बीमारी का बगैर दवाई भी इलाज़ है,मगर मौत का कोई इलाज़ नहीं दुनियावी हिसाब किताब है कोई दावा ए खुदाई नहीं लाल किताब है ज्योतिष निराली जो किस्मत सोई को जगा देती है फरमान दे के पक्का आखरी दो लफ्ज़ में जेहमत हटा देती है

Wednesday 14 July 2021

15/07/2021 आज का श्री बालाजी पंचांग सफल व्यक्ति की 5 अच्छी आदतें

अंतर्गत लेख:


 🙏🏻सुबह की राम राम🙏🏻

🌞 ~ आज का श्री बालाजी पंचांग 

सुप्रभात

आपका आज का दिन शुभ व मंगल कारी हो 

नित्य जप करें 

कल्याण मंत्र

ऊं नम शिवाय शिव जी सदा सहाय

ऊं नम शिवाय गुरु जी सदा सहाय

ऊं नम शिवाय श्री बालाजी सदा सहाय

कारोना नियम का पालन करें व औरों बताये स्वयं की दुसरो जान की रक्षा करें  सम्भव हो परेशान व जरुरतमंदों की सहायता करें  

मास्क से मुंह नाक को ढक ही बाहर निकले

⛅ दिनांक 15 जुलाई 2021

⛅ दिन - गुरुवार

⛅ विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)

⛅ शक संवत - 1943

⛅ अयन - दक्षिणायन

⛅ ऋतु - वर्षा 

⛅ मास - आषाढ़

⛅ पक्ष - शुक्ल 

⛅ तिथि - पंचमी सुबह 07:16 तक तत्पश्चात षष्ठी

⛅ नक्षत्र - उत्तराफाल्गुनी 16 जुलाई प्रातः 03:21 तक तत्पश्चात हस्त

⛅ योग - वरीयान् दोपहर 11:44 तक तत्पश्चात परिघ

⛅ राहुकाल - दोपहर 02:24 से शाम 04:04 तक 

⛅ सूर्योदय - 06:06 

⛅ सूर्यास्त - 19:22 

⛅ दिशाशूल - दक्षिण दिशा में

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

               🌞 ~ श्री बालाजी पंचांग ~ 🌞


🌷 संक्रांति 🌷

➡ 16 जुलाई 2021 शुक्रवार को संक्रांति (पुण्यकाल : सूर्योदय से शाम 04:55 तक)

🙏🏻 इसमें किया गया जप, ध्यान, दान व पुण्यकर्म अक्षय होता है ।

               🌞 ~ श्री बालाजी पंचांग  ~ 🌞


🌷 ज्वरनाशक मंत्र 🌷

 👉🏻 इस मंत्र के जप से ज्वर दूर होता है

🌷 ॐ भंस्मास्त्राय विद्महे | एकदंष्ट्राय धीमहि | तन्नो ज्वर: प्रचोदयात् ||

               🌞 ~ श्री बालाजी पंचांग ~ 🌞

यदि आपके व्यवसाय में बाधाएं चल रही हों तो गुरुवार को पूजाघर में हल्दी की माला लटकाएं, अपने कार्यस्थल पर पीले रंग की वस्तुओं का प्रयोग करें और भगवान लक्ष्मी-नारायण के मंदिर में लड्डू का भोग लगाना चाहिए।

🌷 वर्षा ऋतु विशेष 🌷

☔ अभी सीजन में बारिश आयेगी.... भूख कम हो जायेगी ...वायु की तकलीफ होगी, पाचन की तकलीफ होगी.... वो तकलीफ आये उसके पहले तकलीफ मिटाने की ताकत तुम्हारे अपने अंदर पैदा कर लो | हरद रसायन औषधि है रसायन माना टोनिक, १-२ गोली सुबह अथवा शाम चूस लिया करो .....जो खाया है वो पाचन टोनिक में बदल जायेगा पुष्टि देने वाला |

