बीमारी का बगैर दवाई भी इलाज़ है,मगर मौत का कोई इलाज़ नहीं दुनियावी हिसाब किताब है कोई दावा ए खुदाई नहीं लाल किताब है ज्योतिष निराली जो किस्मत सोई को जगा देती है फरमान दे के पक्का आखरी दो लफ्ज़ में जेहमत हटा देती है

Sunday 3 November 2019

आज राशिफल व पंचांग व गोपाष्टमी की जानकारी

अंतर्गत लेख:


ऊं नमः शिवाय शिवजी सदा सहाय
ऊं नमः शिवाय गुरुजी सदा सहाय
ऊं नमः शिवाय श्री बालाजी सदा सहा


निशुल्क पंचांग अपने मोबाइल फोन पर मंगवाने के लिए 9911342666 पर अपने नाम के में शहर का नाम लिख कर व्हाट्सएप्प करे।
 ~ *आज का श्री बालाजी पंचांग* ~
⛅ *दिनांक 04 नवम्बर 2019*
⛅ *दिन - सोमवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2076*
⛅ *शक संवत -1941*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - हेमंत*
⛅ *मास - कार्तिक*
⛅ *पक्ष - शुक्ल*
⛅ *तिथि - अष्टमी 05 नवम्बर प्रातः 04:57 तक तत्पश्चात नवमी*
⛅ *नक्षत्र - श्रवण 05 नवम्बर प्रातः 03:24 तक तत्पश्चात धनिष्ठा*
⛅ *योग - गण्ड पूर्ण रात्रि तक*
⛅ *राहुकाल - सुबह 08:00 से सुबह 09:24 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:43*
⛅ *सूर्यास्त - 18:00*
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - गोपाष्टमी*
 💥 *विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
💥 *अष्टमी तिथि के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
    *अक्षय फल देनेवाली अक्षय नवमी* 🌷
🙏🏻 *कार्तिक शुक्ल नवमी (05 नवम्बर 2019) मंगलवार को ‘अक्षय नवमी’ तथा ‘आँवला नवमी’ कहते हैं | अक्षय नवमी को जप, दान, तर्पण, स्नानादि का अक्षय फल होता है | इस दिन आँवले के वृक्ष के पूजन का विशेष महत्व  है | पूजन में कर्पूर या घी के दीपक से आँवले के वृक्ष की आरती करनी चाहिए तथा निम्न मंत्र बोलते हुये इस वृक्ष की प्रदक्षिणा करने का भी विधान है :*
🌷 *यानि कानि च पापानि जन्मान्तरकृतानि च |*
*तानि सर्वाणि नश्यन्तु प्रदक्षिणपदे पदे ||*
🍏 *इसके बाद आँवले के वृक्ष के नीचे पवित्र ब्राम्हणों व सच्चे साधक-भक्तों को भोजन कराके फिर स्वयं भी करना चाहिए | घर में आंवलें का वृक्ष न हो तो गमले में आँवले का पौधा लगा के अथवा किसी पवित्र, धार्मिक स्थान, आश्रम आदि में भी वृक्ष के नीचे पूजन कर सकते है | कई आश्रमों में आँवले के वृक्ष लगे हुये हैं | इस पुण्यस्थलों में जाकर भी आप भजन-पूजन का मंगलकारी लाभ ले सकते हैं |**आँवला (अक्षय) नवमी है फलदायी* 🌷
🙏🏻 *भारतीय सनातन पद्धति में पुत्र रत्न की प्राप्ति के लिए महिलाओं द्वारा आँवला नवमी की पूजा को महत्वपूर्ण माना गया है। कहा जाता है कि यह पूजा व्यक्ति के समस्त पापों को दूर कर पुण्य फलदायी होती है। जिसके चलते कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की नवमी को महिलाएं आँवले के पेड़ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपनी समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करती हैं।*
🍏 *आँवला नवमी को अक्षय नवमी के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन द्वापर युग का प्रारंभ हुआ था। कहा जाता है कि आंवला भगवान विष्णु का पसंदीदा फल है। आंवले के वृक्ष में समस्त देवी-देवताओं का निवास होता है। इसलिए इसकी पूजा करने का विशेष महत्व होता है।*
🌷 *व्रत की पूजा का विधान* 🌷
👉🏻 *नवमी के दिन महिलाएं सुबह से ही स्नान ध्यान कर आँवला के वृक्ष के नीचे पूर्व दिशा में मुंह करके बैठती हैं।*
👉🏻 *इसके बाद वृक्ष की जड़ों को दूध से सींच कर उसके तने पर कच्चे सूत का धागा लपेटा जाता है।*
👉🏻 *तत्पश्चात रोली, चावल, धूप दीप से वृक्ष की पूजा की जाती है।*
👉🏻 *महिलाएं आँवले के वृक्ष की १०८ परिक्रमाएं करके ही भोजन करती हैं।*
🍏 *आँवला नवमी की कथा* 🍏
*वहीं पुत्र रत्न प्राप्ति के लिए आँवला पूजा के महत्व के विषय में प्रचलित कथा के अनुसार एक युग में किसी वैश्य की पत्नी को पुत्र रत्न की प्राप्ति नहीं हो रही थी। अपनी पड़ोसन के कहे अनुसार उसने एक बच्चे की बलि भैरव देव को दे दी। इसका फल उसे उल्टा मिला। महिला कुष्ट की रोगी हो गई।*
🍏 *इसका वह पश्चाताप करने लगे और रोग मुक्त होने के लिए गंगा की शरण में गई। तब गंगा ने उसे कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आँवला के वृक्ष की पूजा कर आँवले के सेवन करने की सलाह दी थी।*
🍏 *जिस पर महिला ने गंगा के बताए अनुसार इस तिथि को आँवला की पूजा कर आँवला ग्रहण किया था, और वह रोगमुक्त हो गई थी। इस व्रत व पूजन के प्रभाव से कुछ दिनों बाद उसे दिव्य शरीर व पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई, तभी से हिंदुओं में इस व्रत को करने का प्रचलन बढ़ा। तब से लेकर आज तक यह परंपरा चली आ रही है।*


