बीमारी का बगैर दवाई भी इलाज़ है,मगर मौत का कोई इलाज़ नहीं दुनियावी हिसाब किताब है कोई दावा ए खुदाई नहीं लाल किताब है ज्योतिष निराली जो किस्मत सोई को जगा देती है फरमान दे के पक्का आखरी दो लफ्ज़ में जेहमत हटा देती है

Saturday 27 February 2021

आज-27/2/2021 का श्री बालाजी पंचांग

अंतर्गत लेख:


 


आज का श्री बालाजी पंचांग ~ 🌞

दिनांक 27 फरवरी 2021

दिन - शनिवार

विक्रम संवत - 2077

शक संवत - 1942

अयन - उत्तरायण

ऋतु - वसंत

मास - माघ

पक्ष - शुक्ल

तिथि - पूर्णिमा दोपहर 01:46 तक तत्पश्चात प्रतिपदा

नक्षत्र - मघा सुबह 11:18 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी

योग - सुकर्मा रात्रि 07:38 तक तत्पश्चात धृति

राहुकाल - सुबह 09:56 से सुबह 11:24 तक

सूर्योदय - 07:01

सूर्यास्त - 18:41

(सूर्योदय और सूर्यास्त के समय मे जिलेवार अंतर संभव है)

दिशाशूल - पूर्व दिशा में

व्रत पर्व विवरण - माघी पूर्णिमा, माघ स्नान समाप्त, हरिद्वार कुंभ स्नान

 💥 विशेष - पूर्णिमा के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)

💥 ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।' (ब्रह्म पुराण')

💥 शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण')

💥 हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)

               🌞 ~ श्री बालाजी पंचांग  ~ 🌞

 

🌷 शराब की आदत छुडाने के लिए 🌷

🍺 जिन्हें शराब पीने की आदत हो वो रोज शराब की जगह गौझरण अर्क पियें । इससे उनकी शराब की लत छूट जाएगी, साथ ही उनकी कई बीमारियाँ भी दूर होंगी ।

               🌞 ~ हिन्दू पंचांग ~ 🌞

 

🌷 गले व छाती के रोगों में क्या करें 🌷

१) गले में दर्द, खाँसी, कफ, संक्रमण (इन्फेक्शन ) आदि में आधा चम्मच पिसी हल्दी मुँह में रखकर मुँह बंद कर लें | लार के साथ हल्दी अंदर जाने से उपरोक्त सभी बीमारियों में आराम मिलता है | बच्चों की टॉन्सिल्स की समस्या में ऑपरेशन न कराके इस प्रयोग से लाभ लें | (बच्चों के लिए हल्दी की मात्रा पौन चम्मच)

२) छाती की गम्भीर बीमारियाँ जैसी  डीएमए, पुरानी खाँसी, न्युमोनिया आदि में सुबह आधा कप ताजा गोमूत्र कपड़े से ७ बार छानकर पीना लाभदायक है | गोमूत्र नहीं मिले तो बाजार से बना हुआ १०-१५ ग्राम गोझरण अर्क और उतना ही पानी मिलाकर लेना भी लाभदायी है | ६ महिने तक लगातार गोमूत्र पीने से क्षयरोग (टी.बी.) में भी आराम मिलता है |

३) दमे में प्रतिदिन खाली पेट १ २ ग्राम दालचीनी का चूर्ण गुड़ या शहद मिलाकर गरम पानी के साथ लेना हितकारी है |*

          🌞 ~  श्री बालाजी पंचांग  ~ 🌞

 

🌷 सुख-शांति व बरकत के उपाय 🌷

🌿 · तुलसी को रोज जल चढायें तथा गाय के घी का दीपक जलायें |

🍃 · सुबह बिल्वपत्र पर सफेद चंदन का तिलक लगाकर संकल्प करके शिवलिंग पर जल अर्पित करें तथा पूरी श्रद्धा से प्रार्थना  करें |

 

पंचक

11 मार्च प्रात: 9.19 बजे से 16 मार्च प्रात: 4.45 बजे तक

7 अप्रैल दोपहर 3 बजे से 12 अप्रैल प्रात: 11.30 बजे तक

 

जया एकादशी मंगलवार, 23 फरवरी 2021

विजया एकादशी मंगलवार, 09 मार्च 2021

आमलकी एकादशी गुरुवार, 25 मार्च 2021

 

24 फरवरी: प्रदोष व्रत

 

10 मार्च: प्रदोष व्रत

 

26 मार्च: प्रदोष व्रत

 

माघ पूर्णिमा 27 फरवरी, शनिवार

फाल्गुन पूर्णिमा 28 मार्च, रविवार

 

फाल्गुनी अमावस्या- शनिवार, 13 मार्च 2021.