🌞 ~ श्री बालाजी पंचांग ~ 🌞

पंचक आरम्भ

जुलाई 25, 2021, रविवार को 10:48 pm

पंचक अंत

जुलाई 30, 2021, शुक्रवार को 02:03 pm

एकादशी

20 जुलाई- देवशयनी, हरिशयनी एकादशी

प्रदोष

जुलाई 2021: प्रदोष व्रत

21 जुलाई: प्रदोष व्रत

पूर्णिमा

आषाढ़ पूर्णिमा व्रत जुलाई 23, शुक्रवार

श्रावण पूर्णिमा 22 अगस्त, रविवार

अमावस्या

अगस्त 2021 में अमावस्या तिथि (हरियाली अमावस्या) 07 अगस्त 7:11 बजे - 08 अगस्त 7:20 बजे

आज का राशिफल- जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन, क्या कहती है आपकी राशियाँ और किस राशि की चमकेगी आज किस्मत।।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी इच्छा पूर्ति करने वाला रहेगा। आज आपने अपने लिए जो भी सपने देखे हैं, आज वह आपको पूरे होते हुए दिखेंगे, जिससे मन में प्रसन्नता होगी। नौकरी में आज आपको जिम्मेदारी से कार्य करना होगा, नहीं तो आप किसी कार्य को बिगाड़ सकते हैं, इसके कारण आपकी पदोन्नति रुक सकती है। आज आपको अपने खान-पान के प्रति भी सचेत रहना होगा। यदि ऐसा नहीं किया, तो आपको पेट संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा। परिवार में यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। यदि आपने साझेदारी में कोई व्यापार किया हुआ है, तो उसमें आज आपको नुकसान हो सकता है। आज आप किसी नई संपत्ति को खरीदने में कामयाब रहेंगे, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। व्यापार में प्रगति के लिए विशेषज्ञ से सलाह ले सकते हैं। आर्थिक कारणों से अथवा घर में कोई नुकसान होने से किसी परिजन से आज बहसबाजी हो सकती हैं। आज आपको आप का रुका हुआ धन अधिक परिश्रम के बाद ही मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपका आपके पिछले दिनों से बेहतर रहने वाला है। आज आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होगा, जिसके कारण आपके लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे। सामाजिक कारणों के लिए भी आज आपको समय निकालना पड़ सकता है जिसके कारण आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। यदि आपने भविष्य में पहले कभी किसी को कोई धंन उधार दिया है, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है, जिसके कारण आपके मन में प्रसन्नता रहेगी और आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपने भाई के सहयोग से कुछ लाभ हो सकता है। संतान की शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आज आपको कुछ यात्रा भी करनी पड सकती हैं। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज कुछ उत्तम अवसर प्राप्त होंगे, जिनका वह भविष्य में भरपूर लाभ उठा सकेंगे। यदि आज कोई निर्णय लेना है, तो बहुत ही सोच समझ कर लें। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवन साथी के साथ भविष्य की कुछ योजनाओं पर बातचीत करने में व्यतीत करेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज आप अपने नए काम में कुछ रुकावट महसूस करेंगे। यदि आज आप अपने मन की बात किसी को बताएंगे, तो वह आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेगा। नौकरी में आज आपको पदोन्नति मिल सकती है, जिसके कारण आपके शत्रु परेशान हो सकते हैं और वह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। आज आपको अपने परिवार के छोटे बच्चों के करियर