बीमारी का बगैर दवाई भी इलाज़ है,मगर मौत का कोई इलाज़ नहीं दुनियावी हिसाब किताब है कोई दावा ए खुदाई नहीं लाल किताब है ज्योतिष निराली जो किस्मत सोई को जगा देती है फरमान दे के पक्का आखरी दो लफ्ज़ में जेहमत हटा देती है

Thursday 23 January 2020

आज का पंचांग वह राशिफल



आपका दिन मंगलमय हो
ऊं नमः शिवाय शिव जी सदा सहाय
ऊं नमः शिवाय गुरु जी सदा सहाय
ऊं नमः शिवाय श्री बालाजी सदा सहाय

निशुल्क पंचांग अपने मोबाइल फोन पर मंगवाने के लिए9911342666
 पर अपने शहर का नाम लिख कर व्हाट्सएप्प करे।
🕉आज का ज्योतिष सवाल
कुण्डली मे कालसर्प योग व निदान पर आज दोपहर 2बजे 4बजे निःशुल्क परामर्श लें
आचार्य लक्ष्मण
9911342666

🌞 ~ *आज का ‌श्री बाला जी पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 24 जनवरी 2020*
⛅ *दिन - शुक्रवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2076*
⛅ *शक संवत - 1941*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - शिशिर*
⛅ *मास - माघ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - पौष)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण*
⛅ *तिथि - अमावस्या 25 जनवरी प्रातः 03:11 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*
⛅ *नक्षत्र - उत्तराषाढा 25 जनवरी रात्रि 02:25 तत्पश्चात श्रवण*
⛅ *योग - वज्र 25 जनवरी रात्रि 02:53 तक  तत्पश्चात सिद्धि*
⛅ *राहुकाल - सुबह 11:18 से दोपहर 12:39 तक*
⛅ *सूर्योदय - 07:19*
⛅ *सूर्यास्त - 18:22*
⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - दर्श अमावस्या, मौनी-त्रिवेणी अमावस्या*
 💥 *विशेष - अमावस्या के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
     
