बीमारी का बगैर दवाई भी इलाज़ है,मगर मौत का कोई इलाज़ नहीं दुनियावी हिसाब किताब है कोई दावा ए खुदाई नहीं लाल किताब है ज्योतिष निराली जो किस्मत सोई को जगा देती है फरमान दे के पक्का आखरी दो लफ्ज़ में जेहमत हटा देती है

Saturday 7 September 2019

आज का पंचांग व राशिफल



ऊं नमः शिवाय शिवजी सदा सहाय
ऊं नमः शिवाय गुरुजी सदा सहाय
ऊं नमः शिवाय श्री बालाजी सदा सहाय
🕉🕉🕉🕉🕉🕉🕉
निशुल्क पंचांग अपने मोबाईल फोन पर मंगवाने के लिए
9911342666 पर अपने नाम के साथ में शहर का नाम लिख कर व्हाट्सएप्प करे।
अपनी जन्म कुंडली दिखाने के लिये भी सम्पर्क करे


~ *आज का श्री बालाजी पंचांग* ~
⛅ *दिनांक 08 सितम्बर 2019*
⛅ *दिन - रविवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2076
⛅ *शक संवत -1941*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - शरद*
⛅ *मास - भाद्रपद*
⛅ *पक्ष - शुक्ल*
⛅ *तिथि - दशमी रात्रि 10:41 तक तत्पश्चात एकादशी*
⛅ *नक्षत्र - मूल सुबह 06:30 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढा*
⛅ *योग - आयुष्मान् शाम 04:47 तक तत्पश्चात सौभाग्य*
⛅ *राहुकाल - शाम 05:02 से शाम 06:34 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:24*
⛅ *सूर्यास्त - 18:48*
⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण -
💥 *विशेष - रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*
💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*
💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*
           पद्मा एकादशी* 🌷
➡ *08 सितम्बर 2019 रविवार को रात्रि 10:42 से 09 सितम्बर, सोमवार को रात्रि 12:31 तक एकादशी है ।*
💥 *विशेष - 09 सितम्बर, सोमवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।*
🙏🏻 *पद्मा एकादशी के  व्रत करने व माहात्म्य पढ़ने – सुनने से सर्व पापों का नाश |*
             🌞 *~ हिन्दू पंचांग *एकादशी व्रत के लाभ* 🌷
🙏🏻 *एकादशी व्रत के पुण्य के समान और कोई पुण्य नहीं है ।*
🙏🏻 *जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*
🙏🏻 *जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*
🙏🏻 *एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं ।इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है ।*
🙏🏻 *धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है ।*
🙏🏻 *कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है ।*
🙏🏻 *परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है ।पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ ।भगवान शिवजी  ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है ।*
🌷 *एकादशी के दिन करने योग्य*
🙏🏻 *एकादशी को दिया जला के विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें .......विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l
*एकादशी के दिन ये सावधानी रहे*
🙏🏻 *महिने में १५-१५ दिन में  एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए एकादशी के  दिन जो चावल खाता है... तो धार्मिक ग्रन्थ से एक- एक चावल एक- एक कीड़ा खाने का पाप लगता है...ऐसा डोंगरे जी महाराज के भागवत में डोंगरे जी महाराज ने कहा
 🕉आज का राशिफल🕉
मेष- मुखर होने के नाते आप अपने मन की बात पारिवारिक सदस्यों से कह पायेंगी। इस बार अपने परिश्रम से मदद प्राप्त कर पाएंगे। छात्रों और श्रमिक वर्ग के लिए दिन शुभ नहीं है, किन्तु आपको अपने लक्ष्यों और महत्वाकांक्षाओं की प्राप्ति के प्रति गतिशील रहना चाहिए। वरिष्ठों और प्रभावशाली व्यक्तियों को अतिरिक्त मील जाना होगा, क्योंकि यह परीक्षण का समय है। यदि अति आवश्यक नहीं है तो चीजों से छेड़छाड़ न करें। आज खान-पान का ध्यान रखना शुभ रहेगा। पहाड़ी इलाकों की यात्रा संभव है।
