बीमारी का बगैर दवाई भी इलाज़ है,मगर मौत का कोई इलाज़ नहीं दुनियावी हिसाब किताब है कोई दावा ए खुदाई नहीं लाल किताब है ज्योतिष निराली जो किस्मत सोई को जगा देती है फरमान दे के पक्का आखरी दो लफ्ज़ में जेहमत हटा देती है

Tuesday 2 July 2019

आज 3/7/2019 का पंचांग व राशिफल

अंतर्गत लेख:


🙏🏼सुप्रभात

आपका दिन शुभ व मंगलमय हो
ऊं नमः शिवाय शिवजी सदा सहाय
ओम नमः शिवाय गुरुजी सदा सहाय

निशुल्क पंचांग अपने मोबाईल फोन पर मँगवाने के लिए9911342666 पर अपना नाम वअपने शहर का नाम लिख कर व्हाट्सएप्प करे

 ~ *आज का श्री बालाजी पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 03 जुलाई 2019*
⛅ *दिन - बुधवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2076
⛅ *शक संवत -1941*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - वर्षा*
⛅ *मास - आषाढ़*
⛅ *पक्ष - शुक्ल*
⛅ *तिथि - प्रतिपदा रात्रि 10:05 तक तत्पश्चात द्वितीया*
⛅ *नक्षत्र - आर्द्रा सुबह 06:37 तक तत्पश्चात पुनर्वसु*
⛅ *योग - ध्रुव सुबह 11:43 तक तत्पश्चात व्याघात*
⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:31 से दोपहर 02:12 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:01*
⛅ *सूर्यास्त - 19:23*
⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण -
💥 *विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
               🌞  पंचांग 🌞

🌷 *पुष्य नक्षत्र योग* 🌷
➡ *04 जुलाई 2019 गुरुवार को सूर्योदय से रात्रि 02:30 तक गुरुपुष्यमृत योग है ।*
🙏🏻 *१०८ मोती की माला लेकर जो गुरुमंत्र का जप करता है, श्रद्धापूर्वक तो २७ नक्षत्र के देवता उस पर खुश होते हैं और नक्षत्रों में मुख्य हैं  पुष्य नक्षत्र, और पुष्य नक्षत्र के स्वामी हैं देवगुरु ब्रहस्पति | पुष्य नक्षत्र समृद्धि देनेवाला है, सम्पति बढ़ानेवाला है | उस दिन ब्रहस्पति का पूजन करना चाहिये | ब्रहस्पति को तो हमने देखा नहीं तो सद्गुरु को ही देखकर उनका पूजन करें और मन ही मन ये मंत्र बोले –*
*ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |...... ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |*
🙏🏻 *-
               🌞  पंचांग 🌞

🌷 *कैसे बदले दुर्भाग्य को सौभाग्य में* 🌷
🌳 *बरगद के पत्ते पर गुरुपुष्य या रविपुष्य योग में हल्दी से स्वस्तिक बनाकर घर में रखें
               🌞 पंचांग 🌞

🌷 *गुरुपुष्यामृत योग* 🌷
🙏🏻 *‘शिव पुराण’ में पुष्य नक्षत्र को भगवान शिव की विभूति बताया गया है | पुष्य नक्षत्र के प्रभाव से अनिष्ट-से-अनिष्टकर दोष भी समाप्त और निष्फल-से हो जाते हैं, वे हमारे लिए पुष्य नक्षत्र के पूरक बनकर अनुकूल फलदायी हो जाते हैं | ‘सर्वसिद्धिकर: पुष्य: |’ इस शास्त्रवचन के अनुसार पुष्य नक्षत्र सर्वसिद्धिकर है | पुष्य नक्षत्र में किये गए श्राद्ध से पितरों को अक्षय तृप्ति होती है तथा कर्ता को धन, पुत्रादि की प्राप्ति होती है |*
🙏🏻 *इस योग में किया गया जप, ध्यान, दान, पुण्य महाफलदायी होता है परंतु पुष्य में विवाह व उससे संबधित सभी मांगलिक कार्य वर्जित हैं | (शिव पुराण, विद्येश्वर संहिताः अध्याय 10)*
       🌞 पंचांग 🌞

