बीमारी का बगैर दवाई भी इलाज़ है,मगर मौत का कोई इलाज़ नहीं दुनियावी हिसाब किताब है कोई दावा ए खुदाई नहीं लाल किताब है ज्योतिष निराली जो किस्मत सोई को जगा देती है फरमान दे के पक्का आखरी दो लफ्ज़ में जेहमत हटा देती है

Monday 11 November 2019

आज का राशिफल व पंचांग अथवा विशेष उपाय

अंतर्गत लेख:


ऊं नमः शिवाय शिवजी सदा सहाय
ऊं नमः शिवाय गुरुजी सदा सहाय
ऊं नमः शिवाय श्री बालाजी सदा सहाय
सत नाम श्री वाहेगुरु जी
🕉🕉🕉🕉🕉

निशुल्क पंचांग अपने मोबाइल फोन पर मंगवाने के ल लिए 9911342666 पर अपने नाम के साथ में शहर का नाम लिख कर व्हाट्सएप्प करे।
~ *आज का हिन्द पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 12 /11/2019*
⛅ *दिन - मंगलवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2076*
⛅ *शक संवत -1941*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - हेमंत*
⛅ *मास - कार्तिक*
⛅ *पक्ष - शुक्ल*
⛅ *तिथि - पूर्णिमा शाम 07:04 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*
⛅ *नक्षत्र - भरणी शाम 08:52 तक तत्पश्चात कृत्तिका*
⛅ *योग - व्यतिपात सुबह 10:38 तक तत्पश्चात वरीयान्*
⛅ *राहुकाल - दोपहर 02:55 से शाम 04:17 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:48*
⛅ *सूर्यास्त - 17:56*
⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - व्रत पूर्णिमा, त्रिपुरारी पूर्णिमा, कार्तिक पूर्णिमा, देव दिवाली, कार्तिक स्नान समाप्त, भीष्मपंचक व्रत समाप्त, गुरु नानकजी जयंती, पुष्कर मेला, तुलसी विवाह समाप्त*
 💥 *विशेष - पूर्णिमा के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
               🌞 * पंचांग ~*

🌷 *मार्गशीर्ष मास विशेष* 🌷
👉🏻 *13 नवंबर 2019 बुधवार से मार्गशीर्ष का आरम्भ हो रहा है।*
➡ *१) मार्गशीर्ष मास में इन तीन के पाठ की बहुत ज्यादा महिमा है ..... विष्णुसहस्त्र नाम ....भगवत गीता.... और गजेन्द्रमोक्ष की खूब महिमा है...खूब पढ़ो .... दिन में २ बार -३ बार*
➡ *२) इस मास में 'श्रीमद भागवत' ग्रन्थ को देखने की भी महिमा है .... स्कन्द पुराण में लिखा है .... घर में अगर भागवत हो तो एक बार दिन में उसको प्रणाम करना*
➡ *३) इस मास में अपने गुरु को .... इष्ट को ...." ॐ दामोदराय नमः " कहते हुए प्रणाम करने की बड़ी भारी महिमा है |*
➡ *४) शंख में तीर्थ का पानी भरो और घर में जो पूजा का स्थान है उसमें भगवान - गुरु उनके ऊपर से शंख घुमाकर भगवान का नाम बोलते हुए वो जल घर की दीवारों पर छाटों ...... उससे घर में शुद्धि बढ़ती है...शांति बढ़ती है ....क्लेश झगड़े दूर होते है

🌷 *आर्थिक कष्ट निवृति योग*
➡ *13 नवम्बर 2019 बुधवार को मार्गशीर्ष कृष्ण प्रतिपदा है ।*
🙏🏻 *अगर कोई आदमी गरीबी से बहुत पीड़ित हो ...पैसों की तंगी से बहुत पीड़ित हो और कर्जे का ब्याज भरते-भरते परेशान हो गया हो बहुत तकलीफ सहन करनी पड़ती हो तो मार्गशीर्ष कृष्ण प्रतिपदा को रात के समय गुरुदेव का पुजन कर दिया ...*  *मानसिक या दिया जलाकर ।*
*फिर भगवान विष्णु का स्मरन कर के*
🌷 *“मंगलम भग्वान विष्णु, मंगलम गरुध ध्वज |*
*मंगलम पुण्डरीकाक्ष, मंगलाय तनो हरि ।"*
👉🏻 *फिर 6 मंत्र बोले भगवान का स्मरण करते हुए:-*
🌷 *ॐ  वैश्‍वानराय नम:*
🌷 *ॐ  अग्‍नयै नम:*
🌷 *ॐ  हविर्भुजै नम:*
🌷 *ॐ  द्रविणोदाय नम:*
🌷 *ॐ  संवर्ताय नम:*
🌷 *ॐ  ज्‍वलनाय नम:*
                 🌞  पंचांग ~*
🌷 *मार्गशीर्ष मास* 🌷
🔥 *इस मास में कर्पूर का दीपक जलाकर भगवान को अर्पण करनेवाला अश्वमेघ  यज्ञ का फल पाता है और कुल का उद्धार कर देता है ।*

