बीमारी का बगैर दवाई भी इलाज़ है,मगर मौत का कोई इलाज़ नहीं दुनियावी हिसाब किताब है कोई दावा ए खुदाई नहीं लाल किताब है ज्योतिष निराली जो किस्मत सोई को जगा देती है फरमान दे के पक्का आखरी दो लफ्ज़ में जेहमत हटा देती है

Wednesday 28 July 2021

29/07/2021 आज का श्री बालाजी पंचांग सावन मास विशेष उपाय

अंतर्गत लेख:


 🙏जय महाकाल🙏🏻 पुण्य लाभ के लिए इस पंचांग को औरों को भी अवश्य भेजे ए🏻

🌞 ~ आज का श्री बालाजी पंचांग ~ 🌞

सुप्रभात

आपका आज का दिन शुभ व मंगल कारी हो 

नित्य जप करें 

कल्याण मंत्र

ऊं नम शिवाय शिव जी सदा सहाय

ऊं नम शिवाय गुरु जी सदा सहाय

ऊं नम शिवाय श्री बालाजी सदा सहाय

ऊं नम शिवाय श्री करौली सरकार सदा सहाय


कारोना नियम का पालन करें व औरों बताये स्वयं की दुसरो जान की रक्षा करें  सम्भव हो परेशान व जरुरतमंदों की सहायता करें  

मास्क से मुंह नाक को ढक ही बाहर निकले

श्री बालाजी पंचांग 

⛅ दिनांक 29 जुलाई 2021

⛅ दिन - गुरुवार

⛅ विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)

⛅ शक संवत - 1943

⛅ अयन - दक्षिणायन

⛅ ऋतु - वर्षा 

⛅ मास - श्रावण 

⛅ पक्ष - कृष्ण 

⛅ तिथि - षष्ठी 30 जुलाई प्रातः 03:54 तक तत्पश्चात सप्तमी

⛅ नक्षत्र - उत्तर भाद्रपद दोपहर 12:03 तक तत्पश्चात रेवती

⛅ योग - सुकर्मा रात्रि 08:03 तक तत्पश्चात धृति

⛅ राहुकाल - दोपहर 02:24 से शाम 04:02 तक 

⛅ सूर्योदय - 06:12 

⛅ सूर्यास्त - 19:17 

⛅ दिशाशूल - दक्षिण दिशा में

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 विशेष - षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

               🌞 ~ श्री बालाजी पंचांग  ~ 🌞

🌷 श्रावण में सूर्य पूजा 🌷

🙏🏻 भगवान शिव की भक्ति का महीना श्रावण (सावन) (उत्तर भारत हिन्दू पञ्चाङ्ग के अनुसार) से शुरू हो चुका है। (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार अषाढ़ मास चल रहा है वहां 09 अगस्त, सोमवार से श्रावण (सावन) मास आरंभ होगा)

🙏🏻 शिवपुराण के अनुसार श्रावण मास के प्रत्येक रविवार को, हस्त नक्षत्र से युक्त सप्तमी तिथि को सूर्य भगवान की पूजा विशेष फलदायी होती है । श्रावण के रविवार को शिवपूजा पाप नाशक कही गयी है। अतः रविवार को सूर्य भगवान की पूजा जरूर करें। श्रावण में हस्त नक्षत्र से युक्त सप्तमी तिथि मिलना बहुत मुश्किल है। यह योग 26 जुलाई 2031 को बनेगा।

🙏🏻 अग्निपुराण के अनुसार

" कृता हस्ते सूर्यवारं नतेन्नाब्दं स सर्वभाक " अर्थात हस्तनक्षत्रीकृत रविवार को एक वर्ष तक नक्तव्यत द्वारा मनुष्य सब कुछ पा लेता है |

🌞 कहते हैं सूर्य शिव के मंदिर में निवास करता है अतः शिव मंदिर में भोलेनाथ तथा सूर्य दोनों की की पूजा अर्चना करनी चाहिए।

