बीमारी का बगैर दवाई भी इलाज़ है,मगर मौत का कोई इलाज़ नहीं दुनियावी हिसाब किताब है कोई दावा ए खुदाई नहीं लाल किताब है ज्योतिष निराली जो किस्मत सोई को जगा देती है फरमान दे के पक्का आखरी दो लफ्ज़ में जेहमत हटा देती है

Monday 28 October 2019

आज़ का राशिफल व पंचांग भैया दूज पर जानकारी

अंतर्गत लेख:


ऊं नमः शिवाय शिवजी सदा सहाय
ऊं नमः शिवाय गुरुजी सदा सहाय
ऊं नमः शिवाय श्री बालाजी सदा सहाय

निशुल्क पंचांग अपने मोबाइल फोन पर मंगवाने के लिए 9911342666 पर नाम व अपने शहर का नाम लिख कर व्हाट्सएप्प करे।

🌞 ~ *आज का श्री बालाजी पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 29 अक्टूबर 2019*
⛅ *दिन - मंगलवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2076*
⛅ *शक संवत -1941*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - हेमंत*
⛅ *मास - कार्तिक*
⛅ *पक्ष - शुक्ल*
⛅ *तिथि - द्वितीया 30 अक्टूबर रात्रि 03:48 तक तत्पश्चात तृतीया*
⛅ *नक्षत्र - विशाखा रात्रि 11:12 तक तत्पश्चात अनुराधा*
⛅ *योग - आयुष्मान् शाम 03:04 तक तत्पश्चात सौभाग्य*
⛅ *राहुकाल - दोपहर 02:49 से शाम 04:23 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:40*
⛅ *सूर्यास्त - 18:03*
⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - चन्द्रदर्शन, भाईदूज, यम-भरत द्वितीया, विश्वकर्मा-पूजन*
 💥 *विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा बैंगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
               🌞

🌷 *भाईदूज* 🌷
🙏🏻 *भाईदूज के दिन भाई, बहिन के घर का ही खाना खाए। ऐसा करने से भाई की आयुवृद्धि होती है। पहला कौर बहिन के हाथ से खाएं। स्कंदपुराण के अनुसार इस दिन जो बहिन के हाथ से भोजन करता है, वह धन एवं उत्तम सम्पदा को प्राप्त होता है। अगर बहिन न हो तो मुँहबोली बहिन या मौसी/मामा की पुत्री को बहिन मान ले। अगर वह भी न हो तो किसी गाय अथवा नदी को ही बहिन बना ले और उसके पास भोजन करे। कहने का आश्रय यह है की यमद्वितीया को कभी भी अपने घर भोजन न करे।*
🙏🏻 *आज के दिन बहिन अपने भाई की 3 बार आरती जरूर उतारे।*
🙏🏻 *आज के दिन बहेन भाई को तथा भाई बहेन को कोई न कोई उपहार जरूर दे स्कंदपुराण के अनुसार विशेषतः वस्त्र तथा आभूषण। आज के दिन भाई बहिन का यमुना जी में नहाना भी बहुत शुभ है। कार्तिक शुक्ल द्वितीया को यमुना जी में स्नान करने वाला पुरुष यमलोक का दर्शन नहीं करता।*
➡ *नारदपुराण के अनुसार*
🌷 *ऊर्ज्जशुक्लद्वितीयायां यमो यमुनया पुरा ।।*
*भोजितः स्वगृहे तेन द्वितीयैषा यमाह्वया ।।*
*पुष्टिप्रवर्द्धनं चात्र भगिन्या भोजनं गृहे ।।*
*वस्त्रालंकारपूर्वं तु तस्मै देयमतः परम् ।।*
*यस्यां तिथौ यमुनया यमराजदेवः संभोजितो निजकरात्स्वसृसौहृदेन ।।*
*तस्यां स्वसुः करतलादिह यो भुनक्ति प्राप्नोति रत्नधनधान्यमनुत्तमं सः ।।*
👉🏻 *कार्तिक शुक्ल द्वितीया को पूर्वकाल में यमुनाजी ने यमराज को अपने घर भोजन कराया था, इसलिए यह ‘यमद्वितीया’ कहलाती है। इसमें बहेन के घर भोजन करना पुष्टिवर्धक बताया गया है। अतः बहेन को उस दिन वस्त्र और आभूषण देने चाहिए। उस तिथि को जो बहेन के हाथ से इस लोक में भोजन करता है, वह सर्वोत्तम रत्न, धन और धान्य पाता है ।*
           🌞

