बीमारी का बगैर दवाई भी इलाज़ है,मगर मौत का कोई इलाज़ नहीं दुनियावी हिसाब किताब है कोई दावा ए खुदाई नहीं लाल किताब है ज्योतिष निराली जो किस्मत सोई को जगा देती है फरमान दे के पक्का आखरी दो लफ्ज़ में जेहमत हटा देती है

Wednesday 6 May 2020

निशुल्क पंचांग अपने मोबाइल फोन पर मंगवाने के लिए

अंतर्गत लेख:


ओम नमः शिवाय शिवजी सदा सहाय ओम नमः शिवाय गुरुजी सदा सहाय ओम नमः शिवाय बालाजी सदा सहाय
निशुल्क पंचांग अपने मोबाइल फोन पर मंगवाने के लिए 9911342666 पर अपने शहर का नाम लिख कर व्हाट्सएप्प करे।

🌞 ~ आज का श्री बालाजी पंचांग ~ 🌞
⛅ दिनांक 06 मई 2020
⛅ दिन - बुधवार
⛅ *विक्रम संवत - 2067
⛅ शक संवत - 1942
⛅ अयन - उत्तरायण
⛅ ऋतु - ग्रीष्म
⛅ मास - वैशाख
⛅ पक्ष - शुक्ल
⛅ तिथि - चतुर्दशी रात्रि 07:44 तक तत्पश्चात पूर्णिमा
⛅ नक्षत्र - चित्रा दोपहर 01:41 तक तत्पश्चात स्वाती
आ⛅ योग - सिद्धि रात्रि 08:39 तक तत्पश्चातम व्यतिपात
⛅ राहुकाल - दोपहर 12:24 से दोपहर 02:01 तक
⛅ सूर्योदय - 06:06
⛅ सूर्यास्त - 19:04
⛅ दिशाशूल - उत्तर दिशा में
⛅ *व्रत पर्व विवरण -
 💥 *विशेष - चतुर्दशी और पूर्णिमा के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
🌞 ~ ओम नमः शिवाय 🌞

🌷 वैशाख पूर्णिमा 🌷
हिन्दू धर्म में वैशाख महिने की पूर्णिमा तिथि भी भगवान विष्णु व शक्ति स्वरूपा देवी लक्ष्मी की उपासना के लिए बहुत शुभ बताई गई है। माता लक्ष्मी को सुख-समृद्धि, धन, वैभव और ऐश्वर्य की देवी माना गया है।
🙏🏻 वैशाख पूर्णिमा यानी 07 मई, गुरुवार को देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए नीचे बताएँ उपाय करना भी शुभ व सुख-ऐश्वर्य देने वाला माना गया है-
 🙏🏻 - सुबह के साथ ही खासकर शाम के वक्त भी स्नान कर माता लक्ष्मी की प्रतिमा की सामान्य पूजा कर  इस मंत्र का जप आर्थिक परेशानियों को दूर करने वाला होगा।
 🌹 - माता लक्ष्मी को लाल चन्दन, लाल अक्षत, लाल वस्त्र, लाल फूल, मौसमी फल, मिठाई अर्पित करें।
 🍚 - माता को दूध से बनी खीर का भोग लगाएं। बाद  में देवी लक्ष्मी को इस वैदिक मंत्र स्तुति के उपाय का यथाशक्ति जप करें-
 🌷 ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ॥
 🔥 - पूजा और मंत्र जप के बाद घी के दीप से माता लक्ष्मी की आरती करें।
 🔥 - आरती के बाद धन प्राप्ति और सुखी जीवन की कामना करते हुए पूजा-आरती में हुई त्रुटियों के लिए क्षमा प्रार्थना करें।
          🌞 ~ जय बालाजी 🌞

🌷 वैशाखी पूनम 🌷
🙏🏻 वैशाख मास की पूर्णिमा की कितनी महिमा है !! इस पूर्णिमा को जो गंगा में स्नान करता है , भगवत गीता और विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ करता है उसको जो पुण्य होता है उसका वर्णन इस भूलोक और स्वर्गलोक में कोई नहीं कर सकता उतना पुण्य होता है | ये बात स्कन्द पुराण में लिखी हुई है | अगर कोई विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ न कर सके तो गुरु मंत्र की १० माला जादा कर ले अपने नियम से |
🙏🏻 *-
          🌞 ~ जय गुरु जी 🌞

