बीमारी का बगैर दवाई भी इलाज़ है,मगर मौत का कोई इलाज़ नहीं दुनियावी हिसाब किताब है कोई दावा ए खुदाई नहीं लाल किताब है ज्योतिष निराली जो किस्मत सोई को जगा देती है फरमान दे के पक्का आखरी दो लफ्ज़ में जेहमत हटा देती है

Thursday 9 January 2020

आज पंचांग वह मानसिक पीड़ा वह चन्द ग्रह के उपाय

अंतर्गत लेख:


ऊं नमः शिवाय शिवाजी सदा सहाय
ऊं नमः शिवाय गुरु जी सदा सहाय
ऊं नमः शिवाय श्री बालाजी सदा सहाय

निशुल्क पंचांग अपने मोबाइल फोन पर मंगवाने के लिए 9911342666 पर अपने नाम के साथ मे शहर का नाम लिख कर व्हाट्सएप्प करे
आज का ज्योतिष सवाल
चन्द ग्रह मानसिक पीड़ा वह उपाय
इस विषय आप आज दोपहर 2बजे से 4बजे तक अपने सवाल पुछ सकते
9911342666

🌞 ~ *आज का श्री बालाजी  पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 10 जनवरी 2020*
⛅ *दिन - शुक्रवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2076*
⛅ *शक संवत - 1941*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - शिशिर*
⛅ *मास - पौष*
⛅ *पक्ष - शुक्ल*
⛅ *तिथि - पूर्णिमा रात्रि 12:50 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*
⛅ *नक्षत्र - आर्द्रा दोपहर 02:49 तत्पश्चात पुनर्वसु*
⛅ *योग - इन्द्र रात्रि 04:47 तक  तत्पश्चात वैधृति*
⛅ *राहुकाल - सुबह 11:14 से दोपहर 12:34 तक*
⛅ *सूर्योदय - 07:19*
⛅ *सूर्यास्त - 18:12*
⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण -
 💥 *विशेष - पूर्णिमा के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
         