आज का राशिफल🕉
मेष:
नए कार्यों का आयोजन करने का विचार यदि बना रहे हैं तो बेहिचक करें। आज सफल होंगे। धन, मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा, सरकारी कार्य संपन्न होंगे। धन के निवेश के लिए भी आज का दिन शुभ है। भाग्‍य आज 78 फीसदी साथ देगा।
वृषभ
आज आप बौद्धिक तथा लेखन के कार्यों में सक्रिय रहेंगे। धार्मिक स्थल की यात्रा लाभकारी रहेगी। विदेश में रह रहे किसी मित्र या स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। नौकरीपेशे वालों के लिए आज का दिन अच्‍छा है। आपको रचनात्‍मक कार्यों में सफलता मिलेगी। वहीं व्‍यापारियों को भी लाभ होगा। आज भाग्‍य 79 फीसदी साथ देगा।

मिथुन:
आज का दिन सावधानी से व्यतीत करें। नए कार्यों का प्रारंभ न करें एवं क्रोध पर संयम रखें, नए सम्बंध बनाने से पहले गंभीरता से विचार करें। घर से बाहर जाने से पहले ईश्‍वर के आगे सिर झुकाकर जाएं। वाहन सावधानी के साथ धीरे चलाएं। कागजी कार्रवाई में जांच पड़ताल करके करें। भाग्‍य आज 55 फीसदी साथ देगा।
कर्क:
आज आपका दिन सुखपूर्वक एवं आनंद से व्यतीत होगा। पार्टी और पिकनिक के मजे लेंगे। नए वस्त्र परिधान प्राप्‍त हो सकते हैं। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। संतान की ओर से भी सुखद समाचार मिलेगा। आज आपके लिए शुभ संयोग बने हैं, इस अवसर का लाभ उठाएं। भाग्‍य आज 80 फीसदी साथ देगा।

सिंह:
आपके व्यापार में आज विस्तार होगा। नौकरी में सहकर्मियों की तरफ से सहयोग प्राप्त होगा, शत्रुओं पर विजय मिलेगी। विद्यार्थियों को भी आज लाभ होने की उम्‍मीद है। लंबे समय से रुका हुआ उनका कोई परीक्षा परिणाम आज आ सकता है। इसमें उन्‍हें सफलता मिलेगी। दांपत्‍य जीवन में मधुरता आएगी। भाग्‍य आज 76 फीसदी साथ देगा।
कन्या:
आज बौद्धिक चर्चा में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। विचारों में शीघ्र परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। लेखनकार्य या सृजनात्मक कृतियों की रचना करने के लिए दिन अच्छा है। आज आप धार्मिक कार्यों में भी रुचि दिखाएंगे। दोस्‍तों के साथ समय अच्‍छा बीतेगा। भाग्‍य आज 73 फीसदी साथ देगा।