🌷 *गुप्त नवरात्रि* 🌷
🙏🏻 *आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि 03 जुलाई 2019 बुधवार से शुरू हो रही हैं, जो 10 जुलाई 2019 बुधवार तक रहेंगी । नवरात्रि के इन 9 दिनों में देवी के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है। इन नौ दिनों में देवी को विभिन्न प्रकार के भोग भी लगाए जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार, इस उपाय से साधक (उपाय करने वाला) की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। जानिए किस तिथि पर देवी को किस चीज का भोग लगाना चाहिए-*
➡ *ये हैं गुप्त नवरात्रि के अचूक उपाय*
1⃣ *प्रतिपदा तिथि को माता को घी का भोग लगाएं। इससे रोगी को कष्टों से मुक्ति मिलती हैं एवं शरीर निरोगी होता है।*
2⃣ *द्वितीया तिथि को माता को शक्कर का भोग लगाएं। इससे उम्र लंबी होती है।*
3⃣ *तृतीया तिथि को माता को दूध का भोग लगाएं। इससे सभी प्रकार के दुःखों से मुक्ति मिलती है।*
4⃣ *चतुर्थी तिथि को माता को मालपुआ का भोग लगाएं। इससे समस्याओं का अंत होता है।*
5⃣ *पंचमी तिथि को माता को केले का भोग लगाएं। इससे परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।*
6⃣ *षष्ठी तिथि को माता को शहद का भोग लगाएं। इससे धन लाभ होने के योग बनते हैं ।*
7⃣ *सप्तमी तिथि को माता को गुड़ का भोग लगाएं। इससे हर मनोकामना पूरी हो सकती है।*
8⃣ *अष्टमी तिथि को माता को नारियल का भोग लगाएं। इससे  घर में सुख-समुद्वि आती है*
9⃣ *नवमी तिथि को माता को विभिन्न प्रकार के अनाज का भोग लगाएं। इससे वैभव व यश मिलता है।*

📖 *
       
🕉आज का राशिफल
मेष राशि
आज ऑफिस के काम में आपके सामने कई चुनौतियां आ सकती हैं | आपको अपने किसी खास काम में मित्र की मदद मिलेगी, जिससे आपका काम सफल होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे | आप अपने भविष्य के बारे में किसी से विचार-विमर्श कर सकते हैं | घर पर अचानक से कोई मेहमान आ सकता है | नौकरीपेशा लोगों के लिये लाभ की स्थिति बनेगी। सेहत के मामले में आप तंदरुस्त रहेंगे | आज दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा। आपको संतोष की भावना का अनुभव होगा | धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, सभी काम सफल होंगे |

वृष राशि
आज आप किसी पुरानी बात को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा | शादीशुदा लोगों का जीवन ठीक बना रहेगा | घर पर अचानक से कोई मित्र आ सकता है | आप उनके साथ घर पर लंच कर सकते हैं। ऑफिस में काम का बोझ थोड़ा अधिक हो सकता है | किसी काम को करते समय आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए | आज आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा | आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है | मन्दिर में दूध का पैकेट दान करें, दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे |

मिथुन राशि
आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा | आपके सामाजिक दायरे में बढ़ोतरी होगी। आज आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं | आसपास के लोगों से आपको मदद मिलती रहेगी। व्यवसाय के क्षेत्र में भी आपको लाभ मिलेगा। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिल सकती है | जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर बनेंगे | आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे | आज किसी काम को नए तरीके से करने के बारे में सोच सकते हैं | लक्ष्मी जी के सामने घी का दीपक जलाएं, सफलता आपके कदम चूमेगी |

कर्क राशि
आज किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा | घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी | इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन खास है | आपको थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है | जरूरतमंद की मदद के लिए आप हर संभव कोशिश करेंगे | आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित कर देगा | ऑफिस के किसी काम के लिये आपको छोटी-मोटी यात्रा करनी पड़ सकती है | ब्राहमण के पैर छूकर आशीर्वाद लें, जीवन में सब कुछ अच्छा रहेगा |
सिंह राशि
आज किसी काम को करते समय आपको अपना मन शांत रखना चाहिए | जल्दबाजी में किये गये काम से आप परेशान हो सकते है। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर ही लेने चाहिए | आज किस्मत के भरोसे आपको बिल्कुल नहीं रहना चाहिए | अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो अपने काम में मदद के लिये किसी से ज्यादा अपेक्षा न रखें, तो ही अच्छा होगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा | कई दिनों से चली आ रही शिक्षा संबंधी परेशानियां आज दूर हो जायेगी | मंदिर में कुछ देर समय बिताएं, आपकी सभी समस्याओं का हल निकलेगा |

कन्या राशि
आज आपकी जिंदगी में होने वाला बदलाव आपके फेवर में रहेगा | इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा | आप किसी नये कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं| अचानक से कोई सोर्स ऑफ इनकम जनरेट हो सकता है | आज सीनियर्स की मदद से आपके बचे हुए काम पूरे हो जायेंगे। करियर के मामले में सब कुछ अच्छा रहेगा। आज आपकी कोई जरूरी प्लानिंग सफल होगी। मंदिर में इत्र की शीशी चढ़ाएं, आपके सारे काम एक के बाद एक बनते जायेंगे |