🌷 *सर्वफलप्रदायक माघ मास व्रत* 🌷
👉🏻 *11 जनवरी से लेकर 09 फरवरी तक (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार माघ मास दिनांक 25 जनवरी से) माघ महिना रहेगा |*
🙏🏻 *पुण्यदायी स्नान सुधारे स्वभाव*
*माघ मास में प्रात:स्नान (ब्राम्हमुहूर्त में स्नान) सब कुछ देता है | आयुष्य लम्बा करता है, अकाल मृत्यु से रक्षा करता है, आरोग्य, रूप, बल, सौभाग्य व सदाचरण देता है | जो बच्चे सदाचरण के मार्ग से हट गये है उनको भी पुचकार के, इनाम देकर भी प्रात:स्नान कराओ तो उन्हें समझाने से, मारने-पीटने से या और कुछ करने से वे उतना नहीं सुधर सकते हैं, घर से निकाल देने से भी इतना नहीं सुधरेंगे जितना माघ मास में सुबह का स्नान करने से वे सुधरेंगे |*
🙏🏻 *तो माघ स्नान से सदाचार, संतानवृद्धी, सत्संग, सत्य आयर उदारभाव आदि का प्राकट्य होता है | व्यक्ति की सुरता माने समझ उत्तम गुणों से सम्पन्न हो जाती है | उसकी दरिद्रता और पाप दूर हो जाते हैं | दुर्भाग्य का कीचड़ सुख जाता है | माघ मास में सत्संग-प्रात:स्नान जिसने किया, उसके लिए नरक का डर सदा के लिए खत्म हो जाता है | मरने के बाद वह नरक में नहीं जायेगा | माघ मास के प्रात:स्नान से वृत्तियाँ निर्मल होती हैं, विचार ऊँचे होते हैं | समस्त पापों से मुक्ति होती है | ईश्वरप्राप्ति नहीं करनी हो तब भी माघ मास का सत्संग और पुण्यस्नान स्वर्गलोक तो सहज में ही तुम्हारा पक्का करा देता है | माघ मास का पुण्यस्नान यत्नपूर्वक करना चाहिए |*
🙏🏻 *यत्नपूर्वक माघ मास के प्रात:स्नान से विद्या निर्मल होती है | मलिन विद्या क्या है ? पढ़-लिख के दूसरों को ठगो, दारु पियो, क्लबों में जाओ, बॉयफ्रेंड – गर्लफ्रेंड करो – यह मलिन विद्या है | लेकिन निर्मल विद्या होगी तो इस पापाचरण में रूचि नहीं होगी | माघ के प्रात:स्नान से निर्मल विद्या व कीर्ति मिलती है | ‘अक्षय धन’ की प्राप्ति होती है | रूपये – पैसे तो छोड़ के मरना पड़ता है | दूसरा होता है ‘अक्षय धन’, जो धन कभी नष्ट न हो उसकी भी प्राप्ति होती है | समस्त पापों से मुक्ति और इन्द्रलोक अर्थात स्वर्गलोक की प्राप्ति सहज में हो जाती है |*
🙏🏻 *‘पद्म पुराण’ में भगवान राम के गुरुदेव वसिष्ठजी कहते हैं कि ‘वैशाख में जलदान. अन्नदान उत्तम माना जाता है और कार्तिक में तपस्या, पूजा लेकिन माघ में जप, होम और दान उत्तम माना गया है |’*
🌷 *माघ में तिलदान* 🌷
🙏🏻 *माघ में तिलों का दान जरूर जरूर करना चाहिए। विशेषतः तिलों से भरकर ताम्बे का पात्र दान देना चाहिए।*
🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार "तिलदानं बलार्थं हि सदा मृत्युजयं विदुः" तिलदान बलवर्धक एवं मृत्यु का निवारक होता हैं |*
🙏🏻 *महाभारत अनुशासनपर्व में वर्णित तिलदान का महत्व*
🌷 *पितॄणां प्रथमं भोज्यं तिलाः सृष्टाः स्वयंभुवा। तिलदानेन वै तस्मात्पितृपक्षः प्रमोदते।।*
*माघमासे तिलान्यस्तु ब्राह्मणेभ्यः प्रयच्छति।* *सर्वसत्वसमाकीर्णं नरकं स न पश्यति।।*
*सर्वसत्रैश्च यजते यस्तिलैर्यजते पितॄन्। न चाकामेन दातव्यं तिलैः श्राद्धं कदाचन।।*
*महर्षेः कश्यपस्यैते गात्रेभ्यः प्रसृतास्तिलाः। ततो दिव्यं गता भावं प्रदानेषु तिलाः प्रभो।।*
*पौष्टिका रूपदाश्चैव तथा पापविनाशनाः।* *तस्मात्सर्वप्रदानेभ्यस्तिलदानं विशिष्यते।।*
*आपस्तम्बश्च मेधावी शङ्खश्च लिखितस्तथा। महर्षिर्गौतमश्चापि तिलदानैर्दिवं गताः।।*
*तिलहोमरता विप्राः सर्वे संयतमैथुनाः। समा गव्येन हविषा प्रवृत्तिषु च संस्थिताः।।*
*सर्वेषामिति दानानां तिलदानं विशिष्यते। अक्षयं सर्वदानानां तिलदानमिहोच्यते।।*
*उच्छिन्ने तु पुरा हव्ये कुशिकर्षिः परन्तपः। तिलैरग्नित्रयं हुत्वा प्राप्तवान्गतिमुत्तमाम्।।*
🙏🏻 *ब्रह्माजी ने जो तिल उत्पन्न किये हैं, वे पितरों के सर्वश्रेष्ठ खाद्य पदार्थ हैं। इसलिये तिल दान करने से पितरों को बड़ी प्रसन्नता होती है । जो माघ मास में ब्राह्माणों को तिल दान करता है, वह समस्त जन्तुओं से भरे हुए नरक का दर्शन नहीं करता। जो तिलों के द्वारा पितरों का पूजन करता है, वह मानो सम्पूर्ण यज्ञों का अनुष्ठान कर लेता है। तिल-श्राद्ध कभी निष्काम पुरूष को नहीं करना चाहिये । प्रभो। यह तिल महर्षि कश्‍यप के अंगों से प्रकट होकर विस्तार को प्राप्त हुए है; इसलिये दान के निमित्त इनमें दिव्यता आ गयी है। तिल पौष्टिक पदार्थ है। वे सुन्दर रूप देने वाले और पाप नाशक हैं इसलिये तिल-दान सब दानों से बढ़कर है। परम बुद्विमान महर्षि आपस्तम्ब, शंख, लिखित तथा गौतम- ये तिलों का दान करके दिव्य लोक को प्राप्त हुऐ हैं। वे सभी ब्राह्माण स्त्री-समागम से दूर रहकर तिलों का हवन किया करते थे, तिल गौर घृत के समान हवी के योग्य माने गये हैं इसलिये यज्ञों में गृहित होते हैं एवं हरेक कर्मों में उनकी आवश्‍यकता है । अतः तिल दान सब दानों से वढ़कर है। तिल दान यहां सब दानों में अक्षय फल देने वाला बताया जाता है।पूर्व काल में परंतप राजर्षि कुशिक हविष्य समाप्त हो जाने पर तिलों से ही हवन करके तीनों अग्नियों को तृप्त किया था; इससे उन्हें उत्तम गति प्राप्त हुई।*
🙏🏻 *ब्रह्मवैवर्तपुराण, प्रकृतिखण्ड, अध्याय 27 तथा देवीभागवतपुराण, स्कन्ध 09, अध्यायः 30 के अनुसार*
🌷 *तिलदानं ब्राह्मणाय यः करोति च भारते । तिलप्रमाणवर्षं च मोदते विष्णुमन्दिरे ।।*
*ततः स्वयोनिं संप्राप्य चिरजीवी भवेत्सुखी। ताम्रपात्रस्थदानेन द्विगुणं च फलं लभेत्।।*
🙏🏻 *जो भारतवर्ष में ब्राह्मण को तिलदान करता है, वह तिल के बराबर वर्षों तक विष्णुधाम में सम्मान पाता है। उसके बाद उत्तम योनि में जन्म पाकर चिरजीवी हो सुख भोगता है। ताँबे के पात्र में तिल रखकर दान करने से दूना फल मिलता है।*
पंचक
30दिसंबर से 4जनवरी 2020 10.05तक
और
26जनवरी 17.39 से 31जनवरी 18.10 तक

