बीमारी का बगैर दवाई भी इलाज़ है,मगर मौत का कोई इलाज़ नहीं दुनियावी हिसाब किताब है कोई दावा ए खुदाई नहीं लाल किताब है ज्योतिष निराली जो किस्मत सोई को जगा देती है फरमान दे के पक्का आखरी दो लफ्ज़ में जेहमत हटा देती है

Friday 8 October 2021

उपांग ललिता व्रत आज का राशिफल कष्टों से मुक्ति दिलाती हैं मां चंद्रघंटा

अंतर्गत लेख:


 सुप्रभात आपका दिन मंगलमय हो 

कल्याण मंत्र नित्य जप करें

ऊं नम शिवाय शिव जी सदा सहाय

ऊं नम शिवाय श्री गुरु जी सदा सहाय

ऊं नम शिवाय श्री बालाजी सदा सहाय

ऊं नम शिवाय श्री करोली सरकार सदा सहाय

👉🏻 हमारे श्री बालाजी पंचांग पाने हेतू हमारे व्हाट्सएप नंबर 9911342666 पर अपना नाम वह जगह लिखकर भेजे 




🌞 आज का श्री बालाजी  पंचांग 🌞

⛅ दिनांक 09 अक्टूबर 2021

⛅ दिन - शनिवार

⛅ विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)

⛅ शक संवत -1943

⛅ अयन - दक्षिणायन

⛅ ऋतु - शरद 

⛅ मास -अश्विन

⛅ पक्ष - शुक्ल 

⛅ तिथि - तृतीया सुबह 07:48 तक तत्पश्चात चतुर्थी

⛅ नक्षत्र - विशाखा शाम 04:47 तक तत्पश्चात अनुराधा

⛅ योग - प्रीति शाम 06:30 तक तत्पश्चात  आयुष्मान

⛅  राहुकाल - सुबह 09:29 से सुबह 10:57 तक

⛅ सूर्योदय - 06:33 

⛅ सूर्यास्त - 18:18

⛅ दिशाशूल - पूर्व दिशा में

⛅ व्रत पर्व विवरण -विनायक चतुर्थी,चतुर्थी क्षय तिथि*

 💥 विशेष - तृतीया को पर्वल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

 🌞 ~ श्रीं बालाजी पंचांग ~ 🌞


🌷 उपांग ललिता व्रत 🌷

🙏🏻 आदि शक्ति मां ललिता दस महाविद्याओं में से एक हैं। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को इनके निमित्त उपांग ललिता व्रत किया जाता है। यह व्रत भक्तजनों के लिए शुभ फलदायक होता है। इस वर्ष उपांग ललिता व्रत 10 अक्टूबर, रविवार को है। इस दिन माता उपांग ललिता की पूजा करने से देवी मां की कृपा व आशीर्वाद प्राप्त होता है। जीवन में सदैव सुख व समृद्धि बनी रहती है।

🙏🏻 उपांग ललिता शक्ति का वर्णन पुराणों में प्राप्त होता है, जिसके अनुसार पिता दक्ष द्वारा अपमान से आहत होकर जब माता सती ने अपना देह त्याग दिया था और भगवान शिव उनका पार्थिव शव अपने कंधों में उठाए घूम रहें थे। उस समय भगवान विष्णु ने अपने चक्र से सती की देह को विभाजित कर दिया था। इसके बाद भगवान शंकर को हृदय में धारण करने पर इन्हें ललिता के नाम से पुकारा जाने लगा।

🙏🏻 उपांग ललिता पंचमी के दिन भक्तगण व्रत एवं उपवास करते हैं। कालिका पुराण के अनुसार, देवी की चार भुजाएं हैं, यह गौर वर्ण की, रक्तिम कमल पर विराजित हैं। ललिता देवी की पूजा से समृद्धि की प्राप्त होती है। दक्षिणमार्गी शास्त्रों  के मतानुसार देवी ललिता को चण्डी का स्थान प्राप्त है। इनकी पूजा पद्धति देवी चण्डी के समान ही है। इस दिन ललितासहस्रनाम व ललितात्रिशती का पाठ किया जाए तो हर मनोकामना पूरी हो सकती है।

🌞 ~ श्री बालाजी  पंचांग ~ 🌞


🌷 शारदीय नवरात्रि 🌷

🙏🏻 कष्टों से मुक्ति दिलाती हैं मां चंद्रघंटा 

 नवरात्रि की तृतीया तिथि यानी तीसरा दिन माता चंद्रघंटा को समर्पित है। यह शक्ति माता का शिवदूती स्वरूप है । इनके मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र है, इसी कारण इन्हें चंद्रघंटा देवी कहा जाता है। असुरों के साथ युद्ध में देवी चंद्रघंटा ने घंटे की टंकार से असुरों का नाश किया था। नवरात्रि के तृतीय दिन इनका पूजन किया जाता है। इनके पूजन से साधक को मणिपुर चक्र के जाग्रत होने वाली सिद्धियां स्वत: प्राप्त हो जाती हैं तथा सांसारिक कष्टों से मुक्ति मिलती है।

