बीमारी का बगैर दवाई भी इलाज़ है,मगर मौत का कोई इलाज़ नहीं दुनियावी हिसाब किताब है कोई दावा ए खुदाई नहीं लाल किताब है ज्योतिष निराली जो किस्मत सोई को जगा देती है फरमान दे के पक्का आखरी दो लफ्ज़ में जेहमत हटा देती है

Wednesday 8 April 2020

आज का पंचांग वह राशिफल हनुमान जयंती पर विशेष

अंतर्गत लेख:


आप को हनुमान जयंती के पावन शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं

ओम नमः शिवाय शिवजी सदा सहाय ओम नमः शिवाय गुरुजी सदा सहाय ओम नमः शिवाय बालाजी सदा सहाय
निःशुल्क पंचांग अपने मोबाइल फोन पर मंगवाने के लिए 9911342666 पर अपने शहर का नाम लिख कर व्हाट्सएप्प करे।

🌞 🕉~ *आज का श्री बालाजी पंचांग* ~ 🕉🌞।।  जय श्री बालाजी : ।।*
⛅ *दिनांक - 08 अप्रैल 2020*
⛅ *दिन - बुधवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2077*
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - वसंत*
⛅ *मास - चैत्र*
⛅ *पक्ष - शुक्ल*
⛅ *तिथि - सुबह 08:04 तक पूर्णिमा*
⛅ *नक्षत्र - रात्रि 03:03 तक चित्रा*
⛅ *योग - दोपहर 02:13 तक व्याघात*
⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:29 से 02:02*
⛅ *सूर्योदय - 06:26*
⛅ *सूर्यास्त - 18:54*
⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - चैत्री पूर्णिमा, श्री हनुमान जयंती, वैशाख स्नानारम्भ, प्रतिपदा क्षय तिथि*
 💥 *विशेष - पूर्णिमा के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

🌷 *हनुमान जयंती* 🌷
🙏🏻 *जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, कभी कोई विरोधी परेशान करता है तो कभी घर के किसी सदस्य को बीमारी घेर लेती है, इनके अलावा भी जीवन में परेशानियों का आना-जाना लगा ही रहता है, ऐसे में हनुमानजी की आराधना करना ही सबसे श्रेष्ठ है, इस बार 08 अप्रैल, बुधवार को हनुमान जयंती है, हनुमानजी की कृपा पाने का यह बहुत ही उचित अवसर है, यदि आप चाहते हैं कि आपके जीवन में कोई संकट न आए तो नीचे लिखे मंत्र का जप हनुमान जयंती के दिन करें, प्रति मंगलवार या शनिवार को भी इस मंत्र का जप कर सकते हैं।*
🌷 *मंत्र*
*ऊँ नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा*
🙏🏻 *जप विधि*
👉🏻 *- सुबह जल्दी उठकर सर्वप्रथम स्नान आदि नित्य कर्म से निवृत्त होकर साफ  वस्त्र पहनें।*
👉🏻 *- इसके बाद अपने माता-पिता, गुरु, इष्ट व कुल देवता को नमन कर कुश का आसन ग्रहण करें।*
👉🏻 *- पारद हनुमान प्रतिमा के सामने इस मंत्र का जप करेंगे तो विशेष फल मिलता है।*
👉🏻 *- जप के लिए लाल मूँगे की माला का प्रयोग करें।*