🙏🏻 शिवपुराण में सूर्यदेव को शिव का स्वरूप व नेत्र भी बताया गया है, जो एक ही ईश्वरीय सत्ता का प्रमाण है। सूर्य और शिव की उपासना जीवन में सुख, स्वास्थ्य, काल भय से मुक्ति और शांति देने वाली मानी गई है।

🌞 श्रावण में सूर्य पूजा कैसे करें :

🙏🏻 सूर्योदय के समय सूर्य को प्रणाम करें, सूर्य को ताम्बे (ताम्र) के लोटे से “जल, गंगाजल, चावल, लाल फूल(गुडहल आदि), लाल चन्दन" मिला कर अर्घ्य दें | सूर्यार्घ्य का मन्त्र: “ॐ एहि सूर्य सहस्त्रांशो तेजोराशे जगत्पते। अनुकम्पय मां भक्त्या गृहाणार्घ्यं दिवाकर” है। अगर यह नहीं बोल सकते तो  ॐ अदित्याये नमः अथवा ॐ घृणि सूर्याय नमः का जप करे ।

🙏🏻 प्रतिदिन 12 ज्योतिर्लिंगों के नामों का स्मरण करें।

🙏🏻 शिवलिंग पर घी, शहद, गुड़ तथा लाल चन्दन अर्पित करें । सभी चीज़ें अर्पित न कर पाओ तो कोई भी एक अर्पित करें। लाल रंग के पुष्प जरूर अर्पित करें।

🔥 शिव मंदिर में ताम्बे के दीपक में ज्योत जलाएं।

🙏🏻 प्रतिदिन अत्यन्त प्रभावशाली आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें। भविष्यपुराण के अनुसार जो रविवार को नक्त-व्रत एवं आदित्यह्रदय का पाठ करते है वे रोग से मुक्त हो जाते हैं और सूर्यलोक में निवास करते हैं।

युधिष्ठिरविरचितं सूर्यस्तोत्र का पाठ करें।

🙏🏻 12 मुखी रुद्राक्ष भगवान सूर्य के बारह रूपों के ओज, तेज और शक्ति का केन्द्र बिन्दू है। इसे जो भी पहनता है उसे हर तरह का धन वैभव ज्ञान और सभी तरह के भौतिक सुख मिलते है।

🙏🏻 सूर्य यदि शनि या राहू के साथ हो तो रविवार को रुद्राभिषेक करवायें।

🙏🏻 प्रतिदिन गायत्री मंत्र का कम से कम 108 बार पाठ करें

निम्न मंत्र से शिव का ध्यान करें - "नम: शिवाय शान्ताय सगयादिहेतवे। रुद्राय विष्णवे तुभ्यं ब्रह्मणे सूर्यमूर्तये।।"

शिवप्रोक्त सूर्याष्टकम का नित्य पाठ करें ।

🙏🏻 दोनों नेत्रों तथा मस्तक के रोग में और कुष्ठ रोग की शान्ति के लिये भगवान् सूर्य की पूजा करके ब्राह्मणों को भोजन कराये। शिवलिंग पूजन आक के पुष्पों, पत्तों एवं बिल्व पत्रों से करें। तदनंतर एक दिन, एक मास, एक वर्ष अथवा तीन वर्षतक लगातार ऐसा साधन करना चाहिये।  इससे यदि प्रबल प्रारब्धका निर्माण हो जाय तो रोग एवं जरा आदि रोगों का नाश हो जाता हैं।