🌞जय गुरु जी🌞

🌷 *माघ-मौनी अमावस्या* 🌷
➡ *24 जनवरी 2020 शुक्रवार को मौनी अमावस्या है ।*
🙏🏻 *माघ मास की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहते हैं। इस नामकरण के लिए दो मान्यताएं हैं ।*
🙏🏻 *इस दिन मौन रहना चाहिए। मुनि शब्द से ही मौनी की उत्पत्ति हुई है। इसलिए इस व्रत को मौन धारण करके समापन करने वाले को मुनि पद की प्राप्ति होती है। इस दिन मौन रहकर प्रयाग संगम अथवा पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए।*
🙏🏻 *ऐसा माना जाता है इस दिन ब्रह्मा जी ने स्वयंभुव मनु को उत्पन्न कर सृष्टि का निर्माण कार्य आरम्भ किया था इसलिए भी इस अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है।*
🙏🏻 *‘पद्म पुराण’ के अनुसार माघ मास के कृष्णपक्ष की अमावस्या को सूर्योदय से पहले जो तिल और जल से पितरों का तर्पण करता है, वह स्वर्ग में अक्षय सुख भोगता है। जो उक्त तिथि को तिल की गौ बनाकर उसे सब सामग्रियों सहित दान करता है, वह सात जन्म के पापों से मुक्त हो स्वर्गलोक में अक्षय सुख का भागी होता है। ब्राह्मण को भोजन के योग्य अन्न देने से भी अक्षय स्वर्ग की प्राप्ति होती है। जो उत्तम ब्राह्मण को अनाज, वस्त्र, घर आदि दान करता है, उसे लक्ष्मी कभी नहीं छोड़ती।*
🙏🏻 *इस दिन पितृ पूजा, श्राद्ध, तर्पण, पिण्ड दान, नारायणी आदि कर सकते है। वैसे तो प्रत्येक अमावस्या पितृ कर्म के लिए विशेष होती है परंतु युगादि तिथि तथा मकरस्थ रवि होने के कारण मौनी अमावस्या का महत्व कहीं ज्यादा है। अगर आप पितृदोष से पीड़ित हैं अथवा आपको लगता है की आपके पिता, माता अथवा गुरु के कुल में किसी को अच्छी गति प्राप्त नहीं हुई है तो आज तर्पण (विशेषतः गंगा किनारे) जरूर करें।*
➡ *इस वर्ष मौनी अमावस्या सोमवार को होने के कारण यह परम विशेष हो गयी है ।*
🙏🏻 *धर्मसिन्धु के अनुसार “अमावस्या भौमसोमवारयुता स्नानदानादौ महापुण्या” अर्थात मंगल और सोमवार से युक्त अमावस्या स्नान दान आदि में बड़ी पवित्र है।*
🙏🏻 *इस दिन किया हुआ धर्म अथवा अधर्म अक्षय होता है और सैकड़ों जन्मों तक इसका फल प्राप्त होता है।*
🌷 *सोमवारेऽप्यमावास्या आदित्याहे तु सप्तमी।* *चतुर्थङ्गारवारे च अष्टमी च वृहस्पतौ॥*
*अत्र यत् क्रियते पापमथवा धर्मसञ्चयः। षष्टि जन्मसहस्राणि प्रतिजन्म तदक्षयम्॥*
🙏🏻 *अगर आप सौभाग्यशाली हैं और इस दिन गंगा स्नान के लिए जा रहे हैं तो तर्पण के अलावा भी बहुत कृत्य हैं। स्कंदपुराण में भगवान शिव का कथन है ।*
🙏🏻 *जो पितरों के उद्देश्य से भक्तिपूर्वक गुड़, घी और तिल के साथ मधुयुक्त खीर गंगा में डालते हैं, उसके पितर सौ वर्षों तक तृप्त बने रहते हैं और वे संतुष्ट होकर अपनी संतानों को नाना प्रकार की मनोवाञ्छित वस्तुएं प्रदान करते हैं।*
🙏🏻 *जो पितरों के उद्देश्य से गंगाजल के द्वारा शिवलिंग को स्नान कराते हैं, उनके पितर यदि भारी नरक में पड़े हों तो भी तृप्त हो जाते हैं।*
🙏🏻 *जो एक बार भी ताँबे के पात्र में रखे हुए अष्टद्रव्ययुक्त (जल, दूध, कुश का अग्रभाग, घी, मधु, गाय का दही, लाल कनेर तथा लाल चंदन) गंगाजल से भगवान सूर्य को अर्घ्य देते हैं, वे अपने पितरों के साथ सूर्यलोक में जाकर प्रतिष्ठित होते हैं।*
🙏🏻 *जो गंगा के तट पर एक बार भी पिण्डदान करता है, वह तिलमिश्रित जल के द्वारा अपने पितरों का भवसागर से उद्धार कर देता है।*
🙏🏻 *पिता/माता/गुरु/भाई/मित्र/रिश्तेदार किसी के भी कुल में कोई किसी भी तरह, किसी भी अवस्था में मरा हो (चाहे अग्नि से या विष से या आत्मदाह अथवा अन्य  प्रकार से मृत्यु) आज सब पितरों का उद्धार संभव है।*
🙏🏻 *माघ कृष्ण पक्ष की अमावस्या युगादि तिथि है।  अर्थात इस तिथि को चार युगों में से एक युग का आरम्भ हुआ था। स्कंदपुराण के अनुसार “माघे पञ्चदशी कृष्णा द्वापरादिः स्मृता बुधैः” द्वापर की आदि तिथि हैं जबकि कुछ विद्वान  इसको कलियुग की प्रारम्भ तिथि मानते हैं। युगादि तिथियाँ बहुत ही शुभ होती हैं, इस दिन किया गया जप, तप, ध्यान, स्नान, दान, यज्ञ, हवन कई गुना फल देता है l प्रत्येक युग में सौ वर्षों तक दान करने से जो फल होता है, वह युगादि-काल में एक दिन के दान से प्राप्त हो जाता है ।*
🙏🏻 *इस दिन साधु, महात्मा तथा ब्राह्मणों के सेवन के लिए अग्नि प्रज्वलित करनी चाहिए तथा उन्हें रजाई, कम्बल आदि जाड़े के वस्त्र देने चाहिए। इस दिन गुड़ में काले तिल मिलाकर मोदक बनाने चाहिए तथा उन्हें लाल वस्त्र में बांधकर ब्राह्मणों को देना श्रेयस्कर है। इसी पुण्य पर्व पर विभिन्न प्रकार के नैवेद्य मिष्टान्नादि षट्रस व्यंजनों से ब्राह्मणों को भोजन कराकर उन्हें द्रव्य दक्षिणादि से संतुष्ट कर प्रणामादि कर सादर विदा करना चाहिए।*
🙏🏻 *गौशाला में गायों के निमित्त हरे चारे, खल, चोकर, भूसी, गुड़ आदि पदार्थों का दान देना चाहिए तथा गौ की चरण रज को मस्तक पर धारण कर उसे साष्टांग प्रणाम करना चाहिए।*
🙏🏻 *माघी अमावस्या को प्रात: स्नान के बाद ब्रह्मदेव और गायत्री का पूजन करें। गाय, स्वर्ण, छाता, वस्त्र, पलंग, दर्पण आदि का मंत्रोपचार के साथ ब्राह्मण को दान करें। पवित्र भाव से ब्राह्मण एवं परिजनों के साथ भोजन करें। इस दिन पीपल में आघ्र्य देकर परिक्रमा करें और दीप दान दें। इस दिन जिनके लिए व्रत करना संभव नहीं हो वह मीठा भोजन करें।*
🙏🏻 *मौनी अमावस्या के दिन भूखे प्राणियों को भोजन कराने का भी विशेष महत्व है। इस दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद आटे की गोलियां बनाएं। गोलियां बनाते समय भगवान का नाम लेते रहें। इसके बाद समीप स्थित किसी तालाब या नदी में जाकर यह आटे की गोलियां मछलियों को खिला दें। इस उपाय से आपके जीवन की अनेक परेशानियों का अंत हो सकता है। अमावस्या के दिन चीटियों को शक्कर मिला हुआ आटा खिलाएं। ऐसा करने से आपके पाप कर्मों का क्षय होगा और पुण्य कर्म उदय होंगे। यही पुण्य कर्म आपकी मनोकामना पूर्ति में सहायक होंगे।*
🌷 *दशतीर्थसहस्राणि तिस्रः कोटयस्तथा पराः॥ समागच्छन्ति मध्यां तु प्रयागे भरतर्षभ। माघमासं प्रयागे तु नियतः संशितव्रतः॥ स्नात्वा तु भरतश्रेष्ठ निर्मलः स्वर्गमाप्नुयात्। (महाभारत, अनुशासन पर्व 25 । 36 -38)*
➡ *अर्थात माघ मास की अमावस्या को प्रयाग राज में तीन करोड़ दस हजार अन्य तीर्थों का समागम होता है। जो नियमपूर्वक उत्तम व्रत का पालन करते हुए माघ मास में प्रयाग में स्नान करता है, वह सब पापों से मुक्त होकर स्वर्ग में जाता है।*
आज का राशिफल♋