🌷 व्यतिपात योग 🌷
🙏🏻 व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है।
🙏🏻 वाराह पुराण में ये बात आती है व्यतिपात योग की।
🙏🏻 व्यतिपात योग माने क्या कि देवताओं के गुरु बृहस्पति की धर्मपत्नी तारा पर चन्द्र देव की गलत नजर थी जिसके कारण सूर्य देव अप्रसन्न हुऐ नाराज हुऐ, उन्होनें चन्द्रदेव को समझाया पर चन्द्रदेव ने उनकी बात को अनसुना कर दिया तो सूर्य देव को दुःख हुआ कि मैने इनको सही बात बताई फिर भी ध्यान नही दिया और सूर्यदेव को अपने गुरुदेव की याद आई कि कैसा गुरुदेव के लिये आदर प्रेम श्रद्धा होना चाहिये पर इसको इतना नही थोडा भूल रहा है ये, सूर्यदेव को गुरुदेव की याद आई और आँखों से आँसु बहे वो समय व्यतिपात योग कहलाता है। और उस समय किया हुआ जप, सुमिरन, पाठ, प्रायाणाम, गुरुदर्शन की खूब महिमा बताई है वाराह पुराण में।
💥 विशेष ~ 06 मई 2020 बुधवार को रात्रि 08:40 से 07 मई गुरुवार को शाम 04:41 तक व्यतीपात योग है।
🙏🏻प्रत्येक पूर्णिमा पर सुबह के समय घर के मुख्य दरवाज़े पर आम के ताजे पत्तों से बनाया हुआ तोरण अवश्य ही बांधें, इससे भी घर में शुभता का वातावरण बनता है । लम्बे और प्रेम से भरे दाम्पत्य जीवन के लिए पूर्णिमा और अमावस्या को जातक को शारीरिक सम्बन्ध बिलकुल भी नहीं बनाना चाहिए ।


पूर्णिमा के दिन किसी भी प्रकार की तामसिक वस्तुओं का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन जुए, शराब आदि नशे और क्रोध एवं हिंसा से भी दूर रहना चाहिए।इस दिन बड़े बुजुर्ग अथवा किसी भी स्त्री से भूलकर भी अपशब्द ना बोलें ।

पूर्णिमा के दिन शिवलिंग पर शहद, कच्चा दूध, बेलपत्र, शमीपत्र और फल चढ़ाने से भगवान शिव की जातक पर सदैव कृपा बनी रहती है । पूर्णिमा के दिन घिसे हुए सफ़ेद चंदन में केसर मिलाकर भगवान शंकर को अर्पित करने से घर से कलह और अशांति दूर होती है।

सफल दाम्पत्य जीवन के लिए प्रत्येक पूर्णिमा को पति पत्नी में कोई भी चन्द्रमा को दूध का अर्ध्य अवश्य ही दें ( दोनों एक साथ भी दे सकते है) , इससे दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहती है।

जिस भी व्यक्ति को जीवन में धन सम्बन्धी समस्याओं का सामना करना पड़ता है उन्हें पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय के समय चन्द्रमा को कच्चे दूध में चीनी और चावल मिलाकर "ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: चन्द्रमासे नम:" बोले।
 🌞 ~   पंचक
14मई2020 शाम 07.20 से
19मई 2020 शाम 07.53 तक

एकादशी
4मई 2020 सोमवार
18मई 2020 सोमवार

प्रदोष
5मई 2020 मंगलवार
19मई 2020 मंगलवार

 अमावस्या
22मई  2020 शुक्रवार

 पूर्णमासी
7मई  2020 गुरुवार
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺७💐🙏🏻आज का राशिफल
मेष - पॉजिटिव - आवश्यकता होने पर आपके भाई आपकी आर्थिक रूप से भी मदद करेंगे और इससे आपके मन में उनके प्रति सम्मान और भी अधिक बढ़ जाएगा। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ हो सकता है।

नेगेटिव - यह समय चुनौतियों से भरा रहेगा। इस दौरान कोई भी फैसला लेने से पहले आपको घर के बड़े-बुजुर्गों से सलाह अवश्य लेनी चाहिये। इस दौरान पिता के साथ आपके संबंध खराब हो सकते हैं, उनसे बात करते दौरान मर्यादा रुपी सीमा का उलंघन न करें।

