बीमारी का बगैर दवाई भी इलाज़ है,मगर मौत का कोई इलाज़ नहीं दुनियावी हिसाब किताब है कोई दावा ए खुदाई नहीं लाल किताब है ज्योतिष निराली जो किस्मत सोई को जगा देती है फरमान दे के पक्का आखरी दो लफ्ज़ में जेहमत हटा देती है

Monday 4 November 2019

आज का राशिफल व पंचांग

अंतर्गत लेख:


ऊं नमः शिवाय शिवजी सदा सहाय
ऊं नमः शिवाय गुरुजी सदा सहाय
ऊं नमः शिवाय श्री बालाजी सदा सहाय

निशुल्क पंचांग अपने मोबाईल फोन पर मंगवाने के लिए 9911342666पर अपने नाम के साथ में शहर का नाम लिख कर व्हाट्सएप्प करे।

🌞 ~ *आज का श्री बालाजी पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 05 नवम्बर 2019*
⛅ *दिन - मंगलवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2076*
⛅ *शक संवत -1941*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - हेमंत*
⛅ *मास - कार्तिक*
⛅ *पक्ष - शुक्ल*
⛅ *तिथि - नवमी पूर्ण रात्रि तक*
⛅ *नक्षत्र - धनिष्ठा 06 नवम्बर प्रातः 06:16 तक तत्पश्चात शतभिषा*
⛅ *योग - गण्ड सुबह 07:02 तक तत्पश्चात वृद्धि*
⛅ *राहुकाल - दोपहर 02:57 से शाम 04:20 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:43*
⛅ *सूर्यास्त - 18:00*
⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - ब्रह्मलीन भगवत्पाद साँईं श्री लीलाशाहजी महाराज महानिर्वाण दिवस, कुष्मांड नवमी, अक्षय-आँवला नवमी, रंग अवधूत महाराज जयंती, नवमी वृद्धि तिथि*
 💥 *विशेष - नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
               🌞

🌷 *आँवला (अक्षय) नवमी* 🌷
🙏🏻 *नारद पुराण के अनुसार*
🌷 *कार्तिके शुक्लनवमी याऽक्षया सा प्रकीर्तता । तस्यामश्वत्थमूले वै तर्प्पणं सम्यगाचरेत् ।।* ११८-२३ ।।*
*देवानां च ऋषीणां च पितॄणां चापि नारद । स्वशाखोक्तैस्तथा मंत्रैः सूर्यायार्घ्यं ततोऽर्पयेत् ।। ११८-२४ ।।*
*ततो द्विजान्भोजयित्वा मिष्टान्नेन मुनीश्वर । स्वयं भुक्त्वा च विहरेद्द्विजेभ्यो दत्तदक्षिणः ।। ११८-२५ ।।*
*एवं यः कुरुते भक्त्या जपदानं द्विजार्चनम् । होमं च सर्वमक्षय्यं भवेदिति विधेर्वयः ।। ११८-२६ ।।*
🍏 *कार्तिक मास के शुक्लपक्ष में जो नवमी आती है, उसे अक्षयनवमी कहते हैं। उस दिन पीपलवृक्ष की जड़ के समीप देवताओं, ऋषियों तथा पितरों का विधिपूर्वक तर्पण करें और सूर्यदेवता को अर्घ्य दे। तत्पश्च्यात ब्राह्मणों को मिष्ठान्न भोजन कराकर उन्हें दक्षिणा दे और स्वयं भोजन करे। इस प्रकार जो भक्तिपूर्वक अक्षय नवमी को जप, दान, ब्राह्मण पूजन और होम करता है, उसका वह सब कुछ अक्षय होता है, ऐसा ब्रह्माजी का कथन है।*
👉🏻 *कार्तिक शुक्ल नवमी को दिया हुआ दान अक्षय होता है अतः इसको अक्षयनवमी कहते हैं।*
🙏🏻 *स्कन्दपुराण, नारदपुराण आदि सभी पुराणों के अनुसार कार्तिक शुक्ल पक्ष नवमी युगादि तिथि है। इसमें किया हुआ दान और होम अक्षय जानना चाहिये । प्रत्येक युग में सौ वर्षों तक दान करने से जो फल होता है, वह युगादि-काल में एक दिन के दान से प्राप्त हो जाता है “एतश्चतस्रस्तिथयो युगाद्या दत्तं हुतं चाक्षयमासु विद्यात् । युगे युगे वर्षशतेन दानं युगादिकाले दिवसेन तत्फलम्॥”*
🙏🏻 *देवीपुराण के अनुसार कार्तिक शुक्ल नवमीको व्रत, पूजा, तर्पण और अन्नादिका दान करनेसे अनन्त फल होता है।*
🍏 *कार्तिक शुक्ल नवमी को ‘धात्री नवमी’ (आँवला नवमी) और ‘कूष्माण्ड नवमी’ (पेठा नवमी अथवा सीताफल नवमी) भी कहते है। स्कन्दपुराण के अनुसार अक्षय नवमी को आंवला पूजन से स्त्री जाति के लिए अखंड सौभाग्य और पेठा पूजन से घर में शांति, आयु एवं संतान वृद्धि होती है।*
🍏 *आंवले के वृक्ष में सभी देवताओं का निवास होता है तथा यह फल भगवान विष्णु को भी अति प्रिय है। अक्षय नवमी के दिन अगर आंवले की पूजा करना और आंवले के वृक्ष के नीचे बैठकर भोजन बनाना और खाना संभव नहीं हो तो इस दिन आंवला जरूर खाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि कार्तिक शुक्ल नवमी तिथि को आंवले के पेड़ से अमृत की बूंदे गिरती है और यदि इस पेड़ के नीचे व्यक्ति भोजन करता है तो भोजन में अमृत के अंश आ जाता है। जिसके प्रभाव से मनुष्य रोगमुक्त होकर दीर्घायु बनता है। चरक संहिता के अनुसार अक्षय नवमी को आंवला खाने से महर्षि च्यवन को फिर से जवानी यानी नवयौवन प्राप्त हुआ था।
आज का राशिफल 🕉

