बीमारी का बगैर दवाई भी इलाज़ है,मगर मौत का कोई इलाज़ नहीं दुनियावी हिसाब किताब है कोई दावा ए खुदाई नहीं लाल किताब है ज्योतिष निराली जो किस्मत सोई को जगा देती है फरमान दे के पक्का आखरी दो लफ्ज़ में जेहमत हटा देती है

Monday 13 January 2020

आज का पंचांग लक्ष्मी पति योग व धन अभाव का जीवन इस विषय अपना सवाल

अंतर्गत लेख:


आप सभी को लोहड़ी की लख लख बधाइयां

ऊं नमः शिवाय शिवजी सदा सहाय
ऊं नमः शिवाय गुरु जी सदा सहाय
ऊं नमः शिवाय श्री बालाजी सदा सहाय

निशुल्क पंचांग अपने मोबाइल फोन पर मंगवाने के लिये 9911342666 पर अपने नाम वह शहर का नाम लिख कर व्हाट्सएप्प करे। आपअपने किसी परिचित शुभ चिंतक को दैनिक पंचांग चाहते नियमित मिले तो उसका  नाम व व्हाट्सएप मोबाइल लिखकर भेज दे

आज का ज्योतिष सवाल कुण्डली में लक्ष्मी पति योग व धन अभाव का जीवन इस विषय अपना सवाल आज कर सकते समय दोपहर 2बजे 4बजे
काल समाधान निःशुल्क पाते काल 9911342666
आचार्य लक्षमण
🌞 ~ आज का श्री बालाजी  पंचांग ~ 🌞
⛅ दिनांक 13 जनवरी 2020
⛅ दिन - सोमवार
⛅ विक्रम संवत - 2076
⛅ शक संवत - 1941
⛅ अयन - दक्षिणायन
⛅ ऋतु - शिशिर
⛅ मास - माघ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - पौष)
⛅ पक्ष - कृष्ण
⛅ तिथि - तृतीया शाम 05:32 तक तत्पश्चात चतुर्थी
⛅ नक्षत्र - अश्लेशा सुबह 09:55 तत्पश्चात मघा
⛅ योग - प्रीति सुबह 07:26 तक  तत्पश्चात आयुष्मान्
⛅ राहुकाल - सुबह 08:35 से सुबह 09:55 तक
⛅ सूर्योदय - 07:19
⛅ सूर्यास्त - 18:14
⛅ दिशाशूल - पूर्व दिशा में
⛅ व्रत पर्व विवरण - लोहड़ी पर्व  (पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू - कश्मीर, संकष्ट चतुर्थी (चन्द्रोदय रात्रि 09:01)
 💥 विशेष - तृतीया को परवल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
       
🌷 मंगलवारी चतुर्थी 🌷
➡ 14 जनवरी 2020 मंगलवार को सूर्योदय से दोपहर 02:50 तक मंगलवारी चतुर्थी हैं ।
🌷 मंत्र जप व शुभ संकल्प की सिद्धि के लिए विशेष योग
🙏🏻 मंगलवारी चतुर्थी को किये गए जप-संकल्प, मौन व यज्ञ का फल अक्षय होता है ।
👉🏻 मंगलवार चतुर्थी को सब काम छोड़ कर जप-ध्यान करना ... जप, ध्यान, तप सूर्य-ग्रहण जितना फलदायी है...
           🌞 ~ हिन्दू पंचांग ~ 🌞

🌷 मंगलवारी चतुर्थी 🌷
🙏 अंगार चतुर्थी को सब काम छोड़ कर जप-ध्यान करना …जप, ध्यान, तप सूर्य-ग्रहण जितना फलदायी है…
🌷 > बिना नमक का भोजन करें
🌷 > मंगल देव का मानसिक आह्वान करो
🌷 > चन्द्रमा में गणपति की भावना करके अर्घ्य दें
💵 कितना भी कर्ज़दार हो ..काम धंधे से बेरोजगार हो ..रोज़ी रोटी तो मिलेगी और कर्जे से छुटकारा मिलेगा |
🌷 मंगलवार चतुर्थी 🌷
🙏🏻 मंगलवारी चतुर्थी के इस महा योग पर अगर मंगल ग्रह देव के 21 नामों से सुमिरन करें  और धरती पर अर्घ्य देकर प्रार्थना करें,शुभ संकल्प करें तो आप सकल ऋण से मुक्त हो सकते हैं..