लव - प्रेम जीवन में इस समय अच्छे फल प्राप्त करेंगे। आपका लवमेट अपनी रचनात्मकता से आपको लुभाने की कोशिश करेगा। आप भी उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे।

व्यवसाय - व्यापार में लाभ होगा और नौकरी में भी उन्नति मिल सकती है। आपका आत्मबल इस गोचर के चलते शिखर पर रहेगा जो आपको उपलब्धियां दिलाएगा।

स्वास्थ्य - आप अपने अच्छे स्वास्थ्य का भरपूर आनंद उठाएंगे।

भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 4
वृष - पॉजिटिव - माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में क़ामयाब रहेंगे। यह समय आपके पारिवारिक जीवन के लिए अनुकूल रहेगा और परिवार में धीरे-धीरे सदभावना बढ़ेगी। बड़े भाई-बहनों से आपको अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी और आपका मनपसंद होगा।

नेगेटिव - यदि अपने जिद्दी रवैये पर काबू रखेंगे तो कई परेशानियां खुद-ब-खुद दूर हो सकती हैं। कल्पनाओं के पीछे न दौड़ें और यथार्थवादी बनें- कुछ वक़्त अपने दोस्तों के साथ गुज़ारें- क्योंकि यह आपके लिए काफ़ी अच्छा साबित होगा।

लव - किसी दोस्त की पार्टी में अपने लवमेट के साथ शामिल हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन के लिये भी समय अनुकूल है, हालांकि आपको अपने जीवनसाथी के व्यवहार को समझने में कुछ मुश्किलें हो सकती हैं।

व्यवसाय - आपके व्यवसायिक जीवन में कुछ चुनौतियाँ लेकर आएगा, लेकिन आपको इन चुनौतियों से घबराना नहीं है, बल्कि इनका मुकाबला करना है, ताकि आप जीवन में प्राप्त होने वाले शिक्षा को समझ सकें।

स्वास्थ्य - स्वास्थ्य काफी हद तक अनुकूल रहने वाला है।

भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 7

मिथुन - पॉजिटिव - वैवाहिक जीवन में आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। यदि राजनीति में हैं तो अपनी वाणी से लोगों को प्रभावित कर पाने में कामयाब होंगे। नये मित्र आपके निकटतम लोगों में शामिल हो जाएंगे इसलिए आपकी मित्र मंडली में इज़ाफा होगा और आप काफी समय उन लोगों के साथ बिताएंगे।

नेगेटिव - आपको अपनी हार से कुछ सबक़ सीखने की ज़रूरत है, क्योंकि आज अपने दिल की बात ज़ाहिर करने से नुक़सान भी हो सकता है। ऐसे काम हाथ में लें, जो रचनात्मक प्रकृती के हैं। अपने ज़बरदस्त आत्मविश्वास का फ़ायदा उठाएँ, बाहर निकलें और कुछ नए सम्पर्क व दोस्त बनाएँ।

लव - अकेलेपन और तन्हाई की भावना से बाहर आएँ और परिवार के साथ कुछ पल बिताएँ। आपको अपने अहम भाव पर काबू रखना होगा। हर बात को लेकर खुद को सही और जीवनसाथी को गलत साबित करने की कोशिश न करें।

व्यवसाय - कार्यक्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारियों का इस दौरान आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा जिससे बिगड़े काम भी बन जाएंगे। जॉब के दृष्टिकोण से मनचाहे ट्रांसफर का योग बना रही है।

स्वास्थ्य - गोचरीय स्थिति आपके लिये अच्छी रहेगी, किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

भाग्यशाली रंग: कथ्थई, भाग्यशाली अंक: 2

कर्क - पॉजिटिव - आपको कार्यक्षेत्र में सम्मान की प्राप्ति होगी। आपके पुराने कामों को भी इस दौरान सराहा जा सकता है। अपने विरोधियों को परास्त करने में आप सफल होंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं तो इस दौरान सफलता मिलने के पूरे आसार हैं।

नेगेटिव - यह समय आपके लिये अनुकूल नहीं कहा जा सकता, इस अवधि में आपको अपने सामान का विशेष ध्यान रखना होगा नहीं तो कीमती सामान चोरी हो सकता है। जरुरी कामों में रुकावट के कारण आप परेशान हो सकते हैं।