एकादशी
 6/7 जनवरी 2020 सोमवार

प्रदोष

8जनवरी यह
बुधवार

पूर्णिमा

10जनवरी
2020 शुक्रवार
आज का राशिफल🕉
मेष
पॉजिटिव - शुक्र स्वयं राशि का गोचर में संचरण कर रहा है। जो बाहर की यात्रा और दांपत्य जीवन के लिए बेहतर हो सकता है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। स्थितियां अनुकूल हो सकते हैं। आपको अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। इसलिए प्रयासरत होना आवश्यक है।
नेगेटिव - आपका घरेलू जीवन में समस्याएँ आ सकती हैं। इस स्थिति में आपका ध्यान अपने काम पर भी नहीं लगेगा। इस समय आपको अपने जीवन में कुछ परेशानी आने की उम्मीद है। यदि आप विद्यार्थी हैं और पढ़ाई लिखाई से संबंधित प्रयासरत हैं तो आपको कामयाबी प्राप्त होने में विलंब हो सकता है।
लव - नए प्रेम संबंध की अपेक्षा रख सकते हैं। इसमें खास बात ये है की ये बिना लाग-लपेट का आधुनिक यौवन भरा रिश्ता होगा। या किसी ऐसे व्यक्ति के साथ संबंध बनने की भी उम्मीद है जो आपसे उम्र में बहुत बड़ा है या बहुत छोटा है।
व्यवसाय - वित्तीय मामलों में आपके कौशल का प्रदर्शन करने का समय फिर से आ गया है। अगर आप को थोड़ा अतिरिक्त पैसा चाहिए तो मित्र से उधार ले सकते हैं।
स्वास्थ्य - आपको दुःख और सुख दोनों का मिश्रित अनुभव हो सकता है

