बीमारी का बगैर दवाई भी इलाज़ है,मगर मौत का कोई इलाज़ नहीं दुनियावी हिसाब किताब है कोई दावा ए खुदाई नहीं लाल किताब है ज्योतिष निराली जो किस्मत सोई को जगा देती है फरमान दे के पक्का आखरी दो लफ्ज़ में जेहमत हटा देती है

Tuesday 18 February 2020

आज का राशिफल व पंचांग वह शिव रात्रि के विशेष उपाय

अंतर्गत लेख:


आपका हर पल आनंद से गुज़रे यही कामना है

ऊं नमः शिवाय शिव जी सदा सहाय
ऊं नमः शिवाय गुरु जी सदा सहाय
ऊं नमः शिवाय श्री बालाजी जी सदा सहाय

निशुल्क पंचांग अपने मोबाइल फोन पर मँगवाने के लिऐ 9911342666 पर अपने नाम के साथ मे शहर का नाम लिख कर व्हाट्सएप्प करे।
आप ज्योतिष वास्तु दलाल किताब उपाय व हिलिंग की के बारे परामर्श हेतु सम्पर्क करें  आचार्य लक्ष्मण सिंह
9911342666

🌞 ~ *आज का श्री बालाजी पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 19 फरवरी 2020*
⛅ *दिन - बुधवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2076*
⛅ *शक संवत - 1941*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - वसंत*
⛅ *मास - फाल्गुन (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - माघ)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण*
⛅ *तिथि - एकादशी दोपहर 03:02 तक तत्पश्चात द्वादशी*
⛅ *नक्षत्र - पूर्वाषाढा पूर्ण रात्रि तक*
⛅ *योग - वज्र सुबह 07:51 तक तत्पश्चात सिद्धि*
⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:41 से दोपहर 02:06 तक*
⛅ *सूर्योदय - 07:08*
⛅ *सूर्यास्त - 18:37*
⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - विजया एकादशी, वसंत ऋतु प्रारंभ*
 💥 *विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है lराम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*
💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*
💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*
💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं
💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*
      🌞 ऊं नमः शिवाय

🌷 *महाशिवरात्रि* 🌷
🙏🏻 *शुक्रवार, 21 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन की गई शिव पूजा से पिछले समय से चली आ रही परेशानियां खत्म हो सकती हैं और धन लाभ भी मिल सकता है। यहां जानिए शास्त्रों में बताए उपाए...*
👉🏻 *शिवरात्रि पर करें इन 8 में से कोई 1 उपाय, दूर हो सकती है परेशानी*
🔥 *महाशिवरात्रि पर रात में किसी शिव मंदिर में दीपक जलाएं । शिव पुराण के अनुसार कुबेर देव ने पूर्व जन्म में रात के समय शिवलिंग के पास रोशनी की थी इसी वजह से अगले जन्म में वे देवताओं के कोषाध्यक्ष बने।*
🙏🏻 *महाशिवरात्रि पर छोटा सा पारद (पारा) शिवलिंग लेकर आएं और धर के मंदिर में इसे स्थापित करें। शिवरात्रि से शुरू करके रोज इसकी पूजा करें । इस उपाय से धर की दरिद्रता दुर होती है और लक्ष्मी कुपा बनी रहती है।*
🙏🏻 *यदि आप चाहें तो शिवरात्रि पर स्फटिक के शिवलिंग की पूजा कर सकते हैं। धर के मंदिर में जल, दूध, दही, धी, शहद, और शकर से इस शिवलिंग को स्नान कराएं । मंत्र - ॐ नम: शिवाय ।  मंत्र जप कम से कम 108 बार करें।*
🙏🏻 *हनुमानजी भगवान शिव के ही अंशावतार माने गए हैं। शिवरात्रि पर हनुमान चालीसा का पाठ करने से हनुमानजी और शिवजी की प्रसन्नता प्राप्त होती है। इनकी कृपा से भक्त की सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं।*
👩🏻 *कसी सुहागिन को सुहाग का सामान उपहार में दें । जो लोग यह उपाय करते है, उनके वैवाहिक जीवन की समस्याएं दूर हो सकती हैं। सुहाग का सामान जैसे - लाल साड़ी, लाल चुडियां, कुमकुम आदि।*
💰 *महाशिवरात्रि पर किसी जरुरतमंद व्यक्ति को अनाज और धन का दान करें। शास्त्रों में बताया गया है कि गरिबों को दान करने से पुराने सभी पापों का असर खत्म हो सकता है और अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।*
🍚 *जो लोग शिवरात्रि पर किसी बिल्व वृक्ष के नीचे खड़े होकर खीर और धी का दान करते हैं, उन्हें महालक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। ऐसे लोग जीवनभर सुख-सुविधाएं प्राप्त करते हैं और कार्यों में सफल होते हैं।*
🌳 *शिव पुराण के अनुसार बिल्व वृक्ष महादेव का रुप है। इसलिए इसकी पूजा करें।फूल, कुमकुम, प्रसाद आदि चीजें विशेष रुप से चढ़ाएं । इसकी पूजा से जल्दी शुभ फल मिलते हैं। शिवरात्रि पर बिल्व के पास दीपक जलाएं ।*
    🌞 जय बाला जी 🌞