1. मेष राशिफल - उगाही एवं प्रवास के लिए आज का दिन अच्छा है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यापार से सम्बंधित कार्यों के लिए लाभदायी दिवस है। घर में शुभप्रसंग का आयोजन होगा। शेयर- सट्टे में आर्थिक लाभ होगा। पत्नी के आरोग्य को लेकर चिंता रहेगी।

2. वृष राशिफल - अनुकूलता और प्रतिकूलता से मिला-जुला आज का दिन रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यावसायिक रूप से आप नई विचारधारा अमल में लाएँगे। आलस्य और व्यग्रता बने रहेंगे, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दीजिएगा। प्रतिस्पर्धीयों के साथ वाद-विवाद में न उतरिएगा। व्यापारियों को धन की लेन-देन में प्रवास करने से लाभ होगा। व्यवसाय में पदोन्नति होगी। बच्चों की प्रगति से मन पर प्रसन्नता छाई रहेगी। गृहस्थजीवन आनंदपूर्वक बीतेगा।
3 मिथुन राशिफल - नकारात्मक विचारों को मन से दूर करने की सलाह गणेशजी देते हैं। खान-पान में ध्यान रखिएगा। वाहन चलाते समय अनिष्ट घटना न हो इसका ध्यान रखिएगा। आकस्मिक धन का खर्च होगा। किसी कारणवश बाहर जाने का प्रसंग उपस्थित होगा। मध्याहन के बाद बौद्धिक अथवा साहित्यिक प्रवृत्तियों में रचेपचे रहेंगे।

4. कर्क राशिफल - स्वादिष्ट एवं उत्तम भोजन, सुंदर वस्त्रों और विपरीत लिंगीय व्यक्तियों का साथ पाकर आप प्रसन्न रहोगे। आपका आर्थिक पहेलु सुदृढ़ बनेगा, ऐसे प्रबल योग हैं। विचारों में अनिर्णायक्ता रहेगी, मुसाफरी होगी। अचानक धन खर्च होगा। भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद बढेगा। नौकरी- धंधे में परिस्थिति अनुकूल रहेगी। गुस्से को काबू में रखना। नये काम की शुरुआत मत करना।

5. सिंह राशिफल - आप के व्यापार का विस्तरण होगा। व्यवसाय में धन- सम्बंधित आयोजन भी कर सकेंगे। उचित कारणो पर धन का खर्च होगा। विदेश स्थित व्यवसायीजनों से लाभ होने की संभावना है। आप की वृद्धि होने से धन के मामलों में हाथ खुला रहेगा। प्रबल लाभ के भी योग हैं। फिर भी विचारों में अनिर्णायकता रहेगी। प्रवास होगा। आकस्मिक धन का खर्च होगा। भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद रहेंगे, फिर भी परिस्थिति अनुकूल रहेगी। क्रोध पर संयम रखिएगा। नए कार्य का प्रारंभ आज न करिएगा।