🌷 *वैशाख मास स्नान आरंभ* 🌷
🙏🏻 *चैत्र शुक्ल पूर्णिमा से वैशाख मास स्नान आरंभ हो जाता है, यह स्नान पूरे वैशाख मास तक चलता है, इस बार वैशाख मास स्नान 08 अप्रैल, बुधवार से प्रारंभ हो रहा है ।*
🙏🏻 *स्कंदपुराण में वैशाख मास को सभी मासों में उत्तम बताया गया है, पुराणों में कहा गया है कि वैशाख मास में सूर्योदय से पहले जो व्यक्ति स्नान करता है तथा व्रत रखता है, वह भगवान विष्णु का कृपापात्र होता है, स्कंदपुराण में उल्लेख है कि महीरथ नामक राजा ने केवल वैशाख स्नान से ही वैकुण्ठधाम प्राप्त किया था, इसमें व्रती को प्रतिदिन प्रात:काल सूर्योदय से पूर्व किसी तीर्थस्थान, सरोवर, नदी या कुएं पर जाकर अथवा घर पर ही स्नान करना चाहिए, स्नान करने के बाद सूर्योदय के समय अर्ध्र्य देते समय नीचे लिखा मंत्र बोलना चाहिए-*
🌷 *वैशाखे मेषगे भानौ प्रात: स्नानपरायण:।*
*अध्र्यं तेहं प्रदास्यामि गृहाण मधुसूदन।।*
🙏🏻 *वैशाख व्रत महात्म्य की कथा सुनना चाहिए तथा ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का यथासंभव जप करना चाहिए, व्रती को एक समय भोजन करना चाहिए, वैशाख मास में जलदान का विशेष महत्व है, इस मास में प्याऊ की स्थापना करवानी चाहिए, पंखा, खरबूजा एवं अन्य फल, नवीन अन्न आदि का दान करना चाहिए।*
🙏🏻 *स्कंदपुराण के अनुसार इस मास में तेल लगाना, दिन में सोना, कांसे के बर्तन में भोजन करना, दो बार भोजन करना, रात में खाना आदि वर्जित माना गया है, वैशाख मास के देवता भगवान मधुसूदन हैं।*
🙏 *-

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻पंचक
17अप्रैल 2020 दोपहर 12.20 से
22अप्रैल 2020 दोपहर 1.17 तक

एकादशी
4अप्रैल 2020
18अप्रैल 2020

प्रदोष
5अप्रैल 2020
20अप्रैल 2020

अमावस्या
22अप्रैल 2020

पूर्णमासी
8अप्रैल 2020
आज का राशिफल🕉️

मेष - पॉजिटिव - आप संघर्षशील व्यक्ति होते हैं। किसी भी कार्य को बड़े चतुराई से करने का प्रयास करने वाले होते हैं। सबके साथ आपसी मेलजोल बनाए रखने का प्रयास के साथ कार्य करने से आपको अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। आर्थिक लाभ के दृष्टि से स्थितियां अनुकूल होने की संभावना बन रही है।

नेगेटिव - किसी न किसी कारण वश तनाव उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। क्योंकि मंगल वृष राशि में संचार कर रहा है जो धन-धान्य अचल संपत्ति तथा सगे-संबंधियों से संबंध सामान्य हो सकती हैं। इस क्षेत्र में किया गया प्रयास सफल तो हो सकता है परंतु थोड़ा समय लग सकता है।

लव - मन के अनुकूल बात करने की कोशिश करें। कोई ऐसी बात न करें जिससे आपके सहयोगी को समस्या उत्पन्न हो और उसकी वजह से आप दोनों के प्रेम संबंध में तनाव उत्पन्न हो।

व्यवसाय - यदि आप नौकरी करते हैं तो इस समय में आपको पद पोजीशन या सम्मान इत्यादि की प्राप्ति में विलंब हो सकता है। यदि आप व्यवसाय करते हैं तो आपको उन्नति के अच्छे अवसर प्राप्त होने की संभावना बन रही हैं।

स्वास्थ्य - शारीरिक परेशानियां तथा धन व्यय हो सकता है।

भाग्यशाली रंग: गेरुआ, भाग्यशाली अंक: 7

वृष- पॉजिटिव - यदि आप नौकरी करते हैं तो इस समय में आपको पद पोजीशन प्राप्ति का योग अच्छा बन रहा है। यदि आप किसी नौकरी की तलाश में है तो भी आपको कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है। साहस और उत्साह से किए गए कार्यों से अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है।

