बीमारी का बगैर दवाई भी इलाज़ है,मगर मौत का कोई इलाज़ नहीं दुनियावी हिसाब किताब है कोई दावा ए खुदाई नहीं लाल किताब है ज्योतिष निराली जो किस्मत सोई को जगा देती है फरमान दे के पक्का आखरी दो लफ्ज़ में जेहमत हटा देती है

Wednesday 15 July 2020

अपनी एनर्जी को ठीक करें और सभी समस्या से मुक्ति पाए

अंतर्गत लेख:


आपका दिन शुभ मैं मंगलमय हूं
🕉️जीवन कल्याण मंत्र☸️

ओम नमः शिवाय शिवजी सदा सहाय ओम नमः शिवाय गुरुजी सदा सहाय ओम नमःशिवाय बाला जी सदा सहाय
हर हर महादेव जय बजरंगबली
पुण्य लाभ के हिन्दू पंचांग को औरो को भी जरूर भेजें🙏🏻
अपने मोबाइल फोन पर श्री बालाजी पंचांग नियमित मंगाने हेतु अपना व्हाट्सएप नंबर और अपना नाम हमारे व्हाट्सएप नंबर पर भेजें 9911342666

🌞 ~ *आज का श्री बालाजी पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 16 जुलाई 2020*
⛅ *दिन - गुरुवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2077
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - वर्षा*
⛅ *मास - श्रावण
⛅ *पक्ष - कृष्ण*
⛅ *तिथि - एकादशी रात्रि 11:44 तक तत्पश्चात द्वादशी*
⛅ *नक्षत्र - कृत्तिका शाम 06:53 तक तत्पश्चात रोहिणी*
⛅ *योग - गण्ड रात्रि 12:19 तक तत्पश्चात वृद्धि*
⛅ *राहुकाल - दोपहर 02:13 से शाम 03:52 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:06*
⛅ *सूर्यास्त - 19:22*
⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - कामिका एकादशी, संक्रांति (पुण्यकाल सूर्योदय से सुबह 10:48 तक)*
 💥 *विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है lराम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*
💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*
💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*
💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र हानि होती है।*
💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*
💥 *चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)*
💥 *चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।
♋ आज का विशेष उपाय ☸️
यदि आप पितरों से पीड़ित हैं तो ठीक है तो उनके नाम से भगवान शंकर को 108 बार भगवान श्री राम का नाम सुनाएं याद जब करें इससे आपके पितरों को तृप्ति मिलेगी
                💕*जय गुरु जी* 💖
🌷 *कामिका एकादशी* 🌷
➡ *16 जुलाई 2020 गुरुवार को कामिका एकादशी है ।*
🙏🏻 *कामिका एकादशी ( व्रत व रात्रि – जागरण करनेवाला मनुष्य न तो कभी भयंकर यमराज का दर्शन करता है और न कभी दुर्गति में ही पड़ता है | व्रत से सम्पूर्ण पृथ्वी के दान के समान फल मिलता है | यह एकादशी सब पातकों को हरनेवाली है तथा इसके स्मरणमात्र से वाजपेय यज्ञ का फल मिलता है | )
        🌺 जय श्री बालाजी🌺

🌷 *घर में अशांति निवृति हेतु* 🌷
🔥 *जिनके घर में झगड़े बहुत होते हों और अशांति के कारण वातावरण बड़ा विचित्र रहता हो तो उनको चाहिए नीम के पत्ते घी में डुबाकर गायत्री मंत्र बोलते हुए आहुति डालें | पहले संकल्प कर दें श्वास रोककर कि हमारे घर में शांति बढ़े ..कलेश ना हो ..झगड़े न हो |
          🌞 *ओम नमः शिवाय* 🌞

🌷 *पति की लंबी आयु हेतु* 🌷
यदि पत्नी अपनी मांग के बीचों-बीच सिंदूर लगाती है तो उसके पति की कभी अकाल मृत्यु नहीं हो सकती। वह सदैव लंबी उम्र जीता है।
 और जो पत्नी अपनी मांग के बीच के बजाय किनारे की तरफ सिंदूर लगाती है, उसका पति भी उससे किनारा कर दूर हो जाता है। उन दोनों के बीच सदैव मतभेद बना रहता है और आपसी रिश्ते कभी अच्छे नहीं हो पाते।
जो महिलाएं आधुनिक दिखने के लिए अपने सिंदूर को बालों के बीच छिपा लेती हैं। ऐसी स्त्रियों के पति भी समाज में छिप जाते हैं। उनके पति का घर-परिवार तथा समाज में सम्मान नहीं होता
👩🏻 *सभी सुहागन देवी याद रखना संध्या के समय थोड़ी देर के लिए सिर ढका हुआ हो थोड़ी देर के लिए तो उसके पति की आयु लंबी होती है ...ऐसा बुज़ुर्ग और संतो से सुना है |*
     पंचक
4 अगस्त
 रात्रि 8.47 से 9 अगस्त सायं 7.05 बजे तक

