बीमारी का बगैर दवाई भी इलाज़ है,मगर मौत का कोई इलाज़ नहीं दुनियावी हिसाब किताब है कोई दावा ए खुदाई नहीं लाल किताब है ज्योतिष निराली जो किस्मत सोई को जगा देती है फरमान दे के पक्का आखरी दो लफ्ज़ में जेहमत हटा देती है

Friday 4 October 2019

आज का राशिफल व पंचांग के साथ में नवरात्रि के की विशेष जानकारी

अंतर्गत लेख:


ऊं नमः शिवाय शिवजी सदा सहाय
ऊं नमः शिवाय गुरुजी सदा सहाय
ऊं नमः शिवाय श्री बालाजी सदा सहाय
जय माता दी


निशुल्क पंचांग अपने मोबाइल फोन पर माँगवाने के लिए 9911342666 पर अपने शहर का नाम लिख कर व्हाट्सएप्प करे
~ *आज का श्री बालाजी पंचांग* ~
⛅ *दिनांक 05 अक्टूबर 2019*
⛅ *दिन - शनिवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2076
⛅ *शक संवत -1941*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - शरद*
⛅ *मास - अश्विन*
⛅ *पक्ष - शुक्ल*
⛅ *तिथि - सप्तमी सुबह 09:51 तक तत्पश्चात अष्टमी*
⛅ *नक्षत्र - मूल दोपहर 01:20 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढा*
⛅ *योग - शोभन रात्रि 11:26 तक तत्पश्चात अतिगण्ड*
⛅ *राहुकाल - सुबह 09:19 से सुबह 10:47 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:31*
⛅ *सूर्यास्त - 18:22*
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण -  सरस्वती आवाहन - पूजन*
💥 *विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा  शरीर का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
           *आठवे दिन करें माता महागौरी की आराधना* 🌷
🙏🏻 *नवरात्रि के आठवे दिन  मां महागौरी की पूजा की जाती है। आदिशक्ति श्री दुर्गा का अष्टम रूप श्री महागौरी है मां महागौरी का रंग अत्यंत गौर है इसलिए इन्हें महागौरी के नाम से जाना जाता है।*
🙏🏻 *नवरात्रि का आठवां दिन हमारे शरीर का सोम चक्र जागृत करने का दिन है। सोम चक्र उर्धव ललाट में स्थित होता है। आठवें दिन साधना करते हुए अपना ध्यान इसी चक्र पर लगाना चाहिए। श्री महागौरी की आराधना से सोम चक्र जागृत हो जाता है और इस चक्र से संबंधित सभी शक्तियां श्रद्धालु को प्राप्त हो जाती हैं मां महागौरी के प्रसन्न होने पर भक्तों को सभी सुख स्वत: ही प्राप्त हो जाते हैं। साथ ही इनकी भक्ति से हमें मन की शांति भी मिलती है।*
➡ *उपाय- अष्टमी तिथि के दिन माता दुर्गा को नारियल का भोग लगाएं तथा नारियल का दान भी करें। इससे सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।*दुर्गाष्टमी* 🌷
🙏🏻 *प्राचीन काल में दक्ष के यज्ञ का विध्वंश करने वाली महाभयानक भगवती भद्रकाली करोङों योगिनियों सहित अष्टमी तिथि को ही प्रकट हुई थीं।*
🌷 *नारदपुराण पूर्वार्ध अध्याय 117*
*आश्विने शुक्लपक्षे तु प्रोक्ता विप्र महाष्टमी ।। ११७-७६ ।।*
*तत्र दुर्गाचनं प्रोक्तं सव्रैरप्युपचारकैः ।।*
*उपवासं चैकभक्तं महाष्टम्यां विधाय तु ।। ११७-७७ ।।*
*सर्वतो विभवं प्राप्य मोदते देववच्चिरम् ।।*
🙏🏻 *आश्विन मास के शुक्लपक्ष में जो अष्टमी आती है, उसे महाष्टमी कहा गया है। उसमें सभी उपचारों से दुर्गा के पूजन का विधान है। जो महाष्टमी को उपवास अथवा एकभुक्त व्रत करता है, वह सब ओर से वैभव पाकर देवता की भाँति चिरकाल तक आनंदमग्न रहता है।*
🌷 *भविष्यपुराण, उत्तरपर्व, अध्याय – २६*
