा दें।*
🙏🏻 *गाय के गोबर से बने कंडे को जलाकर उस पर गूगल के साथ घी, जौ, तिल व चावल मिलाकर घर में धूप करें।*
🙏🏻 *विष्णु भगवान के किसी मंदिर में सफेद तिल के साथ कुछ दक्षिणा (रुपए) भी दान करें।*
🙏🏻 *कच्चे दूध, जौ, तिल व चावल मिलाकर नदी में बहा दें। ये उपाय सूर्योदय के समय करें तो अच्छा रहेगा।*
🙏🏻 *श्राद्ध में ब्राह्मण को भोजन कराएं या सामग्री जिसमें आटा, फल, गुड़, सब्जी और दक्षिणा दान करें।*
🙏🏻 *श्राद्ध नहीं कर सकते तो किसी नदी में काले तिल डालकर तर्पण करें। इससे भी पितृ दोष में कमी आती है।*
🙏🏻 *श्राद्ध पक्ष में किसी विद्वान ब्राह्मण को एक मुट्ठी काले तिल दान करने से पितृ प्रसन्न हो जाते हैं।
🙏🏻 *श्राद्ध पक्ष में पितरों को याद कर गाय को हरा चारा खिला दें। इससे भी पितृ प्रसन्न व तृप्त हो जाते हैं।*
🙏🏻 *सूर्यदेव को अर्ध्य देकर प्रार्थना करें कि आप मेरे पितरों को श्राद्धयुक्त प्रणाम पहुँचाए और उन्हें तृप्त करें।*
आज का राशिफल🕉
मेष
आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी बात को लेकर चिंता बनी हुई है। उसका जल्द ही हल मिलेगा। आपका आज काम में फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है, इसका उपयोग अपना काम करने में करें। अपने व्यापार या व्यवसाय के बारे में गंभीरता से विचार करें। मन से किसी भी प्रकार के भय को मिटा दें। आप जैसा चाहते हैं आपके जीवन में वैसे बदलाव जल्द ही आयेंगे।

वृष
परिस्थितियां इतनी बुरी नहीं जितना आप सोच रहे हैं। किसी और के दृष्टिकोण से देखने का प्रयास करें, आपको एक अलग ही तस्वीर दिखेगी। अपनी ज़रूरतों के लिए इतना परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, आपकी ज़रूरतें आराम से पूरी होंगी। यह सोचिये की आप ऐसा क्या कर सकते हैं जिससे किसी के जीवन में खुशियां आएं। अपने अलावा किसी और के बारे में भी सोचें। हर परिस्थिति को लेन -देन के नज़रिए से न देखें।

मिथुन
अच्छे स्वास्थ्य के लिए अपने भावों और विचारों को खुल कर व्यक्त करें। उन्हें जितना दबायेंगे उतना ही वे रोग का कारण बनेंगे। किसी बात की चिंता करने की बजाय उसका हल निकालने का प्रयास करें। सब कुछ जानते बूझते हुए चुप न रहें नहीं तो इससे आपका और आपके प्रियजनों का नुकसान हो सकता है। आज निजी जीवन से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी से सलाह अवश्य करें। आज अपने मूड स्विंग को नियंत्रण में रखें।
कर्क
आज अपना स्वभाव अड़ियल न रखें। भविष्य के लिए आज कोई योजना न बनाएं नहीं तो बाद में उसमे बहुत फेरबदल करने पड़ सकते हैं। आज पुरानी गलतियों के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है। किसी की बात अपने दिल पर न लें न ही उसके कारण अपने अहं को बढ़ने दें नहीं तो यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है। इससे न केवल आपके रिश्तों पर असर पड़ेगा बल्कि आपकी सेहत भी खराब हो सकती है। अपनी गलतियों को स्वीकार करें, उन्हें नकारने की बजाय उनसे सीख लें तो भविष्य में कई और गलतियों से बाख सकते हैं। आप अपने लक्ष्य के बहुत करीब हैं, धैर्य से काम लें।

सिंह
आज यदि किसी की बात या नियत पर शक हो तो अपने अंतर्मन की आवाज़ अवश्य सुनें और उस पर अमल करें। किसी की बातों में न आयें, किसी और की बात पर सोच विचार कर के ही भरोसा करें नहीं तो आपको धोखा हो सकता है। अपना काम में फोकस बनाएं रखें और अपना काम ईमानदारी से करते रहें, आपको किसी की बात से विचलित होने की आवश्यकता नहीं है। परिस्थिति का समय के साथ हल मिल जाएगा, जितना उसके लिए परेशान होंगे उतना ही अपने लिए बाधाएं उत्पन्न करेंगे।

