बीमारी का बगैर दवाई भी इलाज़ है,मगर मौत का कोई इलाज़ नहीं दुनियावी हिसाब किताब है कोई दावा ए खुदाई नहीं लाल किताब है ज्योतिष निराली जो किस्मत सोई को जगा देती है फरमान दे के पक्का आखरी दो लफ्ज़ में जेहमत हटा देती है

Saturday 19 October 2019

आज़ का पंचांग व सप्ताहिक की भविष्यफल अधवा दीपावली की जानकारी

अंतर्गत लेख:


ऊं नमः शिवाय शिवजी सदा सहाय
ऊं नमः शिवाय गुरुजी सदा सहाय
ऊं नमः शिवाय श्री बालाजी सदा सहाय
निशुल्क पंचांग अपने मोबाइल फोन पर मंगवाने के लिए 9911342666 पर अपने नाम के साथ में शहर का नाम लिखा के व्हाट्सएप्प करे


~ *आज का श्री बालाजी पंचांग* ~
⛅ *दिनांक 20 अक्टूबर 2019*
⛅ *दिन - रविवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2076
⛅ *शक संवत -1941*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - शरद*
⛅ *मास - कार्तिक
⛅ *पक्ष - कृष्ण*
⛅ *तिथि - षष्ठी सुबह 07:29 तक तत्पश्चात सप्तमी*
⛅ *नक्षत्र - आर्द्रा शाम 05:53 तक तत्पश्चात पुनर्वसु*
⛅ *योग - शिव रात्रि 12:33 तक तत्पश्चात सिद्ध*
⛅ *राहुकाल - शाम 04:28 से शाम 05:54 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:36*
⛅ *सूर्यास्त - 18:09*
⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - रविवारी सप्तमी  (सुबह 07:30 से 21 अक्टूबर सूर्योदय तक)*
💥 *विशेष - षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
         *पटाखों से जलने पर* 🌷
🎆 *पटाखों से जलने पर जले हुए स्थान पर कच्चे आलू के पतले पतले चिप्स काट कर रख दें या आलू का रस लगा दें । और कुछ ना लगाये । इससे १-२ घंटे में आराम हो जायेगा ।*
           🌞🌞
राहु मंत्र* 🌷
🙏🏻 *राहुदेवता का मंत्र है ..*
🌷 *ॐ राहवे नम: |  ॐ राहवे नम: |*
🙏🏻 *अर्धकाय महावीर्यं,  चंद्रादित्य विमर्दनं |*
*सिंहिका गर्भसंभूतं ,तं राहूं प्रणमाम्यहं ||*                         *शास्त्रों के अनुसार* 🌷
 🔵 *दीपावली के दिनों में न करें ये 7 काम*
🙏🏻 *दीपावली के दिनों में देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई प्रकार के उपाय किए जाते है, पूजा की जाती है, लेकिन इन उपायों के साथ ही कुछ सावधानियां भी रखनी जरूरी हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि दीपावली के दिनों में हमें कौन-कौन काम नहीं करना चाहिए। यदि वर्जित किए गए काम दीपावली पर किए जाते हैं तो कई उपाय करने के बाद भी लक्ष्मी कृपा प्राप्त नहीं हो पाती है।*
🔵 *यहां जानिए दीपोत्सव में कौन-कौन से काम न करें...*
❌ *सुबह देर तक नहीं सोना चाहिए*
*वैसे तो हर रोज सुबह जल्दी उठ जाना चाहिए, लेकिन काफी लोग ऐसे हैं जो सुबह देर से ही उठते हैं। शास्त्रों के अनुसार दीपावली के दिनों में ब्रह्म मुहूर्त में ही उठ जाना चाहिए। जो लोग इन दिनों में सूर्योदय के बाद तक सोते रहते हैं, उन्हें महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त नहीं हो पाती है।*
❌ *माता-पिता और बुजुर्गों का अपमान न करें*
*दीपावली पर इस बात का विशेष ध्यान रखें कि किसी भी परिस्थिति में कोई अधार्मिक काम न हो। माता-पिता एवं बुजुर्गों का सम्मान करें। जो लोग माता-पिता का अनादर करते हैं, उनके यहां देवी-देवताओं की कृपा नहीं होती है और दरिद्रता बनी रहती है। किसी को धोखा ना दें। झूठ न बोलें। सभी से प्रेम पूर्वक व्यवहार करें।*
❌ *घर में गंदगी न रखें*
*दीपावली पर घर में गंदगी नहीं होना चाहिए। घर का कोना-कोना एकदम साफ एवं स्वच्छ होना चाहिए। किसी भी प्रकार की बदबू घर में या घर के आसपास नहीं होनी चाहिए। सफाई के साथ ही घर को महकाने के लिए सुगंधित पदार्थों का उपयोग किया जा सकता है।*
❌ *क्रोध न करें*