की चिंता सता सकती है। आज आप अपने लिए समय निकाल कर कुछ शॉपिंग करने जा सकते हैं। सायंकाल के समय यदि आपके आस पड़ोस में कोई वाद विवाद होता है, तो आपको उससे बचना होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज का दिन आप को सुख शांति प्रदान करने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र पर केवल धन लाभ पाने के उद्देश्य से कार्य ना करें। व्यवहार में धैर्य को बनाए रखें। आज आपके दांपत्य जीवन में कुछ तनाव पनप सकता है, जिसके कारण आपका सिरदर्द हो सकता है। यदि आज आप किसी प्रॉपर्टी को खरीदने या बेचने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए समय उत्तम नहीं है। संतान के विवाह में आ रही बाधा आज वरिष्ठ सदस्य की मदद से दूर होगी। भाई बहनों से यदि आपकी कोई अनबन चल रही थी, तो उनसे रिश्तों में आज सुधार होगा। आज आपको अपने व्यापार के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ चुस्ती फुर्ती भरा रहेगा। आज आप अपनी धन संबंधी समस्याओं का हल निकालने में कामयाब रहेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। यदि आपने किसी को धन उधार दिया हुआ है, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकती है, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षी की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। प्रेम जीवन में आज आपको किसी बात पर समझौता करना पड़ सकता है, लेकिन कुछ फायदे को देखते हुए इसमें नुकसान भी हो सकता है। आजाद आप सायंकाल के समय अपने जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने की योजना भी बनाएंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज आपकी सेहत कुछ नरम गरम रह सकती है और शारीरिक क्षमता मे कमी होंगी। कार्यक्षेत्र भी आज आपका परिश्रम रंग लाएगा, जिसका आपको लाभ मिलेगा, लेकिन सेहत के मामले में दिन कमजोर रहेगा। आज आपको अपनी संतान अथवा परिवार के किसी सदस्य से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है, जो बहुत ही सोच विचार कर लें। विदेश में रह रहे परिजनों से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को नहीं मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में भी आज आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके पक्ष में परिणाम लेकर आएगा। परिस्थितियों पर आज आप आसानी से विजय पा सकेंगे, आज आप परिजनों से सरलता से अपनी बात को मनवाने में कामयाब रहेंगे। व्यवसायिक कारणों से यात्रा भी करनी पड़ सकते हैं, जो लाभदायक सिद्ध होगी। आज आपका कोई सरकारी कार्य लटका हुआ है, तो उसे पुरा करने की पूरी कोशिश करें अन्यथा उस में विलंब हो सकता है। आज आप अपने विचार खुलकर प्रकट करने में सफल रहेंगे। अधिकारों में आप पर पूरा भरोसा दिखाएंगे, जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप नौकरी में माहौल आपके मन मुताबिक रहेगा, जिसका लाभ भी उठाएंगे। आज आपको किसी नए कार्य को करने अथवा कहीं निवेश करने से बचना चाहिए, नहीं तो आप किसी बड़े नुकसान का हिस्सा बन सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। यदि आज किसी को धन उधार देने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना दें, उसके वापस मिलने की संभावना कम है। सायंकाल का समय आज आप किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 