नेगेटिव - माता-पिता से संबंध भी अच्छे हो सकते हैं। परंतु माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर स्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। यदि किसी तरह का कोई कानूनी या पारिवारिक विवाद हो तो उसे आपसी सामंजस्य से दूर करने का प्रयास किया जा सकता है और वह सफल भी हो सकता है।

लव - किसी तरह का वहम या मतभेद आपके प्रेम संबंध को लेकर तनाव उत्पन्न कर सकता है और आपसी सामंजस्य बिगड़ने से एक दूसरे के प्रति तनाव का माहौल हो सकता है।

व्यवसाय - आप विश्वास के साथ किसी भी कार्य को करने का प्रयास करें। जिससे समय के अनुसार आपको सफलता प्राप्त हो। शत्रु पक्ष सम स्थिति में हो सकता है।

स्वास्थ्य - किसी भी तरह के स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

भाग्यशाली रंग: कथ्थई, भाग्यशाली अंक: 2

मिथुन - पॉजिटिव - भाग्य आपका सहयोग प्रदान कर सकता है परंतु कर्म करना आपके लिए आवश्यक है। जितना अच्छा आपका करियर है उतना ही अच्छा आपका भाग्य भी है। इसलिए आपका प्रयास सफल हो सकता है। इसलिए आत्मविश्वास के साथ कार्य करना आपको अच्छी कामयाबी दिला सकती है।

नेगेटिव - यदि आप भवन वाहन इत्यादि प्राप्ति का प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है कि आपको प्राप्त होने में थोड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परंतु बुद्धिमानी और समझदारी से कार्य करने पर सफलता भी प्राप्त हो सकती है।

लव - में प्रेमी/प्रेमिका के साथ आपसी सामंजस्य बेहतर होने की संभावना पाई जाती है। परंतु अपने साथी से किसी तरह का कंफ्यूजन भरा बात करना नुकसान दायक हो सकता है।

व्यवसाय - तथा तनावपूर्ण स्थितियों में भी भाग्य आपका साथ दे सकता है। आर्थिक रुप से स्थितियां सुदृढ़ हो सकती हैं।

स्वास्थ्य - कुछ परेशानियां देखने को मिल सकती हैं। खान पान से संबंधित तथा अन्य तरह की सावधानियां बरतना आपके लिए अच्छा हो सकता है।

भाग्यशाली रंग: गोल्डन, भाग्यशाली अंक: 9

कर्क - पॉजिटिव - यदि आप विद्यार्थी हैं तो शिक्षा के क्षेत्र में आपकी पकड़ मजबूत हो सकती है। यदि किसी उच्च पद प्राप्ति के लिए आप कोई तैयारी कर रहे हैं तो आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। भवन वाहन इत्यादि की सुख सुविधा प्राप्त होने का योग बन रहा है।

नेगेटिव - यदि आप राजनीतिज्ञ हैं तो राजनीतिक लाभ प्राप्त होने में आपको कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। आपको अपनी फील्ड बनाने पड़ सकते है और जनता से संवाद भी ज्यादा करना पड़ सकता है तभी आपको अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है।

लव - यदि आप अच्छे प्रेमी/प्रेमिका है तो एक-दूसरे को अपने प्यार का इजहार भी कर सकते हैं। उसके लिए भी आपको अवसर प्राप्त हो सकता है।

व्यवसाय - किसी भी महत्वपूर्ण कार्यों को अंजाम तक पहुंचाने का प्रयास नहीं करना चाहिए तथा किसी भी तरह के शुभ कार्यों को भी इस दिन न करें।

स्वास्थ्य - किसी तरह के स्वास्थ्य से संबंधित विकार उत्पन्न होने की संभावना भी बन सकती हैं।

भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 3

सिंह - पॉजिटिव - आत्मविश्वास से किए गए कार्यों से अच्छी सफलता प्राप्त होने के साथ-साथ मान सम्मान पद पोजीशन प्राप्त होने की भी संभावना बन रही है। साहस और पराक्रम के साथ पद पोजीशन प्राप्ति का योग अच्छा बन रहा है। आपके इष्ट मित्रों का सहयोग प्राप्त हो सकता है।

नेगेटिव - दांपत्य जीवन को लेकर स्थितियां तनावपूर्ण हो सकती हैं। अतः दांपत्य जीवन को लेकर सतर्क रहें। शत्रु पक्ष तनाव उत्पन्न कर सकता है। आर्थिक लाभ को लेकर किसी तरह का विवाद उत्पन्न होने की संभावना बन रही है।

लव - जो भी बात हो विश्वसनीय बात करें और सच्चाई के साथ मिलते जुलते रहें तभी आपको अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है।

व्यवसाय - आपके अपने सगे-संबंधियों से आर्थिक लाभ को लेकर विवाद उत्पन्न हो सकता है। अतः अपने कार्य व्यवसाय में अपने सगे संबंधियों से दूरी बनाए रखना आपके लिए बेहतर फलदायक हो सकता है।

स्वास्थ्य - किसी भी तरह के जोड़ों के दर्द या त्वचा से संबंधित इंस्पेक्शन इत्यादि हो सकता है।

भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 8

कन्या - पॉजिटिव - आपके द्वारा किया गया प्रयास आपके आर्थिक लाभ के दृष्टि से अच्छा हो सकता है। आप जिस किसी भी कार्य को करें आत्मविश्वास के साथ करें। यदि आप नौकरी करते हैं और कोई कार्य व्यवसाय करने का मन बना रहे हैं तो शुभारंभ कर सकते हैं।

नेगेटिव - शत्रुओं से सावधान रहना तथा अपने कार्य के प्रति जागरुक रहना और किसी भी कार्य को समय व परिस्थिति के अनुसार करना आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। आर्थिक रुप से विवाद उत्पन्न होने की संभावना बन रही है।

लव - यदि आप अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ मिलकर किसी कार्य को सफल बनाने का प्रयास करते हैं तो वह अच्छा हो सकता है। इस समय में दांपत्य जीवन को लेकर स्थितियां तनावपूर्ण हो सकती हैं।

व्यवसाय - यदि आप किसी तरह का कोई निवेश करने का मन बना रहे हैं तो आपको उसके ऊपर पूरा विचार करना चाहिए और अभी निवेश करने से बचना चाहिए। यदि आप नौकरी करते हैं तो इस समय किसी तरह का कोई फाइनेंसियल क्षेत्र में निवेश कर सकते हैं।

स्वास्थ्य - अनावश्यक पेट से संबंधित विकार उत्पन्न होने की संभावना बन सकती हैं।

भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 7

तुला - पॉजिटिव - धन अचल संपत्ति प्राप्ति के दृष्टि से यह समय अच्छा है। यदि आप इस समय में किसी तरह का कोई भी निवेश करना चाहते हैं या निवेश के लिए मन बना रहे हैं तो समय के अनुसार कर सकते हैं। आपको अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है।

नेगेटिव - किसी भी शुभ कार्य का शुभारंभ करना या नए कार्य का शुरुआत करना नुकसान दायक हो सकता है।आज के दिन परहेज करना आपके लिए बेहतर होगा।

लव - जीवनसाथी के साथ आपसी सामंजस्य बिगड़ने की संभावना बन रही है। ऐसा हो सकता है कि अनावश्यक बातों की वजह से एक दूसरे से दूर रहने की संभावना बन सकते हैं।

व्यवसाय - यदि आप व्यवसाय करते हैं तो व्यवसायिक दृष्टि से आपको निवेश करना या किसी कामकाज का शुरुआत करना आपके लिए तनाव भरा हो सकता है।