👉🏻मंगल देव के 21 नाम इस प्रकार हैं :-
🌷 1) ॐ मंगलाय नमः
🌷 2) ॐ भूमि पुत्राय नमः
🌷 3 ) ॐ ऋण हर्त्रे नमः
🌷 4) ॐ धन प्रदाय नमः
🌷 5 ) ॐ स्थिर आसनाय नमः
🌷 6) ॐ महा कायाय नमः
🌷 7) ॐ सर्व कामार्थ साधकाय नमः
🌷 8) ॐ लोहिताय नमः
🌷 9) ॐ लोहिताक्षाय नमः
🌷 10) ॐ साम गानाम कृपा करे नमः
🌷 11) ॐ धरात्मजाय नमः
🌷 12) ॐ भुजाय नमः
🌷 13) ॐ भौमाय नमः
🌷 14) ॐ भुमिजाय नमः
🌷 15) ॐ भूमि नन्दनाय नमः
🌷 16) ॐ अंगारकाय नमः
🌷 17) ॐ यमाय नमः
🌷 18) ॐ सर्व रोग प्रहाराकाय नमः
🌷 19) ॐ वृष्टि कर्ते नमः
🌷 20) ॐ वृष्टि हराते नमः
🌷 21) ॐ सर्व कामा फल प्रदाय नमः
🙏 ये 21 मन्त्र से भगवान मंगल देव को नमन करें  ..फिर धरती पर अर्घ्य देना चाहिए..अर्घ्य देते समय ये मन्त्र बोले :-
🌷 भूमि पुत्रो महा तेजा
🌷 कुमारो रक्त वस्त्रका
🌷 ग्रहणअर्घ्यं मया दत्तम
🌷 ऋणम शांतिम प्रयाक्ष्मे
🙏 *हे भूमि पुत्र!..महा क्यातेजस्वी,रक्त वस्त्र धारण करने वाले देव मेरा अर्घ्य स्वीकार करो और मुझे ऋण से शांति प्राप्त कराओ..
🌷 मकर संक्रांति 🌷
🙏🏻 आत्मोद्धारक व जीवन-पथ प्रकाशक पर्व – मकर संक्रांति (15 जनवरी 2020 बुधवार ) पुण्यकाल सूर्योदय से सूर्यास्त तक
🌞 जिस दिन भगवान सूर्यनारायण उत्तर दिशा की तरफ प्रयाण करते हैं, उस दिन नारायण (मकर संक्रांति) का पर्व मनाया जाता है | इस दिन से अंधकारमयी रात्रि कम होती जाती है और प्रकाशमय दिवस बढ़ता जाता है | उत्तरायण का वाच्यार्थ है कि सूर्य उत्तर की तरफ, लक्ष्यार्थ है आकाश के देवता की कृपा से ह्दय में भी अनासक्ति करनी है | नीचे के केन्द्रों में वासनाएँ, आकर्षण होता है व ऊपर के केन्द्रों में निष्कामता, प्रीति और आनंद होता है | संक्रांति रास्ता बदलने की सम्यक सुव्यवस्था है | इस दिन आप सोच व कर्म की दिशा बदलें | जैसी सोच होगी वैसा विचार होगा, जैसा विचार होगा वैसा कर्म होगा | हाड-मांस के शरीर को सुविधाएँ दे के विकार भोगकर सुखी होने की पाश्च्यात्य सोच है और हाड-मांस के शरीर को संयत, जितेन्द्रिय रखकर सदभाव से विकट परिस्थितियों में भी सामनेवाले का मंगल चाहते हुए उसका मंगलमय स्वभाव प्रकट करना यह भारतीय सोच है |
सम्यक क्रांति.... ऐसे तो हर महिने संक्रांति आती है लेकिन मकर संक्रांति साल में एक बार आती है | उसीका इंतजार किया था भीष्म पितामह ने | उन्होंने उत्तरायण काल शुरू होने के बाद ही देह त्यागी थी |
पुण्यपुंज व आरोग्यता अर्जन का दिन
🌞 जो संक्रांति के दिन स्नान नहीं करता वह ७ जन्मों तक निर्धन और रोगी रहता है और जो संक्रांति का स्नान कर लेता है वह तेजस्वी और पुण्यात्मा हो जाता है | संक्रांति के दिन उबटन लगाये, जिसमे काले तिल का उपयोग हो |
🌞 भगवान सूर्य को भी तिलमिश्रित जल से अर्घ्य दें | इस दिन तिल का दान पापनाश करता है, तिल का भोजन आरोग्य देता है, तिल का हवन पुण्य देता है | पानी में भी थोड़े तिल डाल के पियें तो स्वास्थ्यलाभ होता है | तिल का उबटन भी आरोग्यप्रद होता है | इस दिन सुर्योद्रय से पूर्व स्नान करने से १० हजार गौदान करने का फल होता है | जो भी पुण्यकर्म उत्तरायण के दिन करते हैं वे अक्षय पुण्यदायी होते हैं | तिल और गुड के व्यंजन, चावल और चने की दाल की खिचड़ी आदि ऋतु-परिवर्तनजन्य रोगों से रक्षा करती है | तिलमिश्रित जल से स्नान आदि से भी ऋतु-परिवर्तन के प्रभाव से जो भी रोग-शोक होते हैं, उनसे आदमी भिड़ने में सफल होता है |
