बीमारी का बगैर दवाई भी इलाज़ है,मगर मौत का कोई इलाज़ नहीं दुनियावी हिसाब किताब है कोई दावा ए खुदाई नहीं लाल किताब है ज्योतिष निराली जो किस्मत सोई को जगा देती है फरमान दे के पक्का आखरी दो लफ्ज़ में जेहमत हटा देती है

Thursday 28 October 2021

आज का श्री बालाजी पंचांग धनतेरस के दिन दीपदान

अंतर्गत लेख:


 🙏🏻 कल्याण मंत्र🙏🏻

ऊं नमः शिवाय शिव जी सदा सहाय

ऊं नमः शिवाय श्री गुरु जी सदा सहाय

ऊं नमःशिवाय श्री बालाजी सदा सहाय

ऊं नमः शिवाय श्री करोली सरकार सदा सहाय 

कम से कम 7बार जरुर जप करे



👉🏻👉🏻 हमारे श्री बालाजी पंचांग को नियमित मंगवाने के इच्छुक हैं तो आप हमारे नम्बर 9911342666पर   अपना नाम वह जगह लिखकर भेजे ताकि आपकों पंचांग नियमित रूप से भेजा जा सके

🌞 आज का  श्री बालाजी पंचांग 🌞

⛅ दिनांक - 29 अक्टूबर 2021

⛅ दिन - शुक्रवार

⛅ विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)

⛅ शक संवत -1943

⛅ अयन - दक्षिणायन

⛅ ऋतु - हेमंत 

⛅ मास - कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार अश्विन)

⛅ पक्ष -  कृष्ण 

⛅ तिथि - अष्टमी  दोपहर 02 :09 तक तत्पश्चात नवमी

⛅ नक्षत्र -  पुष्य  सुबह 11:39 तक तत्पश्चात अश्लेशा

⛅ योग -  शुभ 30 अक्टूबर रात्रि 02:00 तक तत्पश्चात शुक्ल

⛅  राहुकाल - सुबह 10:57 से दोपहर 12:22 तक

⛅ सूर्योदय - 06:41 

⛅ सूर्यास्त - 18:03

⛅ दिशाशूल - पश्चिम दिशा में

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

💥 विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

🌞 ~ श्री बालाजी पंचांग ~ 🌞वहीं जिन लोगों को रात में डरवाने सपने आते हों, वे लोग रात में सोने से पहले बिस्तर पर  गंगाजल का छिड़काव कर दें. इससे डरावने सपने नहीं आते हैं


🌷 धनतेरस के दिन दीपदान 🌷

👉🏻 पहले बताई विधि के अनुसार यमदीपदान करें।

🔥 निर्धनता दूर करने के लिए अपने पूजाघर में  धनतेरस की शाम को अखंड दीपक जलाना चाहिए जो दीपावली की रात तक जरूर जलता रहे . अगर दीपक भैयादूज तक अखंड जलता रहे तो घर के सारे वास्तु दोष भी समाप्त हो जाते हैं.

🔥 घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक लगाएं। बत्ती में रुई के स्थान पर लाल रंग के धागे का उपयोग करें साथ ही दिए में थोड़ी सी केसर भी डाल दें।

🔥 घर के तेल का दीपक प्रज्वलित करें तथा उसमें दो काली गुंजा डाल दें, गन्धादि से पूजन करके अपने घर के मुख्य द्वार पर अन्न की ढ़ेरी पर रख दें। साल भर आर्थिक अनुकूलता बनी रहेगी। स्मरण रहे वह दीप रातभर जलते रहना चाहिये, बुझना नहीं चाहिये ।

🌞 ~ श्री बालाजी पंचांग ~ 🌞


🌷 दीपावली पर लक्ष्मी प्राप्ति की साधना-विधियाँ 🌷

➡ 02 नवम्बर 2021 मंगलवार  को धनतेरस है ।

👉🏻 धनतेरस से आरम्भ करें 

➡ सामग्री:

