बीमारी का बगैर दवाई भी इलाज़ है,मगर मौत का कोई इलाज़ नहीं दुनियावी हिसाब किताब है कोई दावा ए खुदाई नहीं लाल किताब है ज्योतिष निराली जो किस्मत सोई को जगा देती है फरमान दे के पक्का आखरी दो लफ्ज़ में जेहमत हटा देती है

Thursday 9 July 2020

शुक्रवार 10 जुलाई 2020 पंचांग अथवा राशिफल

अंतर्गत लेख:


सुप्रभात आपका दिन मंगलमय हो

💚 कल्याण मंत्र💚
ओम नमः शिवाय शिवजी सदा सहाय ओम नमः शिवाय गुरुजी सदा सहाय
ओम नमः शिवाय बालाजी सदा सारंगा
हर महादेव
पुण्य लाभ के लिए हिन्दू पंचांग को औरो को भी जरूर भेजें🙏🏻
✡️🕉️
यदि आप श्री बालाजी पंचांग अपने मोबाइल पर रोज मंगाना चाहते हैं
तो हमारे व्हाट्सएप नंबर 9911342666
अपना नाम जगह का नाम और दैनिक पंचांग लिख दे
🌞*आज का श्री बालाजी पंचांग 🌞
⛅ *दिनांक 10 जुलाई 2020*
⛅ *दिन - शुक्रवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2077
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - वर्षा*
⛅ *मास - श्रावण (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार आषाढ़)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण*
⛅ *तिथि - पंचमी सुबह 11:37 तक तत्पश्चात षष्ठी*
⛅ *नक्षत्र - पूर्व भाद्रपद 11 जुलाई प्रातः 05:33 तक तत्पश्चात उत्तर भाद्रपद*
⛅ *योग - सौभाग्य रात्रि 08:18 तक तत्पश्चात शोभन*
⛅ *राहुकाल - सुबह 10:52 से दोपहर 12:32 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:04*
⛅ *सूर्यास्त - 19:23*
⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण -
 💥 *विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
💥 *चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)*
💥 *चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।*
       🌞 *~ हर हर महादेव~* 🌞

🌷 *घर में अन्न भंडार भरपूर रहे उस लिए* 🌷
👉🏻 *जिस दिन कोई भाई और बहने घर में अनाज खरीदकर लाने हो तो लाते लाते ॐ अनंताय नम : ..... ॐ अनंताय नम : .....  ॐ अनंताय नम: मन में जप करें  | घर में कभी अन्न की कमी नहीं रहेगी |
    🌞 *~ जय श्री बालाजी~* 🌞

🌷 *लक्ष्मी के नाराज होने के कारण* 🌷
➡ *१] कमल-पुष्प, बिल्वपत्र को लाँघने अथवा पैरों से कुचलने पर लक्ष्मी रुष्ट होकर चली जाती हैं |*
➡ *२] जो निर्वस्त्र होकर स्नान करता है, नदियों, तालाबों के जल में मल-मूत्र त्यागता है उसको लक्ष्मी अपने शत्रु कर्ज के हवाले कर देती हैं |*
➡ *३] जो भूमि या भवन की दीवारों पर अनावश्यक लिखता है, कुत्सित अन्न खाता है उस पर भी लक्ष्मी कृपा नहीं करती हैं |*
➡ *४] जो पैर से पैर रगडकर धोता है, अतिथियों का सम्मान नहीं करता, याचकों को दुत्कारता है, पशु-पक्षियों को चारा, दाना आदि नहीं डालता है, गाय पर प्रहार करता है ऐसे व्यक्ति को लक्ष्मी तुरंत छोड़ देती हैं |*
➡ *५] जो संध्या के समय घर-प्रतिष्ठान में झाड़ू लगाता है, जो प्रात:  एवं संध्याकाल में ईश्वर की आराधना नहीं करता, तुलसी के पौधे की उपेक्षा, अनादर करता है उसको लक्ष्मी उसके दुर्भाग्य के हाथों में सौंप देती हैं |*
           🌞 *~जय गुरु जी* 🌞

🌷 *माल बिकता नहीं हो तो* 🌷
➡ *दुकान है माल पड़ा रहता है | बिकता भी नहीं , पड़ा रहता है तो जो माल पड़ा रहता है , उसे दुकान में उत्तर और पश्चिम दिशा के बीच वायव्य कोण पड़ता है उधर रख दो | तो वायव्य दिशा यानी वायु भगवान् की दिशा है , तो माल वायु वेग से बिकेगा |*
           🌞 ओम नमः शिवाय🌞
🙏🏻🌷🌻☘🌸🌹🌼🌺💐🙏🏻पंचक
8 जुलाई
दोपहर 12.31 से 13 जुलाई प्रातः 11.15 बजे तक
4 अगस्त
 रात्रि 8.47 से 9 अगस्त सायं 7.05 बजे तक