स्वास्थ्य - यूरिन से संबंधित बीमारियां उत्पन्न हो सकती हैं।

भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 2

वृश्चिक - पॉजिटिव - आर्थिक गतिविधियां अनुकूल रहने वाली हैं। अर्थ प्राप्ति के लिए किया गया प्रयास आपके लिए सफल हो सकता है। आप जिस किसी कार्य व्यवसाय में हैं उससे आपको अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थितियां मजबूत हो सकती हैं।

नेगेटिव - घर परिवार का माहौल खराब होने से घर का विकास रुक सकता है और हर तरह की समस्या देखने को मिल सकती है। आप किसी भी कार्य को स्थिरता और गंभीरता पूर्वक करें। जिससे आपको कामयाबी अच्छी मिले। सगे-संबंधियों से संबंध खराब हो सकते हैं।

लव - परिवार की स्थिति तनावपूर्ण हो सकती हैं और कामकाज के क्षेत्रों पर भी इसका बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए कोशिश यह करें कि जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध हो और आपको उसका लाभ प्राप्त हो सके।

व्यवसाय - आपको आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। इसलिए आप समय वह परिस्थिति को देखते हुए आर्थिक रूप से निवेश का मन बनाएं। आर्थिक लेन-देन में सावधानी आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। अन्यथा आपको परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

स्वास्थ्य - सर्दी जुखाम खांसी बुखार इत्यादि की संभावनाएं ज्यादा देखने को मिल सकती हैं।

भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 6

धनु -पॉजिटिव - कुछ नए रिलेशन जुड़ने से भी आपके कामकाज के क्षेत्र में एक नई दिशा मिल सकती है। भाग्य आपका अच्छा साथ दे रहा है और करियर की स्थिति भी सामान्यत: ठीक है। तनावपूर्ण स्थितियों से भी आपको अच्छा लाभ प्राप्त होने की संभावना बन रही है।

नेगेटिव - थोड़ी बहुत उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिलेंगे। जिससे आर्थिक रूप से प्रभावित हो सकते हैं परंतु प्रयास आपका सफल हो सकता है। यदि किसी तरह का कोई तनाव परिवार में उत्पन्न हुआ है या चल रहा है तो उसे दूर करने का प्रयास सफल हो सकता है।

लव - ज्यादातर प्रेम संबंध को लेकर स्थितियां अनुकूल रहने की संभावना बन रही हैं। इसलिए आप अपने प्रेमी/प्रेमिका से मधुर संबंध बनाए रखने का प्रयास करें।

व्यवसाय - समय वह परिस्थिति को देखते हुए कार्य करना बेहतर होता है। अतः आप भी ऐसा ही करें जिससे कि आपको कोई आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े।

स्वास्थ्य - स्वास्थ्य को लेकर किसी तरह का चोट चपेट इत्यादि की संभावना है।

भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 3

मकर - पॉजिटिव - संतान पक्ष को लेकर स्थितियां अनुकूल रहने वाले हैं। संतान प्राप्ति या संतान सुख संतान से सहयोग या संतान के पढ़ाई लिखाई इत्यादि से संतुष्टि प्राप्त हो सकती है। घरेलू संतुलन अच्छे हो सकते हैं तथा कुछ शुभ मांगलिक कार्य भी संपन्न होने की संभावना बन रही है।

नेगेटिव - माता-पिता से संबंध खराब होने की संभावना बन सकती हैं तथा माता-पिता से सहयोग भी प्राप्त होने की उम्मीद कम है। उनकी सेहत को लेकर भी समस्या उत्पन्न हो सकती है। अतः माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहें।

लव - आपसी सामंजस्य को बेहतर बनाए रखने का प्रयास ही आपको अच्छी कामयाबी दिला सकती है। इस समय दांपत्य जीवन को लेकर स्थितियां प्रतिकूल रहने की संभावना बन रही है।