🌞 सूर्यदेव की विशेष प्रसन्नता हेतु मंत्र
ब्रम्हज्ञान सबसे पहले भगवान सूर्य को मिला था | उनके बाद रजा मनु को, यमराज को.... ऐसी परम्परा चली | भास्कर आत्मज्ञानी हैं, पक्के ब्रम्ह्वेत्ता हैं | बड़े निष्कलंक व निष्काम हैं | कर्तव्यनिष्ठ होने में और निष्कामता में भगवान सूर्य की बराबरी कौन कर सकता है ! कुछ भी लेना नहीं, न किसी से राग है न द्वेष है | अपनी सत्ता-समानता में प्रकाश बरसाते रहते हैं, देते रहते हैं |
🌞 ‘पद्म पुराण’ में सूर्यदेवता का मूल मंत्र है : ॐ ह्रां ह्रीं स: सूर्याय नम: |  अगर इस सूर्य मंत्र का ‘आत्मप्रीति व आत्मानंद की प्राप्ति हो’ – इस हेतु से भगवान भास्कर का प्रीतिपूर्वक चिंतन करते हुए जप करते हैं तो खूब प्रभु-प्यार बढेगा, आनंद बढेगा |
🌞 ओज-तेज-बल का स्त्रोत : सूर्यनमस्कार
सूर्यनमस्कार करने से ओज-तेज और बुद्धि की बढ़ोत्तरी होती है | ॐ सूर्याय नम: | ॐ भानवे नम: | ॐ खगाय नम: ॐ रवये नम: ॐ अर्काय नम: |..... आदि मंत्रो से सूर्यनमस्कार करने से आदमी ओजस्वी-तेजस्वी व बलवान बनता है | इसमें प्राणायाम  भी हो जाता है, कसरत भी हो जाती है |
सूर्य की उपासना करने से, अर्घ्य देने से, सूर्यस्नान व सूर्य-ध्यान आदि करने से कामनापूर्ति होती है | सूर्य का ध्यान भ्रूमध्य में करने से बुद्धि बढती है और नाभि-केंद्र में करने से मन्दाग्नि दूर होती है, आरोग्य का विकास होता है |
🌞 आरोग्य व पुष्टि वर्धक : सूर्यस्नान
सूर्य की धूप में जो खाद्य पदार्थ, जैसे-घी, तेल आदि २ – ४ घंटे रखा रहे तो अधिक सुपाच्य हो जाता है | धूप में रखे हुए पानी से कभी –कभी स्नान कर सकते हैं | इससे सूखा रोग (Rickets) नहीं होता और रोगनाशिनी शक्ति बरक़रार रहती है |
🌞 सूर्य की किरणों से रोग दूर करने की प्रशंसा ‘अथर्ववेद’ में भी आती है | कांड – १, सूक्त २२ के श्लोकों में सूर्य की किरणों का वर्णन आता है |
मैं १५-२० मिनट सूर्यस्नान करता हूँ | लेटे–लेटे सूर्यस्नान करना और भी हितकारी होता है लेकिन सूर्य की कोमल धूप हो, सूर्योदय से एक-डेढ़ घंटे के अंदर-अंदर सूर्यस्नान कर लें | इससे मांसपेशियाँ तंदुरस्त होती हैं, स्नायुओं का दौर्बल्य दूर होता है | सूर्यस्नान का यह प्रसाद मुझे अनुभव होता है | मुझे स्नायुओं में दौर्बल्य नहीं है | स्नायु की दुर्बलता, शरीर में दुर्बलता, थकान व कमजोरी हो तो प्रतिदिन सूर्यस्नान करना चाहिए |
🌞 सूर्यस्नान से त्वचा के रोग भी दूर होते हैं, हड्डियाँ मजबूत होती हैं | रक्त में कैल्शियम, फ़ॉस्फोरस व लोहें की मात्राएँ बढती हैं, ग्रंथियों के स्त्रोतों में संतुलन होता है | सूर्यकिरणों से खून का दौरा तेज, नियमित व नियंत्रित चलता है | लाल रक्त कोशिकाएँ जाग्रत होती हैं, रक्त की वृद्धि होती है | गठिया, लकवा और आर्थराइटिस के रोग में भी लाभ होता है | रोगाणुओं का नाश होता है, मस्तिष्क के रोग, आलस्य, प्रमाद, अवसाद, ईर्ष्या-द्वेष आदि शांत होते हैं | मन स्थिर होने में भी सूर्य की किरणों का योगदान है | नियमित सूर्यस्नान से मन पर नियंत्रण, हार्मोन्स पर नियंत्रण और त्वचा व स्नायुओं में क्षमता, सहनशीलता की वृद्धि होती है |