एकादशी
बुधवार, 01 जुलाई देवशयनी एकादशी
गुरुवार, 16 जुलाई कामिका एकादशी
गुरुवार, 30 जुलाई श्रावण पुत्रदा एकादशी

प्रदोष
गुरुवार, 02 जुलै प्रदोष व्रत (शुक्ल)
शनिवार, 18 जुलै शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण)

अमावस्या
20 जुलाई 2020 - सोमवार - श्रावण अमावस्या (हरियाली, सोमवती अमावस्या)

पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा तिथि- 5 जुलाई- दिन रविवार
👉🏽आज का राशिफल
मेष - पॉजिटिव - आज का दिन पारिवारिक और आर्थिक दोनों दृष्टि से शुभ फलदायी है। व्यक्तिगत कार्यों में सफलता मिलने से मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। कठिन से कठिन कार्य को आप अपने दृढ़ निश्चय से पूरा करने की क्षमता रखेंगे। नेगेटिव - कभी-कभी आप दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान कर बैठते हैं। आज भी ग्रह स्थिति कुछ ऐसी ही है इसलिए स्वयं पर भरोसा रखकर कार्य करें, तभी सफलता प्राप्त होगी। साथ ही संपर्क सूत्रों को मजबूत बनाकर रखें। व्यवसाय - व्यवसायिक स्थल पर कुछ नए अनुबंध मिलेंगे। जो कि आर्थिक दृष्टि से फायदेमंद साबित होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी छवि व प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए अभी स्थिति यथावत ही रहेगी। लव - पारिवारिक माहौल बहुत ही सुकून भरा होगा। सभी सदस्यों का आपस में बेहतरीन तालमेल होने से घर में खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। स्वास्थ्य - स्वास्थ्य ठीक रहेगा। थोड़ी बहुत खांसी जुकाम जैसी परेशानी महसूस हो सकती है। जरा सी सावधानी से बचाव संभव है। भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 2

वृष - पॉजिटिव - यह समय आपको रचनात्मक कार्यों में व्यस्त रखेगा। घर में नवीनीकरण  व साज-सज्जा से संबंधित परिवर्तन करेंगे। साथ ही बच्चों की तरफ से उनके कैरियर संबंधी शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता बनी रहेगी। नेगेटिव - परंतु ध्यान रखें कि आपकी वाणी में कभी-कभी गुस्सा या कटुता जैसी स्थिति कुछ संबंधों में दरार डाल सकती है। साथ ही घर तथा अपने ऊपर अधिक समय व्यतीत करने के कारण कुछ महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं। व्यवसाय - व्यवसायिक गतिविधियों पर ध्यान देने की अति आवश्यकता है क्योंकि किसी प्रकार का नुकसान होने की संभावना दिख रही है। कर्मचारियों की गतिविधियों पर ध्यान रखें, क्योंकि उनकी लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। लव - परिवार में माहौल बहुत ही सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में स्थिरता बनाकर रखें क्योंकि कुछ अलगाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य - कब्ज और पेट से संबंधित कुछ परेशानी रहेगी। तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 6

मिथुन - पॉजिटिव - आज का दिन कुछ ज्ञानवर्धक व रोचक साहित्य को पढ़ने में व्यतीत होगा। साथ ही कुछ नई जानकारियां और समाचार भी प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों को किसी विदेश संबंधी परीक्षा में शुभ परिणाम मिलने की संभावना है। नेगंटिव - ध्यान रखें किसी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। इसलिए ट्रैफिक नियमों का पालन करना अति आवश्यक है। कोई भी बड़ा निवेश करते समय पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। तथा किसी भी प्रकार की यात्रा को स्थगित ही रखें। व्यवसाय - पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखना आवश्यक है। कोई बड़ा निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुसार अभी लाभ नहीं मिलेगा। लव - काम की अधिकता की वजह से घर-परिवार पर समय नहीं दे पाएंगे। परंतु पारिवारिक लोग आपकी परेशानी को समझेंगे और आपका सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य - गैस और जोड़ों में दर्द जैसी समस्या उठ सकती है। लापरवाही ना करें और तुरंत ट्रीटमेंट ले। भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 1