आपकी परिस्थितियां आज आपके पक्ष में नजर आएंगी, जिसके कारण आज आपको नवीन स्रोतों से भी लाभ होगा। यदि आप कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। सांसारिक सुख के साधनों में आज वृद्धि होगी, इसका भरपूर लाभ उठाएंगे। सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा, जिसके कारण आपके मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सामाजिक व धार्मिक आयोजन में आज आप सक्रिय भूमिका निभाएंगे। आज आपको दोपहर के बाद अपने विरोधियों से सर्तक रहना होगा क्योंकि वह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाई भरा रह सकता है। आज आप जो भी मेहनत करेंगे, आपको उसके परिणाम का बहुत बेसब्री से इंतजार होगा। आज आप के परिजन अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति न होने पर आप से नाराज हो सकते हैं। आज आप अपने मित्रों के सहयोग से किसी बड़ी डील को फाइनल करेंगे, जो अपने बिजनेस को एक नई गति प्रदान करेगी। आज आपको अपनी पारिवारिक बिजनेस में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत में व्यतीत करेंगे


दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

 

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2022, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

 कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी


आज का विशेष उपाय

लाल किताब के सिद्ध टोटके

लाल किताब उत्तर भारत में खास कर पंजाब में बहुत प्रसिद्ध है ! अब इसका प्रचार धीरे-धीरे पूरे भारत में हो रहा है ! इसकी लोकप्रियता का मुख्य कारण इसके आसान, सस्ते और सटीक उपाय हैं ! इसमें कई उपाय ग्रहों की बजाय लक्षणों से बताये जाते हैं ! आपके लाभ के लिए कुछ सिद्ध उपाय निम्न प्रकार से हैं –

1. यदि आपको धन की परेशानी है, नौकरी मे दिक्कत आ रही है, प्रमोशन नहीं हो रहा है या आप अच्छे करियर की तलाश में है तो यह उपाय कीजिए :

किसी दुकान में जाकर किसी भी शुक्रवार को कोई भी एक स्टील का ताला खरीद लीजिए ! लेकिन ताला खरीदते वक्त न तो उस ताले को आप खुद खोलें और न ही दुकानदार को खोलने दें ताले को जांचने के लिए भी न खोलें ! उसी तरह से डिब्बी में बन्द का बन्द ताला दुकान से खरीद लें ! इस ताले को आप शुक्रवार की रात अपने सोने के कमरे में रख दें ! शनिवार सुबह उठकर नहा-धो कर ताले को बिना खोले किसी मन्दिर, गुरुद्वारे या किसी भी धार्मिक स्थान पर रख दें ! जब भी कोई उस ताले को खोलेगा आपकी किस्मत का ताला खुल जायगा !

2. यदि आप अपना मकान, दुकान या कोई अन्य प्रापर्टी बेचना चाहते हैं और वो बिक न रही हो तो यह उपाय करें :

बाजार से 86 (छियासी) साबुत बादाम (छिलके सहित) ले आईए ! सुबह नहा-धो कर, बिना कुछ खाये, दो बादाम लेकर मन्दिर जाईए ! दोनो बादाम मन्दिर में शिव-लिंग या शिव जी के आगे रख दीजिए ! हाथ जोड कर भगवान से प्रापर्टी को बेचने की प्रार्थना कीजिए और उन दो बादामों में से एक बादाम वापिस ले आईए ! उस बादाम को लाकर घर में कहीं अलग रख दीजिए ! ऐसा आपको 43 दिन तक लगातार करना है ! रोज़ दो बादाम लेजाकर एक वापिस लाना है ! 43 दिन के बाद जो बादाम आपने घर में इकट्ठा किए हैं उन्हें जल-प्रवाह (बहते जल, नदी आदि में) कर दें ! आपका मनोरथ अवश्य पूरा होगा ! यदि 43 दिन से पहले ही आपका सौदा हो जाय तो भी उपाय को अधूरा नही छोडना चाहिए ! पूरा उपाय करके 43 बादाम जल-प्रवाह करने चाहिए ! अन्यथा कार्य में रूकावट आ सकती है !

आज का  परामर्श 

वास्तु टिप्स

घर में लगी घड़ी से भी जुड़ी है आपकी तरक्की, जानें वास्तु टिप्स

पश्चिम या दक्षिण में कभी ना लगाएं घड़ी

वास्तु में माना जाता है कि इन दोनों दिशाओं में घड़ी लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है। ऐसे में घर में पश्चिम या दक्षिण दिशा में घड़ी कभी नहीं लगानी चाहिए। दक्षिण दिशा को ठहराव की दिशा माना जाता है, इस दिशा में घड़ी लगाने से घर की तरक्की रूक जाती है।

घर में बंद घड़ी नहीं रखनी चाहिए

घर में बंद घड़ी रखने से परिवार के लोगों पर इसका नाकारात्मक असर होता है। ऐसे में अगर आपके घर में बंद घड़ी है, तो उसे हटा दें या फिर जल्द ही ठीक करा लें।

घर में टूटी घड़ी रखना होता है अशुभ

टूटी घड़ी अशुभ मानी जाती है। वास्तु के अनुसार, टूटी घड़ी रखने से घर का माहौल खराब होता है। साथ ही परिवार के लोगों का मन अशांत रहता है।

इसके साथ ही वास्तु के जानकारों का मनाना है कि घर में हल्के रंग की घड़ी रखना शुभ होता है। घर में घड़ी लगाते वक्त अगर आप वास्तु की बुनियादी बातों का ध्यान रखेंगे, तो आपका घर खुशियों से भर जाएगा।

गुरूजी की वचन

मोक्ष कैसे प्राप्त करें ? 