वृष
पॉजिटिव - आप पूरी परिपक्वता से मुद्दों से निपटने और छोटे तर्क-वितर्कों को टालने में सक्षम होंगे। आपके जीवन में कुछ बड़े बदलावों की भी संभावना है; हालाँकि यह बदलाव आपके लिए अच्छे हैं। आपको नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा और आप उनसे आसानी से निपटने के योग्य हैं।
नेगेटिव - अपने काम में शार्टकट लेने का प्रयास न करें। यह आपके काम को ख़राब कर सकते हैं और आपको बड़ी परेशानी में डाल सकते हैं। धीमे और मजबूत क़दमों से आगे बढ़ना आपको पेशेवर के साथ-साथ आर्थिक सुरक्षा भी प्रदान करेगा। अच्छे और तर्कसंगत आर्थिक निर्णय लेते समय सावधानी बरतें।
लव - भावनात्मक मामलों के लिए समय बहुत ही स्थिर है। आपका अपने पार्टनर के साथ बांड और भी मजबूत होगा और आप अपने साथी के साथ कुछ बेहतरीन पलों का मज़ा लेंगे।
व्यवसाय - आपको अभी अहसास होगा कि सफलता प्राप्त करने के लिए आपको अपने कौशल को विकसित करने की ज़रूरत है। धन कमाना और इसका सही प्रयोग करना आपको अच्छे से आता है किन्तु इस भागदौड़ में स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी बेहद महत्वपूर्ण है।
स्वास्थ्य - इस समय आपके मानसिक तनाव में वृद्धि होगी। साथ ही परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य भी चिंता का विषय होगा

मिथुन
पॉजिटिव - परिवर्तन आपको एक स्थायी आर्थिक अवस्था और स्थिति तक लाएंगे। समय आपके लिए शुभ फलदायी होगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। धन अचल संपत्ति के मामले में वृद्धि हो सकती है तथा सगे संबंधियों से रिलेशन अच्छा हो सकता है।
नेगेटिव - आवेग में निर्णय लेने से बचे और आउटपुट की मात्रा की जगह काम की गुणवत्ता पर अपने ध्यान को केंद्रित करें। यह आपके कार्यों में महत्त्वपूर्ण परिवर्तन का संकेत है और यह बदलाव आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे इसलिए इन्हें खुली बाहों से स्वीकार करें।
लव - ज्ञान और अनुभव आपको आपके उस क़रीबी प्रेमी के माध्यम से भी प्राप्त हो सकता है जिसके ऊर्जा और सकारात्मक दृष्टिकोण से भरपूर होने की संभावना है।
व्यवसाय - जो लोग निर्यात का काम करते हैं, वो इस समय अपने व्यवसाय के लिए अच्छा समय पाएंगे और किसी प्रमुख गठबंधन में भी प्रवेश कर सकते हैं।
स्वास्थ्य - अपने स्वास्थ्य और आहार में परिवर्तन आप पर गहरा प्रभाव डालेगा। कुछ मानसिक या आर्थिक कठिनाई आपको तनाव दे सकती हैं।

कर्क
पॉजिटिव - आप जो भी काम करेंगे, उसमें धैर्य और विवेक से अपने धन के लालच को काबू करने और सफलता का स्वाद चखने में सक्षम हैं। आप धार्मिक या पवित्र कार्यों में स्वयं को व्यस्त रखेंगे। इसके साथ समाज के कल्याण हेतु आप दान-धर्म का कार्य भी कर सकते हैं।
नेगेटिव - आप अपने जीवन में सफलता के माइलस्टोन का इंतजार कर रहे हैं। परन्तु इसके साथ अपनी छोटी से छोटी उपलब्धियों को पहचानना न भूलें। अपने किसी भी कार्य को अधूरा न छोड़ें। सुनिश्चित करें कि जो भी काम आपने शुरू किया है, वह सही समय पर पूरा हो।
लव - आप दोनों की आपसी समझ आपकी निकटता, अंतरंगता और संभवतः यौन अपील के गहरे स्तरों को प्राप्त करने में मदद कर सकती है। आप अपने रिश्ते की बदलती ज़रूरतों को पूरा करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
व्यवसाय - उन लोगों के लिए यह समय व्यस्त हो सकता है जो ग्राहकों के साथ परामर्श या काम करते हैं।
स्वास्थ्य - खानपान में बदलाव करने से आपकी सेहत पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। तनाव या समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं लेकिन यह चरण आपको नए अवसर भी प्रदान करेगा