वृष- आज आर्थिक रूप से संपन्न रहेंगे। आपका सम्मान होगा और ख्याति बढे़गी। व्यापार का विस्तार भी हो सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपकी मेहनत का फल मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आनंददायी समय बीतेगा। परिवार के सदस्यों से संबंध मधुर रहेंगे। किन्तु  संतान या उसकी शिक्षा को लेकर चिंता संभव है। प्रेम संबंध सुखद रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
मिथुन- नौकरीपेशा जातकों पर काम का अधिक बोझ रहेगा। व्यापारी वर्ग अपने क़दम विश्वास के साथ आगे बढ़ाएं। आक्रामकता से बचें। असुरक्षा की भावना को न पनपने दें। कार्यस्थल पर में वाद-विवाद में न उलझें। अगर कोई पारिवारिक सम्पत्ति से जुड़ा मामला चल रहा है, तो इस सन्दर्भ में कुछ सकारात्मक घटना घट सकती है। पारिवारिक विवादों में ख़ुद को दोष न दें। खुलकर अपने मनोभावों को व्यक्त करें। अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों के साथ समय बिताएं। पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है।
कर्क- कार्यस्थल पर किए गए प्रयास आने वाले दिनों में आपकी सफलता और प्रगति में योगदान करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय और आनंददायक रहेगा। प्रेमियों के मध्य कुछ मनमुटाव हो सकता है । आप में से कुछ भौतिक वस्तु प्राप्ति पर खर्च करेंगे। आपके पास कुछ महंगे अधिग्रहण हो सकते हैं। जो आपकी संतुष्टि को बढ़ाएंगे और आपकी सामाजिक स्थिति को बढ़ाएंगे। संपत्ति निवेश या गृह के  नवीनीकरण पर पैसा खर्च हो सकता है।
सिंह- आज आप भावनात्मक रूप से परेशान हो सकते हैं। परिवार में झगड़े बढ़ सकते हैं और सहयोगियों के साथ विवाद संभव है। आपको विनम्रता और धैर्यशीलता के साथ वरिष्ठों से व्यवहार करना  चाहिए। संपत्ति सम्बंधित मामलों में सावधानी से निपटने की आवश्यकता है और इस संबंध में आपको एक ठोस कदम उठाना चाहिए। आपकी माता की सेहत कुछ चिंता का कारण बन सकती है। आपको वाहन चलाते समय अधिक सतर्क रहने  की आवश्यकता है । यह अवधि किसी नए उद्यम अथवा  निवेश के लिए भविष्यसूचक नहीं है इसलिए आपको इन सबसे दूर रहना चाहिए।
कन्या- जीवन में अप्रत्याशित रूप से कुछ घटित हो सकता हैं। विदेशी संपर्क  वाले लोग व्यावसायिक गतिविधि में उतार-चढ़ाव का अनुभव कर सकते हैं। यदि आप प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी तलाश कर रहे हैं तो कड़ी मेहनत कीजिये क्योकि सफलता आपसे बस एक हाथ दूर है। सरकारी अड़चनों के कारण आपके कुछ पूर्वनियोजित कार्य स्थगित हो सकते है। आय यथावत रहेगी। धन में वृद्धि के अवसर के रूप में आप में से कुछ नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। प्रेम संबंधो में आप दीर्घकालिक प्रतिबद्धताओं पर विचार कर सकते हैं।
तुला- आज कुछ वित्तीय बाधाओं को अप्रत्याशित खर्च के रूप में महसूस किया जा सकता है। कार्यस्थल पर ग़लतफहमी और गलत सूचना आपके व्यावसायिक रिश्तो को ख़राब कर सकती है। इसलिए काम पर अनुशासित रहने की अतिरिक्त आवश्यकता है। सतत प्रयासों से चीजें आपके पक्ष में रहेंगी। सकारात्मक रवैया अपनाएं। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए ध्यान का विकल्प चुनना अच्छा होगा। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा,जिससे आपको आनंद मिलेगा और लाभ भी होगा। पारिवारिक सहयोग रहेगा। यात्रा नए संपर्क स्थापित करने में मदद करेगी।