🌷 *महाशिवरात्रि* 🌷
🙏🏻 *भगवान शिव बहुत भोले हैं, यदि कोई भक्त सच्ची श्रद्धा से उन्हें सिर्फ एक लोटा पानी भी अर्पित करे तो भी वे प्रसन्न हो जाते हैं। इसीलिए उन्हें भोलेनाथ भी कहा जाता है। महाशिवरात्रि (21 फरवरी, शुक्रवार) पर शिव भक्त भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए अनेक उपाय करते हैं।*
*कुछ ऐसे ही छोटे और अचूक उपायों के बारे शिवपुराण में भी लिखा है। ये उपाय इतने सरल हैं कि इन्हें बड़ी ही आसानी से किया जा सकता है। हर समस्या के समाधान के लिए शिवपुराण में एक अलग उपाय बताया गया है। ये उपाय इस प्रकार हैं-*
👉🏻 *महाशिवरात्रि पर करें ये आसान उपाय, प्रसन्न होंगे भोलेनाथ*
🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार, जानिए भगवान शिव को कौन सा रस (द्रव्य) चढ़ाने से क्या फल मिलता है-*
👨‍👩‍👧‍👦  *1. बुखार होने पर भगवान शिव को जल चढ़ाने से शीघ्र लाभ मिलता है। सुख व संतान की वृद्धि के लिए भी जल द्वारा शिव की पूजा उत्तम बताई गई है।*
😇  *2. तेज दिमाग के लिए शक्कर मिला दूध भगवान शिव को चढ़ाएं।*
😃 *3. शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाया जाए तो सभी आनंदों की प्राप्ति होती है।*
🙏🏻 *4. शिव को गंगा जल चढ़ाने से भोग व मोक्ष दोनों की प्राप्ति होती है।*
😩 *5. शहद से भगवान शिव का अभिषेक करने से टीबी रोग में आराम मिलता है।*
🚶🏻 *6. यदि शारीरिक रूप से कमजोर कोई व्यक्ति भगवान शिव का अभिषेक गाय के शुद्ध घी से करे तो उसकी कमजोरी दूर हो सकती है।*
🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार, जानिए भगवान शिव को कौन-सा फूल चढ़ाने से क्या फल मिलता है-*
🌷 *1. लाल व सफेद आंकड़े के फूल से भगवान शिव का पूजन करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है।*
🌷 *2. चमेली के फूल से पूजन करने पर वाहन सुख मिलता है।*
🌷 *3. अलसी के फूलों से शिव का पूजन करने पर मनुष्य भगवान विष्णु को प्रिय होता है।*
🌷 *4. शमी वृक्ष के पत्तों से पूजन करने पर मोक्ष प्राप्त होता है।*
🌷 *5. बेला के फूल से पूजन करने पर सुंदर व सुशील पत्नी मिलती है।*
🌷 *6. जूही के फूल से भगवान शिव का पूजन करें तो घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती।*
