बीमारी का बगैर दवाई भी इलाज़ है,मगर मौत का कोई इलाज़ नहीं दुनियावी हिसाब किताब है कोई दावा ए खुदाई नहीं लाल किताब है ज्योतिष निराली जो किस्मत सोई को जगा देती है फरमान दे के पक्का आखरी दो लफ्ज़ में जेहमत हटा देती है

Saturday 24 August 2019



ऊं नमः शिवाय शिवजी सदा सहाय
ऊं नमः शिवाय गुरुजी सदा सहाय
ऊं नमः शिवाय श्री बालाजी सदा सहाय


निःशुल्क पंचांग अपने मोबाईल फोन पर मंगवाने के लिए 9911342666 पर अपने नाम के साथ में शहर का नाम लिख कर व्हाट्सएप्प करे।~ *आज का श्री बालाजी पंचांग* ~
⛅ *दिनांक 25 अगस्त 2019*
⛅ *दिन - रविवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2076
⛅ *शक संवत -1941*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - वर्षा*
⛅ *मास - भाद्रपद
⛅ *पक्ष - कृष्ण*
⛅ *तिथि - नवमी सुबह 08:10 तक तत्पश्चात दशमी*
⛅ *नक्षत्र - मॄगशिरा 26 अगस्त प्रातः 04:00 तक तत्पश्चात आर्द्रा*
⛅ *योग - हर्षण दोपहर 02:19 तक तत्पश्चात वज्र*
⛅ *राहुकाल - शाम 05:13 से शाम 06:48 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:21*
⛅ *सूर्यास्त - 19:00*
⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - नंद महोत्सव, गोगा नवमी*
💥 *विशेष - नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
         एकादशी व्रत के लाभ* 🌷
➡ *26 अगस्त 2019 सोमवार को सुबह 07:04 से 27 अगस्त, मंगलवार को सुबह 05:10 तक एकादशी है ।*
💥 *विशेष - 27 अगस्त, मंगलवार को एकादशी का व्रत उपवास रखें ।* *एकादशी व्रत के पुण्य के समान और कोई पुण्य नहीं है ।*
🙏🏻 *जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*
🙏🏻 *जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*
🙏🏻 *एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं ।इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है ।*
🙏🏻 *धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है ।*
🙏🏻 *कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है ।*
🙏🏻 *परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है ।पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ ।भगवान शिवजी  ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है ।*
🙏🏻 *एकादशी के दिन करने योग्य*
🙏🏻 *एकादशी को दिया जला के विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें .......विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l*
🌷 *एकादशी के दिन ये सावधानी रहे* 🌷
🙏🏻 *महीने में १५-१५ दिन में  एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए एकादशी के जो दिन चावल खाता है... तो धार्मिक ग्रन्थ से एक- एक चावल एक- एक कीड़ा खाने का पाप लगता है...ऐसा डोंगरे जी महाराज के भागवत में डोंगरे जी महाराज ने कहा*
आज का राशिफल🕉
मेष राशि
कार्यस्थल पर अचानक विकास होगा और ये बदलाव आपके पक्ष में होंगे। आपका संचार कौशल मजबूत होगा और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। आप व्यस्त रहेंगे और गतिशील परियोजनाओं को पूरा करेंगे। अथक प्रयास और एक नई शुरुआत करेंगे। यदि किसी परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो प्रयास जारी रखें, सफलता आपकी होगी। आर्थिक रूप से आप मजबूत और सुरक्षित होंगे और कोई  पुराना ऋण भी चुका सकते  हैं।
वृष राशि