 

मेष

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। संतान पक्ष से आज कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपके मन को ठेस पहुंचेगी। आज आपको अपने जीवन में कोई एक नई कला सीखनी पड़ेगी, जिससे कड़वाहट में मिठास बदलने की कला भी कहा जाता है। यदि ऐसा नहीं किया, तो आपका मन आहत हो सकता है। कल के समय का कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। आज रात्रि का समय आप अपने परिजनों के साथ आमोद प्रमोद से व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारी को और तेजी से करना होगा, तभी सफलता मिलने के संकेत दिख रहे हैं। आपके पारिवारिक बिजनेस में आज आपके पिताजी आपको सलाह देंगे, जो लाभकारी सिद्ध होगी।

वृष

यदि आपको संतान के भविष्य की चिंता सता रही थी, तो आज उसमें आपको राहत मिलती दिख रही है। राजनीति के क्षेत्र में किये प्रयासों में आज आपको सफलता मिलेगी। पारिवारिक बिजनेस में आपके पिताजी का भरपूर सहयोग मिलेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपके दिमाग में कुछ नए-नए आइडिया आएंगे। हालांकि रात्रि के समय कुछ अप्रिय व्यक्तियों के मिलने से आपको अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपकी किसी मूल्यवान वस्तुओं के खोने व चोरी होने का भय बना रहेगा। आज शाम का समय यदि आपका कोई कार्य लंबे समय से रुका हुआ है, तो वह पूरा हो सकता है, जिससे आपका मन प्रफुल्लित हो उठेगा। आज रात्रि का समय आप आपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक सम्मेलन में सम्मिलित हो सकते हैं। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज व्यवसाय में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। व्यस्तता के बीच आप अपने प्रेम जीवन के लिए समय निकाल ही लेंगे।

कर्क

आज का दिन आपका कार्य क्षेत्र में उत्तम फलदायक रहेगा। आपके कार्यक्षेत्र में आज आपको सुखद समाचार प्राप्त होने के योग बनते दिख रहे हैं। व्यवसाय के लिए तो आज का दिन शुभ रहेगा। आपके मेहनत के अनुरूप फल मिलने के योग हैं। संतान के दायित्व की आज पूर्ति हो सकती है। यदि आप घर से कार्य कर रहे हैं, तब ही आपके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। राज्य मान पद व प्रतिष्ठा में आज वृद्धि हो सकती है। आज आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगी। रात्रि का समय आप अपने मित्रों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे।

सिंह

आज आपकी वाणी की सौम्यता आपको विशेष सम्मान दिलाएगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा, दिन आज आपसे सबसे अधिक भागदौड़ करवाएगा, जिससे आपके नेत्र विकार होने की संभावना बनती दिख रही है। शत्रु आपको परेशान करने का हर संभव प्रयास करेंगे, लेकिन वह खुद ही परास्त हो जाएंगे, इसलिए आपको फिक्र करने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन आपको ध्यान रखना होगा कि आप किसी के प्रति गलत सोच और विचार ना रखें। प्रेम जीवन में आज आपको कोई उपहार भेट स्वरूप प्राप्त हो सकता है।

कन्या

यदि आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो दोपहर के बाद बातचीत से कोई नया मोड़ भी सामने आ सकता है या यूं कहें कि बात बन सकती है। व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों से आज आपको अल्पकालीन सफलता प्राप्ति होगी। संतान को अपने भविष्य के लिए प्रयास करते देख आज आपका मन खुशी से फूला नहीं समाएगा। आपके घर में आज कोई शुभ मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें खर्चा भी होगा और आपकी कीर्ति में भी वृद्धि होगी। आपकी माता जी से भी आज आपको प्रेम व आशीर्वाद मिलता दिख रहा है।

