बीमारी का बगैर दवाई भी इलाज़ है,मगर मौत का कोई इलाज़ नहीं दुनियावी हिसाब किताब है कोई दावा ए खुदाई नहीं लाल किताब है ज्योतिष निराली जो किस्मत सोई को जगा देती है फरमान दे के पक्का आखरी दो लफ्ज़ में जेहमत हटा देती है

Thursday 7 November 2019

आज का पंचांग राशिफल सहित व एकादशी व्रत की जानकारी

अंतर्गत लेख:


ऊं नमः शिवाय शिवजी सदा सहाय
ऊं नमः शिवाय गुरुजी सदा सहाय
ऊं नमः शिवाय श्री बालाजी सदा सहाय



🕉🔯♋✡☪☸
निशुल्क पंचांग अपने मोबाइल फोन पर मंगवाने के लिये 9911342666पर अपने नाम के साथ में शहर का नाम लिख कर व्हाट्सएप्प करे।
 *आज का हिन्दू पंचांग* ~
⛅ *दिनांक 08 नवम्बर 2019*
⛅ *दिन - शुक्रवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2076*
⛅ *शक संवत -1941*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - हेमंत*
⛅ *मास - कार्तिक*
⛅ *पक्ष - शुक्ल*
⛅ *तिथि - एकादशी दोपहर 02:39 तक तत्पश्चात द्वादशी*
⛅ *नक्षत्र - पूर्व भाद्रपद दोपहर 02:57 तक तत्पश्चात रेवती*
⛅ *योग - व्याघात सुबह 10:17 तक तत्पश्चात वज्र*
⛅ *राहुकाल - सुबह 09:25 से सुबह 10:48*
⛅ *सूर्योदय - 06:46*
⛅ *सूर्यास्त - 17:58*
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - देवउठी-प्रबोधिनी एकादशी, चातुर्मास समाप्त, भीष्मपंचक व्रत प्रारंभ, पंढरपुर यात्रा*
 💥 *विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है lराम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*
💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*
💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*
💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।*
💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*
        *शालिग्राम का दान* 🌷
🙏🏻 *स्कन्दपुराण के अनुसार*
🌷 *सप्तसागरपर्यंतं भूदानाद्यत्फलं भवेत् ।।*
*शालिग्रामशिलादानात्तत्फलं समवाप्नुयात् ।।*
*शालिग्रामशिलादानात्कार्तिके ब्राह्मणी यथा ।।*
🙏🏻 *सात समुद्रों तक की पृथ्वी का दान करने से जो फल प्राप्त होता है, शालग्राम शिला के दान से मनुष्य उसी फल को पा लेता है । अतः कार्तिक मास में स्नान तथा दानपूर्वक शालिग्राम शिला का दान अवश्य करना चाहिए।*
       
🌷 *तुलसी* 🌷
🙏🏻 *ब्रह्मवैवर्त पुराण, प्रकृति खण्ड के अनुसार*
🌷 *सुधाघटसहस्रेण सा तुष्टिर्न भवेद्धरेः।*
*या च तुष्टिर्भवेन्नृणां तुलसीपत्रदानतः।।*
*गवामयुतदानेन यत्फलं लभते नरः।*
*तुलसीपत्रदानेन तत्फलं लभते सति।।*
🙏🏻 *हजारों घड़े अमृत से नहलाने पर भी भगवान श्रीहरि को उतनी तृप्ति नहीं होती है, जितनी वे मनुष्यों के तुलसी का एक पत्ता चढ़ाने से प्राप्त करते हैं।दस हजार गोदान से मानव जो फल प्राप्त करता है, वही फल तुलसी-पत्र के दान से पा लेता है।*
🙏🏻 *ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार*
*जो पुरुष कार्तिक मास में श्रीहरि को तुलसी अर्पण करता है, वह पत्र-संख्या के बराबर युगों तक भगवान के धाम में विराजमान होता है। फिर उत्तम कुल में उसका जन्म होता और निश्चित रूप से भगवान के प्रति उसके मन में भक्ति उत्पन्न होती है, वह भारत में सुखी एवं चिरंजीवी होता है।*
🌷 *शिबिराम्यन्तरे भद्रा स्थापिता तुलसी नृणाम् ।*
*धनपुत्रप्रदात्री च पुण्यदा हरिभक्तिदा ।।*
*प्रभाते तुलसीं दृष्ट्वा स्वर्णदानफलं लभेत् । ब्रह्मवैवर्तपुराण, श्रीकृष्णजन्मखण्ड, अध्याय 103)*