कन्या
दिन कई मायनों में अच्छा रहेगा लेकिन सफलता को अपने अहं का कारण न बनाने दें।। लम्बे समय से चले आ रहे प्रोजेक्ट संपन्न होंगे। आज बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा। किन्तु अपने काम को अपने निजी जीवन की समस्याओं से भागने का जरिया न बनाएं। जो भी परेशानी हो उसका सामना करें, जल्द ही परिस्थिति अनुकूल हो जाएगी।
तुला
किसी की बात को इतना दिल पर न लगायें की वह आपके रोग का कारण बन जाए। आपके लिए जीवन में उन्नति के लिए कई नए अवसर लेकर आएगा। अपने आप को परिस्थितयों में स्थिर बनाएं रखें। किसी की बातों से इतना प्रभावित न हों की आपकी स्थिरता पर असर पड़े। दूसरों के विचारों को सुनें पर ग्रहण वाही करें जो आपको उचित लगता हो। मन में आपके बहुत सी इच्छाएं हैं, इन्हें नकारने की बजाय स्वीकार करें, तभी मन में शान्ति की भावना आएगी नहीं तो यह द्वंद्व बना रहेगा।

वृश्चिक
अपने कार्य करने के तरीकों को समय के साथ बदलना समझदारी रहेगी। परिस्थिति प्रतिकूल हो सकती है आज किन्तु अपना संयम बनाएं रखें। दिन के पहले भाग में कुछ परेशानी हो सकती है लेकिन दिन का दूसरा भाग बहतर रहेगा। आज धन सम्बन्धी कोई बुरी खबर मिल सकती है। किसी प्रकार का कोई नुकसान हो सकता है, सावधानी बरतें। आज किसी को उधार न दें और यदि कोई उधार लिया हुआ है तो उसे जल्द से जल्द उतारने का प्रयास करें। आज किसी प्रकार का दान अवश करें।

धनु
आज कार्यभार अधिक रहेगा। करने योग्य बहुत कुछ है जिस कारण आपको कुछ तनाव महसूस हो सकता है और काम में मन नहीं लगेगा। अपनी प्राथमिकताओं को अच्छे प्रकार से समझ जान कर काम करेंगे तो बेहतर रहेगा। आज फोकस रहना आवश्यक है नहीं तो मन इधर उधर भटकता रहेगा और दिन के अंत में असंतोष कि भावना उत्पन्न हो सकती है जो कि तनाव और बढ़ा सकती है।
मकर
परिस्थिति चाहे जितनी भी प्रतिकूल हो, आपकी मेहनत और विश्वास से आप उसमे भी निहित वरदान ढून्ढ सकते हैं। वर्तमान में जीने का प्रयास करें, ऐसा न हो की आप आज के सुन्दर पलों को गवा दें और जीना ही भूल जाएँ। अपने जीवन में आज अपने वरदान को देखने का प्रयास करें। आपके चारों ओर निहित आशीर्वाद और वरदान पहचानें, आपको बहुत से सुन्दर अवसर मिल रहे हैं जीवन में उन्नति के लिए, उन्हें जाने न दें।

कुम्भ
आज कार्यों में अचानक बाधा उत्पन्न होने के कारण काम का समापन में विलम्ब हो सकता है। जल्दबाजी न करें न ही किसी बात पर जिद्दी रवैया अपनाएँ नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। काम अपने समय के अनुसार अपने आप बनेंगे। अपना फोकस बनाएं रखें और व्यर्थ की चिंताओं से बचें। आज विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा, कुछ नया सीखने को मिलेगा।

मीन
किसी नए व्यक्ति से मिलना हो सकता है जो निजी एवं व्यवसायी रूप में आपकी सहायता करेगा। कुछ पुराने रिश्ते यदि दूर जा रहे हैं तो निराश न हों, इसमें भी आपकी ही भलाई है। यदि किसी चीज़ को जकड़ के रखने का प्रयास करेंगे तो दर्द आपको ही होगा। अपने आपको परिस्थतियों के अनुसार ढालने का प्रयास करें। बदलाव जीवन का एक अहम् हिस्सा है और यह आपके लिए भी हितकारी है। धना लाभ के अवसर बन रहे हैं। विदेश यात्रा होने के आसार हैं। घर में खुशियों का माहौल रहेगा।
🎂🥧🎂🥧🎂🥧🎂
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 को हुआ है। 14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि,  कलाकार,  तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है।

अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।
शुभ दिनांक : 1,  5,  7,  14,  23

शुभ अंक : 1,  2,  3,   5,   9,  32,  41,  50 

शुभ वर्ष : 2030,  2032,  2034,  2050,  2059,  2052 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी,  गणेशजी,  मां अम्बे। 

शुभ रंग : हरा,  गुलाबी जामुनी,  क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।
LAL Kitab Anmol

0 comments:

Post a Comment

अपनी टिप्पणी लिखें

 
भाषा बदलें
हिन्दी टाइपिंग नीचे दिए गए बक्से में अंग्रेज़ी में टाइप करें। आपके “स्पेस” दबाते ही शब्द अंग्रेज़ी से हिन्दी में अपने-आप बदलते जाएंगे। उदाहरण:"भारत" लिखने के लिए "bhaarat" टाइप करें और स्पेस दबाएँ।
भाषा बदलें