मेष
पॉजिटिव - आप आत्म-विकास को पाने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे। बच्चों से संबंधित किसी आकस्मिक घटना की अपेक्षा करें जैसे उनका किसी प्रतियोगिता को जीतना, अच्छे अंक लाना लाना। कभी-कभी आप ऐसा महसूस कर सकते हैं कि आपको सामाजिक बातचीत और रिश्तों में सच में पुरस्कृत किया जा रहा है।
नेगेटिव - खास कनेक्शंस को बचाने के लिए दूसरे लोगों से सलाह लें। पति/पत्नी और परिवार के बीच मतभेद होने की संभावना है, या आपके पति/पत्नी आपके परिवार में शांति बनाए रखने वाले का रोल निभा रहे हैं। आपको परिवार की किसी बुजुर्ग महिला की मदद के लिए बुलाया जा सकता है।
लव - आप अपने प्रेमी के प्रति अधिक संवेदनशील और अधिकारात्‍मक व्यवहार दिखाएँगे। असल में अब आप प्यार में संपूर्णता को पाने की कोशिश कर रहे हैं।
व्यवसाय - आपके दुश्मन आपको हारने या आपके लिए समस्याएं पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं; इसलिए आपको सतर्क रहने की ज़रूरत है। अपनी कड़ी मेहनत से कमाए धन को बर्बाद होने से बचाने के लिए अपव्यय की तरफ अपने झुकाव को नियंत्रित करें।
स्वास्थ्य - कुछ न कुछ शारीरिक परेशानी रह सकती है।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, भाग्यशाली अंक: 1
वृष
पॉजिटिव - अभी आप सकारात्मक आकर्षण से भरपूर है और समान विचारधारा वाले लोगों या ऐसे लोगों को आकर्षित रह रहे हैं जो आपको अच्छी तरह से समझते हैं। इसके कारण, आप हर चीज़ को लेकर उत्साहित हैं और अपने अतीत/मौजूदा रिश्तों की चुनौतियों से आसानी से उबर सकते हैं।
नेगेटिव - यदि इस माह में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो वह विफल हो सकता है। कामकाज के क्षेत्रों में भी व्यवधान उत्पन्न होने की संभावना पाई जाती है। क्योंकि घरेलू समस्या उत्पन्न होने से कार्य क्षेत्र प्रभावित हो सकता है। अतः आपसी सामंजस्य बेहतर होना आवश्यक है तभी अच्छी उन्नति की जा सकती है।
लव - यह समय आपके रिश्ते को उच्च स्तर पर ले जाएगा। आप अपने रिश्तों में अधिक परिपक्व होंगे और इनमें मिलने वाले प्यार और मतभेदों दोनों को स्वीकार करेंगे।
व्यवसाय - अपने संपर्कों से आपको काफी हद तक आर्थिक लाभ हो सकता है और यह आने वाले भविष्य के लिए एक स्थायी आर्थिक स्थिति का निर्माण करेंगे।
स्वास्थ्य - गोचर आपको शारीरिक कष्ट देने का संकेत है।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 2