सिंह
पॉजिटिव - आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धन प्राप्ति के लिए किया गया प्रयास सफल हो सकता है। आप अच्छे लोगों की संगति का आनंद लेंगे और धन संबंधी मामले आपकी प्राथमिक सूची में होंगे। परिवार में किसी तरह की खुशी आपको परिवार के साथ समय बिताने का मौका देगी।
नेगेटिव - आप अपने काम करने के तरीके के कारण कई समस्याओं और असफलताओं का भी सामना कर सकते हैं, लेकिन आपकी खुद को संभालने और आगे बढ़ते जाने की क्षमता से आपको सफलता और पहचान मिलेगी, खासतौर पर कार्यस्थल पर अपने सीनियर्स से। यह पूरी प्रक्रिया आपको अपने नेतृत्व कौशल को बढ़ाने में मदद करेगी।
लव - अभी आप सेक्स को एक खेल या सुख देने वाली गतिविधि के रूप में देख सकते हैं। आप आवेशपूर्ण और बदलते प्रेम को अनुभव करेंगे।
व्यवसाय - कामकाज के क्षेत्रों से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। यदि किसी नए कार्य का शुभारंभ करना चाहते हैं तो आप कर सकते हैं या जो कार्य आपके पास है उसका विस्तार करने का प्रयास भी सफल होगा।
स्वास्थ्य - इस समय जोखिम लेने से बचें क्योंकि यह किसी खतरे या दुर्घटना का कारण बन सकता है। दिल के मामलों में उतावलापन आपको चोट पहुँचा सकता है।

कन्या
पॉजिटिव - आपको नए-नए पकवान खाने का अवसर भी मिलने की उम्मीद है। आप बौद्धिक रूप से मजबूत बनेंगे और आपका वैवाहिक जीवन मधुर होगा। ऐसे में आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर इस समय का आनंद लेंगे। आपको आर्थिक लाभ होने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
नेगेटिव - कई मामलों में यह समय आपके लिए कई माँगों से भरा हो सकता है और आपको सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत से कार्य करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर गंभीरता से आपको परेशानी हो सकती है इसलिए यह जान लें कि कब गंभीर होना है और कब नहीं।
लव - आप प्यार की गहराई को समझेंगे और अपने प्रेमी के प्रति अधिक सहनशील और करुणामय बनेंगे। अगर आप सिंगल हैं, तो अभी आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे जो हर चीज़ को लेकर उत्साही है, किंतु याद रखें, कि आपको वह पहला कदम उठाने की आवश्यकता है।
व्यवसाय - व्यापार से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। इस लाभ को पाकर आपका मन भी प्रसन्न रहेगा।
स्वास्थ्य - स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय अच्छा है

तुला
पॉजिटिव - आपके विकल्प और निर्णय सही साबित होंगे और इसका परिणाम आपको अपनी इच्छा के अनुसार ही मिलेगा या शायद जितना आपने सोचा है उससे भी बेहतर मिलेगा ! आपके सगे संबंधियों से सहयोग प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है। संतान पक्ष से सहयोग प्राप्त हो सकता है।
नेगेटिव - आपके बॉस द्वारा आपके काम की प्रशंसा की जाएगी या उसे पहचाना जायेगा किंतु इस पहचान को प्राप्त करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। आप पर कई महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ भी आएँगी। शत्रु पक्ष हावी हो सकता है। अतः किसी भी तरह की उलझन से दूर रहने का प्रयास करें।
लव - इस समय, आप अपने रिश्तों को स्पष्ट और जितना हो सके उतना सरल बनाना चाहते हैं। आप पेशेवर और निजी जीवन दोनों के लिए एक सुरक्षित नींव बनाना चाहते हैं।
व्यवसाय - अपने कल्याण/ प्रगति के लिए संभावित खतरों की पहचान करने के लिए आपको तेज और सतर्क होने की आवश्यकता होगी। लोगों का सहयोग और विचार शेयर करना आपके लिए लाभदायक है।
स्वास्थ्य - मानसिक व्याकुलता के साथ-साथ आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, इसलिए अपना ध्यान रखें और बेवजह की चिंता से जितना हो खुद को दूर रखें।