एकादशी
बुधवार, 01 जुलाई देवशयनी एकादशी
गुरुवार, 16 जुलाई कामिका एकादशी
गुरुवार, 30 जुलाई श्रावण पुत्रदा एकादशी

प्रदोष
गुरुवार, 02 जुलै प्रदोष व्रत (शुक्ल)
शनिवार, 18 जुलै शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण)

अमावस्या
20 जुलाई 2020 - सोमवार - श्रावण अमावस्या (हरियाली, सोमवती अमावस्या)

पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा तिथि- 5 जुलाई- दिन रविवार
👉 आज का राशिफल
मेष -
आज टीम मीटिंग में अपनी राय साझा करने के लिए बहुत अच्छा दिन है। आपके बॉस काम में आपका समर्थन कर सकते हैं। अपने रुटीन से आपको बोरियत हो सकती है। कहीं बाहर घूमने का प्रोग्राम बन सकता है। पुराने किये हुए निवेश से आज धन लाभ होने के योग हैं। उतना ही काम करें जितनी ज़रुरत हो, उससे अधिक आपकी सेहत और निजी जीवन दोनों पर नकारात्मक असर डालेगा। रिश्तों के लिए आपके जीवन में कुछ विशेष स्थान है।

वृष -
आज आपमें से कुछ लोग खेती में निवेश कर सकते हैं क्योंकि आप अच्छे पुरस्कार अर्जित करेंगे। फाइनेंशियल स्थिति बेहतर हो सकती है। कई मामलों में आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। खासतौर पर रिश्तों और दोस्तों के मामले में काफी सकारात्मक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुछ बातों को लेकर मन में परेशानी उत्पन्न हो सकती है। अपने आप में धीरज रखें और अपने मूड स्विंग को नियंत्रण में रखें।

मिथुन -
आपको काम के मामले में पुरस्कार मिल सकता है। आपकी टीम प्रदर्शन में सुधार के लिए सुझाव देने के लिए आपके पास आ सकती है। दिन सफलता दायक भी रह सकता है। उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। इन्हें अपनाने से झिझक न करें। अपनी योग्यता पर शंका न करें। आपमें वो सभी गुण हैं तो आपको सफल होने के लिए चाहिए।

कर्क -
आज आप कुछ कामों में फ्रीलांसिंग की कोशिश कर सकते हैं। आपके पास बेहतर आय अर्जित करने के लिए आवश्यक ज्ञान है। दिन आपके लिए विशेष सफलता और विश्वास मिलने वाला हो सकता है। किसी मामले में लोग आपके सलाह ले सकते हैं। सामाजिक मेलजोल में दिन बीतेगा। व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। अपने से ज्यादा अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें कोई निर्णय लेने से पहले। उन्नति और तरक्की के योग हैं। आज धन लाभ के अवसर मिलेंगे।

सिंह -
आप कोई नया काम सीखने की कोशिश कर सकते हैं। यह आपके करियर में आगे बढ़ने में मदद करेगा क्योंकि आप भविष्य में नई नौकरी के लिए तलाश करेंगे। आज आपका मन काम से उचटा रहेगा। आप जिम्मेदारियों से बचने की कोशिश कर सकते हैं। लेकिन, ऐसा करना आपके करियर के लिए हानिकारक हो सकता है। यदि किसी निर्णय का इंतज़ार कर रहे हैं तो हो सकता है उसमे और विलम्ब हो। जल्दबाज़ी न करें, हर कार्य अपनी गति से अपने समय से ही संपन्न होगा।

कन्या -
आज आप प्रजेंटेशन और मीटिंग में व्यस्त रहेंगे। आपकी टीम ग्राहकों को संभालने की आपकी क्षमता से प्रेरित है। आज आपके मन में असंतोष की भावना बनी रहेगी। मित्रों से मेलजोल करने का मौका मिलेगा फिर भी मन में एक खालीपन सा महसूस हो सकता है। आज कुछ नाय अवश्य सीखें। थोड़ा समय मेडिटेशन में बिताएं, इससे आपके मन को शान्ति मिलेगी और अध्यात्मिक प्रगति के लिए भी यह एक अच्छा कदम है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की आवश्यकता है नहीं तो भविष्य में परेशानी हो सकती है।