🌞 सूर्याष्टकम

आदिदेव नमस्तुभ्यं प्रसीद मम भास्कर ।

दिवाकर नमस्तुभ्यं प्रभाकर नमोऽस्तुते ॥

सप्ताश्वरथमारूढं प्रचण्डं कश्यपमात्मजम् ।

श्वेत पद्मधरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम ॥

लोहितं रथमारूढं सर्वलोकपितामहम् ।

महापापहरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम्॥

त्रैगुण्यं च महाशूरं ब्रह्मविष्णुमहेश्वम् ।

महापापहरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम् ॥

बृंहितं तेजःपुञ्जं च वायुमाकाशमेव च ।

प्रभुं च सर्व लोकानां तं सूर्यं प्रणमाम्यहम् ॥

बन्धुकपुष्पसङ्काशं हारकुण्डलभूषितम् ।

एकचधरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम् ॥

तं सूर्यं जगत्कर्तारं महातेज: प्रदीपनम् ।

महापापहरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम् ॥

तं सूर्यं जगतां नाथं ज्ञानविज्ञानमोक्षदम् ।

महापापहरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम् ॥

॥इति श्री शिवप्रोक्तं सूर्याष्टकं सम्पूर्णम्॥

           🌞 ~ श्री बालाजी पंचांग ~ 🌞

🙏पंचक

25 जुलाई रात्रि 10.46 बजे से 30 जुलाई दोपहर 2.03 बजे तक

: 22 अगस्त प्रात: 7.57 बजे से 26 अगस्त रात्रि 10.28 बजे तक

: 18 सितंबर दोपहर 3.26 बजे से 23 सितंबर प्रात: 6.45 बजे तक

एकादशी

04 अगस्त: कामिका एकादशी

18 अगस्त: श्रावण पुत्रदा एकादशी

सितंबर 2021: एकादशी व्रत

03 सितंबर: अजा एकादशी

17 सितंबर: परिवर्तिनी एकादशी

प्रदोष

05 अगस्त: प्रदोष व्रत

20 अगस्त: प्रदोष व्रत

सितंबर 2021: प्रदोष व्रत

04 सितंबर: शनि प्रदोष

18 सितंबर: शनि प्रदोष व्रत

पूर्णिमा

अगस्त 2021

22 अगस्त रविवार श्रावण

सितंबर 2021

20 सितंबर सोमवार भाद्रपद

अमावस्या

8 अगस्त, रविवार श्रावण अमावस्या

07 सितंबर, मंगलवार भाद्रपद अमावस्या

श्री बालाजी पंचांग 

आज का राशिफल- जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन, क्या कहती है आपकी राशियाँ और किस राशि की चमकेगी आज किस्मत।।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। धार्मिक यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। आज आप अपने जरूरी कार्य को पूरा करने के लिए जी जान लगाएंगे, तभी वह पूरे हो पाएंगे। यदि आज आपने अपने किसी कार्य को आगे के लिए टाला, तो वह परेशानी का कारण बन सकता है। आज संतान के विवाह में आ रही बाधा किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से दूर होगी। विद्यार्थी को अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। शुभ कार्यों पर धन खर्च करने से आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी।  

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आप के मान प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत दे रहा है। आज आपको कहीं से आपका ऐसा धन प्राप्त हो सकता है, जिसके मिलने की संभावना कम थी, जिससे आप प्रसन्न होंगे। विद्यार्थियों को आज यदि किसी प्रतियोगिता के लिए फॉर्म भरना है, तो वह भर सकते हैं, जिससे उनको सफलता मिलेगी। वरिष्ठ व्यक्तियों से आज आपको लाभ होगा और उनकी सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी। आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। आज आप किसी कार्य को करें, तो पूरी मेहनत से करें, उसे भाग्य के भरोसे बिल्कुल ना छोड़ें

