बीमारी का बगैर दवाई भी इलाज़ है,मगर मौत का कोई इलाज़ नहीं दुनियावी हिसाब किताब है कोई दावा ए खुदाई नहीं लाल किताब है ज्योतिष निराली जो किस्मत सोई को जगा देती है फरमान दे के पक्का आखरी दो लफ्ज़ में जेहमत हटा देती है

Thursday 31 October 2019

आज का पंचांग व राशिफल अथवा सूर्य छठ पर विशेष जानकारी



ऊं नमः शिवाय शिवजी सदा सहाय
ऊं नमः शिवाय गुरुजी सदा सहाय
ऊं नमः शिवाय श्री बालाजी सदा सहाय

निशुल्क पंचांग और राशिफल अपने मोबाइल फोन पर मंगवाने के लिए 9911342666पर अपने नाम के साथ में शहर का नाम लिख कर व्हाट्सएप्प करे।
~ *आज का श्री बालाजी पंचांग* ~
⛅ *दिनांक 01 नवम्बर 2019*
⛅ *दिन - शुक्रवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2076*
⛅ *शक संवत -1941*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - हेमंत*
⛅ *मास - कार्तिक*
⛅ *पक्ष - शुक्ल*
⛅ *तिथि - पंचमी रात्रि 12:51 तक तत्पश्चात षष्ठी*
⛅ *नक्षत्र - मूल रात्रि 09:53 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढा*
⛅ *योग - अतिगण्ड सुबह 07:59 तक तत्पश्चात सुकर्मा*
⛅ *राहुकाल - सुबह 10:47 से दोपहर 12:10 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:42*
⛅ *सूर्यास्त - 18:01*
⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - लाभ पंचमी, श्री-सौभाग्य-पांडव-ज्ञान पंचमी*
 💥 *विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
         

🌷 *छठ पर्व* 🌷
🙏🏻 *(02 नवम्बर, शनिवार) को छठ पूजा है। इस दिन मुख्य रूप से भगवान सूर्य की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में सूर्य को साक्षात भगवान माना गया है, क्योंकि वे रोज हमें दर्शन देते हैं और उन्हीं के प्रकाश से हमें जीवनदायिनी शक्ति प्राप्त होती है। धर्म शास्त्रों के अनुसार, रोज सूर्य की उपासना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।*
🌞 *पूजा विधि*
*छठ की सुबह ब्रह्ममुहूर्त में उठकर शौच आदि कार्यों से निवृत्त होकर नदी के तट पर जाकर आचमन करें तथा सूर्योदय के समय शरीर पर मिट्टी लगाकर स्नान करें। इसके बाद पुन: आचमन कर शुद्ध वस्त्र धारण करें और सप्ताक्षर मंत्र- ॐ खखोल्काय स्वाहा से सूर्यदेव को अर्घ्य दें।*
🌞 *इसके बाद भगवान सूर्य को लाल फूल, लाल वस्त्र व रक्त चंदन अर्पित करें। धूप-दीप दिखाएं तथा पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं। अंत में हाथ जोड़कर सूर्यदेव से प्रार्थना करें। इसके बाद नीचे लिखे शिव प्रोक्त सूर्याष्टक का पाठ करें-*
🌷 *आदिदेव नमस्तुभ्यं प्रसीद मम भास्कर।*
*दिवाकर नमस्तुभ्यं प्रभाकर मनोस्तु ते।।*
*सप्ताश्चरथमारूढं प्रचण्डं कश्यपात्ममज्म।*
*श्वेतपद्मधरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम्।।*
*लोहितं रथमारूढं सर्वलोकपितामहम्।*
*महापापहरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यम्।।*
*त्रैगुण्यं च महाशूरं ब्रह्मविष्णुमहेश्वरम्।*
*महापापहरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यम्।।*
*बृंहितं तेज:पुजं च वायु माकाशमेव च।*
*प्रभुं च सर्वलोकानां तं सूर्यं प्रणमाम्यहम्।।*
*बन्धूकपुष्पसंकाशं हारकुण्डलभूषितम्।*
*एकचक्रधरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम्।।*
*तं सूर्यं जगत्कर्तारं महातेज: प्रदीपनम्।*
*महापापहरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम्।।*
*तं सूर्य जगतां नाथं ज्ञानविज्ञानमोक्षदम्।*
*महापापहरं देवं तं सूर्यं प्रणामाम्यहम्।।*
🙏🏻 *इस प्रकार सूर्य की उपासना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।*
           🌞

