बीमारी का बगैर दवाई भी इलाज़ है,मगर मौत का कोई इलाज़ नहीं दुनियावी हिसाब किताब है कोई दावा ए खुदाई नहीं लाल किताब है ज्योतिष निराली जो किस्मत सोई को जगा देती है फरमान दे के पक्का आखरी दो लफ्ज़ में जेहमत हटा देती है

Monday 13 September 2021

आज का श्री बालाजी पंचांग कैसा भी बिखरा हुआ जीवन हो, सँवर जायेगा

अंतर्गत लेख:


 👉🏻कर भला तो होगा भला इस उद्देश्य से यह पंचांग अपने सम्पर्क के लोगों को शेयर करें नजाने कोन परेशान हो 

आपके उसका एक शेयर से किसी का भला हो जाये

🙏🏽🙏🏽🙏🏽🙏🏽🙏🏽🙏🏽🙏🏽

सुचना यदि आप हमारे श्री बालाजी पंचांग को रोज व्हाट्सएप पर नियमित रूप से मंगवाना चाहते हैं तो आप हमारे 9911342666 पर अपना नाम वह जगह लिखकर भेजे 



कल्याण मंत्र

ऊं नम शिवाय शिव जी सदा सहाय

ऊं नम शिवाय गुरु जी सदा सहाय

ऊं नम शिवाय श्री बालाजी सदा सहाय

ऊं नम शिवाय श्री करोली सरकार सदा सहाय


🌞 आज का श्री बालाजी पंचांग 🌞

⛅ दिनांक 14 सितम्बर 2021

⛅ दिन - मंगलवार

⛅ *विक्रम संवत - 2078

⛅ शक संवत -1943

⛅ अयन - दक्षिणायन

⛅ ऋतु - शरद 

⛅ मास-भाद्रपद

⛅ पक्ष - शुक्ल 

⛅ तिथि - अष्टमी दोपहर 01:09 तक तत्पश्चात नवमी

⛅ नक्षत्र - जेष्ठा सुबह 07:05 तक तत्पश्चात मूल

⛅ योग - आयुष्मान 15  सितम्बर रात्रि 03:25 तक तत्पश्चात सौभाग्य

⛅  राहुकाल - दोपहर 03:38 से शाम 05:10 तक

⛅ सूर्योदय - 06:26 

⛅ सूर्यास्त - 18:41

⛅ दिशाशूल - उत्तर दिशा में

⛅ व्रत पर्व विवरण - राधाष्टमी, दधीचि ऋषि जयंती, गौरी विसर्जन, भागवत सप्ताह प्रारंभ, राष्ट्रभाषा दिवस

 💥 विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

🌞 ~ श्री बालाजी पंचांग ~ 🌞


🌷 कैसा भी बिखरा हुआ जीवन हो, सँवर जायेगा 🌷

 👉🏻 अगर अशांति मिटानी है तो दोनों नथुनों से श्वास लें और ‘ॐ शान्ति:...... शान्ति:’ जप करें और फिर फूँक मार के अशांति को, बाहर फेंक दें | जब तारे नहीं दिखते हों, चन्द्रमा नहीं दिखता हो और सूरज अभी आनेवाले हों तो वह समय मंत्रसिद्धि योग का है, मनोकामना-सिद्धि योग का है |

👉🏻 इस काल में किया हुआ यह प्रयोग अशांति को भगाने में बड़ी मदद देगा | अगर निरोगता प्राप्त करनी है तो आरोग्यता के भाव से श्वास भरें और आरोग्य का मंत्र ‘नासै रोग हरै सब पीरा | जपत निरंतर हनुमत बीरा ||’ जपकर ‘रोग गया’ ऐसा भाव करके फूँक मारें | ऐसा 10 बार करें | कैसा भी रोगी, कैसा भी अशांत और कैसा भी बिखरा हुआ जीवन हो, सँवर जायेगा |

🙏🏻 *

            


🌞 ~ श्री बालाजी पंचांग ~ 🌞


🌷 मनोकामनापूर्ति योग 🌷

🙏🏻 देवी भागवत में व्यास भगवान ने बताया है.... भाद्रपद मास, शुक्ल नवमी तिथि हो ..... उस दिन अगर कोई जगदंबाजी का पूजन करता है, तो उसकी मनोकामनायें पूर्ण होती है , और जिंदगी जब तक उसकी रहेगी वो सुखी और संपन्न रहेगा | इस दिन ए मंत्र का जप करें......