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ मुश्किलों भरा रह सकता है। आज आपको नौकरी या व्यापार में कोई नुकसान हो सकता है, जिसके कारण आप परेशान नजर आएंगे, लेकिन किसी मित्र की मदद से आपको थोड़ी राहत मिलेगी। ऑफिस में आज आपके सहयोगी भी आपसे चुगली करते नजर आएंगे, इसके कारण आपके अधिकारी भी आपकी बहस बाजी कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। आज आपकी माता जी को यदि कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर रहा था, तो उसके कष्टों में वृद्धि होगी। आज यदि किसी जोखिम भरे कार्य को करने का सोचा है, तो बिल्कुल ना करें क्योंकि वह आपको नुकसान दे सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सुख व शांति भरा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आज आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी, लेकिन आपके आस पड़ोस में आज आपका किसी से कोई वाद-विवाद हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो वह वाद विवाद कानूनी हो सकता है। पिछले दिनों से चली आ रहा तनाव आज कुछ कम होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको विजय अवश्य प्राप्त होगी। परिवार में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी और आपके लिए खुशी का कारण बनेगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज यदि आप किसी बैंक व सरकारी संस्था अथवा किसी व्यक्ति से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह आपको आसानी से प्राप्त होगा और आप अपने व्यापार के लिए जो नई योजनाएं बनाई हैं, उन्हे आज लांच कर सकते है। यदि आज कहीं निवेश करने का मन बनाया है, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। रात में आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपको अपने करीबी दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। आज आप सोचेंगे, सभी कार्य पूरा होने से आपको खुशी का अहसास होगा और आप का मनोबल बढ़ेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज आपको अपने कारोबार में तेजी लाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह की आवश्यकता होगी। आप अपने भाइयों से भी सलाह लेंगे और अपने परिवारिक बिजनेस की गति को तेज करने की सोचेंगे। संतान पक्ष से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर दें क्योंकि इससे आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है। आपका लंबे समय से रुका हुआ धन आज आपको प्राप्त हो सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी व रोजगार के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। संतान को उत्तम कार्य करते देख आज मन में हर्ष होगा। किसी महान व्यक्ति के मिलने से आज मन प्रसन्न होगा, जिसके कारण आपकी काफी सारी चिंताएं समाप्त होंगी। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। सांसारिक सुख के साधनों में भी वृद्धि होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ मुश्किलों भरा रह सकता है। आज आप विशेष रूप से व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे और आपकी माताजी या जीवन साथी आपसे नाराज हो सकते हैं। स्वास्थ्य आज आपका कुछ नरम गरम रह सकता है, इसलिए खान-पान के प्रति सावधानी बरतें। व्यापार में यदि कोई निर्णय लेना पड़े, तो अपने बुद्धि विवेक से ही लें। भाग्य के भरोसे लिया गया निर्णय भविष्य में आपको परेशानी में डाल सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाई भरा रह सकता है। आज आपको कुछ ऐसे खर्चे करने पड़ सकते हैं, जो आपको मजबूरी में करने पड़ेंगे। सायंकाल के समय किसी प्रयोजन से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न होगा। परिवार में सब लोग आपका साथ देंगे। माता-पिता का आशीर्वाद भी आपको मिलता दिख रहा है। आज आप अपनी संतान की जरूरतों के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप के प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी और लोग भी आपका साथ देंगे। आज यदि आपका कोई सरकारी कार्य लंबित है, तो वह उच्च अधिकारियों की कृपा से पूरा हो सकता है। नौकरी मे आज आपको अपने काम पर ध्यान लगा होगा, नहीं तो उनसे कोई कार्य बिगड़ सकता है, जिससे उनके अधिकारी उनसे नाराज हो सकते हैं। भाइयों के साथ यदि रिश्तों में कोई दरार चल रही थी, तो वह भी समाप्त होगी। सायंकाल का समय किसी परिजन के घर जा सकते हैं