समाज में आपका यश बढ़ेगा। दफ़्तर में कोई खुशखबरी मिल सकती है। प्रेमी जोड़ों के लिए अच्छा समय है, अपने प्रेम का आनंद लेंगे। कुँवारे लोगों की ज़िन्दगी में भी कोई विशेष व्यक्ति आएगा। घर में खुशियाँ आएँगी और परिवार का भी सहयोग मिलेगा।  कोई भी वित्तीय फ़ैसला लेने या शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले शांति से सोचें। आप में ऊर्जा का संचार रहेगा उसका सही दिशा में उपयोग करें। भागेदारी में अहंकार या क्रोध के कारण रिश्ते तनावपूर्ण रह सकते हैं। आपको काम और परिवार के बीच अच्छा संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है।
मिथुन
इस समय आपके सोचने-समझने की शक्ति मज़बूत रहेगी। यात्रा आनंददायक और सुखद परिणामदायक होंगी। पारिवारिक सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी इसमें कुछ धन खर्च भी होगा। व्यापार में निवेश के लिए या नए कार्यों को प्रारम्भ करने के लिए यह समय बहुत बेहतर है। आर्थिक सफलता के बेहतर योग बने हुए हैं। सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्रों में कार्य करने वालों के लिए यह समय कुछ प्रतिकूलता लिए हुए है। धर्म के प्रति कुछ अरुचि उत्पन्न हो सकती है और भौतिकता की ओर रुझान बढ़ेगा, जिससे बाद में मानसिक थकान महसूस करेंगे।
कर्क
आज व्यय की अधिकता रहेगी परन्तु आमदनी सीमित रहेगी। मानसिक तनाव को हावी ना होने दें। विपरीत परिस्थितियों को भी अपने पक्ष में करने की अपनी अद्भुत क्षमता का प्रयोग करें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जल्दबाजी में कोई काम ना करें। कहीं से अप्रत्याशित बुलावा आये तो वहाँ सोच समझ कर जायें, हो सकता है वहाँ कोई आपको हानि पहुँचाने का प्रयास करे या आप अनावश्यक किसी परेशानी में पड़ जाएं। जाना अगर आवश्यक हो तो अपने किसी करीबी को बताकर जायें और किसी को साथ ले लें। अधिक कमाने के चक्कर में किसी के बहकावे में ना आएं।
सिंह
आपको वांछित परिणाम नहीं मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। वरिष्ठों के साथ किसी भी तरह के तर्क से बचना आपके लिए अच्छा रहेगा। उत्तरार्ध में हालात बेहतर होंगे। जो समर्थन की कमी थी वह अब उपलब्ध होगी। आपके किसी करीबी का स्वास्थ्य, जो आपको देर से परेशान कर रहा था, अब धीरे-धीरे बेहतरी की ओर मोड़ लेगा। आप आध्यात्मिक खोज के लिए तत्पर रहेंगे। बच्चे अपने संबंधित क्षेत्र में सक्रियता से अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
 कन्या
काम में कठिनाइयों और बाधाओं का सामना करना पड़ेगा जो आपको काफी परेशान करेगा। विपरीत स्थितियों से निपटने के लिए आपको अपनी सोच बदलनी होगी और एक नई रणनीति बनानी होगी। शांत रहें क्योंकि आपको जल्द ही इन समस्याओं का हल मिल जाएगा। कुछ वित्तीय बाधाओं को भी महसूस किया जा सकता है और इस समय के लिए नए निवेश को टालना बेहतर होगा। यह सब आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है और आप थोड़ा तनाव में आ सकते हैं। जीवनसाथी या परिवार के किसी बड़े की सलाह मददगार साबित होगी।
तुला
आर्थिक रूप से संपन्न रहेंगे। आपका सम्मान होगा तथा ख्याति बढे़गी। व्यापार का विस्तार भी हो सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपकी मेहनत का फ़ल मिलेगा। जीवन साथी साथ आनंददायी समय बीतेगा। परिवार के सदस्यों से सम्बन्ध मधुर रहेंगे। किन्तु संतान या उसकी शिक्षा को लेकर चिंता संभव है। प्रेम सम्बन्ध सुखद रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
