बीमारी का बगैर दवाई भी इलाज़ है,मगर मौत का कोई इलाज़ नहीं दुनियावी हिसाब किताब है कोई दावा ए खुदाई नहीं लाल किताब है ज्योतिष निराली जो किस्मत सोई को जगा देती है फरमान दे के पक्का आखरी दो लफ्ज़ में जेहमत हटा देती है

Saturday 7 March 2020

आज का पंचांग वह होली के विशेष उपाय

अंतर्गत लेख:


होली के पावन शुभ अवसर पर आपको सपरिवार हार्दिक शुभकामनाएं
कारोना वायरस फैला  हुआ है  इसके मुक्ति के होलिका दहन के समय लोग वह कपुर डाले  ताकि इसका वायरस नष्ट हो सके
कर भला होगा जरुर भला
🕉☸♋✝✡🔯☪
ऊं नमः शिवाय श्रीशिव जी सदा सहाय
ऊं नमः शिवाय गुरु जी सदा सहाय
ऊं नमः शिवाय श्री बालाजी सदा सहाय

निशुल्क पंचांग अपने मोबाइल फोन पर मंगवाने के लिए 9911342666 पर अपने नाम के साथ में शहर का नाम लिख कर व्हाट्सएप्प करे
इसको आप अपने सम्पर्क लोगौ को भी शेयर करें

आप ज्योतिष ,वास्तु व रैली हिलिग  के की जुडी समस्याओं के समाधान के निःशुल्क परामर्श प्राप्त करें
आचार्य लक्ष्मण सिंह
9911342666

🕉 ~ *आज का श्री बालाजी पंचांग* ~ 🕉🌞
                     *।। श्री हरि : ।।*
⛅ *दिनांक - 08 मार्च 2020*
⛅ *दिन - रविवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2076*
⛅ *शक संवत - 1941*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - वसंत*
⛅ *मास - फाल्गुन*
⛅ *पक्ष - शुक्ल*
⛅ *तिथि - रात्रि 03:03 तक चतुर्दशी*
⛅ *नक्षत्र - सुबह 06:53 से मघा*
⛅ *योग - रात्रि 09:12 तक सुकर्मा*
⛅ *राहुकाल - शाम 05:02 से शाम 06:30*
⛅ *सूर्योदय - 06:54*
⛅ *सूर्यास्त - 18:44*
⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - विश्व महिला दिवस*
 💥 *विशेष - चतुर्दशी और पूर्णिमा के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

🌷 *होली विशेष* 🌷
🔥 *होली का दिन चंद्रमा का प्रागट्य दिन है, जो लोग सदा किसी न किसी दुःख से पीड़ित रहते हो , तो दुःख और शोक दूर करने के लिए विष्णु-धर्मोत्तर ग्रंथ में बताया है कि होली के दिन भगवान के भूधर स्वरुप अर्थात पृथ्वी को धारण करनेवाले भगवान का ध्यान और जप करना चाहिये, मंत्र बोलना चाहिये होली के दिन इनका विशेष माहात्म्य और फायदे है -*
🌷 *ॐ भूधराय नम:..... ॐ भूधराय नम: ..... ॐ भूधराय नम:*
🙏🏻 *और नीचे श्लोक एक बार बोलना और भगवान को, गुरु को विशेषरूप से प्रणाम और पूजन कर लें –*
*धरणीम् च तथा देवीं अशोकेती च कीर्तयेत्।*
*यथा विशोकाम धरणी कृत्वान्स्त्वां जनार्दन:।।*
🙏🏻 *( हे भगवान जब जब भी पृथ्वी देवी असुरों से पीड़ित होकर आपको पुकारती है , तब तब आप राक्षसों का वध करते है और पृथ्वी को धारण करके उसका शोक दूर कर देते है, ऐसे आप भगवान मेरे भी शोक, दुःख आदि का हरण करे और मुझे धारण करें।) खाली होली के दिन ये करें।*
🔥 *और होली के रात को चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिये, जिनके घर मे पैसों की तंगी रहती है, आर्थिक कष्ट सहना पड़ता है, तो होली के रात दूध और चावल की खीर बनाकर चंद्रमा को भोग लगाये पानी, दूध, शक्कर, चावल मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दे , दिया जलाकर दिखायें और थोड़ी देर चंद्रमा की चाँदनी में बैठकर गुरुमंत्र का जप करें और प्रार्थना करें हमारे घर का जो आर्थिक संकट है वो टल जायें, कर्जा है तो उतर जाये, होली की रात फिर बैठकर जप करें बहुत फायदा होगा, चंद्रमा उदय होने पर चंद्रमा में भगवान विष्णु, लक्ष्मी और सूर्य की भावना करके अर्घ्य देना चाहिये कि सामने भगवान विष्णु ही बैठे है, भगवान ने गीता में कहा ही है कि नक्षत्रों का अधिपति चन्द्रमा मैं ही हूँ, ये शास्त्रों की बात याद रखे कि दुःख की और कर्जे की ताकत नहीं कि उस आदमी के सिर पर बना रहे।*
🌷 *श्रीर्निषा चन्द्र रुपस्त्वं वासुदेव जगत्पते।*
*मनोविलसितं देव पूर्यस्व नमो नमः।।*
🌷 *ॐ सोमाय नम:*
🌷 *ॐ नारायणाय नम:*
🌷 *ॐ श्रीं नम:*
🙏🏻 *लक्ष्मीजी का मंत्र – ॐ श्रीं नम: होली की रात घर मे आर्थिक परेशानी को दूर भगाने वाला ये सरल प्रयोग है।*