🌞 नियमित सूर्यस्नान से दाँतों के रोग दूर होने लगते हैं | विटामिन ‘डी’ की कमी से होनेवाले सूखा रोग, संक्रामक रोग आदि भी सूर्यकिरणों से भगाये जा सकते हैं |
🌞 अत: आप भी खाद्य अन्नों को व स्नान के पानी को धूप में रखों तथा सूर्यस्नान का खूब लाभ लो |
दृढ़ संकल्पवान व साधना में उन्नत होने का दिन
🌞 उत्तरायण यह देवताओं का ब्राम्हमुहूर्त है तथा लौकिक व अध्यात्म विद्याओं की सिद्धि का काल है | तो मकर संक्रांति के पूर्व की रात्रि में सोते समय भावना करना कि ‘पंचभौतिक शरीर पंचभूतों में, मन, बुद्धि व अहंकार प्रकृति में लीन करके मैं परमात्मा में शांत हो रहा हूँ | और जैसे उत्तरायण के पर्व के दिन भगवान सूर्य दक्षिण से मुख मोडकर उत्तर की तरफ जायेंगे, ऐसे ही हम नीचे के केन्द्रों  से मुख मोडकर ध्यान-भजन और समता के सूर्य की तरफ बढ़ेंगे | ॐ शांति .... ॐ आनंद .... ‘
🌞 रात को ‘ॐ सूर्याय नम: |’ इस मंत्र का चिंतन करके सोओगे तो सुबह उठते-उठते सूर्यनारायण का भ्रूमध्य में ध्यान भी सहज में कर पाओगे | उससे बुद्धि का विकास होगा |
🙏🏻 *-आप का राशिफल
मेष
पॉजिटिव - आप इस समय अपने अस्तित्व को नया आकार देने की कोशिश करेंगे। अपने परिवार और सहकर्मियों के साथ दोस्ती और सहयोग की भावना बढ़ाएंगे। पिछले महीने शुरू होने वाले सभी रुझान अब गति और दिशा प्राप्त करेंगे। यह समय प्रसन्न, सुखी और अपने लक्ष्य की तरफ ध्यान देने का है।
नेगेटिव - अभी आप अपनी जरूरतों और इच्छाओं को कम करना और उनकी पूर्ती के बारे में सोच विचार करना चाहते हैं। इस समय को शारीरिक, भावनात्मक और वित्तीय रूप से शांति से गुजारना चाहते हैं। यह पिछले वक्त आपके रिश्तों में होने वाली जटिलताओं को दूर करने के लिए एक बहुत ही अच्छा समय है।
लव - अपने संबंधों में अंतरंगता या अन्य त्रुटियों की कमी अभी स्पष्ट रूप से दिखाई देगी। खास रिश्तों में में भावनात्मक नींव बनाएं ताकि कभी अपनों से दूर न हों और अपने प्रेम का अहसास कराते रहें।
व्यवसाय - आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा। विदेश यात्रा का योग बन सकता है। नौकरी में तरक्की के योग हैं। अधिक परिश्रम करने से थकान महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य - आंख के संबंधित बिमारी लागु होने कि संभावना है। कोम्प्युटर, मोबाइल, टेलिविझन का अत्याधिक उपयोग से बचे।
भाग्यशाली रंग: गोल्डन, भाग्यशाली अंक: 6
वृष
पॉजिटिव - किसी खास कार्यसूची में आपकी रूचि है और दूसरों के साथ सम्पर्क को बनाने की इच्छा भी अभी उच्च है। यह समय अपने सपनों और आदर्शों का पालन करने और अच्छे भविष्य की नींव रखने का उचित समय है। यह समय हैं उन चीज़ों का पुनर्मूल्यांकन करने का जिन्होंने आपको बनाया है।
नेगेटिव - दुनिया की या उन समस्याओं को हल करने के लिए अभी समय सही नहीं है जिनका कोई अस्तित्व ही नहीं है। कम बोलना और लो प्रोफाइल रखना अभी अच्छा विचार हो सकता है। अभी किये गए परिवर्तन और निर्णय, भौतिक या अन्य रूप से लंबे समय तक फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
लव - प्रभावशीलता और प्राथमिकता आपके लक्ष्यों और इच्छाओं तक पहुंचने का अच्छा तरीका है। इन दिनों सुरक्षा और परिपक्वता आपके साथी को आकर्षित करेंगी।