🌷 रोग, शोक दूर करती हैं मां कूष्मांडा 🌷

नवरात्रि की चतुर्थी तिथि की प्रमुख देवी मां कूष्मांडा हैं। देवी कूष्मांडा रोगों को तुरंत नष्ट करने वाली हैं। इनकी भक्ति करने वाले श्रद्धालु को धन-धान्य और संपदा के साथ-साथ अच्छा स्वास्थ्य भी प्राप्त होता है। मां दुर्गा के इस चतुर्थ रूप कूष्मांडा ने अपने उदर से अंड अर्थात ब्रह्मांड को उत्पन्न किया। इसी वजह से दुर्गा के इस स्वरूप का नाम कूष्मांडा पड़ा।

🙏🏻 मां कूष्मांडा के पूजन से हमारे शरीर का अनाहत चक्रजागृत होता है। इनकी उपासना से हमारे समस्त रोग व शोक दूर हो जाते हैं। साथ ही, भक्तों को आयु, यश, बल और आरोग्य के साथ-साथ सभी भौतिक और आध्यात्मिक सुख भी प्राप्त होते हैं।

🌞 ~ श्री बालाजी पंचांग ~ 🌞


🌷 शारदीय नवरात्रि 🌷

तृतीया तिथि यानी की तीसरे दिन को माता दुर्गा को दूध का भोग लगाएं ।इससे दुखों से मुक्ति मिलती है ।

🙏🏻  नवरात्रि  के चौथे दिन यानी चतुर्थी तिथि को माता दुर्गा को मालपुआ का भोग लगाएं ।इससे समस्याओं का अंत होता है ।

🌞 ~ श्री  बालाजी पंचांग ~ 🌞


🌷 नवरात्रि के दिनों में जप करने  का मंत्र 🌷

👉🏻 नवरात्रि के दिनों में ' ॐ श्रीं ॐ ' का जप करें ।

🙏🏻 *-- 

          🌞श्री बालाजी  पंचांग  🌞


🌷 विद्यार्थी के लिए 🌷

🔥 नवरात्रि के दिनों में खीर की २१ या ५१ आहुति गायत्री मंत्र बोलते हुए दें । इससे विद्यार्थी को बड़ा लाभ होगा।

🙏🏻 *- 

   🌞   श्री बालाजी पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻पंचक

 15 अक्टूबर 2021 से 20 अक्टूबर 2021 तक। 

. 12 नवंबर 2021 से 16 नवंबर 2021 तक। 

. 09 दिसंबर 2021 से 14 दिसंबर 2021 तक।

एकादशी 

02 अक्टूबर: इन्दिरा एकादशी


16 अक्टूबर: पापांकुशा एकादशी


नवंबर 2021: एकादशी व्रत


01 नवंबर: रमा एकादशी


14 नवंबर: देवुत्थान एकादशी


30 नवंबर: उत्पन्ना एकादशी


दिसंबर 2021: एकादशी व्रत


14 दिसंबर: मोक्षदा एकादशी


30 दिसंबर: सफला एकादशी

प्रदोष

अक्टूबर 2021: प्रदोष व्रत


04 अक्टूबर: सोम प्रदोष


17 अक्टूबर: प्रदोष व्रत


नवंबर 2021: प्रदोष व्रत


02 नवंबर: भौम प्रदोष


16 नवंबर: भौम प्रदोष


दिसंबर 2021: प्रदोष व्रत


02 दिसंबर: प्रदोष व्रत


31 दिसंबर: प्रदोष व्रत

पूर्णिमा

20 अक्टूबर , बुधवार: आश्विन पूर्णिमा


18 नवंबर, बृहस्पतिवार : कार्तिक पूर्णिमा


18 दिसंबर, शनिवार: मार्गशीर्ष पूर्णिमा


अमावस्या

कार्तिक अमावस्या 04 नवम्बर 2021, गुरुवार

मार्गशीर्ष अमावस्या 04 दिसम्बर 2021, शनिवार


अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

 

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

 

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72



 

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

 

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा

 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। 


आज का राशिफल 

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप किसी सामाजिक समारोह में भी सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आज आपको आपके द्वारा किए गए कार्यों के लिए भी विशेष सम्मान प्राप्त होगा। समाज में शुभ व्यय से आज आपकी कीर्ति बढ़ेगी और लोग आपकी तारीफ करते नजर आएंगे, जिसे देखकर आप प्रसन्न हो उठेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी शत्रु के कारण थोड़ा परेशान नजर आएंगे, लेकिन वह भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आज आप यदि संतान को विदेश में शिक्षा दिलाना चाहते हैं,  तो उसमें आज आप दाखिला दिला सकते हैं। आज सायंकाल के समय आज आप अपने माता पिता को देव दर्शन आदि की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। आज आप अपने व्यवसाय की नई योजनाओं की ओर ध्यान लगाएंगे। जिसमे आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। आज  परिवार में छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइशे  कर सकते हैं, जिन्हे आप   पूरी करते नजर आएंगे। 