वृश्चिक
आप अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकल कर कुछ जोखिम लेने की सकते हैं। हालाँकि, आपके लिए अपनी इस  प्रवृत्ति पर अंकुश लगाना उत्तम रहेगा क्योंकि इससे नुकसान हो सकता है। उत्तरार्ध में आपको राहत मिलेगी। नए संपर्क स्थापित होंगे जो मददगार होंगे। आपको समय-समय पर शुभचिंतकों की मदद मिलेगी और इससे आपको कठिनाइयों को दूर करने में मदद मिलेगी। व्यवसायी साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। घरेलू जीवन सामंजस्यपूर्ण होगा और परिवार में कोई उत्सव भी संपन्न हो सकता है।
धनु
कार्यस्थल पर किए गए प्रयास आने वाले दिनों में आपकी सफलता और प्रगति में योगदान करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय और आनंददायक रहेगा। प्रेमियों में कुछ मनमुटाव हो सकता है। आप कुछ भौतिक वस्तु की प्राप्ति पर खर्च करेंगे। आपके पास कुछ महंगे अधिग्रहण हो सकते हैं जो आपकी संतुष्टि को बढ़ाएंगे और आपकी सामाजिक स्थिति को बढ़ाएंगे। संपत्ति निवेश या गृह के नवीनीकरण पर पैसा खर्च हो सकता है।
 मकर
व्यावसायिक मोर्चे पर कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। वरिष्ठों को खुश करना मुश्किल हो सकता है। इस अवधि के दौरान कड़ी मेहनत और विनम्र सफलता की कुंजी है। कयासों के लिए समय ठीक नहीं है। आपका पारिवारिक जीवन अशांति का सामना कर सकता है। भाई-बहनों के साथ तर्क आपको काफी उदास कर सकता है और आप असहाय महसूस कर सकते है। आपको ठंड या कुछ अन्य अवरोधक बीमारियों के खिलाफ अपने स्वास्थ्य की देखभाल करने की आवश्यकता है जो उपेक्षित होने पर जटिलताओं का कारण बन सकती हैं।
कुम्भ
चिकित्सा और व्यर्थ के व्यय आपके बजट को असंतुलित कर सकते हैं। आपके परिवार के सदस्यों (विशेषकर आपके बच्चों) का स्वास्थ्य काफी चिंता का कारण हो सकता है। आपको अपने स्वयं के उत्तेजित स्वभाव को दूर करने की कोशिश करनी चाहिए और अपने परिवार के सदस्यों के भावनात्मक प्रकोपों का सामना चतुराई से करना चाहिए। आपके कुछ दुश्मन आपको आर्थिक क्षेत्र में परेशानी दे सकते हैं। आपको अपने व्यवसाय के सिलसिले में दूर के स्थान पर जाना पड़ सकता है किन्तु यह यात्रा फलहीन हो सकती है।
 मीन
दिन उथल-पुथल से भरा रहेगा। आपकी माँ और आपके बच्चों का स्वास्थ्य भी आपको कुछ परेशान कर सकता है। आज जीवनसाथी कुछ खर्चीला बन सकता है। कुछ शत्रु आज हावी हो सकते हैं। ये सभी आपको चिंतित कर सकता है। आपको सचेत रहना चाहिए और खुद को शांत बनाए रखना चाहिए। कार्य क्षेत्र में  सुधार संभव है। आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी और आर्थिक लाभ के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं।

आज जन्मदिन वालो को हार्दिक शुभकामनाएं
दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

 शुभ अंक : 7, 16, 25, 34
शुभ वर्ष : 2014, 2018, 2023

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

कैसा रहेगा यह वर्ष
आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं।
LAL Kitab Anmol

0 comments:

Post a Comment

अपनी टिप्पणी लिखें

 
भाषा बदलें
हिन्दी टाइपिंग नीचे दिए गए बक्से में अंग्रेज़ी में टाइप करें। आपके “स्पेस” दबाते ही शब्द अंग्रेज़ी से हिन्दी में अपने-आप बदलते जाएंगे। उदाहरण:"भारत" लिखने के लिए "bhaarat" टाइप करें और स्पेस दबाएँ।
भाषा बदलें