आप का राशिफल🕉
मेष राशिफल: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। प्रायः सभी कार्यों में सफलता मिलने के आसार हैं। मन प्रसन्न रहेगा। वित्तीय कार्य में प्रगति होगी।
वृषभ राशिफल: मन चिंतित रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। खास तौर पर आँखों की समस्या परेशान करेगी। परिवार में मेम किसी सदस्य से मनमुटाव हो सकता है। अधूरे कार्य पूरे होंगे। मेहनत के अनुकूल आर्थिक लाभ न होने से मन चिंतित रहेगा।
मिथुन राशिफल: परिवार में पत्नी से आपसी मनमुटाव हो सकता है। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। विवाह के लिए उत्सुक जातकों को योग्य साथी
 मिलने वाला है। महिला साथी से आर्थिक लाभ होगा।

कर्क राशिफल: नौकरी करने वाले जातकों की पदोन्नति होगी। शरीर स्वस्थ रहेगा और मानसिक तनाव दूर होगा। घर में माता के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना होगा। सरकार की योजना का आर्थिक लाभ मिलने वाला है।
सिंह राशिफल: किसी मांगलिक कार्य में भाग ले सकते हैं। स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। पेट से संबंधित कोई समस्या परेशान करेगी। विदेश के साथी से कोई शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी-पेशे में परेशानी हो सकती है।

कन्या राशिफल: बाहर का भोजन करने से स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। घर में कोई शुभ काम आरंभ कर सकते हैं। क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार के किसी सदस्य से मनमुटाव रहेगा। कार्य के अनुरूप सफलता नहीं मिलेगी।

तुला राशिफल: मन प्रसन्न रहेगा। मस्ती और घूमने-फिरने में धन खर्च होगा। नए कपड़े की खरीदारी कर सकते हैं। शरीर से स्वस्थ रहने वाले हैं। वैवाहिक सुख का अनुभव करेंगे। शुभ कार्य करने के लिए आज का दिन अच्छा है।

वृश्चिक राशिफल: आज का दिन हर दृष्टिकोण से अच्छा बीतने वाला है। नौकरी करने वालों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा। अचानक धन लाभ के आसार हैं।

धनु राशिफल: संतान से संबंधी चिंता उत्पन्न होगी। पारिवारिक कार्यों को लेकर मन व्यग्र रहेगा। किसी खास साथी से मुलाकात लाभदायी साबित होगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें। कार्यस्थल पर अनावश्यक बहस करने से मुश्किल में फंस सकते हैं
मकर राशिफल: शरीर ताजगी भरा रहेगा। व्यक्तिगत जीवन में मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। सीने में दर्द की समस्या परेशान करेगी। महिला साथी के साथ संभालकर बातचीत करें। यात्रा से सावधान रहने की आवश्यकता है।

कुंभ राशिफल: चिंता दूर होगी। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने वाले हैं। परिवार में भाई-बहनों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। खास दोस्तों के साथ मिलकर खुशियां बांटने वाले हैं। कार्यस्थल पर आपके काम का प्रभाव दिखेगा।

मीन राशिफल: वाणी में संयम रखने की सलाह दी जाती है। क्रोध के कारण आवश्यक काम प्रभावित होगा। आँखों से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। नकारात्मक विचार आपके मन को निराश रखेगा। खान-पान पर विशेष ध्यान दें।
🎂🎂🎂🎂🎂🎂
जिनका आज जन्मदिन हैं उनको हार्दिक शुभकामनाये

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट,  दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं।

शुभ दिनांक : 3,  12,  21,  30

शुभ अंक : 1,  3,  6,  7,  9
शुभ वर्ष :  2020  2022  2030,  2031,  2034,  2043,  2049,  2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती,  देवगुरु बृहस्पति,  भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला,  सुनहरा और गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।
LAL Kitab Anmol

0 comments:

Post a Comment

अपनी टिप्पणी लिखें

 
भाषा बदलें
हिन्दी टाइपिंग नीचे दिए गए बक्से में अंग्रेज़ी में टाइप करें। आपके “स्पेस” दबाते ही शब्द अंग्रेज़ी से हिन्दी में अपने-आप बदलते जाएंगे। उदाहरण:"भारत" लिखने के लिए "bhaarat" टाइप करें और स्पेस दबाएँ।
भाषा बदलें