मोक्ष क्यों चाहिए मनुष्य को ? 

मोक्ष क्या है ? 

बुद्धिजीवी व ज्ञानी मनुष्य चाहता है कि उसको मोक्ष मिल जाये तथा जन्मों के चक्कर से मुक्ति मिल जाये । आखिर ये मोक्ष क्या होता है ? 

मोक्ष की धारणा हमारे ऋषियों ने योग समाधि से दो प्रकार की बताई है । 

पहली धारणा है कि मनुष्य का स्थूल रूपी शरीर से मुक्त होना तथा 84 लाख योनियों से बंधन से मुक्त होना । 

तथा दूसरी धारणा है कि मनुष्य की आत्मा का परम ब्रह्मा में लीन होना तथा प्रलय काल के बाद पुनः जन्म लेना तथा सृष्टि का संचालन करना । 

आत्मा के तीन प्रकार के शरीर होते हैं । 

1 स्थूल शरीर

2 सूक्ष्म शरीर

3 कारण शरीर

जब तक यह आत्मा स्थूल शरीर में रहता है तब तक आत्मा मन और प्रकृति के साथ संस्कारों से बंधा होता है । तथा हम इस संसार के कार्यों से बंधे होते हैं । 

आत्मा के 136 लोक होते हैं जिनमें से स्थूल जगत के 40 लोक , सूक्ष्म जगत के 60 लोक तथा कारण शरीर के 36 लोक होते हैं । 

जब तक आत्मा स्थूल शरीर में रहता है तब तक आत्मा को 40 लोकों में भ्रमण करना पड़ता है । तथा सूक्ष्म शरीर में रहने पर 60 लोक और कारण शरीर में रहने पर 36 लोकों में  तथा कुल 136 लोकों में भ्रमण करने के बाद आत्मा को मोक्ष मिलता है । 

हमारा स्थूल शरीर 24 तत्वों से मिलकर बनता है 10 इंद्रियां, 5 प्राण , 5 महाभूत , मन, बुद्धि, चित और अहंकार । 

सूक्ष्म शरीर 18 तत्वों से मिलकर बनता है जिसमें 5 कर्मेन्द्रियाँ और अहंकार नहीं होता है । 

कारण शरीर सिर्फ 2 तत्वों ज्ञान और प्रयत्न से मिलकर बनता है । 

जब आत्मा कारण शरीर में पहुंच जाती है तो मोक्ष की प्राप्ति मनुष्य को होती है । 

मोक्ष प्राप्ति और ब्रहम ज्ञान प्राप्ति के लिए स्थूल रूपी शरीर का समुद्र मंथन की तरह शोधन और तप करना चाहिए । जब स्थूल रूपी शरीर तप जाएगा तो आत्मा का उत्थान होने लगेगा । 

विकारों से मुक्ति पाने के बाद, वैराग्य आने बाद, इस जगत को पहचानने के बाद भगवान की प्राप्ति के लिए मोक्ष की इच्छा होती है । 