🌷 ॐ अम्बिकाय नम :

🌷 ॐ श्रीं नम :

🌷 ॐ ह्रीं नम:

🌷 ॐ पार्वेत्येय नम :

🌷 ॐ गौराये नम :

🌷 ॐ शंकरप्रियाय नम :

🙏🏻 थोड़ी देर तक बैठकर जप करना | और जिसको धन धान्य है, वो माँ से कहना मेरी गुरुचरणों में श्रध्दा बढे, भक्ति बढे (ये भी एक संपत्ति है साधक की) मेरी निष्ठा बढे मेरी उपासना बढे |

💥 विशेष - 15 सितम्बर 2021 बुधवार को भाद्रपद मास, शुक्ल नवमी तिथि है ।

🙏🏻 *- 

   ~ श्री बालाजीपंचांग ~

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏

पंचक

: 18 सितंबर दोपहर 3.26 बजे से 23 सितंबर प्रात: 6.45 बजे तक

एकादशी


सितंबर 2021: एकादशी व्रत


17 सितंबर: परिवर्तिनी एकादशी


प्रदोष


सितंबर 2021: प्रदोष व्रत


18 सितंबर: शनि प्रदोष व्रत


पूर्णिमा

20 सितंबर सोमवार भाद्रपद

आज का राशिफल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आप की महत्वकाक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। यदि आपने किसी नई संपत्ति को खरीदने का मन बनाया है, तो आपकी यह इच्छा भी आज पूरी होगी, जिससे आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। परिवार के सदस्यों का आज आपको भरपूर साथ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में भी आज आप किसी उच्च अधिकारी की कृपा से अपने बिगड़े हुए कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ व्यतीत करेंगे, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। अतिथि के आगमन से आज आपका धन खर्च बढ़ सकता है। मन में सोची हर बात होगी पुरी 

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आप कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के कारण अपने प्रेम जीवन के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे, जिसके कारण आपके जीवन साथी आप से नाराज हो सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो आज उन्हें मनाने की भी पूरी कोशिश करनी चाहिए। सायं काल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आज आप अपने व्यापार व संतान की किसी समस्या से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं, तो आज आप उसका समाधान खोजेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके व्यापार में नई नई योजनाएं लेकर आएगा, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न होगा। आज आपके किसी मित्र से आपको धोखा मिल सकता है, जिससे आपका मन परेशान होगा, लेकिन आपको व्यर्थ के विवाद से बचना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपकी आर्थिक स्थिति के ऊपर कोई खतरा मंडरा सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को आज किसी के भी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह उस उनके लिए कोई परेशानी का कारण बन सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रुप से फलदायक रहेगा। सामाजिक व धार्मिक कार्यों में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढेगी, लेकिन आज आपको अपने परिवारिक खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो वह आपकी आर्थिक स्थिति को कमजोर बना सकती हैं। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। यदि आपने अपनी किसी संपत्ति के क्रय विक्रय की चिंता सता रही थी, तो आज आप उसका समाधान खोज निकालेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को आज कार्यभार सौंपा जा सकता है, जिसके कारण थोड़ा परेशान हो सकते हैं।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। व्यापार में यदि अपनी बुद्धि व विवेक से किसी निर्णय को लेंगे, तो वह आप के लिए लाभदायक सिद्ध होगी, लेकिन आज आपको अपने ऊपर किसी भी दवाब को हावी नहीं होने देना है। यदि आज आप किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसके दस्तावेजों को जांच लें। रोजगार के क्षेत्र में आ रही रुकावटें आज दूर होंगी, जिससे रोजगार की दिशा में प्रयास प्रयासरत लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे। यदि आपके वैवाहिक जीवन में कोई विवाद चल रहा था, तो आज आप उसे सुलझाने में सफल रहेंगे।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। यदि आपका कोई लंबे समय से कोर्ट केस चल रहा है, तो वह आज समाप्त होगा, जिसके कारण आपको विवादों से भी छुटकारा मिलेगा। सामाजिक कार्य में भी आज आपकी रूचि बढ़ेगी, जिसमें आप कुछ धन भी व्यय करेंगे। आपको अपने सारे काम का दूसरों के भरोसे नहीं छोड़ना हैं। यदि ऐसा किया, तो कोई भारी नुकसान हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में नवीन स्थापित होंगे। यदि आप नए वाहन की खरीदारी करने के लिए सोच रहे हैं, तो वह कोई लाभ का सौदा दिलवा सकता है।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम धन धन प्राप्ति का दिन रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों के अधिकार में वृद्धि होगी, जिसके कारण उनके कार्यों व्यय बढ़ सकता है। आज परिवार के किसी सदस्य के विवाह संबंधी बातचीत पर आपको अपने पिताजी कु सलाह की आवश्यकता होगी। जीवनसाथी को आज आप कोई उपहार भेंट कर सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप किसी मंगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि आपने किसी को लंबे समय से धन उधार दिया हुआ था, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है, जिससे आपके धन कोष में वृद्धि होगी।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक प्रभाव लेकर आएगा। यदि किसी कार्य को विश्वास के साथ करेंगे, तो वह आपको भरपूर लाभ अवश्य दे सकता है। आज आपको नौकरी में अपने सहयोगी कर्मचारियों का साथ कार्य करने मे सफल रहेंगे। जीवनसाथी की कार्यक्षेत्र में उन्नति को देखकर आज आपका मन प्रसन्न होगा। आज आपको बाहर के खाने पीने से परहेज रखना होगा, नहीं तो आपको पेट दर्द, पेट खराब आदि ऐसी समस्या परेशान कर सकती है। सायंकाल के समय आज आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपके मित्रों की संख्या मे इजाफा होगा। आध्यात्म व ज्ञान के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होंगी। पूजा-पाठ आदि में आज आपका मन लगेगा, लेकिन आज आपको अपने बढ़ते हुए अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण करना होगा, नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। व्यापार के लिए भी आज आप धन लाभ के चक्कर में कुछ नई योजनाएं बनायेगे, जो आगे चलकर आपको धन लाभ अवश्य कराएंगी, जिससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी, यदि आपका अपने भाई बहनों से  कोई विरोध चल रहा था, तो वह भी आज आज समाप्त होगा।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने शत्रुओं के से सावधान रहना होगा, इसलिए यदि आप किसी भी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो बहुत ही सोच विचार कर जाएं क्योंकि इसमें आपके वाहन की खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज किसी नये कार्य की शुरुआत करेंगे, जिससे उनके आत्विमश्वास में भी वृद्धि होगी। सायंकाल का समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। 