व्यवसाय - जहां भी निवेश करें उसके बारे में पूर्णत: जानकारी लेने के बाद ही करें। जिससे कि आर्थिक नुकसान से बचा जाए और आने वाले परेशानियों से बचा जाए।

स्वास्थ्य - रक्त से संबंधित या खान-पान से संबंधित किसी तरह की कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है।

भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 8

कुंभ - पॉजिटिव - माता-पिता के साथ संबंध अच्छे होने की संभावना बन रहे हैं। माता-पिता का सहयोग भी आपके लिए महत्वपूर्ण होगा। उनका आशीर्वाद ही आपको इस समय में अच्छी सफलता दिला सकता है। आपके भाई बहनों के साथ भी मधुर संबंध होने की संभावना बन सकती हैं।

नेगेटिव - घर परिवार में आपसी माहौल बिगड़ने की संभावना बन रही हैं। इसलिए घर परिवार का संतुलन बनाए रखना आपके कंधों पर हो सकता है। इसलिए आप घर परिवार वालों के साथ आपसी तालमेल बनाए रखने का प्रयास करें।

लव - यदि आप किसी से प्यार करते हैं और उनको अपने प्यार का एहसास कराना चाहते हैं तो उसके लिए इस समय के उत्तरार्ध में आपको अवसर प्राप्त हो सकता है।

व्यवसाय - आर्थिक लाभ के लिए किया गया प्रयास या किया गया कार्य सफल हो सकता है। यदि आप किसी कार्य योजनाओं का विस्तार देना चाहते हैं या किसी नए कार्य का शुभारंभ करना चाहते हैं तो कर सकते हैं।

स्वास्थ्य - वाहन का प्रयोग करते हैं या कहीं ऐसे जगह में कार्यरत हैं जहां पर आपको चोट चपेट की संभावनाएं बन सकती हैं तो ऐसे में आपको सावधान रहना आवश्यक होगा।

भाग्यशाली रंग: केसरी, भाग्यशाली अंक: 9

मीन - पॉजिटिव - आपसी सामंजस्य से घर परिवार का विकास अच्छा हो सकता है। घरेलू समस्याओं को दूर करने में आपकी अहम भूमिका हो सकती है। घर परिवार में आपको सम्मान की दृष्टि से देखा जा सकता है। आपसे कुछ अपेक्षाएं भी की जा सकती है।

नेगेटिव - आज का समय आपके लिए तनावपूर्ण हो सकता हैं। इस लिए आपको आज के दिन का परहेज करना तथा किसी महत्वपूर्ण कार्य को करना नुकसान दायक हो सकता है। कोई बडा निर्णय लेने से बचे। क्रोध पर काबु रखे वरना परिस्थिति आपके विपरित जा सकती है।

लव - आप उस अवसर का लाभ उठा सकते हैं परंतु अनावश्यक बातों को शेयर करना या छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर आपस में विवाद करना आपके लिए नुकसान दे सकता है।

व्यवसाय - आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखना तथा अपने सगे-संबंधियों से सामान्य संबंध बनाए रखना आपके लिए बेहतर हो सकता है। यदि आप किसी तरह का कोई निवेश चाहते हैं तो आप कर सकते हैं।

स्वास्थ्य - कफ की संभावनाएं ज्यादा देखने को मिल सकती हैं।

भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 3

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 8  को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।

शुभ दिनांक : 8  17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

 
शुभ वर्ष : 2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता 

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी   

कैसा रहेगा यह वर्ष
सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे
LAL Kitab Anmol

0 comments:

Post a Comment

अपनी टिप्पणी लिखें

 
भाषा बदलें
हिन्दी टाइपिंग नीचे दिए गए बक्से में अंग्रेज़ी में टाइप करें। आपके “स्पेस” दबाते ही शब्द अंग्रेज़ी से हिन्दी में अपने-आप बदलते जाएंगे। उदाहरण:"भारत" लिखने के लिए "bhaarat" टाइप करें और स्पेस दबाएँ।
भाषा बदलें