व्यवसाय - नये कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। व्यापारिक गतिविधियां मध्यम रहेंगी। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बनाकर चलने की जरूरत है। अधिक परिश्रम में कम सफलता मिलने से निराशा होगी।
स्वास्थ्य - परिजनों के साथ समय आनंद में व्यतीत होगा, स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 3
मिथुन
पॉजिटिव - अपने मैत्रीपूर्ण और अच्छे गुणों और अपनी पेशेवर जीवन शैली में टीमवर्क की क्षमता को बनाए रखें। आपके गुण आपके और आपके व्यवसायिक भागीदारो के बीच की केमिस्ट्री को और भी बेहतर बनाएंगे। आप अपने दोस्तों के साथ घनिष्ठ महसूस करते हैं ।
नेगेटिव - अपने सहकर्मियों, अधीनस्थों और बॉस के साथ अच्छे सम्बन्ध बनाने की भी ज़रूरत है। कार्य प्रणाली को चुनौती देने के लिए यह समय उपयुक्त नहीं है। आत्म-मूल्यांकन के साथ साथ ईमानदारी और निष्पक्षता से काम करना इस समय की मांग है। आपके बदले हुए दृष्टिकोण से ही जीवन में सफलता, खुशी और संतुष्टि आएगी।
लव - अंतरंग क्षण और निजी मुलाकातें अभी आपके लिए मुश्किल हैं। अपनी इच्छाओं को पाने के लिए भावनाओं पर भरोसा करने के बजाय अपने आंतरिक विचारों और व्यक्तिगत प्रयासों को साझा करें।
व्यवसाय - आज का दिन जीवन में नए बदलाव लाना होगा, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। विदेश जाने का मौका मिल सकता है।
स्वास्थ्य - शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति और ताजगी का अनुभव करेंगे।
भाग्यशाली रंग: किरमजी, भाग्यशाली अंक: 6
कर्क
पॉजिटिव - अपने दोस्तों और परिवार के समर्थन के साथ आप अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। अभी आपका दृष्टिकोण सकारात्मक है, ऊर्जा अधिक है और जीवन की गुणवत्ता सबसे अच्छी है। अपने सपनों का पालन करें, भविष्य में आपको ख़ुशी होगी कि आपने ऐसा किया।
नेगेटिव - अपने बारे में जानने के लिए इस समय समय अति उत्तम है। अपने चेहरे, फिगर, स्वास्थ्य और मेकओवर के बारे में आप सोच सकते हैं। आपको अपने अंतरंग और व्यक्तिगत हर पहलू की जाँच करनी चाहिए और अगर इनमे सुधार की ज़रूरत हो, तो इस ओर सकारात्मक कार्रवाई करें।
लव - आपके रिश्ते की स्थिति के बावजूद, आपको किसी ऐसे व्यक्ति की आवश्यकता है जो आपके उत्सुक दिमाग को व्यस्त रख सके।
व्यवसाय - आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। अपने प्रयासों से अर्थ क्षेत्र में सुधार आएगा। व्यवहार उदार रहेगा और व्यावसायिक योजना फलीभूत होंगी
स्वास्थ्य - शारीरिक और मानसिक ताजगी के साथ घर में भी आनंद का वातावरण रहेगा।
भाग्यशाली रंग: सिल्वर, भाग्यशाली अंक: 2
सिंह
पॉजिटिव - इस समय आप अपने क्षितिज का विस्तार करना चाहते हैं। आपके आसपास के लोग आपके दृष्टिकोण की प्रशंसा करेंगे और आपको आपका लक्ष्य प्राप्त करने में मदद करेंगे। आप विभिन्न तरीकों से लोगों से सम्पर्क करेंगे जैसे फ़ोन कॉल, ईमेल, इंटरनेट आदि।
नेगेटिव - आप अच्छे से जानते हैं कि आपको जीवन में क्या करना है। अगर आप दुनिया को अपने बिज़नेस और इंडस्ट्री के बारे में बताना चाहते हैं तो सोशल मीडिया का सहारा लें। जल्दी अमीर होने या पैसे बनाने की योजनाओं से बचे। अपने फैसलों को वापस न लें और सावधानी से आगे बढ़ें।