लव - प्रेम जीवन इस समय अच्छा रहेगा। अपने लवमेट के साथ समय बिताने के लिए आप इंटरनेट की मदद ले सकते हैं। विवाहित जातकों की बात की जाए तो उनके लिये भी यह समय अच्छा रहेगा।

व्यवसाय - आप मानसिक तौर पर बहुत मजबूत हैं और व्यवहारिक भी हैं। आपकी यही खूबी इस समय आपके काम आएगी, क्योंकि आप परिस्थितियों को हल करना बहुत अच्छे से जानते हैं।

स्वास्थ्य - स्वास्थ्य के प्रति आपको सतर्क रहना होगा नहीं तो कोई बीमारी परेशान कर सकती है।

भाग्यशाली रंग: केसरी, भाग्यशाली अंक: 3

सिंह -पॉजिटिव - पुरानी परियोजनाओं की सफलता आत्मविश्वास में वृद्धि करेगी। गोचरीय स्थिति आपके लिये अनुकूल रहेगी आप कुछ नया करने के लिये प्रेरित रहेंगे और अपनी सीमाओं को तोड़कर कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। आपके संपर्क कुछ नए लोगों से बनेंगे।

नेगेटिव - आपका पारिवारिक जीवन कुछ तनावपूर्ण स्थितियों से गुज़र सकता है और विशेष रूप से आपके माता-पिता का स्वास्थ्य भी पीड़ित अवस्था में होने की संभावना है। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियाँ निकालने की आदत को नज़रअन्दाज़ करें।

लव - छोटी-छोटी बातों को लेकर आप उलझ सकते हैं और एक दूसरे से झगड़ा भी कर सकते हैं, लेकिन इतना सब होने के बावजूद भी आप के रिश्ते में कोई कमी नहीं आएगी और लव लाइफ में धीरे-धीरे इंप्रूवमेंट होगा।

व्यवसाय - आपका कम्यूनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होंगे। अपनी क्षमताओं को पहचानें, क्योंकि आपके अन्दर ताक़त की नहीं बल्कि इच्छा-शक्ति की कमी है।

स्वास्थ्य - अगर आप और आपका जीवनसाथी खाने-पीने पर ज़्यादा ध्यान देंगे, तो सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 9

कन्या - पॉजिटिव - आप कर्जा चुका पाने में कामयाब होंगे। हालांकि इससे आप पर आर्थिक बोझ बढ़ सकता है लेकिन उधार चुकाकर मानसिक शांति आपको अवश्य मिलेगी। यदि आप किराये के मकान में रहते हैं तो इस दौरान मकान मालिक के साथ आपके संबंध सुधरेंगे।

नेगेटिव - आपके वरिष्ठ और सहकर्मी आपको कितना भी क्यों न उकसाएँ, योगियों की तरह शान्त-चित्त बनाए रखें। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। शिक्षा के क्षेत्र में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको हर फैसला बहुत शांति से लेने की जरुरत है।

लव - प्रेम के नज़रिए से आज का दिन आपके लिए ख़ुशियों से भरा रहेगा। आपके प्रेम संबंधों में सुधार हो सकता है। दांपत्य जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। अपने साथी के साथ कहीं घूमने का प्लान भी इस दौरान बना सकते हैं।

व्यवसाय - साझेदारी में बिजनेस करते हैं तो इस समयावधि में आप नुकसान को भी फायदे में बदल सकते हैं। साझेदार के साथ खुलकर बातें करके आप कई समस्याओं का समाधान निकाल सकते हैं।

स्वास्थ्य - एकाग्रता की कमी के कारण आप मानसिक रुप से परेशान हो सकते हैं। इस दौरान मेडिटेशन करना आपके लिये हितकारी साबित होगा।

भाग्यशाली रंग: लाल,भाग्यशाली अंक: 1

तुला - पॉजिटिव - जीवनसाथी की मासूमियत आपके दिन को ख़ास बना सकती है। किसी दोस्त की सहायता करके आज आप अच्छा महसूस कर सकते हैं। विदेशी संपर्कों से इस राशि के लोगों को लाभ होगा। आपकी माता के लिये भी सूर्य का गोचर अनुकूल रहेगा और उन्हें लाभ की प्राप्ति होगी।