मिथुन
पॉजिटिव - बाहर की यात्रा दांपत्य जीवन, सुख सुविधा इत्यादि के लिए बेहतर फलदायक हो सकता है। कामकाज को लेकर स्थितियां अनुकूल रहने वाली हैं। भाग्य भी अच्छा साथ दे सकता है। परंतु ऐसे में धन धान्य अचल संपत्ति प्राप्ति के लिहाज से समय अच्छा हो सकता है।
नेगेटिव - आपका आज का दिन मिश्र फलदायी है। आज आप अस्वस्थता एवं व्यग्रता का अनुभव करेंगे। शरीर में थकान और आलस्य एवं मन में अशांति की अनुभूति होगी। आप आज थोड़े क्रोधित रहेंगे जिससे कार्य बिगड़ सकते हैं। माता पिता के आशीर्वाद से आपकी हर तरह की परेशानियां दूर हो सकती हैं।
लव - ऐसी भी संभावना है कि सिंगल नए रिश्ते में प्रवेश करेंगे। नए रिश्ते को लेकर आप उत्साह से भरपूर हैं। साथी के साथ अपने संबंध को आप जीवन के अन्य मामलों से अधिक प्राथमिकता देंगे।
व्यवसाय - आपको अपने सहयोगियों के साथ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ महत्वपूर्ण ताल्लुक समाप्त हो सकते हैं। कोई भी निर्णय लेने से पहले दो बार सोचें।
स्वास्थ्य -आरोग्य को लेकर आज का दिन अनुकूल नहीं है। अत: स्वास्थ्य को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही उचित नहीं होगी।
भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: 5
कर्क
पॉजिटिव - आर्थिक मामले में स्थितियां अनुकूल रहेगी। कुछ प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क होने से कुछ बेहतर स्थिति हो सकती है। कुछ कामकाज के क्षेत्रों में सहयोग प्राप्त हो सकता है। आपके द्वारा किया गया प्रयास सफल होने की संभावना अच्छी पाई जाती है।
नेगेटिव - दांपत्य जीवन तनावपूर्ण रहने की संभावना है। पति-पत्नी के आपसी मतभेद के कारण एक दूसरे से दूरियां उत्पन्न हो सकती हैं। बहुत ज्यादा समस्या होने पर अलगाव की स्थिति भी पैदा हो सकती है। इसलिए आपको दांपत्य जीवन को लेकर गंभीर रहने की जरूरत है।
लव - अगर आप अपने रिश्ते को लेकर किसी उलझन में हैं और भाग्य का आपकी तरफ होने का इंतज़ार कर रहे हैं, तो अभी जो आप चाहते हैं उस कार्य को करने के लिए आगे बढ़े क्योंकि भाग्य आपके साथ है।
व्यवसाय - निजी और पेशेवर दोनों क्षेत्रों में ज्यादा बैठकों, विस्तृत मेल-मिलाप और ज्यादा मौके मिलने की संभावना है क्योंकि कुछ खास लोग आपके जीवन में आने वाले हैं।
स्वास्थ्य - कुछ बेवजह की यात्राएं भी सम्भव हैं। ऐसे में बेहतर यही होगा कि अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार ही कोई निर्णय लें।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 6
सिंह
पॉजिटिव - बाहर की यात्रा आपकी सफल हो सकती हैं तथा दांपत्य जीवन भी बेहतर होने की संभावना पाई जाती है। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होने से कार्य क्षेत्र में सहयोग और सफलता प्राप्त हो सकता है। बाहर की यात्रा के साथ साथ भाग्य आपका साथ देगा और काम काज के क्षेत्रों में अच्छी सफलता देखी जा सकती है।
नेगेटिव - अनायास किसी तरह के तनाव और विवाद से बचने का प्रयास करें। किसी भी तरह के धन अचल संपत्ति इत्यादि को लेकर विवाद उत्पन्न हो सकता है। ऐसे में एक दूसरे को विश्वास में लेते हुए। सबके साथ मधुर संबंध बनाए रखने का प्रयास करें। किसी के भड़काने से या किसी को परेशान करने से नुकसान उठाना पड़ सकता है।
लव - आप “वास्तविक” सुखों की प्रशंसा करेंगे और किसी खास व्यक्ति के साथ आपके दिल के तार भी जुड़ सकते हैं। ऐसा हो सकता है कि नए रिश्तों को अधिक समय देने के कारण आप अपने पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों को नज़रअंदाज़ करें।
व्यवसाय - आप कम आवेश-पूर्ण अवसरों के साथ गंभीर आदर्शवादी प्रेम का मज़ा लें। सरकार या बड़े निगमों के साथ टाई अपस की भी संभावना है।
स्वास्थ्य - इस अवधि में आप कुछ बेकार के कामों में खुद को उलझा कर थकान को निमंत्रण दे सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: कथ्थई, भाग्यशाली अंक: 3

