बीमारी का बगैर दवाई भी इलाज़ है,मगर मौत का कोई इलाज़ नहीं दुनियावी हिसाब किताब है कोई दावा ए खुदाई नहीं लाल किताब है ज्योतिष निराली जो किस्मत सोई को जगा देती है फरमान दे के पक्का आखरी दो लफ्ज़ में जेहमत हटा देती है

Friday 10 January 2020

आज का पंचांग व कर्ज मुक्ति के उपाय जाने



ऊं नमः शिवाय शिवजी सदा सहाय
ऊं नम शिवाय गुरु जी सदा सहाय
ऊं नमः शिवाय श्री बालाजी सदा सहाय

निशुल्क पंचांग अपने मोबाइल फोन पर मंगवाने के लिए 9911342666 पर अपने नाम के साथ शहर का नाम लिख कर व्हाट्सएप्प करे।
आज का ज्योतिष बिषय
जीवन में कर्जा पीछा क्यों नहीं छोड़ता 🔯
जान न सरल पाये निःशुल्क केबल आज दोपहर 2बजे से 4बजे तक काल करे
आचार्य लक्ष्मण 9911342666

🌞 ~ *आज का श्री बालाजी पंचांग* ~
⛅ *दिनांक 11 जनवरी 2020*
⛅ *दिन - शनिवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2076*
⛅ *शक संवत - 1941*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - शिशिर*
⛅ *मास - माघ
⛅ *पक्ष - कृष्ण*
⛅ *तिथि - प्रतिपदा रात्रि 10:40 तक तत्पश्चात द्वितीया*
⛅ *नक्षत्र - पुनर्वसु दोपहर 01:30 तत्पश्चात पुष्य*
⛅ *योग - वैधृति दोपहर 01:56 तक  तत्पश्चात विष्कम्भ*
⛅ *राहुकाल - सुबह 09:54 से सुबह 11:15 तक*
⛅ *सूर्योदय - 07:19*
⛅ *सूर्यास्त - 18:12*
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण -
 💥 *विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
 
🌷 *पुष्य नक्षत्र योग* 🌷
➡ *12 जनवरी 2020 रविवार को सूर्योदय से दोपहर 11:50 तक रविपुष्यमृत योग है ।*
🙏🏻 *१०८ मोती की माला लेकर जो गुरुमंत्र का जप करता है, श्रद्धापूर्वक तो २७ नक्षत्र के देवता उस पर खुश होते हैं और नक्षत्रों में मुख्य है पुष्य नक्षत्र, और पुष्य नक्षत्र के स्वामी हैं देवगुरु ब्रहस्पति | पुष्य नक्षत्र समृद्धि देनेवाला है, सम्पति बढ़ानेवाला है | उस दिन ब्रहस्पति का पूजन करना चाहिये | ब्रहस्पति को तो हमने देखा नहीं तो सद्गुरु को ही देखकर उनका पूजन करें और मन ही मन ये मंत्र बोले –*
*ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |...... ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |*
🌷 *कैसे बदले दुर्भाग्य को सौभाग्य में* 🌷
🌳 *बरगद के पत्ते पर गुरुपुष्य या रविपुष्य योग में हल्दी से स्वस्तिक बनाकर घर में रखें |*
             
🌷 *रविपुष्यामृत योग* 🌷
🙏🏻 *‘शिव पुराण’ में पुष्य नक्षत्र को भगवान शिव की विभूति बताया गया है | पुष्य नक्षत्र के प्रभाव से अनिष्ट-से-अनिष्टकर दोष भी समाप्त और निष्फल-से हो जाते हैं, वे हमारे लिए पुष्य नक्षत्र के पूरक बनकर अनुकूल फलदायी हो जाते हैं | ‘सर्वसिद्धिकर: पुष्य: |’ इस शास्त्रवचन के अनुसार पुष्य नक्षत्र सर्वसिद्धिकर है | पुष्य नक्षत्र में किये गए श्राद्ध से पितरों को अक्षय तृप्ति होती है तथा कर्ता को धन, पुत्रादि की प्राप्ति होती है |*
🙏🏻 *इस योग में किया गया जप, ध्यान, दान, पुण्य महाफलदायी होता है परंतु पुष्य में विवाह व उससे संबधित सभी मांगलिक कार्य वर्जित हैं | (शिव पुराण, विद्येश्वर संहिताः अध्याय 10)*