वृश्चिक
पॉजिटिव - भाग्य आपका अच्छा साथ देगा। कामकाज के क्षेत्रों में लाभ प्राप्त हो सकता है। यदि किसी तरह का कोई निवेश करना चाहते हैं तो इस समय में आप कर सकते हैं। क्योंकि उसके लिए स्थिति अनुकूल है। धन-धान्य में वृद्धि होने की संभावना पाई जाती है।
नेगेटिव - यह समय कई अनिश्चितताओं और नए अवसरों को अपने साथ लाए हैं। आपको अपनी प्राथमिकताओं को पुनर्व्यवस्थित करने और अपने लक्ष्यों का मूल्यांकन करने की आवश्यकता है। किसी भी नए कार्य की शुरुआत परिणामों को लेकर अनिश्चितता से शुरू होगी।
लव - आपको अपने प्रेमी के साथ सक्रिय रूप से बातचीत करने और अपने विचारों को शेयर करने की सलाह दी जाती है क्योंकि वह आपके हीन या अनासक्त उत्तरों का गलत निष्कर्ष निकाल सकता है।
व्यवसाय - अपने कार्य क्षमता के अनुसार कोशिश करना चाहिए। जिससे कि समय के अनुसार धन लाभ प्राप्त होने में सफलता प्राप्त हो।
स्वास्थ्य - किसी तरह के चोट चपेट इत्यादि की संभावना बन सकती हैं।

धनु
पॉजिटिव - किसी काम के क्षेत्रों में अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। आर्थिक लाभ के लिए किए गए प्रयासों से अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। इस समय आप सामान्य से अधिक प्रभावशाली महसूस करेंगे। अपनी बेहतरी के लिए किये बदलावों से आप अपने आसपास के लोगों को हैरान कर देंगे।
नेगेटिव - इस समय आप जो भी निर्णय लेंगे उसे बेहद ध्यान पूर्वक लेने की ज़रूरत होगी अन्यथा पारिवारिक कलह होने से कोई समस्या बढ़ सकती है, जिससे आपका भी मानसिक तनाव बढ़ेगा। बढ़ी हुई जिम्मेदारियों को नियमित करने में समय लग सकता है।
लव - कुछ समय तक आपके जीवन में कोई रोमांच या तामझाम नहीं है।पेशेवर मामलों में गड़बड़ी आपके रिश्तों में कुछ उथल-पुथल पैदा कर सकती है।
व्यवसाय - यदि आप आर्थिक लाभ के दृष्टि से कोई इन्वेस्टमेंट करने की सोच रहे हैं तो कर सकते हैं।
स्वास्थ्य - इस माह में स्वास्थ्य समान रहने वाला है। थोड़ी बहुत उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती हैं।

मकर
पॉजिटिव - आपकी माताजी के स्वास्थ्य में भी सुधार नज़र आने लगेगा और आप अपनी संतान के प्रति समर्पित रहेंगे। इससे घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपमें केयरिंग और शेयरिंग, प्रियजनों के साथ घनिष्ठ संबंध और एकता और संतुष्टि की भी भावना आएगी।
नेगेटिव - माहौल या आस-पड़ोस में बदलाव की संभावना हैं, जैसे स्थान-परिवर्तन या नौकरी में बदलाव या केवल घर की मरम्मत या नवीनीकरण। घरेलू मामलों पर ध्यान दें और मौजूदा मतभेदों को दूर करने के लिए काम करें। "मुझे" के बजाय "हम" पर जोर दें।
लव - समय आपके और आपके पार्टनर के बीच कुछ मतभेदों को लेकर आ सकता है। हालाँकि अपनी समझदारी से आप इन चुनौतियों से निपटने में सक्षम हैं।
व्यवसाय - बाहर की यात्रा तथा कामकाज से संबंधित कोई समझौता सफल हो सकता है। आर्थिक मामलों में स्थितियां अनुकूल रहने वाली हैं। इसलिए किसी भी कार्य योजना को विस्तार देना सफल हो सकता है।
स्वास्थ्य - किसी तरह के चोट चपेट इत्यादि की संभावना बन सकती हैं।