कन्या
पॉजिटिव - भवन वाहन इत्यादि की सुख सुविधा प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है। आध्यात्मिक तथा भौतिक क्षेत्रों में विकास हो सकता है। धर्म कर्म में रुचि बढ़ सकती है। धर्मार्थ सेवा आपके लिए फलदायक हो सकता है। इस माह में राजनीतिक लाभ मिलने की संभावना पाई जाती है।
नेगेटिव - गुस्से में कोई भी निर्णय न लें अन्यथा गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ सकता है। किसी तरह की अनावश्यक बातों से एक दूसरे को ठेस ना पहुंचे तथा एक दूसरे को समस्या उत्पन्न ना हो इसका ख्याल रखा जाए। मधुर संबंध बनाए रखने का हर संभव प्रयास किया जाए।
लव -आप में से कुछ लोग अनदेखा और नज़रअंदाज़ महसूस कर सकते हैं या दूसरे लोग आपका कोई दूसरा ही पक्ष देखेंगे। अच्छी बात यह है कि आप खुद को प्यार करना सीखेंगे और खुद को अधिक आत्मविश्वास से भरपूर और निश्चिंत महसूस करेंगे।
व्यवसाय - आप अभी कुछ धन पाना चाहते हैं हालाँकि इसके लिए सावधानी पूर्वक योजना बनाने की आवश्यकता है। कुछ चीज़ें आपकी इच्छानुसार नहीं हो सकती लेकिन आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान देना चाहिए।
स्वास्थ्य - आप अपनी शारीरिक ऊर्जा को कम होता हुआ अनुभव करेंगे।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 5
तुला
पॉजिटिव - आस-पड़ोस में बदलाव भी संभव है, जैसे एक स्थानांतरण या नौकरी में परिवर्तन या सिर्फ घरेलू मरम्मत और नवीनीकरण। यश सम्मान की दृष्टि से आपके लिए उन्नति दायक रहेगा। इस समय में सगे-संबंधियों से संबंध भी अच्छा हो सकता है। उच्च पद प्राप्ति का योग बन रहा है।
नेगेटिव - आप आमदनी के नए स्रोतों को प्राप्त करेंगे, लेकिन कई बार आप धन में नुकसान होने की भी संभावना है। लाटरी या निवेश में आपका जैकपोट लग सकता है हालाँकि ज़ोखिम भरे निवेश से बचे। प्रचार सम्बन्धित गतविधियों और सामान्य से अधिक यात्रा की भी संभावना है।
लव - आप इस बात को महसूस करेंगे कि प्यार पहले आता है और धन सबसे आखिर में। अकेलेपन की भावना महसूस होना संभव है और अपनी प्रतिबद्धताओं का मूल्यांकन करने की भी आवश्यकता है।
व्यवसाय - आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर सुरक्षा की भावना का अनुभव कर रहे हैं। आपके दुश्मन आपके रास्ते में आ सकते हैं लेकिन आप सभी बाधाओं को दूर करने में सक्षम होंगे। अचानक यात्रा के अवसर मिल सकते हैं।
स्वास्थ्य - यदि किसी कारण से स्वास्थ्य कमजोर भी हुआ तो उससे आपको अधिक परेशानी नहीं होगी बल्कि आप शीघ्र स्वस्थ हो जाएंगे।
भाग्यशाली रंग: गोल्डन, भाग्यशाली अंक: 5
वृश्चिक
पॉजिटिव - संतान की पढ़ाई लिखाई करियर को लेकर अच्छा हो सकता है। घर परिवार की तरफ से संतुष्ट रह सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। आपकी स्मरण शक्ति तीव्र होगी। किसी भी कार्य को सोच समझकर करने वाले व्यक्ति होंगे। आपका प्रयास समय के अनुसार सफल हो सकता है।
नेगेटिव - जीवनसाथी का सहयोग जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए समय के अनुसार कोशिश किया जाए। जिससे हर तरह की समस्याओं का समाधान निकाला जा सके। घर गृहस्थी का विकास सबसे बड़ा विकास होता है। संतान पक्ष को लेकर स्थितियां अनुकूल नही हो सकती हैं।
लव - इस समय आप अधिकतर समस्याओं को हल करने में सक्षम हैं। आप अधिक गहराई से इस बात को समझने की कोशिश करेंगे कि वास्तव में रिश्ते क्या हैं, आप उनसे क्या चाहते हैं और आपके दोस्त और पार्टनर्स कौन हैं।
व्यवसाय - निवेश करने के लिए भी यह वक्त बेहतरीन है। हालाँकि आप होने वाली डील को बिल्कुल भी उपयुक्त नहीं पाएंगे, लेकिन निवेश से आने वाले समय में आपको निश्चित रूप से अच्छे परिणाम मिलेंगे।
स्वास्थ्य - आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 1