वृश्चिक- आज आपको मिला-जुले परिणाम मिलेंगे। चल रहे काम में आपको कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। कुछ भावनात्मक मुद्दे आपको परेशान कर सकते हैं। आय स्थिर रहेगी, लेकिन आपको कुछ अनावश्यक खर्च करने पड़ सकते हैं। दिन के उत्तर्रार्ध में चीजों में सुधार होगा और आपका प्रभाव भी बढ़ेगा। आप कुछ प्रभावशाली संपर्क स्थापित करेंगे। विदेशी यात्रा कुछ अतिरिक्त प्रयास के साथ आगे बढ़ सकती है। संतान का विवाह सम्बन्ध पक्का हो सकता है।
धनु- आज का दिन शुभ परिणामदायक हो सकता है। आप लंबित कार्यो को पूरा करने में सक्षम होंगे। सामाजिक कार्य या राजनीति से जुड़े लोगों के लिए कुछ विशेष उपलब्धि संभव है । उद्यमियों के लिए समय शुभ है। नए संघों का गठन भी किया जा सकता है,जो लाभकारी होंगे। अच्छी तरह से सोचा गया निर्णय आपको अच्छा लाभ देगा। पारिवारिक संबंध और बातचीत अच्छी रहेगी। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है।
मकर- कार्यस्थल पर अचानक विकास होगा और ये बदलाव आपके पक्ष में होंगे। आपका संचार कौशल मजबूत होगा और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। आप व्यस्त रहेंगे और गतिशील परियोजनाओं को पूरा करेंगे अथक प्रयास और एक नई शुरुआत करेंगे। यदि किसी परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो प्रयास जारी रखें और सफलता आपकी होगी। आर्थिक रूप से आप मजबूत और सुरक्षित होंगे और कोई  पुराना ऋण भी चुका सकते हैं ।
कुंभ- समाज में आपका यश और इज़्ज़त बढ़ेगी। दफ़्तर में कोई खुशखबरी मिल सकती है। प्रेमी जोड़ों के लिए अच्छा समय है, अपने प्रेम का आनंद लेंगे। कुँवारे लोगों की ज़िन्दगी में भी कोई विशेष व्यक्ति आएगा। घर में खुशियाँ आएंगी और परिवार का भी सहयोग मिलेगा।  कोई भी वित्तीय फ़ैसला लेने या शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले शांति से सोचें। आप में ऊर्जा का संचार रहेगा उसका सही दिशा में उपयोग करें। भागेदारी में अहंकार या क्रोध के कारण रिश्ते तनावपूर्ण रह सकते हैं। आपको काम और परिवार के बीच अच्छा संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है।
मीन- इस समय आपकी सोचने और समझने की शक्ति मज़बूत रहेगी। यात्रायें आनंददायक और सुखद परिणामदायक होंगी। पारिवारिक सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी इसमें कुछ धन खर्च भी होगा। व्यापार में निवेश के लिए या नए कार्यों को प्रारम्भ करने के लिए यह समय बहुत बेहतर है। आर्थिक सफलता के बेहतर योग बने हुए हैं। सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्रों में कार्य करने वालों के लिए यह समय कुछ प्रतिकूलता लिए हुए है।
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं
दिनांक 8 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।

शुभ दिनांक : 8 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44
शुभ वर्ष : 2017, 2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

कैसा रहेगा यह वर्ष
सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे।
आज का उपाय🕉
रात को नींद ना आते बुरे सपने परेशान करे
लाल कपड़े में 90 ग्राम खाने वाली हरी सौंफ को बांध कर हिलाने रख कर सोये इस उपाय से राहु ग्रह से मिलने वाली मानसिक पीड़ा भी शांत होती है
LAL Kitab Anmol

0 comments:

Post a Comment

अपनी टिप्पणी लिखें

 
भाषा बदलें
हिन्दी टाइपिंग नीचे दिए गए बक्से में अंग्रेज़ी में टाइप करें। आपके “स्पेस” दबाते ही शब्द अंग्रेज़ी से हिन्दी में अपने-आप बदलते जाएंगे। उदाहरण:"भारत" लिखने के लिए "bhaarat" टाइप करें और स्पेस दबाएँ।
भाषा बदलें