*देव, दानव, राक्षस, गन्धर्व, नाग, यक्ष, किन्नर, नर आदि सभी अष्टमी तथा नवमी को उनकी पूजा-अर्चना करते हैं | कन्या के सूर्य में आश्विन मास के शुक्ल पक्ष में अष्टमी को यदि #मूल नक्षत्र हो तो उसका नाम महानवमी है | यह महानवमी तिथि तीनों लोकों में अत्यंत दुर्लभ है | आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी और नवमी को जगन्माता भगवती श्रीअम्बिका का पूजन करने से सभी शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो जाती है | यह तिथि पुण्य, पवित्रता, धर्म और सुख को देनेवाली है | इस दिन मुंडमालिनी चामुंडा का पूजन अवश्य करना चाहिये |*
🌷 *देवीभागवतपुराण पञ्चम स्कन्ध*
*अष्टम्याञ्च चतुर्दश्यां नवम्याञ्च विशेषतः ।*
*कर्तव्यं पूजनं देव्या ब्राह्मणानाञ्च भोजनम् ॥*
*निर्धनो धनमाप्नोति रोगी रोगात्प्रमुच्यते ।*
*अपुत्रो लभते पुत्राञ्छुभांश्च वशवर्तिनः ॥*
*राज्यभ्रष्टो नृपो राज्यं प्राप्नोति सार्वभौमिकम् ।*
*शत्रुभिः पीडितो हन्ति रिपुं मायाप्रसादतः ॥*
*विद्यार्थी पूजनं यस्तु करोति नियतेन्द्रियः ।*
*अनवद्यां शुभा विद्यां विन्दते नात्र संशयः ॥*
🙏🏻 *अष्टमी, नवमी एवं चतुर्दशी को विशेष रूप से देवीपूजन करना चाहिए और इस अवसर पर ब्राह्मण भोजन भी कराना चाहिए। ऐसा करने से निर्धन को धन की प्राप्ति होती है, रोगी रोगमुक्त हो जाता है, पुत्रहीन व्यक्ति सुंदर और आज्ञाकारी पुत्रों को प्राप्त करता है और राज्यच्युत राज को सार्वभौम राज्य प्राप्त करता है। देवी महामाया की कृपा से शत्रुओं से पीड़ित मनुष्य अपने शत्रुओं का नाश कर देता है। जो विद्यार्थी इंद्रियों को वश में करके इस पूजन को करता है, वह शीघ्र ही पुण्यमयी उत्तम विद्या प्राप्त कर लेता है इसमें संदेह नहीं है।*
🌷 *नवरात्रि अष्टमी को महागौरी की पूजा  सर्वविदित है साथ ही*
🙏🏻 *अग्निपुराण के अध्याय 268 में आश्विन् शुक्ल अष्टमी को भद्रकाली की पूजा का विधान वर्णित है।*
🙏🏻 *स्कन्दपुराण माहेश्वरखण्ड कुमारिकाखण्ड में आश्विन् शुक्ल अष्टमी को वत्सेश्वरी देवी की पूजा का विधान बताया है।*
🙏🏻 *गरुड़पुराण अष्टमी तिथिमें दुर्गा और नवमी तिथिमें मातृका तथा दिशाएँ पूजित होनेपर अर्थ प्रदान करती है ।*
💥 *विशेष ~ यदि कोई व्यक्ति किसी कारणवश नवरात्रि पर्यन्त प्रतिदिन पूजा करने में असमर्थ रहे तो उनको अष्टमी तिथि को विशेष रूप से अवश्य पूजा करनी चाहिए।
आज का राशिफल🕉
*मेष राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। संतान के प्रति विश्वास बढ़ेगा। ऑफिस में कोई जिम्मेदारी वाला काम मिल सकता है। पार्टनर आपकी भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे। आपकी इमेज अच्छी बनेगी। इस राशि के मेडिकल के स्टूडेंट्स को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आज के दिन गाय को गुड़ खिलाएं, घर में खुशियों का आगमन होगा।
वृष राशि
आज भाग्य का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। ऑफिस में बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। जीवनसाथी संग आपकी यात्रा सुखद रहेगी।  इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। नये कोर्स को ज्वॉइन करने के लिए आज का दिन बेस्ट है। इस राशि के भाई-बहन एक-दूसरे को गिफ्ट दें।  रिश्ते को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी|  सकते हैं। आज के दिन मंदिर में इत्र चढ़ाएं, सोचे हुए काम पूरे होंगे।
मिथुन राशि
आज कलात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले बड़ों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पैसों की स्थिति को सुधारने की कोशिश करेंगे। आपको सफलता मिलने की पूरी संभावना बन रही है। आपकी सेहत भी ठीक रहेगी। भोजन में पत्तेदार सब्जी और फल का इस्तेमाल करें। माँ दुर्गा को मीठी पूरी का भोग लगाएं, घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