🌷 *7. कनेर के फूलों से भगवान शिव का पूजन करने से नए वस्त्र मिलते हैं।*
🌷 *8. हरसिंगार के फूलों से पूजन करने पर सुख-सम्पत्ति में वृद्धि होती है।*
 🌷 *9. धतूरे के फूल से पूजन करने पर भगवान शंकर सुयोग्य पुत्र प्रदान करते हैं, जो कुल का नाम रोशन करता है।*
🌷 *10. लाल डंठलवाला धतूरा शिव पूजन में शुभ माना गया है।*
🌷 *11. दूर्वा से भगवान शिव का पूजन करने पर आयु बढ़ती है।*
💰 *आमदनी बढ़ाने के लिए*
*महाशिवरात्रि पर घर में पारद शिवलिंग की स्थापना करें और उसकी पूजा करें। इसके बाद नीचे लिखे मंत्र का 108 बार जाप करें-*
*ऐं ह्रीं श्रीं ऊं नम: शिवाय: श्रीं ह्रीं ऐं*
*प्रत्येक मंत्र के साथ बिल्वपत्र पारद शिवलिंग पर चढ़ाएं। बिल्वपत्र के तीनों दलों पर लाल चंदन से क्रमश: ऐं, ह्री, श्रीं लिखें। अंतिम 108 वां बिल्वपत्र को शिवलिंग पर चढ़ाने के बाद निकाल लें तथा उसे अपने पूजन स्थान पर रखकर प्रतिदिन उसकी पूजा करें। माना जाता है ऐसा करने से व्यक्ति की आमदानी में इजाफा होता है।*
👪 *संतान प्राप्ति के लिए उपाय*
*महाशिवरात्रि की सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद भगवान शिव की पूजा करें। इसके बाद गेहूं के आटे से 11 शिवलिंग बनाएं। अब प्रत्येक शिवलिंग का शिव महिम्न स्त्रोत से जलाभिषेक करें। इस प्रकार 11 बार जलाभिषेक करें। उस जल का कुछ भाग प्रसाद के रूप में ग्रहण करें।*
*यह प्रयोग लगातार 21 दिन तक करें। गर्भ की रक्षा के लिए और संतान प्राप्ति के लिए गर्भ गौरी रुद्राक्ष भी धारण करें। इसे किसी शुभ दिन शुभ मुहूर्त देखकर धारण करें।*
😩 *बीमारी ठीक करने के लिए उपाय*
*महाशिवरात्रि पर पानी में दूध व काले तिल डालकर शिवलिंग का अभिषेक करें। अभिषेक के लिए तांबे के बर्तन को छोड़कर किसी अन्य धातु के बर्तन का उपयोग करें। अभिषेक करते समय ऊं जूं स: मंत्र का जाप करते रहें*
🙏🏻 *इसके बाद भगवान शिव से रोग निवारण के लिए प्रार्थना करें और प्रत्येक सोमवार को रात में सवा नौ बजे के बाद गाय के सवा पाव कच्चे दूध से शिवलिंग का अभिषेक करने का संकल्प लें। इस उपाय से बीमारी ठीक होने में लाभ मिलता है।*