कुंभ
पॉजिटिव - विदेशी कनेक्शन या यात्रा, या शायद दोनों की संभावना है। मन एकाग्रचित कर किसी भी कार्य को सफल बनाने का प्रयास करता है तो वह सफल हो सकता है। आप अपने सुख साधनों में वृद्धि करेंगे, जिससे घरेलू वस्तुओं पर आपका अच्छा-ख़ासा धन भी खर्च होगा।
नेगेटिव - आपके जीवन के संतुलन में परिवर्तन आएगा या डगमगा जाएगा। कई मामलों में असफलताओं के साथ-साथ मतभेद भी होंगे। आमदनी में अप्रत्याशित नुकसान, पैतृक धन और कर्ज व उधार लिया पैसा, आज आपके लिए मुख्य आर्थिक विषय रहेंगे।
लव - अपनी उम्मीदों को स्पष्ट और तर्कसंगत रखें और आप अपने रिश्तों में रोमांस लाने में सक्षम होंगे। अपने पार्टनर को रिझाने के लिए नए और रचनात्मक तरीकों को खोजें।
व्यवसाय - आप जिस किसी क्षेत्र में व्यवसाय कर रहे हैं उस में उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी नए कार्यों का शुभारंभ हो सकता है या किसी भी तरह के कामकाज को लेकर यात्राएं सफल हो सकती हैं।
स्वास्थ्य - कमर से निचले हिस्से में समस्या उत्पन्न हो सकती है

मीन
पॉजिटिव - यह समय आपके लिए साहस और उत्साह भरा हो सकता है। किसी भी कार्य को जिम्मेदारी पूर्वक करने से कामयाबी मिलने की संभावना है। जीवन के अन्य रहस्यों को जानने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। आप यह जानते हैं कि आपको बेहतर काम कैसे कर सकते हैं ताकि आपको मान्यता प्राप्त हो।
नेगेटिव - अगर आप एक बार अपने व्यवसायी या निजी जीवन दोनों को अच्छी तरह से संतुलित कर लें तो चीज़ें अच्छे से काम कर सकती हैं। इस समय आप दूसरे कामों में मन लगा पाने में पूरी तरह असक्षम होंगे। ऐसे में आपको बिना मेहनत रोके लगातार प्रयास करते रहने की ज़रूरत होगी।
लव - प्रेम में पड़े जातक तनाव ग्रस्त महसूस कर सकते हैं क्योंकि न चाहते हुए भी आपके और प्रियतम के बीच किसी बात को लेकर ग़लतफ़हमी हो सकती है, जिससे आपका ये सुन्दर रिश्ता बहस और लड़ाई का शिकार भी हो सकता है।
व्यवसाय - व्यावसायिक दृष्टि से यह समय उन्नति दायक हो सकता है क्योंकि शनि धनु राशि में गोचर कर रहा है। जो व्यावसायिक दृष्टि से काफी अच्छा और उन्नति दायक हो सकता है।
स्वास्थ्य - अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। किसी तरह की समस्या होने पर सही समय पर उपचार करें।

जिनका आज जन्मदिन हैं उनको हार्दिक शुभकामनाएं
🎂🎂🎂🎂🎂🎂🎂
दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक एक होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82
 
शुभ वर्ष : 2021  2023, 2024, 2033, 2042 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी।
LAL Kitab Anmol

0 comments:

Post a Comment

अपनी टिप्पणी लिखें

 
भाषा बदलें
हिन्दी टाइपिंग नीचे दिए गए बक्से में अंग्रेज़ी में टाइप करें। आपके “स्पेस” दबाते ही शब्द अंग्रेज़ी से हिन्दी में अपने-आप बदलते जाएंगे। उदाहरण:"भारत" लिखने के लिए "bhaarat" टाइप करें और स्पेस दबाएँ।
भाषा बदलें