*दीपावली पर क्रोध नहीं करना चाहिए और जोर से चिल्लाना भी अशुभ रहता है। जो लोग इन दिनों क्रोध करते हैं या जोर से चिल्लाते हैं, उन्हें लक्ष्मी की कृपा प्राप्त नहीं हो पाती है। घर में शांत, सुखद एवं पवित्र वातावरण बनाए रखना चाहिए। लक्ष्मी ऐसे घरों में निवास करती हैं जहां शांति रहती है।*
❌ *शाम के समय न सोएं*
*कुछ विशेष परिस्थितियों को छोड़कर दिन में या शाम के समय सोना नहीं चाहिए। यदि कोई व्यक्ति बीमार है, वृद्ध है या कोई स्त्री गर्भवती है तो वह दिन में या शाम को सो सकती हैं, लेकिन स्वस्थ व्यक्ति को दिन में या शाम को सोना नहीं चाहिए। शास्त्रों के अनुसार जो लोग ऐसे समय में सोते हैं, वे निर्धन बने रहते हैं।*
❌ *वाद-विवाद न करें*
*इन दिनों में इस बात का भी ध्यान रखें कि घर में किसी भी प्रकार का कलह या झगड़ा नहीं होना चाहिए। घर-परिवार के सभी सदस्य प्रेम से रहें और खुशी का माहौल बनाकर रखें। जिन घरों में झगड़ा या कलह होता है, वहां देवी की कृपा नहीं होती है। घर के साथ ही बाहर भी इस बात का ध्यान रखें कि किसी से वाद-विवाद या झगड़ा ना करें।*
❌ *नशा न करें*
*शास्त्रों के अनुसार इन दिनों में किसी भी प्रकार का नशा करना वर्जित किया गया है। जो लोग दीपावली के दिन नशा करते हैं, वे हमेशा दरिद्र रहते हैं। नशे की हालत में घर की शांति भंग हो सकती है और सभी सदस्यों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। इससे बचना चाहिए। अन्यथा वाद-विवाद हो सकते हैं और लक्ष्मी पूजा भी ठीक से नहीं हो पाती है।
 🕉 सप्ताहिक भविष्य🕉
मेष
 नौकरी और बिजनेस के लिए सप्ताह के शुरुआती दिन में मिले-जुले रहेंगे। ऑफिस या फील्ड में कॉम्पिटीशन बढ़ेगा और बुद्धि से आपको सफलता मिलेगी। सप्ताह के कुछ दिन मानसिक तनाव में बीत सकते हैं। कुछ काम पूरे होते-होते रुक भी सकते हैं। थोड़ा धैर्य रखें सप्ताह के आखिरी में स्थिति थोड़ी सुधर जाएगी। धन लाभ भी हो सकता है। इस सप्ताह आप अपनी मेहनत और किए गए कामों के परिणामों से खुश रहेंगे और आपका कोई नुकसान भी नहीं होगा। किसी मामले को लेकर आप कोई बड़ी जिद भी कर सकते हैं।
वृष
सप्ताह के शुरुआती दिनों में किसी भरोसेमंद व्यक्ति से भी धोखा मिल सकता है। वाणी पर कंट्रोल रखें। भावुक हो कर कोई फैसला लेने से बचें। सप्ताह के आखिरी दिनों में आपकी सेविंग से कुछ पैसा खर्च हो सकता है। आप रुके हुए काम निपटाने की कोशिश कर सकते हैं, इसमें आपको सफलता कम ही मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय ठीक नहीं है। बिजनेस में नुकसान होने की संभावना बन रही है। इस सप्ताह एक-दो मामलों में आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। आपको सामने नजर आने वाली चीज, स्थिति, बात आदि पर आंख बंद कर भरोसा नहीं करना चाहिए। इसके बजाय उसके कारण तक जाना होगा। जल्दबाजी के फैसले परेशानी पैदा कर सकते हैं। सावधान रहें
मिथुन
इस सप्ताह आर्थिक फायदा कुछ कम ही होगा। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के कामकाज बढ़ सकते हैं। खुद के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। फालतू खर्चा और टेंशन बढ़ सकती है। रुका हुआ पैसा और उलझ भी सकता है। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। इन दिनों में कुछ तनावपूर्ण स्थितियां बन सकती हैं। उनसे आप बाहर निकलना चाहते हैं या किसी भी तरह के तनाव और विवादों को खत्म करना चाहते हैं, तो आपको अपनी बात की रट लगाने के बजाए दूसरों की बात सुनने पर ध्यान देना होगा। दूसरों की बात सुनने के बाद जब आप अपना पक्ष रखेंगे, तो आपके लिए ज्यादा अच्छा रहेगा। इन दिनों में आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना चाहिए। दाम्पत्य जीवन के लिए समय ठीक है।