        🌞जय गुरु जी 🌞
फसा हुआ धन वापिस लेने के लिए
1: अपना गुरु और शुक्र मजबूत करें

2:पितृ दोष दूर करें

3:ऐसा माना जाता है कि पीली कौड़ी माँ लक्ष्मी जी का प्रतिनिधित्व करती है। इसलिए पाँच पीली कौड़ी पूजा के स्थान पर रख दें। इससे आपका फंसा हुआ धन वापस आने लगेगा।
मंगल एवं बुधवार को क़र्ज़ का लेनदेन न करें। शास्त्रों में ऐसा कहा जाता है कि मंगलवार को कभी क़र्ज़ नहीं लेना चाहिए। इस दिन क़र्ज़ लेने वाला व्यक्ति हमेशा क़र्ज़ के बोझ तले दबा रहता है। वहीं बुधवार के दिन कभी उधार नहीं देना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिन दी गई उधारी के वापस आने के योग कम होते हैं।
11 लौंग, 11 साबुत नमक की डली को नीले कपड़े में बांध दें और उस व्यक्ति का ध्यान करते हुए रात्रि 10 बजे के आस-पास किसी चौराहे पर जाकर चुपचाप इसे रख कर आ जाए। ऐसा करने से दिया हुआ धन वापिस मिलने लगेगा। यह फंसा हुआ धन प्राप्ति का सरल उपाय है।
🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌼🌸💐🙏🏻पंचक
       26जनवरी 5.40pm से 31 जनवरी 6.10pm तक
23फरबरी 12.29am से 28फरबरी 1.08am तक
एकादशी
            5फरबरी बुधवार
             19फरबरी बुधवार
प्रदोष
          6फरबरी शुक्रवार
          20 फरबरी बृहस्पतिवार
पूर्णमासी
            9फरबरी रविवार
अमावस्या
            23फरबरी रविवार
महाशिवरात्रि
                  21फरबरी शुक्रवार
कारोबार महूर्त
                     1 ;21;26;28 फरबरी
नया वाहन महूर्त
                      1;21;28फरबरी
ग्रह प्रवेश महूर्त
                      14;24;26फरबरी
नींव पूजन महूर्त
                     1;14;24;26;28फरबरी
आज का राशिफल 💝
मेष
आज का दिन आपके लिए अपनी छवि के अनुरूप चलने का है। आपको कोई भी काम ऐसा नहीं करना चाहिए, जो आपकी इमेज को खराब करता हो। सामाजिक रूप से थोड़ा संभलकर चलना होगा। आपको एहसास होगा कि योजना बनाने का समय समाप्त हो रहा है और आपको जल्द से जल्द अपना लक्ष्य प्राप्त करने की आवश्यकता है। यह काम करने का समय है। आपको अच्छी तरह से तैयार होने की आवश्यकता है।

वृषभ
आज आपके लिए दिन पुराने अटके काम पूरे होने या पुराने अटके पैसे के मिलने का हो सकता है। घर और परिवार पर खर्च करने के मामले में भारी जिम्मेदारी आप पर आ सकती है। आप लोगों के साथ अधिक सहजता से संबंध स्थापित कर पाएंगे। आपकी बात सुनी जाएगी और आप अपनी योजनाओं को ठीक से समझा भी पाएंगे। कुल मिलाकर दिन आपको हर क्षेत्र में कुछ सकारात्मक परिणाम देने वाला है।

मिथुन
आज के दिन आप महसूस कर सकते हैं कि आपका कुछ परिस्थितियों पर नियंत्रण नहीं है। इससे आपको कुछ परेशानियां हो सकती हैं। आप खुद को थोड़ा विचलित भी कर सकते हैं, लेकिन आपको सकारात्मक रहने की आवश्यकता है। आप इन विपरीत परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने की पूरी कोशिश भी करेंगे। आज आपको चोट लगने की आशंका भी है। अग्नि से भी सावधान रहें

कर्क
आज आप खुद को किसी बंधन में बंधा हुआ सा महसूस कर सकते हैं। आप खुद को काम करने में सक्षम नहीं पाएंगे। जिससे आप थोड़ा हतोत्साहित महसूस कर सकते हैं। आपके लिए सबसे अच्छी रणनीति इस समय अपनी जिम्मेदारियों के प्रति पूर्ण रुप से समर्पित रहने की हो सकती है। जो हो रहा है, वह नकारात्मक भी लग सकता है, अशुभ भी, लेकिन यह जरूरी नहीं कि बुरा ही हो।

सिंह
आज आप खुद में एक नकारात्मक विचार को महसूस कर सकते हैं। संभव है कि आपको अपनी योग्यता पर ही थोड़ा अविश्वास हो। आज आपमें कुछ निर्णय लेने की क्षमता का अभाव हो सकता है। इसलिए, आप अपने द्वारा तय किए गए कार्य को पूरा करने में सक्षम नहीं हो सकते हैं। आप कुछ लोगों से कटे हुए महसूस कर सकते हैं, जैसे कि आपको वह समर्थन नहीं मिल रहा है, जिसकी आपको उम्मीद थी।

कन्या
आज के दिन दफ्तर में कुछ वरिष्ठों के साथ संबंध अच्छा नहीं रहेगा, क्योंकि कुछ महत्वपूर्ण मामलों में आपका पक्ष कमजोर रह सकता है। लेकिन, अगर आप अधिक स्व-अनुशासित रहते हैं, तो आप दिन के अंत में प्रसन्नता महसूस करेंगे क्योंकि इससे आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आज आप कुछ चीजों का पूर्वानुमान लगाने में सक्षम रहेंगे।