दक्षिणावर्ती शंख, केसर, गंगाजल का पात्र,धूप , अगरबत्ती, दीपक, लाल वस्त्र l

➡ विधि: साधक अपने सामने गुरुदेव व लक्ष्मीजी के फोटो रखें तथा उनके सामने लाल रंग का वस्त्र बिछाकर उस पर दक्षिणावर्ती शंख रख दें l उस पर केसर से सतिया बना लें तथा कुम कुम से तिलक कर दें l

🙏🏻 बाद में स्फटिक की माला से निम्न मंत्र की ७ मालाएँ करें l तीन दिन तक ऐसा करने योग्य है l इतने से ही मंत्र-साधना सिद्ध हो जाती है l मंत्रजाप पूरा होने के पश्चात् लाल वस्त्र में शंख को बांधकर घर में रख दें l

🙏🏻 कहते हैं- जब तक वह शंख घर में रहेगा, तब तक घर में निरंतर उन्नति होती रहेगी l

🌷 मंत्र : ॐ ह्रीं ह्रीं ह्रीं महालक्ष्मी धनदा लक्ष्मी कुबेराय मम गृहे स्थिरो ह्रीं ॐ नमः l

🙏🏻 पर्वो का पुंज दीपावली पुस्तक से

🌞 ~ श्री बालाजी पंचांग ~ 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏पंचक काल,

12. 12 नवंबर 2021 से 16 नवंबर 2021 तक। 

13. 09 दिसंबर 2021 से 14 दिसंबर 2021 तक।

एकादशी व्रत

 1 नवंबर- रमा एकादशी

  14 नवंबर- देवोत्थान एकादशी, देवउठनी एकादशी

 

 30 नवंबर- उत्पन्ना एकादशी

 

. 14 दिसंबर- मोक्षदा एकादशी

 

. 30 दिसंबर- सफला एकादशी


प्रदोष

02 नवंबर- भौम प्रदोष

16 नवंबर- भौम प्रदोष

02 दिसंबर- प्रदोष व्रत

31 दिसंबर- प्रदोष व्रत


दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है।


चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। 



 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29   

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92  


  

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।


दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है।


चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29   

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92  


  