कर्क - पॉजिटिव - कहीं से कोई रुके हुए या उधार दिए हुए पैसे की वापसी संभव है इसलिए उस पर अपना ध्यान केंद्रित करें। बातचीत करके येनकेन प्रकारेण आप अपना काम निकालने में सक्षम रहेंगे। नेगेटिव - कभी-कभी मन में निराशाजनक व नकारात्मक विचारों की स्थिति रहेगी। पैसा आने से पहले जाने का रास्ता भी तैयार रहेगा। ध्यान रखें किसी नजदीकी मित्र से भी संबंध खराब होने की संभावना लग रही है। व्यवसाय - व्यवसाय में इस समय नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे। तथा मेहनत के भी परिणाम प्राप्त होंगे। निवेश जैसी आर्थिक गतिविधियों में कार्य करने का उचित समय है।  सरकारी सेवारत व्यक्तियों के लिए कुछ शुभ समाचार मिलने की स्थिति बन रही है। लव - घरेलू जीवन में एक के बाद एक परेशानी आएगी जिसकी वजह से कुछ तनाव रहेगा। परंतु स्थितियों को संभालने का दायित्व भी आपको ही निभाना पड़ेगा इसलिए प्रयासरत रहें। स्वास्थ्य - मानसिक तनाव की वजह से हार्मोंस संबंधी बदलाव महसूस करेंगे। योगा, मेडिटेशन पर अधिक ध्यान दें। भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 7

सिंह - पॉजिटिव - जीवन के प्रति आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपके लिए मान-प्रतिष्ठा वर्धक रहेगा। आपका रहन-सहन व बोलचाल का तरीका लोगों का ध्यान आकर्षित करेगा। साथ ही समाज में आप की छवि में और अधिक निखार आएगा। नेगेटिव - भूमि संबंधी कोई खरीद-फरोख्त करते समय ध्यान रखें कि किसी प्रकार का नुकसान संभव है। साथ ही धन संबंधी लेनदेन में सावधानी रखें किसी प्रकार का विश्वासघात होने की संभावना है। व्यवसाय - अपना अधिकतर समय व्यवसाय पर लगाएं। आज कुछ नए ऑर्डर मिलने की संभावना है। साथ ही आपके सामान की उत्तम क्वालिटी, काम के साथ-साथ लाभ के मार्ग भी प्रशस्त कर रही है। लव - अपने व्यस्त समय में से कुछ समय परिवार व जीवन साथी के साथ व्यतीत करें। उनके साथ मनोरंजन आदि कार्यों में अपना योगदान अवश्य दें। स्वास्थ्य - कुछ आंतरिक कमजोरी की वजह से टांगों में दर्द जैसी परेशानी महसूस हो सकती है। अपने खान-पान का भी अवश्य ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 3

कन्या - पॉजिटिव - आध्यात्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। घर में कोई शुभ मांगलिक कार्य भी संपन्न होने संबंधी योजना बनेगी। कोई सरकारी काम रुका हुआ है तो आज उस पर कार्य करें, जीत अवश्य होगी। नेगेटिव - विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा पर अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। तांत्रिक क्रियाओं की तरफ ध्यान आकर्षित हो सकता है। इन चीजों से दूर ही रहे तो अच्छा है। साथ ही संतान की किसी गतिविधि से मन परेशान रह सकता है। व्यवसाय - कार्य क्षेत्र में आपका प्रभाव बना रहेगा। परंतु अपनी योजनाओं को गुप्त ही रखें। कोई कर्मचारी आपकी गतिविधियों को लीक कर सकता है। घर के वरिष्ठ व्यक्ति की राय आपके लिए भाग्योदय दायक साबित होगी। लव - आपका परिवार के प्रति सहयोग ना होने की वजह से जीवनसाथी का मूड खराब रहता है। अतः आपका दायित्व है कि व्यस्तता के बीच परिवार के लिए भी समय निकालें। स्वास्थ्य - स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता ना करें। परंतु वर्तमान नकारात्मक स्थितियों की वजह से लापरवाही भी ना बरतें। भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 9