6. कन्या राशिफल - व्यापार के लिए आज का दिन बहुत अच्छा दिन है। धन सम्बंधित विषयों में सरलता रहेगी। घर में शांति और आनंद बने रहेंगे। आरोग्य अच्छा रहेगा। व्यवसाय में वातावरण अच्छा रहेगा और सहकार्यकरों का सहकार मिलेगा।

7. तुला राशिफल- आजका आप का दिन मध्यम फलदायी रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता का अभाव रहेगा। परिवार में उग्र वातावरण रहेगा। व्यावहारिक जीवन में मानहानि का प्रसंग न बने इसका ध्यान रखिएगा। परंतु मध्याहन के बाद आप की शारीरिक और मानसिक स्थिति में सुधार होगा। आप सृजनात्मक और कलात्मक प्रवृत्तियों में प्रवृत्त रहेंगे।

8. वृश्चिक राश‍िफल- आज संपत्ति सम्बंधित कार्यों एवं गृहस्थजीवन के प्रश्नों का निराकरण आ जाएगा। व्यवसायीजनों के लिए आज का दिन अनुकूल है। भाई-बंधुओं का व्यवहार सहकारपूर्ण रहेगा। प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे। परंतु मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक प्रतिकूलताएँ रहेंगी।  कौटुंबिकजनों के साथ मनदुःख भरा प्रसंग बनने की संभावना है। खान-पान की व्यवस्था समयानुसार नहीं रहेगी। नींद भी इच्छित समय पर नहीं आएगी। धन हानि का योग है।
9. धनु राशिफल - निजी सम्बंधियों के साथ मनदुःख न हो इसका ध्यान रखने के लिए गणेशजी सलाह देते हैं। आरोग्य अच्छा रहेगा। आज का दिन आध्यात्मिक प्रवृत्तियों के लिए बहुत अच्छा है। आर्थिक लाभ भी होगा। विद्यार्थीयों को विद्या-अभ्यास में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। मध्याहन के बाद की स्थिति अनुकूल है ऐसा आप को लगेगा। मन में जो दुविधा है उसका निराकरण मिल जाएगा। शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहेंगे। हितशत्रु सफल नहीं हो पाएँगे।

10. मकर राशिफल - आप की धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में आज वृद्धि हो जाएगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यवसाय और व्यापार में भी वातावरण अनुकूल रहेगा। आप के हर कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। जीवन में भी आनंद की मात्रा बढ जाएगी। फिर भी मध्याहन के बाद आप के विचारों में नकारात्मक भावों में वृद्धि होगी। इससे हताशा भी बढ सकती है। शेयर-सट्टे में पूंजी-निवेश करोगे।

11. कुंभ राशिफल - आज कुछ अधिक ही आध्यात्मिकता आप के व्यवहार में देखने को मिलेगी। दुर्घटना एवं शल्यचिकित्सा से संभलिएगा। मध्याहन के बाद आज का प्रत्येक कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होता दिखेगा। दफ्तर में आप का प्रभाव बढ़ता हुआ दिखेगा। उपरी अधिकारियों की कृपादृष्टि आप पर रहेगी। मानसिक शांति आप के मन पर छाई रहेगी।

12. मीन राशिफल - विवाहोत्सुकों के विवाह के प्रश्न का निराकरण आ जाएगा। प्रवास- पर्यटन होगा तथा मित्रों से उपहार आदि मिलेगा। मध्याहन के बाद हर कार्य में कुछ सावधानी बरतनी आवश्यक है। व्यावसायिक कार्यो में सरकारी प्रभाव आप पर बढ सकता है। अधिक श्रम करने पर भी कम प्राप्ति होगी। आध्यात्मिकता की ओर झोंक अधिक रहेगा।
🎂🎂🎂🎂🎂🎂
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाये
आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक : 1,  5,  7,  14,  23 

शुभ अंक : 1,  2,  3,   5,   9,  32,  41,  50
शुभ वर्ष : 2030,  2032,  2034,  2050,  2059,  2052 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी,  गणेशजी,   मां अम्बे। 

शुभ रंग : हरा,  गुलाबी,  जामुनी,  क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।
LAL Kitab Anmol

0 comments:

Post a Comment

अपनी टिप्पणी लिखें

 
भाषा बदलें
हिन्दी टाइपिंग नीचे दिए गए बक्से में अंग्रेज़ी में टाइप करें। आपके “स्पेस” दबाते ही शब्द अंग्रेज़ी से हिन्दी में अपने-आप बदलते जाएंगे। उदाहरण:"भारत" लिखने के लिए "bhaarat" टाइप करें और स्पेस दबाएँ।
भाषा बदलें