लव - अपने और अपने पार्टनर के लिए समय निकाले व अपने आने वाले जीवन के बारे में सोचें। आप अपने निजी मुद्दों से बहुत व्यस्त हैं इसलिए थोड़ी देर के लिए अपने प्यार संबंधों को नजरअंदाज कर देंगे।
व्यवसाय - कारोबार ठंडा रहने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। संपत्ति संबंधी कार्य बनेंगे, कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ सहयोग करेंगे।
स्वास्थ्य - स्वास्थ्य का ध्यान रखें, यात्रा पर जाने से बचें।
भाग्यशाली रंग: कथ्थई, भाग्यशाली अंक: 7
कन्या
पॉजिटिव - यह समय है अपने सपनों को पूरा करने का इसलिए इस समय अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें। अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए आपको कुछ खास करने की ज़रूरत है तो कड़ी मेहनत के लिए तैयार रहें। याद रखे, भविष्य में आप जिस फसल को काटना चाहते हैं उस बीज को ही अभी बोयें ।
नेगेटिव - अपनी सीमाओं को लेकर जागरूक होंगे -- चाहे वो शारीरिक, भावनात्मक या वित्तीय हो। इस समय आपको प्रतिद्वंद्विता या अन्य लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। लोगों की प्रतिक्रियाएं आपको विचलित करेंगी।
लव - अपने दिल की बात को शेयर करने का यह सबसे सही समय है। आप लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे जिससे रोमांटिक रिश्ते बन सकते हैं। अभी कुछ बदलाव ला कर आप अपने आपको बेहतरीन और मजबूत बनाएंगे।
व्यवसाय - कोई शुभ समाचार मिलेगा। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार में धन लाभ की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में नौकरी व्यवसाय में लाभ मिलेगा।
स्वास्थ्य - दिल के मरीजो के लिए आज का दिन विशेष सावचेत रहेने का है। कोई विशेष भार हृदय पर न ले तो बेहतर है।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 1
तुला
पॉजिटिव - पहचान, पुरस्कार, शक्ति और प्रतिष्ठा, यहां तक ​​कि आपकी संपत्ति,जायदाद और अन्य सामान में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। यह समय वास्तव में उदार है, और आप पूरी तरह से इसके लायक हैं। आपकी नज़रें व्यावहारिक है, और आप अपने प्रयासों के अच्छे परिणाम देखना चाहते हैं।
नेगेटिव - अपने आप को तनाव से बचाएं और जब भी ज़रूरत महसूस हो अपने लिए समय निकालें। दोस्तों का साथ आपको हर चिंता से मुक्त कर सकता है। जीवन में स्वयं का आकलन बेहद ज़रूरी है और यह संतुष्टि और सफलता का एकमात्र, निश्चित तरीका है।
लव - आपका कामुक होना आपके रिश्ते को मजेदार बनाएगा। प्रेमी, करीबी दोस्त या रिश्तेदारों को दिखाएं कि आप उनके लिए क्या कर सकते हैं।
व्यवसाय - कार्यक्षेत्र में काम का प्रेशर बढ़ेगा। सूझ-बूझ से काम लेंगे, तो तनाव में कमी आएगी। कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। प्रतिस्पर्धी सिर उठा सकते हैं।
स्वास्थ्य - यात्रा पर जाने से बचें और खाना-पान का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग: केसरी, भाग्यशाली अंक: 3
वृश्चिक
पॉजिटिव - अधिक लोगों से सम्पर्क की संभावना है। आप चाहे या नहीं किन्तु अभी आपको बहुत पहचान मिलने वाली है किंतु इसके साथ जिम्मेदारी भी आएगी। जो आपको ठीक लगे वो करें और इस बात को ध्यान में रहें कि इस समय आप सबसे अधिक चर्चा में रहेंगे।