तुला राशि
आज किसी काम में भागदौड़ थोड़ी अधिक हो सकती है | परिवार के किसी सदस्य से आपकी थोड़ी अनबन भी हो सकती है | आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रहेंगे। लेकिन आज आपको कोई नया काम सिखने का अवसर भी मिलेगा। इससे आपको लाभ होगा। कार्यस्थल पर सहयोगी के साथ आपको अच्छा व्यवहार बनाकर रखना चाहिए। किसी से भी बिना वजह उलझने से आपको बचना चाहिए | आज घर में किसी मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा बन जायेगा। माँ लक्ष्मी को फूल अर्पित करें, आपके साथ सब अच्छा होगा |

वृश्चिक राशि
आज आपका सोचा हुआ काम अचानक से पूरा हो जाएगा | आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी | ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे | इस राशि के लवमेट के
लिए आज का दिन शानदार रहेगा | आप लोग साथ में कहीं घूमने जा सकते हैं। आपको काम के नए अवसर जल्दी ही मिलेंगे | अपने कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए आज किसी मित्र से आर्थिक मदद मिल सकती है | आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा | आप घरवालों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। जरूरतमंद को भोजन कराएं, आपका दिन ख़ुशियों भरा बीतेगा |
धनु राशि
आज आपका दिन घूमने-फिरने में अधिक बीतेगा। परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं दूर ट्रिप पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं | इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक सेकोई बड़ा धन लाभ होने के चांस बन रहे हैं। इससे आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत रहेगा | आप किसी राजनीतिक गतिविधि में शामिल होने का मन बना सकते हैं। किसी भी काम में संतुलन बनाये रखने से वह काम पूरा जरूर होगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे |

मकर राशि
आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा | शाम को जीवनसाथी के साथ मूवी देखने का प्लान बनायेंगे | इससे आपके रिश्तों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी | ऑफिस में कुछ नए लोगों से मुलाकात होने से आपको बड़े फायदे होंगे | आपके सोचे हुए काम अवश्य ही पूरे होंगे | इस राशि के छात्रों के अंदर कॉम्पिटिशन के प्रति जागरूकता पैदा होगी | करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं | आज आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। बिजनेस में आपको बड़ा मुनाफा होगा | आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा | मन्दिर में दही से बनी कोई चीज़ भेंट करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे |

कुंभ राशि
आज आप अपने व्यक्तित्व को निखारने की कोशिश करेंगे। लेकिन पैसों की चिंता आपको थोड़ा परेशान कर सकती है | आपके कुछ काम देर से पूरे होंगे। ऑफिस में सबके साथ अच्छे से पेश आएं, आपके लिये फायदेमंद होगा। आज आपको किसी बचपन के दोस्त से मिलने का मौका मिल सकता है। माता-पिता आपको अपने साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए ले जा सकते हैं | आप अपनी काबीलियत को रचनात्मक तरीके से प्रदर्शित करने की कोशिश करेंगे। छोटे बच्चे को पेन गिफ्ट करें, सबके साथ रिश्ते बेहतर होंगे |
मीन राशि
आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे | लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे | किसी प्रिय मित्र से आपकी मुलाकात होगी |
आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी | प्रेम-प्रसंग के प्रति आपका झुकाव रहेगा | सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे | आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति के रास्ते खोल देगा | इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा | मन्दिर में कपूर का दान करें, रिश्ते बेहतर होंगे |

जिनका आज जन्मदिन हैं उनको हार्दिक शुभकामनाएं

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट,  दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर
 अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं।

शुभ दिनांक : 3,  12,  21,  30

शुभ अंक : 1,  3,  6,7,  9,

शुभ वर्ष : 2019, 2028,  2030,  2031,  2034,  2043,  2049,  2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती,  देवगुरु बृहस्पति,  भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला ,  सुनहरा और गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष
वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।
LAL Kitab Anmol

0 comments:

Post a Comment

अपनी टिप्पणी लिखें

 
भाषा बदलें
हिन्दी टाइपिंग नीचे दिए गए बक्से में अंग्रेज़ी में टाइप करें। आपके “स्पेस” दबाते ही शब्द अंग्रेज़ी से हिन्दी में अपने-आप बदलते जाएंगे। उदाहरण:"भारत" लिखने के लिए "bhaarat" टाइप करें और स्पेस दबाएँ।
भाषा बदलें