बीमारी का बगैर दवाई भी इलाज़ है,मगर मौत का कोई इलाज़ नहीं दुनियावी हिसाब किताब है कोई दावा ए खुदाई नहीं लाल किताब है ज्योतिष निराली जो किस्मत सोई को जगा देती है फरमान दे के पक्का आखरी दो लफ्ज़ में जेहमत हटा देती है

Thursday 23 July 2020

आज का राशिफल वह पंचांग

अंतर्गत लेख:


सुप्रभात आपका दिन मंगलमय हो
🌸 कल्याण मंत्र🌸

ओम नमः शिवाय शिवजी सदा सहाय
ओम नमः शिवाय गुरुजी सदा सहाय
ओम नमःशिवाय बाला जी सदा सहाय
हर हर महादेव जय बजरंगबली
पुण्य लाभ के लिए श्री बालाजी पंचांग औरो को भी जरूर भेजें।🙏🏻

🌺💐🌸🌺💐🌸🌺💐🌸
श्री बालाजी पंचांग नियमित मंगाने हेतु
हमारे व्हाट्सएप नंबर पर श्री बालाजी पंचांग लिखकर अपना नाम व शहर लिख कर भेज दे आपको अगले दिन से पंचांग नियमित मिलेगा

🌞 ~ *आज का श्री बालाजी पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 20 जुलाई 2020*
⛅ *दिन - सोमवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2077
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - वर्षा*
⛅ *मास - श्रावण (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार आषाढ़)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण*
⛅ *तिथि - अमावस्या रात्रि 11:03 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*
⛅ *नक्षत्र - पुनर्वसु रात्रि 09:21 तक तत्पश्चात पुष्प*
⛅ *योग - हर्षण रात्रि 07:53 तक तत्पश्चात वज्र*
⛅ *राहुकाल - सुबह 07:35 से सुबह 09:15 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:08*
⛅ *सूर्यास्त - 19:21*
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - दर्श अमावस्या, हरियाली अमावस्या, सोमवती अमावस्या (सूर्योदय से रात्रि 11:03 तक), दिवासा-रात्रि जागरण*
 💥 *विशेष - अमावस्या के दिन ब्रह्मचर्य पालन करें तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
💥 *चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)*
💥 *चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।*
            🌞🕉️ हनुमते नमः~* 🌞

🌷 *सोमवती अमावस्या पर विशेष मंत्र* 🌷
💵 *जिनको पैसो की कमजोरी है वह तुलसी माता की १०८ प्रदिक्षणा करें | और  श्री हरि.... श्री हरि.... श्री हरि.... श्री हरि.... ‘श्री’ माना सम्पदा, ‘हरि’ माना भगवान की दया पाना | तो गरीबी चली जाएगी
 🌞~आज का विशेष उपाय~* 🌞

🌷 *नकारात्मक ऊर्जा मिटाने के लिए* 🌷
🏡  *घर में हर अमावस अथवा हर १५ दिन में पानी में खड़ा नमक (१ लीटर पानी में ५० ग्राम खड़ा नमक) डालकर पोछा लगायें । इससे नेगेटिव एनेर्जी चली जाएगी । अथवा खड़ा नमक के स्थान पर गौझरण अर्क भी डाल सकते हैं ।*
          🌞 *~हर हर महादेव 🌞

🌷 *समृद्धि बढ़ाने के लिए* 🌷
🌙 *कर्जा हो गया है तो अमावस्या के दूसरे दिन से पूनम तक रोज रात को चन्द्रमा को अर्घ्य दे, समृद्धि बढेगी ।*
🙏🏻 *दीक्षा मे जो मन्त्र मिला है उसका खूब श्रध्दा से जप करना शुरू करें,जो भी समस्या है हल हो जायेगी ।*
          🌞 ओम नमः शिवाय* 🌞

🌷 *स्कन्दपुराण‬ के प्रभास खंड के अनुसार*
*"अमावास्यां नरो यस्तु परान्नमुपभुञ्जते ।। तस्य मासकृतं पुण्क्मन्नदातुः प्रजायते"*
🍲 *जो व्यक्ति ‪अमावस्या‬ को दूसरे का अन्न खाता है उसका महिने भर का पुण्य उस अन्न के स्वामी/दाता को मिल जाता है।*
         🌞 *~जय श्री बालाजी* 🌞