Kumbh दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपको पुराने झगड़े व झंझट से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा और आप अपने बढ़ते खर्चों पर भी लगाम लगाने में कामयाब रहेंगे। आज आपको अपने ऑफिस में अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा क्योंकि वह आज आप के अधिकारियों से आपकी चुगली  भी लगा सकते हैं। यदि आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत करेंगे, तो वह आज आपको  भरपूर लाभ दे सकता है। सायंकाल का समय आज आप किसी धार्मिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिससे आपके यश में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को अपनी उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आज अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा, लेकिन आज आपको अपने माता जी की सेहत के प्रति भी सावधान रहना होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आज किसी कार्य मे निवेश  करेंगे, तो वह आपको भविष्य में भरपूर लाभ दे सकता है। आज आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिल सकता है। जीवन साथी के साथ आज आप भविष्य की कुछ योजनाओं पर विचार विमर्श कर सकते हैं


आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 को हुआ है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। 14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

 

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

 ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

 कैसा रहेगा यह वर्ष

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी

👉🏻यदि आप ज्योतिष वास्तु रत्न लाल किताब उपाय के माध्यम से अपनी समस्याओं के समाधान चाहते हैं तो परेशान व हो हम आपको निशुल्क परामर्श देगे सम्पर्क करें

आचार्य लक्ष्मण सिंह स्वतंत्र

लाल किताब उपाय विशेषज्ञ एवं एनर्जी हीलर 

9911342666,01127651180

फोन वार्ता करने रोज दोपहर 1-3 करें

LAL Kitab Anmol

0 comments:

Post a Comment

अपनी टिप्पणी लिखें

 
भाषा बदलें
हिन्दी टाइपिंग नीचे दिए गए बक्से में अंग्रेज़ी में टाइप करें। आपके “स्पेस” दबाते ही शब्द अंग्रेज़ी से हिन्दी में अपने-आप बदलते जाएंगे। उदाहरण:"भारत" लिखने के लिए "bhaarat" टाइप करें और स्पेस दबाएँ।
भाषा बदलें