तुला -
आज आपके काम में तकनीकी समस्या के कारण देरी हो सकती है। आप शाम तक अपना काम पूरा कर लेंगे। आप किसी ऐसे मामले से उलझ सकते हैं, जिसका समाधान मिलने में काफी परेशानी हो सकती है। परिस्थितियां आपके लिए थोड़ी विपरीत हो सकती हैं, और आपको इस बात को स्वीकार कर अच्छे समय का इंतजार करना चाहिए। किसी भी परिस्थिति में औने बारे में अवश्य सोचें और निर्णय लेते समय गिल्टी न महसूस करें।

वृश्चिक -
आज आपकी अपने सहयोगियों के साथ बहस हो सकती है। सकारात्मक रहें, जल्द ही हालात सुधरेंगे। दिन आपके लिए दोनों तरह के परिणाम देने वाला रह सकता है। कुछ मामलों में आपको सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के नतीजे मिलेंगे। पुराने बिगड़े हुए रिश्तों में सुधार होगा। नए रिश्तों का आरम्भ होने के आसार हैं। किसी नए रोमांटिक रिश्ते का आगाज़ होगा जिसके चलते मन में ख़ुशी बनी रहेगी। काम काज को लेकर थोड़ा फोकस बढ़ाने की आवश्यकता है।

धनु -
आज आप जिस व्यक्ति की प्रशंसा करते हैं, उससे अपनी भावनाओं को व्यक्त कर सकते हैं। थोड़ा समय अपने लिए अवश्य निकालें और अपने आने वाले जीवन की राह और लक्ष्य का निर्धारण करें। आपमें कुछ कामों को लेकर विशेष अनुभव और योग्यता है, अपने इस कौशल से दूसरों को रास्ता दिखाने का प्रयास करें, दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की आप क्षमता रखते हैं। अपने इस उत्तरदायित्व को निभाएं।

मकर -
आज कोई नया प्रोजेक्ट आपके कौशल को निखारने में आपकी मदद करेगा। आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे, यदि आप काम में निरंतरता बनाए रखते हैं। आपके लिए अपने परिचय के दायरे बढ़ाने का है, ये आपके लिए काफी लाभदायक रहेगा। नए संबंधों से भी आपको लाभ मिलने के संकेत मिल रहे हैं। आज आपकी ऊर्जा बहुत सक्रिय बनी हुई है जिस कारण आपके काम जल्द ही बनेंगे। आज कार्यक्षेत्र में बदलाव करने का भी मौका मिलेगा, इससे घबराएं नहीं, इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं। इस ऊर्जा का प्रयोग अपने घेरे से बाहर निकलने में करें। रिस्क लेने से न कतराएं।

कुंभ -
आज आपको काम के बेहतर अवसर मिलेंगे। नौकरी बदलने का अच्छा समय नहीं है। दिन करने योग्य बहुत कुछ है जिस कारण आपको कुछ तनाव महसूस हो सकता है और काम में मन नहीं लगेगा। अपनी प्राथमिकताओं को अच्छे प्रकार से समझ जान कर काम करेंगे तो बेहतर रहेगा। आज फोकस रहना आवश्यक है नहीं तो मन इधर उधर भटकता रहेगा और दिन के अंत में असंतोष कि भावना उत्पन्न हो सकती है जो कि तनाव और बढ़ा सकती है।

मीन -
आज आपकी प्रेजेंटेशन स्किल आपकी नौकरी में बेहतर काम करने में मदद करेगी। आपकी टीम मोटिवेट महसूस कर सकती है। दिन आपके लिए करियर के लिहाज से काफी अच्छा रहेगा। बिजनेस या नौकरी दोनों में ही किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन शुभ है। परिस्थिति अनुकूल बनी हुई है किन्तु लापरवाही न करें नहीं तो नुकसान भी हो सकता है। आज दान अवश्य करें किन्तु ऐसे व्यक्ति को जिसे ज़रुरत हो।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक एक होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है।

आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

 
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है।

विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी
✡️🕉️✡️🕉️✡️🕉️✡️🕉️✡️
ज्योतिष वास्तु से जुड़ी समस्याओं के निशुल्क समाधान हेतु हमारे व्हाट्सएप नंबर पर 9911342666
जानकारी दें
LAL Kitab Anmol

0 comments:

Post a Comment

अपनी टिप्पणी लिखें

 
भाषा बदलें
हिन्दी टाइपिंग नीचे दिए गए बक्से में अंग्रेज़ी में टाइप करें। आपके “स्पेस” दबाते ही शब्द अंग्रेज़ी से हिन्दी में अपने-आप बदलते जाएंगे। उदाहरण:"भारत" लिखने के लिए "bhaarat" टाइप करें और स्पेस दबाएँ।
भाषा बदलें