तुला - पॉजिटिव - आज जीवन में कुछ अप्रत्याशित बदलाव आने की संभावना है। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर आपकी सलाह को अधिक महत्व दिया जाएगा।  विद्यार्थियों को भी अपनी प्रतियोगिताओं मे मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होंगे। नेगेटिव - परंतु इस बात का भी ध्यान रखें कि आपका कोई नजदीकी मित्र या रिश्तेदार आपको धोखा दे सकता है। किसी को भी पैसा उधार ना दें, क्योंकि वापसी मिलने की संभावना नहीं है। साथ ही कटु वाणी पर कंट्रोल रखें। व्यवसाय - आर्थिक मामलों पर मनन और चिंतन करने की जरूरत है। व्यवसाय में कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन करने की आवश्यकता है। साथ ही अपने प्रयत्नों में बिल्कुल भी कमी ना आने दे क्योंकि इस समय की गई मेहनत का भविष्य में उचित परिणाम हासिल होगा । लव - जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर परिवार में कुछ चिंता रह सकती हैं। उन्हें अपना साथ और भरपूर सहयोग दें। साथ ही व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें। स्वास्थ्य - आज अपने अंदर ऊर्जा की कुछ कमीं महसूस करेंगे इसलिए कुछ समय अपने आराम के लिए भी व्यतीत करें। भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 4

वृश्चिक - पॉजिटिव - आज का दिन महिलाओं के लिए काफी उत्तम फलों को देने वाला है।  आप हर परिस्थिति का मुकाबला हिम्मत व साहस से करेंगे। कुछ नई योजनाएं बनेंगी। साथ ही घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद भी आपके भाग्य में वृद्धि करेगा। नेगेटिव - परंतु अपनी क्षमता से अधिक काम करने से आपका स्वास्थ्य डावाडोल हो सकता है। इसलिए काम के साथ-साथ आराम भी लेना आवश्यक है। कुछ पुरानी नकारात्मक बातों को अपने ऊपर हावी ना होने दें। वर्तमान में ही रहना सीखें। व्यवसाय - व्यवसाय संबंधी अगर कोई विभागीय जांच चल रही है तो उसका परिणाम आपके पक्ष में आएगा। जिसकी वजह से आप तनावमुक्त महसूस करेंगे। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को तरक्की मिलने के अवसर बन रहे हैं। लव - पति-पत्नी में आपसी संबंध मधुर रहेंगे। दोनों एक-दूसरे की बात और सलाह को अहमियत देंगे। परन्तु प्रेम संबंधों के उजागर होने से कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है स्वास्थ्य - रक्त व पैरों से संबंधित परेशानी ही रह सकती हैं। अपनी जांच करवाएं तथा उचित इलाज लें। भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 8

धनु - पॉजिटिव - संपत्ति संबंधी कोई केस चल रहा है तो उसमें सफलता प्राप्त होगी। कोई महत्वपूर्ण सूचना भी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। समाज तथा राजनीतिक कार्यों में  महत्व बढ़ेगा। अपना वर्चस्व दिखाने का यह उत्तम समय है। नेगेटिव - संतान की पढ़ाई को लेकर चिंता रह सकती है। साथ ही अजनबी लोगों पर भरोसा ना करें तथा किसी भी प्रकार की यात्रा को स्थगित ही रखें। दुर्घटना होने की संभावना लग रही है। व्यवसाय - व्यापारिक गतिविधियों में सुधार आएगा। सिर्फ थोड़े सी सूझबूझ से काम लेने की जरूरत है। साथ ही सहयोगियों और कर्मचारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा और आय के स्रोतों में भी वृद्धि होगी। लव - आज अपने प्रत्येक कार्य में जीवन साथी की सलाह अवश्य लें। उनकी सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य - मौसम में बदलाव की वजह से एलर्जी जैसी कुछ परेशानी हो सकती है जिसकी वजह से सूजन भी आने की संभावना है। भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 5