तुला

आज का दिन आपके लिए चारो ओर सुखद वातावरण बनाएगा। आज आपके घर परिवार में किसी पार्टी का आयोजन होने से परिवार के सदस्यों की खुशियां बढ़ जाएंगी। यदि कई दिनों से लेन-देन की कोई समस्या चल रही है, तो वह आज हल हो सकती है और पर्याप्त मात्रा में आपके हाथ धन आ सकता है जिससे, आपका मन प्रसन्न हो उठेगा। आज यात्रा के प्रबल योग बन रहे है। प्रेम संबंधों में अनुकूलता आयेगी, जिससे आपको सुखद अनुभूति अहसास होगा।

वृश्चिक

आज का दिन आपके स्वास्थ्य के लिए कमजोर रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति कतई लापरवाही नहीं बरतनी है क्योंकि आपको वायु मूत्र रक्त्त इत्यादि संबंधित स्वास्थ्य समस्या परेशान कर सकती है। यदि ऐसा हो, तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श करें। ध्यान रखें। सत्ता बदलते ही आपकी सेहत में सुधार होना शुरू हो जाएगा। परिवार में सन्तुलन बनाये रखने से सुखद समय व्यतीत होगा। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने के भी भरपूर योग बन रहे हैं। कार्य क्षेत्र में आपके शत्रु आपको परेशान करने की भी कोशिश करेंगे, लेकिन डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि वह आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे।

धनु

ससुराल पक्ष से भी धन प्राप्ति के योग बनते दिख रहे हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि व्यवसाय करते है, तो आज आप को लाभ मिलने के पूरे योग है, लेकिन ध्यान रखें कि किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है, सतर्कता बरतें। आज आपको शाम से लेकर रात तक सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में सुखद अनुभूति होगी। कार्य क्षेत्र में किसी महिला मित्र से सहयोग मिलने की उम्मीद दिख रही है।

मकर

आज आपको किसी भी वाद-विवाद व झगड़े में पड़ने से बचना होगा क्योंकि वह आप को नुकसान पहुंचा सकता है। आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में आपको सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभुत होंगे। व्यवसाय में जुड़ने से लाभ के नए अवसर सामने आ सकते हैं। आपके पारिवारिक बिजनेस में कामयाबी आज आपके हाथ लगेगी, कार्य क्षेत्र में अधिक मेहनत करने से ही आज आपको सफलता मिलने के भरपूर योग बन रहे हैं।

कुंभ

आपको कोई विपरीत समाचार सुनकर छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। किसी भी तरह के झगड़े में पडने से बचें। आपकी वाणी की सौम्यता बड़ी बड़ी समस्या को क्षण में समाप्त कर सकती है, ध्यान रखें। आज आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गड़बड़ी होती दिख रही है। शाम का समय कुछ अनावश्यक भागदौड़ हो सकती है, जिसमें आपका धन भी अधिक व्यय होगा। इसका प्रभाव आने वाले समय में आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है।

मीन

आज का दिन आपके जीवन में मध्यस्थता लेकर आएगा। आज आपको अपने पुत्र व पुत्री की चिंता तथा उनके कामों में ही दिन व्यतीत हो जाएगा। यदि आपके दांपत्य जीवन में कोई विवाद चल रहा है, तो वह भी आज समाप्त हो जाएगा। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्य कर आज आपका खर्चा हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। आज आपको कुछ खर्चे ऐसे भी करने होंगे, जो ना चाहते हुए भी करने पड़ सकते हैं, जो आपकी आर्थिक स्थिति को कमजोर कर सकते हैं, इसलिए आपको सावधान रहना होगा

 

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

 

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

शुभ दिनांक : 9, 18, 27  

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72    

शुभ वर्ष :  2025, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।  

 शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

 कैसा रहेगा यह वर्ष

अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी

श्री बालाजी पंचांग  

LAL Kitab Anmol

0 comments:

Post a Comment

अपनी टिप्पणी लिखें

 
भाषा बदलें
हिन्दी टाइपिंग नीचे दिए गए बक्से में अंग्रेज़ी में टाइप करें। आपके “स्पेस” दबाते ही शब्द अंग्रेज़ी से हिन्दी में अपने-आप बदलते जाएंगे। उदाहरण:"भारत" लिखने के लिए "bhaarat" टाइप करें और स्पेस दबाएँ।
भाषा बदलें