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके दिमाग में कुछ नए-नए आइडिया आएंगे, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि उन्हें आज आप अपने व्यापार में तुरंत आगे बढ़ाएं, नहीं तो अगर आपने अपने मन की बात किसी को बताई, तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं। जो लोग आपको अत्यधिक प्रिय हैं, वह आपके साथ विश्वासघात कर सकते हैं, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आज सायंकाल का समय आप अपने आराम के लिए भी थोड़ा समय निकालेंगे।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आप जो भी कार्य करेंगे, आपको उसके बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। यदि आज आप थोड़ा जोखिम उठाएंगे, तो वह भी आपको भरपूर लाभ देगा। संतान की शिक्षा से संबंधित आज आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विभाग के प्रस्ताव आएंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए एनर्जी भरा रहने वाला है। विद्यार्थियों को आज मनोरंजन के कार्यों से ध्यान हटाकर पढ़ाई पर लगाना होगा, तभी वह किसी कोर्स में दाखिला ले पाएंगे। आज आपको अक्समात किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि ऐसा हो, तो सावधानी से जाएं, क्योंकि उसमें आपकी किसी प्रिय वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। कार्य क्षेत्र में आज आपके कुछ  वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो सतर्क रहें।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सोच विचार कर चलने का होगा। आज आपके परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें आपको अपने पिताजी से सलाह लेनी पड़ सकती है। आज  आपको अपने किसी भी कार्य को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है। यदि आपने ऐसा किया, तो वह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। रात्रि का समय आज आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आज आपको अपने घर परिवार के यदि किसी भी सदस्य के लिए किसी निर्णय को लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर ले।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बेहतर परिणाम लेकर आएगा। यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज आपको सोच विचार करना होगा। आज आप अपने पिताजी से सलाह लेकर कार्य करेंगे,तो वह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। आज आपके आस पड़ोस के लोग आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकते हैं, लेकिन आपको उसमें उलझने से बचना होगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे,उसे पूरे उत्साह व लगन के साथ करेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी व उनको पदोन्नति या वेतन वृद्धि दोनों में से कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। आज छोटे व्यापारियों को लाभ कम होगा, लेकिन वह अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है। आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसके आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता से चलने के लिए होगा कि आज आपको किसी अपने के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। आज आप अपने कामों को छोड़कर दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि लोग उसे आपका स्वार्थ ना समझे। बिजनेस कर रहे लोग यदि आज थोड़ा बहुत जोखिम उठाएंगे, तो वह उनके लिए लाभदायक रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई नया अवसर प्राप्त हो सकता है।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार को करने का सोचा है, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा, लेकिन आपको अपने व्यवसाय मे किसी को भी पार्टनर बनाने से पहले उसके बारे में भली-भांति जानना होगा। आज आप अपने घरेलू कामों को निपटाने के लिए समय निकाल सकते हैं। आज कई काम एक साथ हाथ में आने से आपकी व्याकग्रता बढ सकती है, लेकिन उसमें आपको किसी भी गलत निर्णय पर नहीं पहुंचना है। सायंकाल के समय आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आपका धन खर्च भी बढ़ सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है, इसलिए यदि आज कोई दिक्कत परेशानी हो, तो आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा और आज आपको मौसमी बीमारियां भी अपनी चपेट में ले सकती हैं, इसलिए सतर्क रहें और खानपान मे लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा। यदि आज वह किसी डील को फाइनल करेंगे, तो वह उनके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। विद्यार्थियों के आज उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। छोटे व्यापारियों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से लाभदायक रहेगा। आज यदि आप अपने व्यापार में किसी प्रकार का जोखिम उठाएंगे, तो वह आपके लिए हितकर रहेगा, इसलिए आज आप दिल खोलकर जोखिम उठा सकते हैं। यदि आज आप किसी परेशान व्यक्ति की मदद कर सके, तो यह आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आप अपनी बुद्धि के प्रयोग से ही सब कुछ पा सकते हैं, इसलिए आपको किसी के बहकावे में आकर कोई भी निर्णय नहीं लेना है। यदि आज किसी से कोई बहसबाजी भी हो, तो आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, तभी आप तनाव को कम कर सकते हो।

ज्योतिष वास्तु रत्न लाल किताब उपाय के माध्यम से अपनी समस्याओं के समाधान हेतु आज निशुल्क परामर्श पाएं सम्पर्क करें 

आचार्य लक्ष्मण सिंह स्वतंत्र

लाल किताब उपाय विशेषज्ञ एवं एनर्जी हीलर 

9911342666

LAL Kitab Anmol

1 comments:

  1. Casino.com | Dr.MCD
    This website uses 부천 출장마사지 cookies to improve your experience. By continuing to use 경상남도 출장샵 this website, you agree to our 부천 출장마사지 use of cookies. You agree to 부산광역 출장안마 our 동두천 출장샵 use of cookies and

    ReplyDelete

अपनी टिप्पणी लिखें

 
भाषा बदलें
हिन्दी टाइपिंग नीचे दिए गए बक्से में अंग्रेज़ी में टाइप करें। आपके “स्पेस” दबाते ही शब्द अंग्रेज़ी से हिन्दी में अपने-आप बदलते जाएंगे। उदाहरण:"भारत" लिखने के लिए "bhaarat" टाइप करें और स्पेस दबाएँ।
भाषा बदलें