🌷 *होली में क्या करें* 🌷
🙏🏻 *होली की रात्रि चार पुण्यप्रद महारात्रियों में आती है, होली की रात्रि का जागरण और जप बहुत ही फलदायी होता है।*
➡ *ऋतु-परिवर्तन के 10-20 दिनों में नीम के 15 से 20 कोमल पत्तों के साथ 2 काली मिर्च चबाकर खाने से वर्ष भर आरोग्य दृढ़ रहता है, बिना नमक का भोजन 15 दिन लेने वाले की आयु और प्रसन्नता में बढ़ोतरी होती है।*
💥 *होली के बाद खजूर खाना मना है।*
👉🏻 *बाजारू केमिकलों से युक्त रंगों के बदले पलाश के फूलों के रंग से अथवा अन्य प्राकृतिक रंगों से होली खेलनी चाहिए, इससे सप्तरंगों व सप्तधातुओं का संतुलन बना रहता है।*
👉🏻 *अन्य कुछ प्राकृतिक रंगः मेंहदी पाउडर के साथ आँवले का पाउडर मिलाने से भूरा रंग, चार चम्मच बेसन में दो चम्मच हल्दी पाउडर मिलाने से अच्छा पीला रंग बनता है, बेसन के स्थान पर आटा, मैदा, चावल का आटा, आरारोट या मुलतानी मिट्टी का भी उपयोग किया जा सकता है।*
👉🏻 *दो चम्मच हल्दी पाउडर दो लीटर पानी में डालकर अच्छी तरह उबालने से गहरा पीला रंग प्राप्त होता है।*
🍏 *आँवला चूर्ण लोहे के बर्तन में रात भर भिगोने से काला रंग तैयार होता है।*

🌷 *मंत्र – साफल्य दिवस : होली* 🌷
🙏🏻 *होली के दिन किया हुआ जप लाख गुना फलदायी होता है, यह साफल्य – दिवस है, घुमक्कड़ों की नाई भटकने का दिन नहीं है, मौन रहना, उपवास पर रहना, फलाहार करना और अपना-अपना गुरुमंत्र जपना।*
🙏🏻 *इस दिन जिस निमित्त से भी जप करोंगे वह सिद्ध होगा, ईश्वर को पाने के लिए जप करना, नाम –जप की कमाई बढ़ा देना ताकि दुबारा माँ की कोख में उलटा होकर न टंगना पड़े, पेशाब के रास्ते से बहकर नाली में गिरना न पड़े, होली के दिन लग जाना लाला- लालियाँ ! आरोग्य मंत की भी कुछ मालाएँ कर लेना।*
🌷 *अच्युतानन्तगोविन्द नामोच्चारणभेषजात।*
*नश्यन्ति सकला रोगा: सत्यं सत्यं वदाम्यहम।।*
🙏🏻 *‘ हे अच्युत ! हे अनंत ! हे गोविंद ! – इस नामोच्चारणरूप औषध से तमाम रोग नष्ट हो जाते है, यह मैं सत्य कहता हूँ, सत्य कहता हूँ ।’
🙏🏻 *दोनों नथुनों से श्वास लेकर करीब सवा से डेढ़ मिनट तक रोकते हुए मन–ही–मन दुहराना –*
🌷 *नासै रोग हरै सब पीरा।जपत निरंतर हनुमत बीरा।।*
🙏🏻 *फिर ५० से ६० सेकंड श्वास बाहर रोककर मंत्र दुहराना, इस दिन जप-ध्यान का फायदा उठाना, काम-धंधे तो होते रहेंगे, अपने-अपने कमरे में गोझरणमिश्रित पानी से पोता मारकर थोडा गंगाजल छिडक के बैठ जाना हो सके तो इस दिन गोझरण मल के स्नान कर लेना, लक्ष्मी स्थायी रखने की इच्छा रखनेवाले गाय का दही शरीर पर रगड़ के स्नान कर लेना, लेकिन वास्तविक तत्त्व तो सदा स्थायी है, उसमें अपने ‘मैं’ को मिला दो बस, हो गया काम !*
🙏🏻 *ब्रम्हचर्य-पालन में मदद के लिए “ॐ अर्यमायै नम:” मंत्र का जप बड़ा महत्त्वपूर्ण है।*
🙏🏻