तुला
आज का दिन आपके लिए परिस्थितियों के हिसाब से प्रतिक्रिया देने का है। भविष्य के लिए आज कोई योजना न बनाएं नहीं तो बाद में उसमें बहुत फेर-बदल करने पड़ सकते हैं। आज पुरानी गलतियों के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है। किसी की बात अपने दिल पर न लें, न ही उसका अपने दिलोदिमाग पर कोई असर होने दें। अनावश्यक तनाव और बहस आपका दिन और सेहत दोनों बिगाड़ सकते हैं।

वृश्चिक
आज आपको अपने प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों पहलुओं से न्याय करना होगा। अपनी सेहत पर भी पूरा ध्यान दें, कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता के कारण नुकसान हो सकता है। इस बदलाव के समय में थोड़ा असमंजस होना नार्मल है, इससे परेशान न हों। अपनी चिंताएं ईश्वर को सौंप दें, जो हो रहा है आपके भले के लिए ही हो रहा है। अपना फोकस अपने काम में बनाएं रखें।

धनु
आज आपके मन में कुछ दुविधाएं रह सकती हैं। कुछ मामलों में तनावपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। मन में बहुत से विचार चल रहे हैं किन्तु उन्हें लागू नहीं कर पा रहे हैं जिस कारण दुविधा हो सकती है। दूसरों पर भरोसा करना सीखें। परफेक्शन पर इतना ध्यान न दें की उससे आपके स्वास्थ्य, मन की शान्ति और रिश्तों पर भी नकारात्मक असर हो। सकारात्मक दृष्टिकोण रखने का प्रयास करें

मकर
आज आप पर कुछ आलस और चीजों को नजरअंदाज करने की प्रवृत्ति हावी हो सकती है। ऊर्जा की भारी कमी ने आपको प्रभावित कर सकती है। आप जिस तरह का जीवन जीना चाहते हैं, उसकी ओर जबरदस्त तरीके से बढ़ रहे हैं। आपका काम आपको उत्साह से भर देगा। यह आपको यह भी एहसास दिलाता है कि जो कुछ असंभव सा दिख रहा था, वह अब संभव है।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए कुछ परिवर्तन की ओर संकेत कर रहा है। आपको करियर या अन्य मामलों में स्थान परिवर्तन का सामना करना पड़ सकता है। आप कोई बड़ा टारगेट या टास्क पूरा कर सकते हैं। अपने टारगेट को लेकर आपको परिस्थितियां स्पष्ट रहेंगी। आपने जो भी निशाना लगाया है, वो सही जगह पर है। बस धैर्य रखें, नतीजा आपके पक्ष में ही आएगा। आपको कई लोगों से अच्छा सहयोग मिल सकता है।

मीन
आज का दिन आपके लिए अपनी कार्यक्षमता को बढ़ाने और उसे उच्चतम स्तर पर ले जाने का है। आपको मेहनत के सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। अपने सामाजिक संबंधों को सुधारने और अपनी योग्यता को निखारने के लिए काफी अच्छा है। आपको लोगों से सहयोग मिलेगा। आज आप किसी भी मामले में पूरी मेहनत करने के मूड में रहेंगे। कोई अच्छी सूचना भी आज आपको मिल सकती है
🧡❤💛💙💜💝💛
 आज जिनकी आज शादी की सालगिरह उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं
आज बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त करें व छोटे को उपहार दे
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं
🎂🌹🎂🌹🎂🌹🎂
दिनांक 19  को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।
शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82
शुभ वर्ष : 2021, 2026, 2044, 2053, 2062
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,
कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी
LAL Kitab Anmol

0 comments:

Post a Comment

अपनी टिप्पणी लिखें

 
भाषा बदलें
हिन्दी टाइपिंग नीचे दिए गए बक्से में अंग्रेज़ी में टाइप करें। आपके “स्पेस” दबाते ही शब्द अंग्रेज़ी से हिन्दी में अपने-आप बदलते जाएंगे। उदाहरण:"भारत" लिखने के लिए "bhaarat" टाइप करें और स्पेस दबाएँ।
भाषा बदलें