🌷 *भाई दूज* 🌷
🙏🏻 *कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि को भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 29 अक्टूबर, मंगलवार को है। यह पर्व भाई-बहेन के पवित्र प्रेम का प्रतीक है। मान्यता है कि इस दिन बहेन के घर भोजन करने से भाई की उम्र बढ़ती है। इस पर्व का महत्व इस प्रकार है-*
🙏🏻 *धर्म ग्रंथों के अनुसार, कार्तिक शुक्ल द्वितीया के दिन ही यमुना ने अपने भाई यम को अपने घर बुलाकर सत्कार करके भोजन कराया था। इसीलिए इस त्योहार को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। तब यमराज ने प्रसन्न होकर उसे यह वर दिया था कि जो व्यक्ति इस दिन यमुना में स्नान करके यम का पूजन करेगा, मृत्यु के पश्चात उसे यमलोक में नहीं जाना पड़ेगा। सूर्य की पुत्री यमुना समस्त कष्टों का निवारण करने वाली देवी स्वरूपा है।*
🙏🏻 *उनके भाई मृत्यु के देवता यमराज हैं। यम द्वितीया के दिन यमुना नदी में स्नान करने और  यमुना और यमराज की पूजा करने का बड़ा माहात्म्य माना जाता है। इस दिन बहेन अपने भाई को तिलक कर उसकी लंबी उम्र के लिए हाथ जोड़कर यमराज से प्रार्थना करती है। स्कंद पुराण में लिखा है कि इस दिन यमराज को प्रसन्न करने से पूजन करने वालों को मनोवांछित फल मिलता है। धन-धान्य, यश एवं दीर्घायु की प्राप्ति होती है।*
🌷 *भाई की उम्र बढ़ानी है तो करें यमराज से प्रार्थना*
*सबसे पहले बहेन-भाई दोनों मिलकर यम, चित्रगुप्त और यम के दूतों की पूजा करें तथा सबको अर्घ्य दें। बहेन भाई की आयु-वृद्धि के लिए यम की प्रतिमा का पूजन करें। प्रार्थना करें कि मार्कण्डेय, हनुमान, बलि, परशुराम, व्यास, विभीषण, कृपाचार्य तथा अश्वत्थामा इन आठ चिरंजीवियों की तरह मेरे भाई को भी चिरंजीवी कर दें।*
🙏🏻 *इसके बाद बहेन भाई को भोजन कराती हैं। भोजन के बाद भाई को तिलक लगाती है। इसके बाद भाई यथाशक्ति बहन को भेंट देता है। जिसमें स्वर्ग, आभूषण, वस्त्र आदि प्रमुखता से दिए जाते हैं। लोगों में ऐसा विश्वास भी प्रचलित है कि इस दिन बहेन अपने हाथ से भाई को भोजन कराए तो उसकी उम्र बढ़ती है और उसके जीवन के कष्ट दूर होते हैं।*
आज का राशिफल🕉
मेष-
सकारात्मक-स्थिति ठीक है। आपके केंद्र में चंद्रमा पूरा आशीर्वाद दे रहे हैं।
नकारात्मक-जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
प्रेम-वैवाहिक स्थिति ठीक है। प्रेम की स्थिति ठीक है।
व्यवसाय-रोजगार की तरफ बढ़ रहे हैं।
सेहत-थोड़ा नरम-गरम बना रहेगा।
उपाय-सफेद वस्तुओं का दान करें।
वृषभ-
सकारात्मक-स्थिति ठीक है। थोड़ा सूझबूझ से काम लेंगे। रुकावट के बावजूद आगे बढ़ जाएंगे। कोई समस्या नहीं है।
नकारात्मक-थोड़ा असहज महसूस करेंगे।
प्रेम-मध्यम है।
व्यवसाय-ठीकठाक है।
सेहत-मध्यम
उपाय-लाल वस्तु का बजरंगबली के मंदिर में दान करें।
मिथुन-
सकारात्मक-उर्जा बनी रहेगी।
नकारात्मक-भावनाओं में बहकर निर्णय मत लीजिए। अभी कोई भी नया काम हो उसे रोक दीजिए। नए काम की शुरुआत कल से कीजिएगा। जो चीजें चलती आ रही हैं उन्हीं को लेकर आगे बढ़िए।
पे्रम-मध्यम
व्यवसाय-मध्यम
सेहत-मध्यम
उपाय-पीली वस्तु का दान करें।

कर्क-
सकारात्मक-मां का साथ बना रहेगा।
नकारात्मक-घर में तू-तू, मैं-मैं की स्थिति आ सकती है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी को फिलहाल रोक दीजिए। घरेलू फैसलों को रोक दीजिए। आगे मत बढ़िए।
प्रेम-ठीक चल रहा है।
व्यवसाय-ठीक है।
सेहत-सर्दी जुकाम से परेशान रहेंगे।
उपाय-काली वस्तु का दान करें।