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻एकादशी
19 मार्च

प्रदोष
      7  मार्च
  21  मार्च

अमावस्या
24 मार्च

पूर्णमासी
 9मार्च

होलिका दहन 2020 का मुहूर्त :  06 बजकर 26 मिनट से रात 08 बजकर 52 मिनट तक, 9 मार्च, 2020
🕉आज का राशिफल 🕉
मेष-
सकारात्मक-स्थिति अच्छी होती जा रही है। किसी प्रकार का कोई जोखिम नहीं है। संतान पक्ष से अच्छा है।
नकारात्मक-अकारण चिंतित न रहें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-सूर्यदेव को जल दें

वृषभ-
सकारात्मक-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का योग है। मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा। घरेलू सुख बढ़चढ़कर मिलेगा।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-कोई भी ताम्रपात्र की बनी वस्तु किसी गरीब को दान कर दें।

मिथुन-
सकारात्मक-आप द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता दिलाएगा।
नकारात्मक-दूसरों पर अत्यधिक भरोसा न करें।
प्रेम-बहुत अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-लाभ की स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-सूर्यदेव को जल दें।

कर्क-
सकारात्मक-रुपए-पैसे का आगमन होता रहेगा।
नकारात्मक-सोच समझकर बोलें। कम बोलें। कुटुम्बीजनों से न उलझें। निवेश अभी न करें।
प्रेम-स्थिति अच्छी हो रही है।
व्यवसाय-अच्छे चल रहे हैं। नई योजनाएं बनेंगी।
सेहत-ठीक चल रहे हैं।
उपाय-लाल या रानी रंग की कोई वस्तु पास रखें।

सिंह-
सकारात्मक-नायक-नायिका की भांति चमकते दिख रहे हैं। हर दृष्टि से बहुत अच्छा समय है।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-ताम्रपात्र की कोई वस्तु अपने पास रखें। सूर्यदेव को जल दें।

कन्या-
सकारात्मक-धैर्य से काम लेंगे।
नकारात्मक-खर्च की अधिकता से परेशान रहेंगे। अज्ञात भय सताएगा।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक ठाक चल रहे हैं।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-मसूर की दाल दान करें।

तुला-
सकारात्मक-आर्थिक मामले सुलझेंगे। रुका धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे।
नकारात्मक-क्रोध न करें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-पहले से बेहतर चल रहे हैं।
सेहत-ठीक स्थिति है।
उपाय-सूर्यदेव को जल दें।

वृश्चिक-
सकारात्मक-अच्छी स्थिति है। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे।
नकारात्मक-अनावश्यक चिंतित न रहें।
प्रेम-बहुत अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-लाभ होते जा रहा है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-सूर्यदेव की अराधना करना अच्छा रहेगा
धनु-
सकारात्मक-भाग्यवश कोई काम सुलझेगा। जीवन में आप आगे बढ़ेंगे। भाग्य साथ देगा। मंदिरों की यात्रा करेंगे।
नकारात्मक-नकारात्मक सोच से बचें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-कोई भी लाल रंग की वस्तु अपने पास रखना अच्छा रहेगा।

मकर-
सकारात्मक-निर्णय लेने की क्षमता बनी रहेगी।
नकारात्मक-आज के दिन थोड़ा बचकर चलें। कोई नया काम शुरू न करें। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं।
प्रेम-मध्यम स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक ठाक चल रहा है।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-सूर्यदेव की अराधना करें। कोई रिस्क न लें।

कुंभ-
सकारात्मक-जीवन में तरक्की करेंगे।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है। जीवनसाथी के साथ चली आ रही परेशानी दूर होगी।
व्यवसाय-नौकरी में लाभ होगा। व्यापार अच्छा चलता रहेगा।
सेहत-अच्छी है।
उपाय-गणेशजी की वंदना करें। तामपात्र की बनी वस्तु किसी को दान करें।

मीन-
सकारात्मक-विरोधी परास्त होंगे। चली आ रही परेशानी दूर होगी।
नकारात्मक-अति आत्मविश्वास से बचें।
प्रेम-अच्छी स्थिति होगी।
व्यवसाय-तरक्की कर रहे हैं। बाधाएं पार कर जाएंगे।
सेहत-अच्छी होगी।
उपाय-बुजुर्गों की सेवा करें। अपने से बड़ों को प्रणाम करें
🧡💝💙❤💛💝
आज जिनकी शादी की  सालगिरह उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं आज  गुरुदारे में दर्शन करें व  गरिबों में कुछ अंश अन्न का दान करें

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं
🌹🎂🌹🎂🌹🎂🌹

दिनांक 8 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। 

शुभ दिनांक : 8  17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44
शुभ वर्ष : 2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता 

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी   

कैसा रहेगा यह वर्ष
सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे
LAL Kitab Anmol

0 comments:

Post a Comment

अपनी टिप्पणी लिखें

 
भाषा बदलें
हिन्दी टाइपिंग नीचे दिए गए बक्से में अंग्रेज़ी में टाइप करें। आपके “स्पेस” दबाते ही शब्द अंग्रेज़ी से हिन्दी में अपने-आप बदलते जाएंगे। उदाहरण:"भारत" लिखने के लिए "bhaarat" टाइप करें और स्पेस दबाएँ।
भाषा बदलें