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आज व्यापार में शत्रु भी आपके प्रतिद्वंदी बने नजर आएंगे, जिन्हें देखकर आपको हैरानी होगी, लेकिन आपको उन पर बिल्कुल आंख बंद करके भरोसा नहीं करना है क्योंकि वह आपके शत्रु हैं। दोस्तों से किसी प्रकार की कोई मदद भी मिल सकती है। आय के नए स्रोत प्राप्त होने से मन प्रसन्न होगा। साझेदारी में यदि किसी व्यापार को करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। यदि आप किसी संपत्ति को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आज वह आपको आसानी से मिल जाएगी और आपका खोया हुआ रुका हुआ धन भी प्राप्त होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आप अपनी बुद्धि के बल पर किसी भी कठिन समस्या का समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। सायं काल के समय आपके घर के अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसे देखकर आपको प्रसन्नता होगी

दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

 आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

 कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी   

आज का सावन मास विशेष उपाय

वैवाहिक जीवन से जुड़ा उपाय- सावन मास में वैवाहिक जीवन से जुड़ी दिकक्तों को दूर करने के लिए उपाय किए जाते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता व रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए सावन के सोमवार को साफ मिट्टी से शिवलिंग बनाएं। अब इस पर केसर या हल्दी मिश्रित दूध चढ़ाएं। मान्यता है कि ऐसा करने वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है

आज का  परामर्श

वास्तुतशास्त्र् के अनुसार अगर कर्ज बढ़ता ही जा रहा हो तो ख‍िड़की पर गौर करें। ध्या्न रखें ख‍िड़की का फ्रेम लाल या स‍िदूरी रंग का ही होना चाहिए। मान्यशता है क‍ि इस रंग का फ्रेम हो तो जीवन में कभी धन संबंध‍ित कोई परेशानी नहीं होती। लेक‍िन अगर आपको यह रंग नहीं पसंद है तो हल्का  हरा और पीला रंग भी चुन सकते हैं। 

अच्छी आदतें 

प्रतिदिन हमें सुबह नींद से जल्दी जागना चाहिए और रात में समय से सो जाना चाहिए,कम से कम 8 घन्टे की नींद जरूर लें जो की हमें स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी हैं।सुबह जल्दी उठने की आदत बहुत अच्छी होती हैं क्यूक़ि जल्दी उठने से हमारे बहुत सारे काम समय से हो जाते हैं और हमारे पास खुद के लिए समय निकल पाता हैं व हम अपने बारे में सोच पाते हैं और पूरे दिन की प्लानिंग भी कर सकते हैं।सुबह जल्दी उठने से हमारा स्वास्थ्य स्वस्थ रहता हैं और आलसपन से भी छुटकारा मिलता हैं।


आपको हमारे पंचांग में अच्छा लगा और अच्छा बनाने के लिये क्या सामग्री  जोड़ें हमारे  व्हाट्सएप नंबर 9911342666 पर बताये ताकि सुधार कर अधिक बेहतर बना सके

ज्योतिष, वास्तु लाल किताब व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी हेतु हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल होने के लिए यह लिंक खोलें:या हमारे व्हाट्सएप नंबर 9911342666पर अपना नाम जगह लिख भेजे https://chat.whatsapp.com/HWs76X3eTzF1dLPuHGGf4H


अपनी किसी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए सरल ज्योतिष वास्तु रेकी हीलिंग एवं लाल किताब उपाय  हेतु हमसे सम्पर्क करें

निशुल्क परामर्श के इच्छुक व्यक्ति दोपहर में 2से 3 बजे संपर्क करें आचार्य लक्ष्मण 

श्री बालाजी ज्योतिष अनुसंधान केंद्र

09354328527, 09911342666, 01127651180






LAL Kitab Anmol

0 comments:

Post a Comment

अपनी टिप्पणी लिखें

 
भाषा बदलें
हिन्दी टाइपिंग नीचे दिए गए बक्से में अंग्रेज़ी में टाइप करें। आपके “स्पेस” दबाते ही शब्द अंग्रेज़ी से हिन्दी में अपने-आप बदलते जाएंगे। उदाहरण:"भारत" लिखने के लिए "bhaarat" टाइप करें और स्पेस दबाएँ।
भाषा बदलें