धनु
पॉजिटिव - माता पिता का सहयोग प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है। जिससे घर परिवार में आपसी सामंजस्य बेहतर हो सकता है। आर्थिक लाभ के दृष्टि से अच्छा हो सकता है। इस समय में संतान पक्ष को लेकर स्थितियां अनुकूल रहने की संभावना पाई जाती हैं।
नेगेटिव - आप अपनी रचनात्मकता के माध्यम से अपने कार्यस्थल से बाधाओं को कम कर सकते हैं। किसी बड़े समूह में भागीदारी आपके लिए दिलचस्प साबित होगी, हालाँकि आपके ख़र्चे बढ़ सकते हैं। आज लाभ साझेदारी और सहकर्मियों से अनुमानित हैं लेकिन आपका वर्चस्ववादी स्वभाव आलोचना की वजह बन सकता है।
लव -“बेहतरीन” दोस्तों और पार्टनर को पा कर आपको गर्व होगा और हो सकता है कि आर्थिक और भावनात्मक दोनों रूप से आने वाले सालों में इसका परिणाम बहुत अधिक लाभ हो।
व्यवसाय - अपने कार्यों को पूरा करना और मनचाहे परिणाम पाना आपके लिए आसान होगा। आपके सहयोगी सफलता के आपके रास्ते में अपना पूरा योगदान देंगे।
स्वास्थ्य - कोई विशेष बीमारी होने के योग नहीं हैं।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 7
मकर
पॉजिटिव - घर परिवार में आपसी सामंजस्य बेहतर होने की संभावना पाई जाती है। जिससे आप पराक्रमी व्यक्ति हैं। अपने घर परिवार के लोगों का सम्मान करने के साथ साथ उनका ख्याल रखते हैं। घर परिवार में आपसी सामंजस्य मधुर होने से एक दूसरे के सहयोग से किसी कार्य को सफल बनाने में सफलता प्राप्त हो सकती है।
नेगेटिव - आज आपको आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की ज़रूरत है। कामकाज के सिलसिले में आपके ऊपर ज़िम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। विरोधीयों के कारण तनाव महसूस कर सकते है। मेहनत और परिश्रम के बाद भी आमदनी कम हो सकती है।
लव - अपने प्रियजनों, पार्टनर्स के साथ अलगाव हो सकता है। आप किसी खास रिश्ते में चिंता का सामना कर रहे हैं। जो लोग सिंगल हैं उन्हें अपने परफेक्ट मैच से मिलने का मौका मिलेगा।
व्यवसाय - व्यवसाय से जुड़े लोगो को विकास के कई अवसर मिलेंगे। आपके करियर के लिए अच्छा समय है और आप अभी आपको अपने मनचाहे परिणाम प्राप्त होंगे।
स्वास्थ्य -कुछ मौसम जनित बीमारी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 4
कुंभ
पॉजिटिव - आस-पड़ोस में बदलाव भी संभव है, शायद किसी कार्य या नौकरी में परिवर्तन या विशेष रूप से मशीनों और गैजेट्स की मरम्मत और नवीनीकरण। पैतृक धन, विरासत,  बीमा, सट्टेबाज़ी और जुए के माध्यम से अप्रत्याशित धन की आशा करें। छात्रों को शिक्षा में सफलता प्राप्त होने की संभावना है।
नेगेटिव - जीवनसाथी के साथ तकरार होने की संभावना है। अपने घर के विकास तथा अपने कार्य व्यवसाय को बेहतर दिशा देने का प्रयत्न करें। एक दूसरे पर भरोसा करना यही सबसे बड़ा विकास का मूल मंत्र है। इसलिए समय वह परिस्थिति के अनुसार सबके साथ उचित व्यवहार आवश्यक है।
लव - आपके और आपके पार्टनर के बीच में विवाद की संभावना है; आपको यह सलाह दी जाती है कि आप भावनाओं के बहने की जगह अच्छे से सोचें और उसके बाद स्थिति को संभाले।
व्यवसाय - कार्यस्थल पर प्रोमोशनल गतिविधियों, बदलाव, व्यापार और मेलजोल की संभावना है। वरिष्ठ नागरिकों और अधिकारियों से शुभकामनाओं की उम्मीद करें।
स्वास्थ्य - आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कम ठीक रह सकता है। संयम से रहे।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 9