🌷 *खेती के काम में ये सावधानी रहे* 🌷
🚜 *ज़मीन है अपनी... खेती काम करते हैं तो अमावस्या के दिन खेती का काम न करें .... न मजदूर से करवाएं | जप करें भगवत गीता का ७ वां अध्याय अमावस्या को पढ़ें ...और उस पाठ का पुण्य अपने पितृ को अर्पण करें ... सूर्य को अर्घ्य दें... और प्रार्थना करें " आज जो मैंने पाठ किया ...अमावस्या के दिन उसका पुण्य मेरे घर में जो गुजर गए हैं ...उनको उसका पुण्य मिल जाये | " तो उनका आर्शीवाद हमें मिलेगा और घर में सुख-सम्पति बढ़ेगी |*
🙏🏻 🌺🙏
पंचक
4 अगस्त
 रात्रि 8.47 से 9 अगस्त सायं 7.05 बजे तक

एकादशी
बुधवार, 01 जुलाई देवशयनी एकादशी
गुरुवार, 16 जुलाई कामिका एकादशी
गुरुवार, 30 जुलाई श्रावण पुत्रदा एकादशी

प्रदोष
गुरुवार, 02 जुलै प्रदोष व्रत (शुक्ल)
शनिवार, 18 जुलै शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण)

अमावस्या
20 जुलाई 2020 - सोमवार - श्रावण अमावस्या (हरियाली, सोमवती अमावस्या)

पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा तिथि- 5 जुलाई- दिन रविवार
🕉️💐 जय गुरु जी🕉️💐

🌺 आज का राशिफल🌺
मेष -
आज का दिन आपके लिए शानदार है। कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है, जिसका आप कुछ समय से इंतज़ार कर रहे थे। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें और किसी की भी बात के कारण इतना प्रभावित न हों की आपके आत्मविश्वास में कमी हो। अपने आप को हर परिस्थिति में संयमित बनाएं रखें। आज किसी नए व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है जो आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। आज थोड़ा समय अपने लिए भी निकालें।

वृष -
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियों भरा रह सकता है। आपको इस समय धैर्य से काम लेना होगा। कुछ महत्वपूर्ण कामों के पूरा होने में समय लग सकता है। आज अपनी जिम्मेदारियों और आवश्यक कामों को थोड़ा तेजी से निपटाएं, अपने आप के लिए कुछ समय निकालें। महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए आज चिंता न करके उन्हें समय पर छोड़ दें। आपके चिंता करने से उनका हल नहीं निकलेगा।

मिथुन -
आज का दिन आपके लिए अपने मन में उठते विचारों पर नियंत्रण के साथ आगे बढ़ने का है। जिस परिस्थिति को आप टालने का प्रयास कर रहे हैं, उसका सामना जितनी जल्दी करेंगे उतना आपके लिए लाभदायक रहेगा और तनाव भी दूर होगा। नकारात्मक सोच से बचें, किसी एक्सपर्ट या काउंसलर से मिलें। पुरानी बातों को सोच कर अपने वर्तमान को खराब न करें। मेडिटेशन, योग और प्राणायाम आपके लिए बहुत लाभकारी रहेगा।

कर्क -
आज का दिन आपके लिए अच्छा है लेकिन आत्मविश्वास की कमी के कारण कुछ समस्या महसूस करेंगे। भविष्य की चिंता में अपने वर्तमान को खराब न करें। इतना ज्यादा भविष्य के लिए सोचना और चिंतित रहना यह दर्शाता है की आपको उस सर्वव्यापी इश्वर पर भरोसा नहीं की वह आपका सदा ख़याल रखेगा। व्यर्थ की चिंताओं के कारण मन में तनाव बढेगा और काम से फोकस हटेगा। अपनी सोच पर नियंत्रण रखें।

सिंह -
आज का दिन आपके लिए क्रिएटिव एनर्जी का स्तर ऊंचा रखने का है। आपको अच्छे अवसर मिल सकते हैं। इसे उचित दिशा प्रदान करेंगे तो लाभ होगा। इसके साथ साथ आज यह भी आवश्यक है कि आप प्रयास करने के साथ प्रयास को फलित होने का भी मौका दें। धैर्य और संयम से काम लें। धन लाभ के योग हैं। किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। केवल अपने व्यवहार में संयम बनाए रखें।

कन्या -
आज आपको अपनी योग्यता के मुताबिक काम मिलने या कोई भूमिका मिलने नहीं मिलने से आपको थोड़ी असहजता का सामना करना पड़ सकता है। इस कारण अपने मन में कोई तनाव न होने दें। अवसर यदि नहीं मिल रहा तो अवसर अपने आप बनाने का प्रयास करें। आज कुछ नया आरम्भ करने के लिए दिन अच्छा है, कोई नयी योजना बनाएं किन्तु उस पर काम करने की भी आवश्यकता है।