कर्क राशि
आज किसी काम से बाहर यात्रा करनी पड़ सकती है। ऑफिस में आपका कॉन्फिडेन्स देखकर बॉस आपसे खुश हो जाएंगे। दुश्मन आपसे दोस्ती करने के लिए हाथ आगे बढ़ा सकता है। किसी खास काम में माता-पिता से परामर्श लेना फायदेमंद रहेगा। आज न चाहते हुए भी पैसा उधार देना पड़ सकता है। अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं, आपको काम में सफलता मिलेगी।
सिंह राशि
आज किसी करीबी मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिसे आप अपने घर पर ले जा सकते हैं। साथ काम करने वाला आज परेशानी पैदा कर सकता है, जिसके चलते उनसे आपका विवाद बढ़ सकता है। पार्टनर से बात करते समय आज आपको थोड़ी सतर्कता बरतनी चाहिए। किसी जटिल मसले पर विवाद की आशंका है। सोच-समझकर किसी को राय दें। जरूरतमंद को भोजन कराएं, आपकी सभी समस्याओं का समाधान होगा।

कन्या राशि
आज का दिन आगे बढ़ने के लिए बेस्ट है। कई दिनों से आपकी तरक्की में आ रही रूकावटें आज दूर हो जाएगी। इस राशि के बिल्डर्स को धन लाभ होगा। नया कॉन्ट्रेक्ट भी मिल सकता है। पहले से चल रही किसी काम की प्लानिंग आज पूरी हो जाएगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं।   गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं, आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे।
तुला राशि
आज ऑफिस में बड़े काम की जिम्मेदारी मिल सकती है । जिसे आप बखूबी निभाएंगे। इस राशि के लोग जीवनसाथी के साथ नई मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। आज अपनी काबिलियत से काम को सरलतापूर्वक कर लेंगे। इस राशि के छात्रों के लिए दिन सामान्य रहेगा। सेहतमंद रहने के लिए नियमित एक्सरसाइज करें, आपके लिये अच्छा होगा। आज बहते जल में तिल प्रवाहित करें, आपका दिन बेहतर गुजरेगा।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। व्यापार को बढ़ाने से धन लाभ में काफी इजाफा होगा। किसी जरूरी काम के पूरा होने पर बधाईयां देने के लिए लोगों का आना-जाना लगा रहेगा। पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं। वह आपकी निजी समस्याओं को सुलझाने में मददगार साबित होगा। बिजनेस में समझदारी से काम लें। मार्केट में उतार-चढ़ाव का असर पड़ सकता है। शाम को घर की चौखट के दोनों ओर दिए जलाएं, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।
धनु राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज जिस काम को पूरा करना चाहेंगे, वो आसानी से पूरा हो जाएगा। आज घरेलू सामान खरीदेने के लिए मार्केट जा सकते हैं। परिवार वालों के साथ रात को बाहर डिनर का प्लान भी बन सकता है। आज मन प्रसन्न रहेगा, कोई नया काम कर सकते हैं। जीवनसाथी से अपनी बातें शेयर कर सकते हैं। आज के दिन गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं, आपका दिन मंगलमय रहेगा।

मकर राशि
आज बोलचाल में संयम रखने की कोशिश करें। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहे थे, वो आज किसी मित्र की मदद से पूरा हो जाएगा। आज किसी दूसरे के काम में राय देने से आपको बचना चाहिए। बिना सोचे-समझे बोलने से आपके काम बिगड़ सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश के लिए सोच रहे हैं तो जानकार से राय-विचार कर लें। आज के दिन सूर्यदेव को नमस्कार करें, दोस्तों के साथ संबंध बेहतर रहेंगे।
कुंभ राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को आज एक सुनहरा मौका मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। काम में सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होगी। सामाजिक कार्यों के लिये आपको सम्मान मिलेगा| स्वास्थ्य को फिट रखने के लिए स्पाइसी खाने से दूर रहें।  किसी कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।
मीन राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक रूप से अच्छा लाभ मिल सकता है। आज आपका मन पुराने मित्र से मिलने को कर सकता है। हो सकता है कि दोस्त से फोन पर ही बात हो जाये। इससे आपकी पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। आज नया मोबाइल फ़ोन खरीदने की सोच सकते हैं। क्रेडिट कार्ड को संभाल कर रखें।  आज के दिन कुत्ते को रोटी खिलाएं, आपका मन खुश रहेगा।
🎂🥧🎂🥧🎂🥧🎂
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं
आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक : 1,  5,  7,  14,  23 

शुभ अंक : 1,  2,  3,   5,   9,  32,  41,  50

शुभ वर्ष : 2030,  2032,  2034,  2050,  2059,  2052 
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी,  गणेशजी,   मां अम्बे। 

शुभ रंग : हरा,  गुलाबी,  जामुनी,  क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।
LAL Kitab Anmol

0 comments:

Post a Comment

अपनी टिप्पणी लिखें

 
भाषा बदलें
हिन्दी टाइपिंग नीचे दिए गए बक्से में अंग्रेज़ी में टाइप करें। आपके “स्पेस” दबाते ही शब्द अंग्रेज़ी से हिन्दी में अपने-आप बदलते जाएंगे। उदाहरण:"भारत" लिखने के लिए "bhaarat" टाइप करें और स्पेस दबाएँ।
भाषा बदलें