नेगेटिव - आपके मित्र और परिवार अक्सर आपको स्वयं की आलोचना करने के लिए मना किया करते हैं, लेकिन अभी आपके सितारों का अलग ही कहना है, अपने मूल्यांकन के लिए यह एक उत्कृष्ट समय है। अपने प्रदर्शन में सुधार करके, आप उन लोगों के प्रदर्शन पर भी अप्रत्यक्ष प्रभाव डालेंगे जिनके साथ आप काम करते हैं।
लव - चुनौती या टकराव इस समय आपके हित में नहीं है, यह आपको अनावश्यक तनाव और उपेक्षा ही प्रदान करेगा। संबधों को लेकर ईमानदार रहें किंतु इसमें प्यार की कमी न होने दें।
व्यवसाय - नए कार्य की शुरुआत के लिए समय अच्छा नहीं है, लेकिन मेहनत करने से काम जल्दी पूरा करेंगे, शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। अनावश्यक कार्यों पर खर्च करना पड़ेगा, जिससे आर्थिक परेशान हो सकती है।
स्वास्थ्य - त्वचा विकार हो सकता है। बाहर का खाना एकदम त्याज्य है और नियमित ओर संतुलित आहार ले।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 8
धनु
पॉजिटिव - इस वक्त आप बड़ी चीज़ों, विचारों, सपनों, योजनाओं आदि के बारे में सोच रहे हैं। हाल में कार्य-स्थल पर आपके प्रदर्शन की जाँच की जाएगी और आपको उसकी अच्छी समीक्षा मिलेगी। अपने रैंक और स्थिति में बढ़ोतरी का मज़ा लें। पदोन्नति और वेतन में वृद्धि की भी संभावना है।
नेगेटिव - तनाव को खुद पर हावी न होने दें और कड़ी मेहनत करना जारी रखें। जो लोग आप पर निर्भर हैं, उनमें आपके अधीनस्थ भी शामिल है, वो जल्द की किसी मुसीबत को दूर करने के लिए आपकी मदद चाहेंगे। किसी सरकारी एजेंसी या बड़े निगम के साथ आपका कनेक्शन अब खत्म हो सकता है।
लव - अपनी यौन इच्छाओं में आप कामुक और संसारिक हैं। आपकी कामेच्छा मजबूत, लेकिन नियंत्रित है। आप संबंधों और अपने जीवन के अन्य पहलुओं में सकारात्मक आकर्षण महसूस करेंगे।
व्यवसाय - विकास कार्यों में सफलता मिलेगी, ऑफिस में अधिकारी सहयोग करेंगे। आकस्मिक धन लाभ का योग है। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी। किसी ऐसी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो कोई महत्वपूर्ण सलाह दे सकता है।
स्वास्थ्य - सेहत अच्छी रहेगी।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 5
मकर
पॉजिटिव - आपने पुरस्कारों के लिए कड़ी मेहनत की है, इसलिए इनका आनंद लें। जो भी आपको दिल से सही लगता है, उसे करें। प्रतिबद्ध रिश्ते आपको अधिक स्थिरता प्रदान करेंगे। आप में से कुछ व्यवसाय में भागीदारी के साथ साथ रोमांटिक सांझेदारी के लिए भी काम करेंगे।
नेगेटिव - एकाग्रता की कमी के कारण आपका काम प्रभावित होगा। कनेक्शन बनाने और बनाए रखने में व्यस्त होने के कारण आप मुख्य मुद्दों से भटक सकते हैं। आपकी सफलताओं से कुछ लोग जलन और प्रतिस्पर्धा महसूस कर सकते हैं।
लव - करियर के मामले आपको चिंतित कर सकते हैं किन्तु अपने तनाव को ऑफिस तक ही सीमित रखें ताकि अपनी लव लाइफ का भरपूर मज़ा ले सकें।
व्यवसाय - कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। इस खबर से कोई बड़ी समस्या समाप्त हो सकती है। कार्य में सफलता और यश एवं कीर्ति प्राप्त होने की संभावना रहेगी।
स्वास्थ्य - शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 1