🌿 *घरके भीतर लगायी हुई तुलसी मनुष्योंके लिये कल्याणकारिणी, धन - पुत्र प्रदान करनेवाली, पुण्यदायिनी तथा हरिभक्ति देनेवाली होती है । प्रातःकाल तुलसीका दर्शन करनेसे सुवर्ण - दानका फल प्राप्त होता है ।
आज का राशिफल🕉
मेष राशिफल: वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की बातों से मानसिक तनाव होगा। पारिवारिक समस्या का हल निकाल सकते हैं। आर्थिक मामले पर किसी साथी का सहयोग प्राप्त होगा। आज आप छोटी-छोटी बातों में उलझने वाले हैं। व्यापारिक मोर्चे पर दैनिक आय जटिल होगा।
वृषभ राशिफल: प्रेमिका से दिल बेहिचक दिल की बात कह सकते हैं। व्यावसायिक मामले में पैसा अटक सकता है।परिवार में किसी उत्सव का आयोजन होने वाला है। घर से बाहर रह रहे पारिवारिक सदस्यों का आगमन होगा।

मिथुन राशिफल: मार्केटिंग का काम कर रहे जातकों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। आज किसी ऐसे दोस्त से मुलाकात होगी जो आपका मनोरंजन करेगा। किसी पारिवारिक शुभ समाचार के मिलने से मन खुश रहेगा।
कर्क राशिफल: स्वास्थ्य की दृष्टि से फिटनेस पर ध्यान देना ठीक रहेगा। लव लाइफ में पुरानी प्रेमिका से संपर्क स्थापित हो सकता है। व्यावसायिक मोर्चे पर दोस्तों का सहयोग सराहनीय होगा। शैक्षणिक मोर्चे पर समय का ठीक से पालन करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

सिंह राशिफल: बिजनेस में बड़े भाई के सहयोग से आर्थिक लाभ हो सकता है। शैक्षणिक गतिविधि बेहतर रहने वाली है। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है। दफ्तर में शुरू किया गया नया काम आपकी पदोन्नति से लिए सहायक साबित होगा।

कन्या राशिफल: निजी रिश्ते को समझदारी से और भी मजबूत बना सकते हैं। अनावश्यक खर्च से आर्थिक जीवन प्रभावित होगा। वैवाहिक जीवन में आ रही समस्या दूर होने वाली है। किसी दोस्त से प्रभावित हो सकते हैं।
तुला राशिफल: मनपसंद काम मिलने से आपके कौशल का विकास होगा। शैक्षणिक मोर्चे पर अच्छा प्रदर्शन देखने को मिल सकता है। पारिवारिक मसले पर आपके सलाह की प्रशंसा होगी। संपत्ति के मामलों पर कोई नया फैसला ले सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल: व्यापार में नए काम का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता का शुभ समाचार मिल सकता है। दैनिक आय की रफ्तार धीमी हो सकती है। किसी परियोजना को नया रूप देने वाले हैं।

धनु राशिफल: प्रतियोगी परीक्षा में जल्द ही कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। आर्थिक चिंता दूर होने वाली है। व्यवसाय में आशा के विपरीत परिणाम मिलेगा। नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं। कार्यस्थल पर अधिकारी की निगरानी रहेगी।

मकर राशिफल: आज पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। हालांकि कुछ रचनात्मक कार्य कर सकते हैं। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। बिजनेस में बहुत जल्द ही कुछ जरूरी काम करने वाले हैं।
कुंभ राशिफल: पेशेवर मोर्चे पर कुछ नया करने का विचार होगा। सामाजिक कार्यों में सक्रियता बढ़ेगी। स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह सजग रहें। संभव है पेट दर्द की समस्या परेशान करे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन लाभकारी साबित होने वाला है।

मीन राशिफल: पारिवारिक सदस्यों के साथ लंबी छुट्टी पर जा सकते हैं। पेशेवर मोर्चे पर आपका आत्मविश्वास बढ़ता नजर आएगा। पारिवारिक मसले पर जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं।

🎂🎂🙏🙏🎂🎂
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाये
दिनांक 8 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी,  कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। 

शुभ दिनांक : 8  17,  26

शुभ अंक : 8,  17,  26,  35,  44
शुभ वर्ष : 2017,  2024,  2042

ईष्टदेव : हनुमानजी,  शनि देवता 

शुभ रंग : काला,  गहरा नीला,  जामुनी   

कैसा रहेगा यह वर्ष
सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे।
LAL Kitab Anmol

0 comments:

Post a Comment

अपनी टिप्पणी लिखें

 
भाषा बदलें
हिन्दी टाइपिंग नीचे दिए गए बक्से में अंग्रेज़ी में टाइप करें। आपके “स्पेस” दबाते ही शब्द अंग्रेज़ी से हिन्दी में अपने-आप बदलते जाएंगे। उदाहरण:"भारत" लिखने के लिए "bhaarat" टाइप करें और स्पेस दबाएँ।
भाषा बदलें