नेगेटिव - धार्मिक क्रियाकलापों में तो आपकी रुचि बढ़ेगी लेकिन लोगों के बीच बात करते समय शब्दों का इस्तेमाल सोच-समझकर करें। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यक़ीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। आप दूसरों पर कुछ ज़्यादा ख़र्चा कर सकते हैं।

लव - कोई भी नया रिश्ता शुरु करने से पहले समाने वाले के मनोभावों को जान लेना चाहिये, नहीं तो बेवजह समय बर्बाद हो सकता है। जो लोग पहले से ही प्रेम संबंधों में हैं उनको भी प्रेम जीवन में चुनौतियां आ सकती हैं।

व्यवसाय - आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान कोई भी फैसला लेने से पहले आपको घर के बड़े-बुजुर्गों से सलाह अवश्य लेनी चाहिये।

स्वास्थ्य - यदि इस दौरान आप योग-ध्यान करते हैं तो अपनी अंदरुनी ताकत को पहचान सकते हैं और हर बीमारी से लड़ सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 8

वृश्चिक - पॉजिटिव - नए विचार फ़ायदेमंद साबित होंगे। आप जिस प्रतियोगिता में भी क़दम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा। आज आपको अपना धन खर्च करने की जरुरत नहीं पड़ेगी क्योंकि घर का कोई बड़ा आज आपको धन दे सकता है।

नेगेटिव - हमारी ज़िंदगी का क्या फ़ायदा, अगर हम एक-दूसरे का जीवन आसान न बना सकें। अपने साथी को भावनात्मक तौर पर ब्लैकमेल करने से बचें। बिना गहराई से समझे-बूझे किसी व्यावसायिक/क़ानूनी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर न करें।

लव - बेवजह अपने साथी पर कोई बात थोपना आपको भारी पड़ सकता है। हमारी आपको यही सलाह रहेगी कि जीवनसाथी के साथ अपने दोस्त की तरह बात करें तभी स्थितियां काबू में आएंगी।

व्यवसाय - सूर्य देव का गोचर आपके लिये कई खुशखबरियां लेकर आ सकता है। व्यापार में लाभ होगा और नौकरी में भी उन्नति मिल सकती है।

स्वास्थ्य - शारीरिक और मानसिक बीमारी की जड़ दुःख हो सकता है।

भाग्यशाली रंग: गोल्डन, भाग्यशाली अंक: 7

धनु - पॉजिटिव - छोटे भाई-बहनों का इस दौरान आपको सहयोग प्राप्त होगा। अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल किसी मुश्किल में फँसे इंसान की मदद करने के लिए करें। याद रखें - यह शरीर तो एक-न-एक दिन मिट्टी में मिलने वाला है, अगर यह किसी के काम न आ सके तो इसका क्या फ़ायदा?

नेगेटिव - ऐसा लगता है आप जानते हैं कि लोग आपसे क्या चाहते हैं- लेकिन आज अपने ख़र्चों को बहुत ज़्यादा बढ़ाने से बचें। माता-पिता के साथ अपनी ख़ुशियाँ साझा करें। उन्हें महसूस करने दें कि आपके लिए उनकी कितनी अहमियत है, इससे उनका अकेलेपन का एहसास अपने आप ख़त्म हो जाएगा।

लव - आपका जीवनसाथी आज काफ़ी रोमानी मिज़ाज में है। प्रेम निःसीम होता है, सभी सीमाओं के परे; आपने ये बातें पहले भी सुनी होंगी। लेकिन आज वह दिन है जब आप अगर चाहें तो यह ख़ुद महसूस कर सकते हैं।

व्यवसाय - आपको करियर के क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है। इस दौरान आप अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे।

स्वास्थ्य - जीवन में चुस्ती और फुर्ती का अनुभव करेंगे।

भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 2

मकर - पॉजिटिव - आपकी लगन और आत्मविश्वास का स्तर ऊँचा होगा और आप उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। यदि आप मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं तो इस दौरान कोई उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।

नेगेटिव - उधार मांगने वाले लोगों को नज़रअन्दाज़ करें। आज का दिन अपना हुक़्म चलाने का या ऐसा काम करने का नहीं है, जो परेशानियाँ खड़ी कर सकता है। आपको सलाह दी जाती है की कर्म पर ज्यादा ध्यान दें बेवजह की कल्पनाओं पर नहीं।