पंचक
30दिसंबर से 4जनवरी 2020 10.05तक
और
26जनवरी 17.39 से 31जनवरी 18.10 तक

एकादशी
 6/7 जनवरी 2020 सोमवार

प्रदोष

8जनवरी
बुधवार

पूर्णिमा

10जनवरी
2020 शुक्रवार
आज का राशिफल🕉
मेष
 दोस्तों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। आज का दिन लाभदायी है। व्यावसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि से आपकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। व्यापार में आय बढ़ने और उगाही की वसूली की संभावना है। धन लाभ की भी संभावना है।

वृषभ
जीवनसाथी के साथ तालमेल स्थापित होगा। उच्च अधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार में संभलकर चलें। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार में विघ्न की संभावना है। आर्थिक दृष्टि से भी लाभ होगा।

मिथुन
 अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है। आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। स्वास्थ्य भी संभालें। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें। मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी। परिजनों के साथ कलह के प्रसंग बन सकते हैं। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
कर्क
 समय से पहले आपका कोई भी काम न बनेगा। अपनी बारी का इंतजार करें। भागीदारों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। मध्याहन के बाद आपको प्रतिकूलता का अहसास होगा। सेहत खराब हो सकती है। आकस्मिक खर्च हो सकता है। साथ-साथ धन लाभ भी आपकी चिंता को कम कर देगा।

सिंह
संतों के दर्शन से लाभ होगा। आज दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य को सफल बनाएं। गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। स्वभाव में उग्रता रहेगी, इसलिए वाणी पर संयम रखें। प्रवास या पर्यटन का योग है।

कन्या
आपमें भावुकता अधिक रहेगी। विद्यार्थिगण आज अभ्यास और करियर सम्बंधित विषयों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी
तुला
पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए निरर्थक वाद-विवाद न करें। माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा। धन और प्रतिष्ठा में हानि होने की संभावना है। मध्याहन के बाद स्वभाव में भावुकता बढ़ सकती है।


वृश्चिक
: आज मित्रों और प्रियपात्र के साथ भेंट होगी। छोटे से प्रवास का आयोजन हो सकता है। भाइयों के साथ संबंधों में निकटता आएगी। मध्याहन के बाद अरुचिकर घटनाओं से मन अस्वस्थ होगा।


धनु
बने बनाये काम बिगड़ सकते है। आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। नकारात्मक विचार मन में न आने दें। खान-पान में भी संयम बरतें। वैचारिक स्थिरता के साथ हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। मान-सम्मान प्राप्त होगा।

मकर
 दूसरों के प्रति आकर्षित होंगे। आज का दिन शुभफलदायी है। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। धन संबंधित लेन-देन में सावधानी बरतें।
कुंभ
मेहनत का फल मिलेगा। कम समय में अधिक लाभ पाने के विचार में आप फंस न जाएं, इसका ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी के विषय में न पड़ें। मानसिक रूप से एकाग्रता कम रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य संभालें। धन सम्बंधित लेन-देन में ध्यान रखें।

मीन
 अनजान लोगों पर भरोसा न करें। अपने घर और संतान सम्बंधी शुभ समाचार मिलेंगे। पुराने व बचपन के मित्रों से भेंट के कारण मन में आनंद छाया रहेगा। नए मित्र भी बन सकते हैं। व्यावसायिक और आर्थिक रूप से लाभ होगा। धन खर्च हो सकता है

जिनका आज जन्मदिन हैं उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 11  को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शार‍ीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92
शुभ वर्ष : 2021, 2023, 2025, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष
लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।
LAL Kitab Anmol

0 comments:

Post a Comment

अपनी टिप्पणी लिखें

 
भाषा बदलें
हिन्दी टाइपिंग नीचे दिए गए बक्से में अंग्रेज़ी में टाइप करें। आपके “स्पेस” दबाते ही शब्द अंग्रेज़ी से हिन्दी में अपने-आप बदलते जाएंगे। उदाहरण:"भारत" लिखने के लिए "bhaarat" टाइप करें और स्पेस दबाएँ।
भाषा बदलें