तुला -
सेहत के लिए अपनी मेहनत करते रहें, जल्द ही अच्छा फल मिलेगा। आज का दिन कुछ परेशानी भरा हो सकता है। जैसे-जैसे पुरानी परिस्थितियां छूटती जा रही हैं, मन में उदासी महसूस होगी। किन्तु यह एक नए जीवन की ओर का संकेत भी है। इस बदलाव को ख़ुशी से अपनाएं। जो आपके जीवन के लिए सहायक नहीं है, वह आपसे दूर हो जाएगा। आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाएं।

वृश्चिक -
आज आपको आपकी कल्पनाशक्ति का पुरस्कार मिल सकता है। आपको अपनी योजनाओं के लिए तारीफ मिलेगी। काम में आपका फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है लेकिन इसके चलते अपने परिवार और निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। किसी परिवारजन के साथ व्यापार करने का सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा। आज सामाजिक मेलजोल में किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है जिससे आपके अच्छे गहरे सम्बन्ध बनेंगे।

धनु -
आज का दिन आपके लिए भावनात्मक परिस्थितियों वाला रह सकता है। आपमें भावनाओं का आवेग ज्यादा रह सकता है। अपने विचारों पर नियंत्रण रखें नहीं तो ऐसी मनःस्थिति में लिए हुए निर्णय गलत हो सकते हैं। अपने समय को महत्त्व दें, आज उसे दोस्तों के साथ व्यर्थ के वार्तालाप में नष्ट न करें। यदि कोई व्यवसाय आरम्भ करने जा रहे हैं तो उससे संबंधित दस्तावेज़ अच्छे से जांच लें।

मकर -
आज का दिन आपके लिए कुछ आलस्य से भरा हो सकता है। आप में ऊर्जा की थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। लम्बे समय से चली आ रही परिस्थितियों में परिवर्तन आएगा, जिस कारण मन में उदासी-सी महसूस हो सकती है। परिवर्तन ही जीवन का नियम है, अच्छा या बुरा कुछ भी स्थायी नहीं है। लोगों  और वस्तुओं से अपने आप को वियुक्त करें। आज का दिन अपने  इष्ट देव को याद करें और उनकी अर्चना अवश्य करें।

कुंभ -
आज का दिन आपके लिए पुरानी चिंताओं से मुक्ति पाने और नए विचारों के साथ आगे बढ़ने का है। किसी बात को लेकर चिंतित हैं तो उसे किसी से शेयर करें। इससे मन भी हल्का होगा और चिंता का हल भी मिल जाएगा। भविष्य को लेकर परेशान न हों, समय के साथ सब कुछ सुलझ जाएगा। आपमें आज ऊर्जा की कमी नहीं है। इसे उचित दिशा में लगाएं। अपनी सेहत का पूरा ख़याल रखें।

मीन -
आज का दिन आपके लिए अप्रत्याशित परिस्थितियों और अप्रत्याशित लाभ वाला रहेगा। परिस्थितियां शुरुआत में थोड़ी विरोध वाली लगेंगी लेकिन अंत में वो आपके फेवर में आ जाएंगी। इसके लिए आपको अपने मन पर नियंत्रण रखना होगा। आज आपको आध्यात्मिक प्रगति करने के भी अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। अपने जीवन में अपने अलावा दूसरों की भलाई करने में भी लगाएं

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 20 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है।

आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।
शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92
शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष
लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी।

स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी
🕉️ सुखी व तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए अपनी एनर्जी को ठीक करें
और सभी समस्याओं से मुक्त हैं एनर्जी के बारे में परामर्श हेतु संपर्क करें
आचार्य लक्ष्मण 9911342666
LAL Kitab Anmol

0 comments:

Post a Comment

अपनी टिप्पणी लिखें

 
भाषा बदलें
हिन्दी टाइपिंग नीचे दिए गए बक्से में अंग्रेज़ी में टाइप करें। आपके “स्पेस” दबाते ही शब्द अंग्रेज़ी से हिन्दी में अपने-आप बदलते जाएंगे। उदाहरण:"भारत" लिखने के लिए "bhaarat" टाइप करें और स्पेस दबाएँ।
भाषा बदलें