लव - ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। कोई व्यक्ति आपके जीवनसाथी में काफ़ी दिलचस्पी दिखा सकता है, लेकिन दिन के आख़िर तक आपको एहसास होगा कि इसमें कुछ ग़लत नहीं है।

व्यवसाय - अपने साहस और पराक्रम के बल पर आप कार्यक्षेत्र में अपनी स्थिति सुधार सकते हैं। आपके तर्क आपके वरिष्ठों को प्रभावित करेंगे।

स्वास्थ्य - आपको विशेष रूप से जोड़ों के दर्द की शिकायत रह सकती है।

भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 4

कुंभ - पॉजिटिव - आप कई परेशानियों से मुक्ति पा लेंगे। इस दौरान कलात्मक कार्यों को करने में आपकी रुचि बढ़ेगी। इस राशि के कुछ जातकों को सट्टेबाजी से धन मिल सकता है। आपके व्यक्तित्व में इस समय सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।

नेगेटिव - अपनी माता के साथ इस अवधि में आपको समय बिताना चाहिये और उनकी मन स्थिति को समझना चाहिये। यदि आप शादीशुदा हैं तो ससुराल पक्ष लाभ

लव - आपके लवमेट को लेकर कोई कुछ भी कहे लेकिन आप तब तक किसी भी बात पर प्रतिक्रिया न दें जब तक पूरी तरह से आपको पता न चल जाए कि बात सच है।

व्यवसाय - खुदरा और थोक व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। आपका आत्मबल इस गोचर के चलते शिखर पर रहेगा जो आपको उपलब्धियां दिलाएगा।

स्वास्थ्य - आपका मन परिवार की ओर से थोड़ा चिंतित रहेगा, विशेष रुप से परिवार के उम्रदराज लोगों के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता जायज़ भी है।

भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 8

मीन - पॉजिटिव - बृहस्पति की दृष्टि अमृत समान होने के कारण किसी बड़ी अनहोनी को रोक लेगी और आप अच्छे समय का भी अनुभव कर पाएंगे। कुटुंब में सद्भाव बना रहेगा और परिवार में कोई शुभ मांगलिक कार्यक्रम भी संपन्न हो सकता है, जिसकी वजह से परिवार में ख़ुशियाँ आएँगी और लोग एक दूसरे का हाथ बंटाएंगे।

नेगेटिव - आपको अपनी वाणी पर काबू रखना होगा, आक्रोश में आकर किसी से कोई भी बात न बोलें। इस दौरान आप काम करने से ज्यादा कल्पना की दुनिया में गोते लगा सकते हैं जिससे आपका समय बर्बाद होगा और कुछ नहीं। मुमकिन है कि वैवाहिक जीवन में ठहराव से तंग आकर आपका जीवनसाथी आपके ऊपर फूट पड़े।

लव - प्रेम जीवन में इस समय सोच-समझकर चलना होगा। किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से संबंधों में खटास पड़ सकती है। यदि किसी नये रिश्ते में हैं तो आगे बढ़ने से पहले सोच-विचार अवश्य कर लें।

व्यवसाय - लम्बे वक़्त से लटकी हुई दिक़्क़तों को जल्द ही हल करने की ज़रूरत है और आप जानते हैं कि आपको कहीं-न-कहीं से शुरुआत करनी होगी- इसलिए सकारात्मक सोचें और आज से ही प्रयास शुरू करें।

स्वास्थ्य - गठिया के दर्द से बच कर रहना होगा।

भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 6

जिनका आज जन्म दिन हैं उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा।

आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है। 
शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

 
शुभ वर्ष :  2022, 2026 

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी 

कैसा रहेगा यह वर्ष
जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा
LAL Kitab Anmol

0 comments:

Post a Comment

अपनी टिप्पणी लिखें

 
भाषा बदलें
हिन्दी टाइपिंग नीचे दिए गए बक्से में अंग्रेज़ी में टाइप करें। आपके “स्पेस” दबाते ही शब्द अंग्रेज़ी से हिन्दी में अपने-आप बदलते जाएंगे। उदाहरण:"भारत" लिखने के लिए "bhaarat" टाइप करें और स्पेस दबाएँ।
भाषा बदलें