कर्क
इन दिनों में चंद्रमा गोचर कुंडली के कर्म भाव से बारहवें भाव तक रहेगा। सोचे हुए काम इन सात दिनों में पूरे हो सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। परिवार के बड़े और अनुभवी लोगों की बात मानेंगे तो अच्छा रहेगा। आगे जाकर आपको इसका फायदा भी मिलेगा। मांगलिक कार्यक्रमों में जाने के योग बन रहे हैं। लोगों की मदद करने में जरा भी संकोच न करें। ये सात दिन कर्क राशि वाले लोगों के लिए अच्छे हो सकते हैं।  धन संबंधी मामलों में थोड़ी सावधानी रखें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। मौसमी बीमारियों से बचकर रहना होगा। 
सिंह
ये सप्ताह उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान कोई परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। आपको बिजनेस और नौकरी में मिलने वाले इशारों को ठीक से समझने में गलती हो सकती है। किस्मत का साथ कम मिलेगा और आपकी इनकम पर असर पड़ेगा। दाम्पत्य जीवन में थोड़े उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। थोड़ी नीरसता भी रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के साथ कहासुनी हो सकती है। सप्ताह के आखिरी दिनों में आपकी कुछ योजनाएं भी बिगड़ सकती हैं। इन दिनों में आप सिर्फ अपने ही मन के काम करने से बचें। कोई बड़ा काम सबकी मदद और सलाह लेकर करें।
कन्या
चंद्रमा के प्रभाव से बिजनेस में धन लाभ हो सकता है। परिवार के सदस्यों में सामंजस्य रहेगा। पैसों से जुड़े कुछ सुधार इन दिनों में हो सकते हैं। इन दिनों में पैसों को लेकर किसी व्यक्ति पर हमेशा के लिए आपका विश्वास बढ़ जाएगा। सप्ताह के बीच मे सेहत से जुड़ी परेशानियां खत्म हो सकती है। धन संबंधित जोखिम में फायदा होगा। इन दिनों में कोई बड़ा काम भी शुरू हो सकता है। सप्ताह के कुछ दिन आपको संभलकर काम करना होगा। नौकरी और बिजनेस में बड़े फैसले जल्दबाजी में नहीं लेने चाहिए। खर्चा बढ़ सकता है। गलत फैसले होने की भी संभावना बन रही है। न चाहते हुए भी किसी को उधार पैसा देना पड़ सकता है। धीरे-धीरे स्थिति बदल सकती है। 
तुला
इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम पूरे होने में समय लग सकता है। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। दाम्पत्य जीवन ठीक-ठाक रहेगा। किसी बात पर जीवनसाथी से अनबन भी हो सकती है। अपनी वाणी पर संयम रखें। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय सामान्य है। बिजनेस में पुरानी योजनाओं पर काम करने की कोशिश करेंगे। इस सप्ताह नौकरी या बिजनेस की कोई बात खुल कर सामने आ सकती है। आपको उस पर ध्यान जरूर देना होगा। तुला राशि वालों को इन दिनों में वाहन से सावधान रहना चाहिए। सप्ताह के बीच के दिनों में धन हानि और कुछ जरूरी काम बिगड़ने की भी संभावना बन रही है। परिवार और दोस्तों से सहयोग कम मिलेगा।
वृश्चिक
 विवादों से सप्ताह की शुरुआत होने के योग बन रहे हैं। किसी व्यक्ति या संगठन से जुड़ने के मामले पर कन्फ्यूजन बना रह सकता है। नौकरी और बिजनेस को लेकर टेंशन बनी रह सकती है। इन दिनों में कुछ घटनाओं या बातों के कारण आपका आत्मविश्वास भी कम हो सकता है। सोचे हुए कामकाज पूरे होने में परेशानियां आ सकती है। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा। सप्ताह के आखिरी दिन ठीक-ठाक रहेंगे। कामकाज और मेहनत ज्यादा रहेगी। प्रोफेशनल लाइफ के लिए समय ठीक नहीं कहा जा सकता। वैचारिक उथल-पुथल रहेगी। किसी न किसी तरह की छोटी-मोटी परेशानियां बनी रह सकती है। सेहत के मामलों में समय ठीक-ठीक ही रहेगा।
धनु