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।

आज का राशिफल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आज व्यापार में धन कमाने के मार्ग में कुछ अड़चनें आ सकती हैं, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को सफलता पाने के लिए आज एकाग्र होकर पढ़ाई में लगना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। नौकरी कर रहे जातकों के कार्यक्षेत्र का वातावरण आज उनके अनुकूल बनेगा, जिसके कारण उनका मन प्रसन्न होगा। परिवार में आज किसी हर्ष व मंगलमय कार्यक्रम की योजना हो सकती है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपकी अचानक किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके बिजनेस के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। आज आप यदि किसी नए  व्यवसाय को शुरू करेंगे, तो वह भी आपको भरपूर लाभ देगा, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा, जो लोग रोजगार की दिशा में कार्यरत हैं। उनको भी आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई ऐसा कार्य करने को मिल सकता है, जिसके करने से उनका मन प्रसन्न होगा।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा, लेकिन आज आप तभी कुछ विशेष कर दिखाएंगे, जब आप अपने गुस्से पर काबू कर पाने में सफल रहेंगे। यदि आज आपको किसी कार्य को करते समय गुस्सा भी आए, तो आपको उस पर काबू करना होगा व अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, तभी वह आपको मान सम्मान दिलाएगी। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम अवसर आ सकते हैं।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके व्यापार की कुछ योजनाओं को गति मिलेगी, जिसके कारण आपको  धन लाभ भी होगा और आप आज यदि अपने घर व परिवार के किसी सदस्य से संबंधित किसी निर्णय को ले, तो वह  आज आपको भावुकता में नहीं लेना है। यदि आपने ऐसा किया, तो भविष्य में आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप किसी कीर्तन, जागरण आदि में सम्मिलित हो सकते हैं।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपको अपने पारिवारिक रिश्तो के कड़वाहट को मिठास में बदलने में व्यतीत होगा। आज आपको यही कला अपने व्यापार के लिए भी सीखनी होगी, तभी आप  लोगों से अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आज किसी भी कार्य को जल्दबाजी में ना करें, नहीं तो आपको उसके उल्टे नतीजे मिल सकते हैं। आज यदि कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो, तो आपको उसमें अपने धैर्य व साहस को नहीं खोना है। सायंकाल के समय आज आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आज कोई विशेष सम्मान प्राप्त होगा। यदि आज आप अपने प्रेमी से विवाह करने के प्रस्ताव को अपने पिताजी के सामने रखेंगे, तो वह स्वीकार कर सकते हैं, जिसके कारण परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के संपर्क  से आज उनको भी लाभ होगा। आज आपको नौकरी में कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें आपको अपने साथियों के साथ की आवश्यकता होगी।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आप जिस भी दिशा में प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आपके परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा हो सकती है। आज आप अपनी संतान के लिए कुछ धन निवेश करेंगे, जिसका भविष्य में आपको भरपूर लाभ अवश्य मिलेगा। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी को कोई सरप्राइस दे सकते हैं।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आपकी संतान को नौकरी में सफलता मिलने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा, जिसके कारण आज आप खुशी-खुशी अपने परिवार के सभी सदस्यों की इच्छाओं की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से सुदृढ़ होगी। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आज आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको कुछ व्यवसाय के ऐसे कार्य अक्समात  वापस आ सकते हैं, जिनके कारण आप व्यस्त रहेंगे और व्यस्तता के कारण सायंकाल के समय आपको सिर दर्द थकान आदि जैसी कुछ समस्याएं परेशान कर सकती है। आज आप अपने दिन का कुछ समय परिजनों की सेवा  करने के लिए निकालने की कोशिश करेंगे, लेकिन उसमें आप असफल रहेंगे। आज आप अपने किसी मित्र से यदि धन उधार मांगेंगे, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए अनुकुल  रहने वाला है। आज आपको आपकी  कोई पैतृक धन संपत्ति प्राप्त हो सकती है, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति में भी चार चांद लगेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज किसी वृद्ध महिला के आशीर्वाद से कोई विशेष अवसर प्राप्त हो सकता है। यदि आपका कोई सरकारी कार्य लंबे समय से लंबित है, तो आज आप उसे भी पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। यदि आपका अपने भाई या बहन से कोई वाद विवाद चल रहा था, तो आज वह भी समाप्त होगा।


कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आप अपने काम छोड़कर दूसरों के काम में को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे, लेकिन आपको यह अवश्य ध्यान देना होगा कि लोग आपकी ईमानदारी को आपका स्वार्थ ना समझे, इसलिए आज दूसरों के साथ-साथ अपने कामों पर भी ध्यान दें। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता  दिख रहा है। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कुछ सामाजिक सम्मेलनों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। आज सायंकाल के समय आपको किसी अपने से कोई शुभ सूचना मिल सकती है, जिसकी आप लंबे समय से उम्मीद कर रहे थे।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपके कुछ गुप्त शत्रु आपकी तरक्की को देखकर आपसे ईर्ष्या करेंगे, लेकिन वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे, लेकिन फिर भी आपको उनसे सतर्क रहना होगा। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है, जिसके कारण आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आज यदि आपने संतान को किसी परीक्षा में आवेदन कराया था, तो उसका परिणाम आ सकते हैं

ज्योतिष वास्तु रत्न मंत्र हवन अथवा लाल किताब उपाय से अपनी सभी समस्याओं से मुक्ति पाने हेतू हमारे से सम्पर्क करें व निःशुल्क परामर्श पाये 

आचार्य लक्ष्मण सिंह स्वतंत्र

9911342666काल समय दोपहर 1-3बजे

LAL Kitab Anmol

0 comments:

Post a Comment

अपनी टिप्पणी लिखें

 
भाषा बदलें
हिन्दी टाइपिंग नीचे दिए गए बक्से में अंग्रेज़ी में टाइप करें। आपके “स्पेस” दबाते ही शब्द अंग्रेज़ी से हिन्दी में अपने-आप बदलते जाएंगे। उदाहरण:"भारत" लिखने के लिए "bhaarat" टाइप करें और स्पेस दबाएँ।
भाषा बदलें