मीन
पॉजिटिव - आप नए कोर्स या नौकरी के प्रशिक्षण के लिए साइन-अप कर सकते हैं और नए कौशल को प्राप्त कर सकते हैं। धर्म, आध्यात्मिकता और शिक्षकों की आपके जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है। यदि आपके पास कुछ विदेशी कनेक्शन हैं, तो इन क्षेत्रों में एक तब्दीली या परिवर्तन की उम्मीद है।
नेगेटिव - घटते-बढ़ते और अस्थायी धन प्रवाह की अपेक्षा करें। अपने ख़र्चों का अपनी आय के साथ संतुलन बनाए रखने की कोशिश करें और उस अतिरिक्त धन का समझदारी से प्रयोग करें जिन्हे आपने अवसरों के रूप में प्राप्त किया है।
लव - अपने रिश्तों में सच्चे प्रयास से अच्छे परिणाम मिलेंगे और आप अपने रिश्ते में स्थिरता और शांति लाने में सक्षम होंगे।
व्यवसाय - आप अभी ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरे हुए हैं और इससे आप सफलता की और जाने के लिए प्रेरित होंगे। कर्मचारियों के लिए यह एक बेहतरीन समय है।
स्वास्थ्य - आपका आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
भाग्यशाली रंग: केसरी, भाग्यशाली अंक: 7
💝 जिनकी आज शादी की सालगिरह है उन्हें लख लख बधाइयां
आज मन्दिर में मां लक्ष्मी सफेद मिष्ठान का भोग लगा गरिबों को बाटे
🎂💝💝💝🎂🎂🎂
जिनका आज जन्मदिन हैं उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 24 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78


शुभ वर्ष :  2021, 2022, 2026
 
ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी 

कैसा रहेगा यह वर्ष
लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।
 आज सुविचार
जो किसी का बुरा नहीं करते भगवान भी उनका कभी बुरा नहीं करते
कर भला होगा भला
📖
LAL Kitab Anmol

0 comments:

Post a Comment

अपनी टिप्पणी लिखें

 
भाषा बदलें
हिन्दी टाइपिंग नीचे दिए गए बक्से में अंग्रेज़ी में टाइप करें। आपके “स्पेस” दबाते ही शब्द अंग्रेज़ी से हिन्दी में अपने-आप बदलते जाएंगे। उदाहरण:"भारत" लिखने के लिए "bhaarat" टाइप करें और स्पेस दबाएँ।
भाषा बदलें