कुंभ
पॉजिटिव - आपके कामों, कर्मों, पुरस्कार, प्रतिष्ठा और ​​शक्ति के लिए आपको पहचान मिलेगी। आपकी दृष्टि अभी व्यावहारिक है; आप जानते हैं कि किस प्रकार के परिणाम वास्तविक हैं और आप अपने प्रयासों से अच्छे परिणाम पाने की उम्मीद करते हैं।
नेगेटिव - अपने जीवन में चीज़ों को विकसित करने और बेहतर बनाने के लिए तैयार रहें। आप चाहे या नहीं किन्तु आपको मिलने वाली पहचान के साथ आप पर ज़िम्मेदारी भी आने वाली है। छोटी छोटी प्रशंसाओं से बाहर निकले और जो आप चाहते हैं व जिसके आप लायक हैं, वो काम करने से न पीछे न हटें।
लव - दोस्त, प्यार या मनोरंजन सब प्यार से ही संभव है लेकिन इन सब से आप खुशियां प्राप्त कर सकते हैं। याद रखें कि खुशी कभी साझा करने से कम नहीं होती इसलिए दूसरों से अपने दिल कि बात करने से पीछे न हटें।
व्यवसाय - आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं, लेकिन अनावश्यक खर्च भी बढ़ेंगे। कानूनी फंदे में फंस सकते हैं, इसलिए सूझ-बूझ से काम लें।
स्वास्थ्य - पेट संबंधित समस्या हो सकती है, अतः खानपान में सावधानी बर्ते।
भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: 7
मीन
पॉजिटिव - नए कौशल पाने और उनका प्रयोग करने के लिए आप अभी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अच्छी बात यह है कि आपके इन प्रयासों को नोट किया जा रहा है और प्रशंसा मिल रही है। अभी मिले पुरस्कारों का मज़ा लें। अपने परिवार और दोस्तों के करीब महसूस करने और मजबूत नींव बनाने का यह अच्छा समय है।
नेगेटिव - दूसरे लोगों को ईर्ष्या हो सकती है, खासतौर पर उन लोगों को जो आपको पसंद नहीं करते। कार्य करने का सबसे अच्छा तरीका है अपनी दिनचर्या से हटकर कुछ करना। उन सभी लोगों का ध्यान रखें जो आप पर निर्भर हैं और अपने निर्णय लेने में सतर्क रहें।
लव - अभी कोई रिश्ता या कार्य समाप्त हो सकता है लेकिन इसके स्थान पर कुछ नया आपके उत्साह का कारण बनेगा। मनोरंजन के लिए समय निकालें और अगर आप सक्षम हैं तो किसी यात्रा का मज़ा लें।
व्यवसाय - आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यों में सफलता से मनोबल में वृद्धि होगी। धनलाभ और प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। जमीन, मकान, वाहन आदि में निवेश लाभदायक सिद्ध होगा।
स्वास्थ्य - बीमारी या चोट से सावधान रहने के साथ-साथ अपनी तंदुरुस्ती को प्राथमिकता दें।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 2
आज जिनकी विवाह की सालगिरह वह लम्बी जोड़ी बने रहै उसके लिखे शिवालय भोले शंकर व माता पार्वती का शिवालय पर जाकर सिंगार करे
गरिबों में समोसे चाय बांटे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं
🎂🎂🎂🎂🎂
दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57
शुभ वर्ष : 2021, 20223 2031, 2040, 2060   

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं
LAL Kitab Anmol

0 comments:

Post a Comment

अपनी टिप्पणी लिखें

 
भाषा बदलें
हिन्दी टाइपिंग नीचे दिए गए बक्से में अंग्रेज़ी में टाइप करें। आपके “स्पेस” दबाते ही शब्द अंग्रेज़ी से हिन्दी में अपने-आप बदलते जाएंगे। उदाहरण:"भारत" लिखने के लिए "bhaarat" टाइप करें और स्पेस दबाएँ।
भाषा बदलें