तुला:
आज स्थायी संपत्ति, वाहन आदि के खरीद-फरोख्त में विचार-विमर्श अवश्य करें। मां अथवा घर में किसी बुजुर्ग महिला के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। आज रुपये-पैसे से संबंधित कोई लेन-देन न करें। आज आपकी किसी पर अत्‍यधिक विश्‍वास करना भारी पड़ सकता है। भाग्‍य आज 55 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक:
आज नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी एवं नए कार्य प्रारंभ कर पाएंगे और उनमें लाभ मिलने की भी उम्‍मीद है। आज आपके मन में परिवर्तन शीघ्र आएंगे। जिससे आपका मन कुछ दुविधायुक्त रहेगा। समझदारी से काम लेते हुए सोचसमझकर सही चुनें। व्‍यवसाय से जुड़े हुए रुके काम पूरे होंगे। भाग्‍य आज 70 फीसदी साथ देगा।
धनु:
हाथ में आया हुआ अवसर सही निर्णय न लेने के कारण आप आज गंवा सकते हैं। वाणी द्वारा दूसरों को अपने प्रति आकर्षित करें तो लाभकारी रहेगा। किसी भी प्रकार के विवाद से खुद को दूर रखने में ही समझदारी है। शाम का वक्‍त परिवार के लिए निकालें और मूड को बदलने के लिए घूमने जा सकते हैं। भाग्‍य आज 58 फीसदी साथ देगा।

मकर:
आज दिन की शुरुआत प्रसन्न मन और स्वस्थ चित्त से होगी। आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन लाभदायी है। मित्र या परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। दांपत्‍य जीवन रोमांस के साथ बीतेगा। संतान की ओर भी संतुष्‍ट रहेंगे। माता-पिता के स्‍वास्‍थ्‍य की विशेष देखभाल करने की जरूरत है। भाग्‍य आज 80 फीसदी साथ देगा।
कुंभ:
आज आप मानसिक अस्वस्थता का अनुभव कर सकते हैं। किसी एक निश्चय पर आप नहीं पहुंच पाएंगे और असमंजस के कारण मानसिक कष्ट होगा। ऑफिस के किसी मुद्दे को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। बेहतर होगा चीजों को उसी हाल में छोड़ दें और समय के साथ उन्‍हें सुलझने दें और अपने काम में मन लगाएं। भाग्‍य आज 55 फीसदी साथ देगा।

मीन:
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा, धनप्राप्ति के योग हैं, हाथ में आए अवसर का लाभ अवश्य उठाएं। महिलाओं के लिए आज का दिन कुछ खास हो सकता है। उन्‍हें कहीं से उपहार या फिर नेग मिल सकता है। संबंधों में मधुरता आएगी। भाग्‍य आज 89 फीसदी साथ देगा।
🎂🎂🎂🎂🎂🎂🎂

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाये
दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी,  कुशाग्र बुद्धि वाले,  साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4,  8,  13,  22,  26,  31

शुभ अंक : 4,  8,18,  22,  45,  57
शुभ वर्ष : 2017, 2020,  2031,  2040,  2060   

ईष्टदेव : श्री गणेश,  श्री हनुमान

शुभ रंग : नीला,  काला,  भूरा

कैसा रहेगा यह वर्ष

यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।
LAL Kitab Anmol

0 comments:

Post a Comment

अपनी टिप्पणी लिखें

 
भाषा बदलें
हिन्दी टाइपिंग नीचे दिए गए बक्से में अंग्रेज़ी में टाइप करें। आपके “स्पेस” दबाते ही शब्द अंग्रेज़ी से हिन्दी में अपने-आप बदलते जाएंगे। उदाहरण:"भारत" लिखने के लिए "bhaarat" टाइप करें और स्पेस दबाएँ।
भाषा बदलें