सतत अभ्यास करना चाहिए । मनुष्य के लिए हर काम संभव होता है ।

अच्छी आदतें 

सफल व्यक्ति की 5 अच्छी आदतें

सोशल नेटवर्क पर इसे शेयर करें:   शेयर करें   ट्वीट करें  शेयर करें   कमेंट करें  ई–मेल करें जीवन में सफल होने के लिए केवल कठिन परिश्रम करना ही काफी नहीं है बल्कि जीवन की सफलता इस बात पर भी निर्भर करती है कि आप कितने स्मार्ट तरीके से काम कर रहे हैं। हम सभी जीवन में सफल होना चाहते हैं। परंतु हम में से अधिकाँश लोग गलत क्षेत्र में मेहनत करके समय बिता देते हैं। परंतु कुछ सरल आदतों से तथा स्मार्ट तरीके से विचार करके आप अपनी सफलता को ऊंचे स्तर पर ले जा सकते हैं। सफल व्यक्ति की 4 अच्छी आदतें

1. जल्दी उठना: सुबह का समय बहुत लाभकारी होता है। आपका दिमाग और शरीर दोनों ताज़ा रहते हैं तथा आप दिन भर के काम करने के लिए कमर कस रहे होते हैं। अपना दिन ऑफिस में न शुरू करें बल्कि ऑफिस जाने के दो घंटे पहले शुरू करें। अपने दिन के लक्ष्यों को निर्धारित करें, जो काम आप करना चाहते हैं उसकी लिस्ट बनायें तथा सुनिश्चित करें कि आप उसका पालन करें।

2. व्यायाम करना: स्वस्थ जीवन के लिए शरीर का स्वस्थ होना आवश्यक है। इससे आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। प्रतिदिन व्यायाम करें जिससे आपका शरीर उस मेहनत को करने के लिए तैयार हो जाए जो सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक है।

3. स्वयं को तैयार करना: यदि आपका आत्मविश्वास ऊंचा है तो आप आधी लढाई तो जीत ही जाते हैं। यदि आप अच्छे दिखेंगे तो आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। जब आप यह जानेंगे कि आप अच्छे दिख रहे हैं या आपने अच्छे कपड़े पहने हुए हैं तो आपका आत्मविश्वास अपने आप ही बढ़ जाएगा। निश्चित तौर पर दुनिया आपको अलग नज़र से देखेगी। काम के लती होने के 8 लक्षण

4. सही खाना खाना: आपका खाना इस तरह का होना चाहिए जो आपको जीवन में आगे जाने को मजबूर करे न कि सोने के लिए। यदि दोपहर का खाना खाने के बाद आप सुस्ती और नींद का अनुभव करते हैं तो इसका अर्थ है कि आपको अपने खाने पीने की आदतों में बदलाव लाना चाहिए। हल्का फुल्का तथा पौष्टिक खाना खाएं।


आपको हमारे पंचांग में अच्छा लगा और अच्छा बनाने के लिये क्या सामग्री  जोड़ें हमारे  व्हाट्सएप नंबर 9911342666 पर बताये ताकि सुधार कर अधिक बेहतर बना सके

ज्योतिष, वास्तु लाल किताब व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी हेतु हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल होने के लिए यह लिंक खोलें:या हमारे व्हाट्सएप नंबर 9911342666पर अपना नाम जगह लिख भेजे https://chat.whatsapp.com/HWs76X3eTzF1dLPuHGGf4H


अपनी किसी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए सरल ज्योतिष वास्तु रेकी हीलिंग एवं लाल किताब उपाय  हेतु हमसे सम्पर्क करें

निशुल्क परामर्श के इच्छुक व्यक्ति दोपहर में 2से 3 बजे संपर्क करें आचार्य लक्ष्मण 

श्री बालाजी ज्योतिष अनुसंधान केंद्र

09354328527, 09911342666, 01127651180








LAL Kitab Anmol

0 comments:

Post a Comment

अपनी टिप्पणी लिखें

 
भाषा बदलें
हिन्दी टाइपिंग नीचे दिए गए बक्से में अंग्रेज़ी में टाइप करें। आपके “स्पेस” दबाते ही शब्द अंग्रेज़ी से हिन्दी में अपने-आप बदलते जाएंगे। उदाहरण:"भारत" लिखने के लिए "bhaarat" टाइप करें और स्पेस दबाएँ।
भाषा बदलें