सिंह-
सकारात्मक-जो आपने सोचा, डिजाइन किया है उसे लागू करिए अच्छा चलेगा। सबका आशीर्वाद मिलेगा।
नकारात्मक-अज्ञात भय सताएगा।
प्रेम-ठीक है।
व्यवसाय-ठीक है।
सेहत-ठीक है।
उपाय-काली वस्तु का दान करें।
कन्या-
सकारात्मक-परेशानियों से उबर जाएंगे।
नकारात्मक-आज के दिन बचकर चलिए। कुटुम्बों में अनबन हो सकती है। चिढ़चिढ़ापन बढ़ सकता है।
प्रेम-ठीक है।
व्यवसाय-धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं।
सेहत-नेत्र या मुख विकार के शिकार हो सकते हैं।
उपाय-लाल वस्तुओं का दान करें।

तुला-
सकारात्मक-आर्थिक पक्ष मजबूत होता दिख रहा है। बड़ी सौम्यता के साथ वाणी का प्रयोग करेंगे। इसकी वजह से बहुत सी चीजों को सम्भाल लेंगे। वाणी और धन आपका साथ देगा इसलिए चीजों को सम्भाल लेंगे।
नकारात्मक- चिढ़चिढ़ापन बढ़ा रहेगा।
प्रेम-नजदीकियां बनी रहेंगी।
व्यवसाय-मध्यम
सेहत-मन परेशान रहेगा।
उपााय-पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक-
सकारात्मक-हर दृष्टिकोण से अच्छी स्थिति है। पत्नी, प्रेमिका, लोगों, शुभ व्यक्तियों का साथ मिल रहा है।
नकारात्मक-बुध चूंकि आपके लिए घातक है और लग्न में बैठा हुआ है इसलिए थोड़े से परेशान हो सकते हैं। शासन सत्ता पक्ष से मत उलझिएगा। दिक्कत आ सकती है। अकारण चिंतित बने रहने का योग है।
प्रेम-मध्यम
सेहत-मध्यम
उपाय-सफेद वस्तु का दान करें।
धनु-
सकारात्मक-आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रुका धन वापस आएगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे।
नकारात्मक-परेशानियां बनी रहेंगी।
प्रेम-प्रेमी या प्रेमिका से नजदीकी का योग है।
व्यवसाय-रोजगार में बरकत होगी।
सेहत-मध्यम
उपाय-हरी वस्तु का दान करें।

मकर-
सकारात्मक-शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
नकारात्मक-मन परेशान रहेगा।
प्रेम-बरकत होगी।
व्यवसाय-मध्यम
सेहत-सुधार होगा।
उपाय-उर्जा की कमी रहेगी।

कुंभ-
सकारात्मक-भाग्यवश कोई काम बनेगा। पूजा पाठ में मन लगेगा।
नकारात्मक-मान प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है।
प्रेम-प्रेमी या प्रेमिका से निकटता आएगी।
व्यवसाय-रोजगार में आगे बढ़ेंगेे।
सेहत-ठीक रहेगी।
उपाय-कालीजी का दर्शन करें।

मीन-
सकारात्मक-किसी न किसी के साथ से परेशानियों से उबर जाएंगे।
नकारात्मक-जोखिम भरा दिन है। आज का दिन थोड़ा सम्भलिए। बाकी सब ठीक हो जाएगा। मध्यम समय है।
प्रेम-मध्यम
व्यवसाय-मध्यम-
सेहत-मध्यम-
उपाय-शिवजी को जल दें।
                              जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाये

दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चन्द्र ग्रह संचालित करता है। चन्द्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चन्द्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चन्द्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11,  20,  29 

शुभ अंक : 2, 11,  20,  29,  56,  65,  92 
 
शुभ वर्ष :2020 ,2022  2027,  2029,  2036
ईष्टदेव : भगवान शिव,  बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद,  हल्का नीला,  सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष
लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।
LAL Kitab Anmol

0 comments:

Post a Comment

अपनी टिप्पणी लिखें

 
भाषा बदलें
हिन्दी टाइपिंग नीचे दिए गए बक्से में अंग्रेज़ी में टाइप करें। आपके “स्पेस” दबाते ही शब्द अंग्रेज़ी से हिन्दी में अपने-आप बदलते जाएंगे। उदाहरण:"भारत" लिखने के लिए "bhaarat" टाइप करें और स्पेस दबाएँ।
भाषा बदलें