मकर - पॉजिटिव - ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। आज अध्यात्म और अध्ययन संबंधी कार्यों में मन लगेगा। साथ ही घर मंे नजदीकी लोगों के आगमन से मनोरंजन और खुशनुमा समय व्यतीत होगा। नेगेटिव - परंतु आलस और बहुत अधिक सोचने-विचारने में समय व्यर्थ ना करें। इससे आपकी कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है। साथ ही अपनी योजनाओं और गतिविधियों के बारे में किसी से चर्चा ना करें। व्यवसाय - व्यवसायिक कार्यों में अधिक ध्यान लगाएं क्योंकि यह समय उपलब्धियों वाला है। योजनाबद्ध तरीके से काम करने से सभी काम सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। साथ ही आर्थिक स्थिति भी ठीक रहेगी। लव - दांपत्य जीवन में नजदीकियां बढ़ेगी। छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज कर दें।  प्रेम संबंधों में भी भावुकता रहेगी। स्वास्थ्य - छाती में कुछ दर्द जैसी स्थिति महसूस हो सकती है। परंतु यह मौसमी बदलाव की वजह से ही है। इसलिए अपनी जीवन शैली को सुव्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 6

कुम्भ - पॉजिटिव - किसी रिश्तेदार से संबंधित शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही प्रभावशाली व्यक्तियों का साथ मिलने से आपकी योजनाओं को क्रियान्वित होने का मौका प्राप्त होगा। फिर धीरे-धीरे सब व्यवस्थित होना शुरू हो जाएगा। नेगेटिव - परंतु अजनबी व अपरिचित व्यक्तियों से व्यवहार करते समय सावधानी बरतें, क्योंकि किसी षड्यंत्र या साजिश का शिकार हो सकते हैं। साथ ही क्रोध व कटु भाषा का प्रयोग करने से परहेज करें। क्योंकि इससे परिस्थितियां बिगड़ सकती है। व्यवसाय - व्यवसायिक गतिविधियां घर पर ही रहकर सुचारू रूप से क्रियान्वित होती जाएंगी। फोन और संपर्कों के माध्यम से ही सब कार्य हो जाएंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अचानक से ही कोई शुभ सूचना मिलने के योग बन रहे हैं। लव - दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। तथा पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल से घर में सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी। विवाहेत्तर सम्बन्धों से दूरी बनाकर ही रखें, तो अच्छा है। स्वास्थ्य - सिर दर्द और माइग्रेन जैसी परेशानी उभर सकती है। बादी और बासी खाने से परहेज करें। भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 1

मीन - पॉजिटिव - बहुत अधिक व्यस्तता के बावजूद आप अपने परिवार व संबंधियों के लिए समय निकालेंगे। आपकी कार्यकुशलता के द्वारा उम्मीद के अनुरूप लाभ भी प्राप्त होगा। मनोरंजन व दोस्तों के साथ मेल-मिलाप में समय व्यतीत होगा। नेगेटिव - घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर कुछ तनाव रह सकता है। साथ ही बिना मतलब की बदनामी या झूठा आरोप लगने की संभावना भी दिख रही है। इसलिए आज किसी भी प्रकार के महत्वपूर्ण कार्यों को स्थगित ही रखें। व्यवसाय - व्यवसायिक गतिविधियां पूर्ववत ही रहेगी। परंतु मीडिया संपर्क द्वारा कोई महत्वपूर्ण अनुबंध प्राप्त हो सकता है। जिससे आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। धन आगमन के मार्ग तो बनेंगे परंतु धीमी गति से। लव - बच्चे की किसी समस्या को लेकर घर में विचार-विमर्श करें। अवश्य ही कोई उचित हल प्राप्त होगा। तथा जीवन साथी का घर में पूरा सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य - स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी प्रकार की चिंता ना करें। परंतु दिनचर्या  व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 9

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। 

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2023

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु 

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून   

कैसा रहेगा यह वर्ष
आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं।
🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️
आपके जीवन में तन मन अथवा धन की  परेशानी है और समस्या का पीछा नहीं छोड़ रही और आपने बहुत उपाय करें सफलता नहीं मिली तो एक बार अपनी एनर्जी को ठीक करें सफलता आपको अवश्य मिलेगी एनर्जी किस करने हेतु संपर्क करें
लक्ष्मण सिंह स्वतंत्र ऊर्जा उपचारक
9911342666
LAL Kitab Anmol

0 comments:

Post a Comment

अपनी टिप्पणी लिखें

 
भाषा बदलें
हिन्दी टाइपिंग नीचे दिए गए बक्से में अंग्रेज़ी में टाइप करें। आपके “स्पेस” दबाते ही शब्द अंग्रेज़ी से हिन्दी में अपने-आप बदलते जाएंगे। उदाहरण:"भारत" लिखने के लिए "bhaarat" टाइप करें और स्पेस दबाएँ।
भाषा बदलें