 🌷 *सूर्य षष्ठी* 🌷
🙏🏻 *कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को भगवान सूर्य की पूजा करने का विधान है। इस पर्व को सूर्य षष्ठी व्रत के रूप में मनाया जाता है। इस बार ये व्रत 02 नवम्बर, शनिवार को है। यह दिन सूर्य की पूजा और उससे जुड़े उपाय करने के लिए खास माना जाता है।*
➡ *घर की 8 खास जगहों पर रखें तांबे के सूर्य, हर काम में मिलेगा दोगुना फल*
👉🏻 *वास्तु पंच तत्वों पर आधारित है । ये पंच तत्व है अग्नि, वायु, पानी, पृथ्वी व आकाश । सूर्य भी अग्नि का ही स्वरूप माना गया है । सूर्य भी वास्तु शास्त्र को प्रभावित करता है । अगर वास्तु अनुसार घर की इन 8 जगहों पर तांबे के सूर्य को दीवार पर लगाया जाएं तो हर इच्छा पूरी की जा सकती है ।*
1⃣ *रात 12 से 3 बजे तक सूर्य पृथ्वी के उत्तरी भाग में होता है । उत्तर धन की दिशा होती है । अगर धन की कमी हो तो घर में जहां कीमती वस्तुओं या जेवरात आदि रखें हो, वहां तांबे की सूर्य प्रतिमा लगाने से घर में कभी पैसों की कमी नहीं होती ।*
2⃣ *रात 3 से सुबह 6 बजे तक सूर्य पृथ्वी के उत्तर-पूर्वी भाग में होता है । यह समय चिंतन व अध्ययन का होता है । बच्चे पढ़ाई में कमजोर हो तो स्टडी रुम या बच्चों के कमरे में सूर्य प्रतिमा लगाने से पढ़ाई में सफलता मिलती है ।*
3⃣ *सुबह 6 से 9 बजे तक सूर्य पृथ्वी के पूर्वी हिस्से में रहता है । इस समय सूर्य की रोशनी रोगों से बचाती है । घर में अगर बीमारियाँ ज्यादा हो तो हाॅल में सूर्य प्रतिमा लगानी चाहिए, जहां घर के सभी सदस्य ज्यादा से ज्यादा समय बिताते हों ।*
4⃣ *सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक सूर्य पृथ्वी के दक्षिण-पूर्व में होता है । यह समय भोजन पकाने के लिए उत्तम होता है । इसलिए घर के किचन में तांबे की सूर्य प्रतिमा लगाने से घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती ।*
5⃣ *दोपहर 12 से 3 बजे के दौरान सूर्य दक्षिण में होता है, इसे विश्रांति काल (आराम का समय) मानते है । अगर घर में अशांति या झगड़े का माहौल रहता है तो घर के मुखिया के बेडरूम में सूर्य प्रतिमा लगाने से कोई परेशानी नहीं आती ।*
6⃣ *दोपहर 3 से शाम 6 के दौरान सूर्य दक्षिण-पश्चिम भाग में होता है। यह समय अध्ययन और कार्य का समय होता है । व्यापार में नुकसान हो रहा हो तो ऑफिस या दुकान में सूर्य प्रतिमा लगाने पर बिजनेस में लगातार तरक्की होती है ।*
7⃣ *शाम 6 से रात 9 में सूर्य पश्चिम दिशा की ओर आता है । इस समय में देव पूजा और ध्यान के लिए अच्छा मानते है । इसलिए घर के मंदिर में तांबे की सूर्य प्रतिमा लगाने से घर-परिवार पर सूर्य देव की कृपा बनी रहती है ।*
8⃣ *रात 9 से मध्य रात्रि के समय सूर्य उत्तर-पश्चिम में होता है । घर के बेडरूम में तांबे की सूर्य प्रतिमा लगाने पर वहां रहने और सोने वालों को मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।*
आज का राशिफल🕉
मेष राशि
मेष राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा। आज आपका दिन बेहतर होगा। आर्थिक तौर पर मजबूत बनेंगे। जीवन में तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे। सेहत शानदार रहेगी।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों का दिन शानदार रहेगा। कारोबार के क्षेत्र में लोगों से सहायता मिलेगी। समाजिक जीवन बेहतर होगा। खुद को साबित करने के कई मौके आपको मिलेंगे।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा। जीवनसाथी के साथ बातचीत में थोड़ी नरमी बरतें। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। नियमित योग से सेहत अच्छी होगी। किसी की राय आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को नया प्रोजेक्ट मिलेगा। छात्रों का दिन सामान्य रहेगा। मेहनत के बल पर करियर में सफलता हासिल होगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा। आज तरक्की के नए साधन मिलेंगे। कुछ लोगों से मुलाकात दिन को बेहतर बनाएगी। पारिवारिक जीवन में ताजगी आएगी।

कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों का दिन शानदार रहेगा। दोस्त आपसे घर पर मिलने आ सकते हैं। किसी फिल्म का आज आप प्लान बना सकते हैं। अधूरे काम आज पूरे होंगे। कुछ जरूरी लोगों से मुलाकात होने की संभावना है।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार के लोग आपके सभी फैसले में साथ देंगे। किसी सहकर्मी से अनबन हो सकती है।


वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों का दिन अच्छा रहेगा। आपके व्यवहार से लोग खुश होंगे। समाज में आपको मान-सम्मान मिलेगा। आर्थिक रूप से लाभ की प्राप्ति होगी। कुछ मामलों पर अधिकारियों की सहायता हो सकती है।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों का दिन शानदार रहेगा। आज परिवार के साथ धार्मिक स्थल के दर्शन पर जा सकते हैं। दोस्तों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा। कोई शुभ सूचना की प्राप्ति होगी।

मकर राशि
मकर राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा। दिन पहले से ज्यादा बेहतर होगी। कम मेहनत पर बड़ा मुनाफा मिलेगा। करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। विदेश में जाकर शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों के सपने पूरे होंगे।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा। आज दिन फेवरेबल होगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आज कुछ नई सफलताएं आपसे जुड़ेंगी।

मीन राशि
मीन राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा। आज आप समाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। दफ्तर में कोई नया काम आपको मिलेगा। परिवार से जुड़े किसी काम में भागदौड़ हो सकती है
🎂🎂🎂🎂🎂🎂
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं
दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।

शुभ दिनांक : 1,  10,  19,  28

शुभ अंक : 1, 10,  19,  28,  37,  46,  55,  64,  73,  82
शुभ वर्ष : 2020,  2022,   2024,   2027   2032

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल,  केसरिया,   क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी।
LAL Kitab Anmol

0 comments:

Post a Comment

अपनी टिप्पणी लिखें

 
भाषा बदलें
हिन्दी टाइपिंग नीचे दिए गए बक्से में अंग्रेज़ी में टाइप करें। आपके “स्पेस” दबाते ही शब्द अंग्रेज़ी से हिन्दी में अपने-आप बदलते जाएंगे। उदाहरण:"भारत" लिखने के लिए "bhaarat" टाइप करें और स्पेस दबाएँ।
भाषा बदलें