इन सात दिनों में कुछ बड़े फैसले भी गलत होने की संभावना बन रही है। बड़े निवेश और जरूरी काम निपटाने के लिए ये सात दिन आपकी राशि के लिए ठीक नहीं है। धनु राशि वाले लोग इस सप्ताह कोई महत्वपूर्ण काम करने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। बड़ी और जरूरी योजनाओं पर सावधानी से काम करें। इन दिनों में आप अपने कामकाज से संतुष्ट नहीं हो पाएंगे। परिवार के सदस्यों से अनबन होने के योग बन रहे हैं। सप्ताह के आखिरी दिनों में सेहत से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती है। सप्ताह के आखिरी तक धीरे-धीरे सब सामान्य भी हो जाएगा। शॉर्टकट और झूठ बोलने से बचें। जरूरी कामकाज में किसी तरह का कन्फ्यूजन बना रह सकता है। 
मकर
मकर राशि वालों को सप्ताह की शुरुआत टेंशन से हो सकती है। समय पर दोस्तों से मदद नहीं मिलने से आपका मूड भी बिगड़ सकता है। सप्ताह के आखिरी दिनों में किसी भरोसेमंद इंसान से अचानक नुकसान होने की भी संभावना बन रही है। सप्ताह के आखिरी दिनों में रुके हुए कुछ काम भी पूरे हो सकते हैं। पुराने विवाद खत्म होने की संभावना बन रही है। अपने प्रेम संबंधों या विवाह के प्रस्ताव को लेकर आप काफी समय से आनाकानी करते आ रहे थे, तो हो सकता है कि इस सप्ताह आप हां कह दें। पारिवारिक सुख सामान्य रहेगा। सेहत भी ठीक-ठाक ही रहेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।
कुंभ
इस सप्ताह भूमि, भवन और वाहन से धन लाभ होने की संभावना बन रही है। इन सात दिनों में छोटे-मोटे कामकाज पूरे हो सकते हैं। मान-सम्मान भी मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय ठीक रहेगा। किसी पुराने दोस्त से भी मुलाकात हो सकती है। आप कुछ खास रिश्तों पर गहराई से विचार करेंगे और कुछ रिश्ते पहले से ज्यादा गहरे भी होंगे। इन सात दिनों में कर्जे से दूर रहने की पूरी कोशिश करें। दाम्पत्य जीवन में कुछ परेशानी हो सकती है।
मीन
आपके लिए ये सात दिन मिले-जुले हो सकते हैं। इस राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत सामान्य रहेगी। नए काम शुरू हो सकते हैं। भरोसेमंद लोगों से धन लाभ हो सकता है। सप्ताह के बीच में समय अनुकूल हो जाएगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। सोचे हुए कामकाज पूरे होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां मिलेंगी। किसी से गिफ्ट भी मिल सकता है। परिवार में खुशी का माहौल भी रहेगा। इस सप्ताह आप कामकाज में कई तरह की बारीकियों पर बहुत गंभीरता से और लगातार ध्यान देंगे। छोटी-सी गलती बड़ी परेशानी पैदा कर सकती है। कोई भी गलती न होने पाए।
जिनका ।
🎂🎂🎂🎂🎂🎂🎂
आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं
दिनांक 20 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चन्द्र ग्रह संचालित करता है। चन्द्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है।

आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शार‍ीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चन्द्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चन्द्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2,  11,  20,  29 

शुभ अंक : 2,  11,  20,  29,  56,  65,  92 
 
शुभ वर्ष : 2020 2022  2029,  2036

ईष्टदेव : भगवान शिव,  बटुक भैरव
शुभ रंग : सफेद,  हल्का नीला,  सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष
लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।
LAL Kitab Anmol

0 comments:

Post a Comment

अपनी टिप्पणी लिखें

 
भाषा बदलें
हिन्दी टाइपिंग नीचे दिए गए बक्से में अंग्रेज़ी में टाइप करें। आपके “स्पेस” दबाते ही शब्द अंग्रेज़ी से हिन्दी में अपने-आप बदलते जाएंगे। उदाहरण:"भारत" लिखने के लिए "bhaarat" टाइप करें और स्पेस दबाएँ।
भाषा बदलें