बीमारी का बगैर दवाई भी इलाज़ है,मगर मौत का कोई इलाज़ नहीं दुनियावी हिसाब किताब है कोई दावा ए खुदाई नहीं लाल किताब है ज्योतिष निराली जो किस्मत सोई को जगा देती है फरमान दे के पक्का आखरी दो लफ्ज़ में जेहमत हटा देती है

Wednesday 11 November 2020

दिवाली विशेष पांच त्योहारों का विवरण





💥12 तारीख वीरवार को प्रदोष काल तक द्वादशी है। उपरांत त्रयोदशी आरम्भ हो जाऐगी। इसलिए धनतेरस वीरवार को पूरी रात्री है। धनतेरस की पूजा,धनवन्त्री दिवस वीरवार को ही होगी।

 💥 13 तारीख शुक्रवार को त्रयोदशी तिथि  सूर्यास्त के समय ही समाप्त हो जायेगी। उपरांत चतुर्दशी आरम्भ हो जाऐगी। इसलिए नरक चतुर्दशी मास शिवरात्री छोटी दीपावली की पूजा शुक्रवार को ही होगी।

 💥 14 तारीख शनिवार को चतुर्दशी तिथि मध्यान्ह काल तक रहेगी, उपरान्त अमावस्या आरम्भ हो जाऐगी। इसलिए दीपावली पूजन पर्व शनिवार को सुबह सूर्योदय से आरम्भ हो जाऐगी। जिसमे लछ्मी पूजन का विशेष मूहूर्त सायं 5/25 से शुरू होकर रात्री 2/15 तक रहेगा। इसमे भी प्रदोषकाल मे वृष लग्न और निशीथ काल मे सिंह लग्न श्रेष्ठ होता है। वृष लग्न का समय 5/27 से  7/23 तक रहेगा। सिंह लग्न का समय 11/56 से 2/14 तक रहेगा।   और दूसरे नंबर पर गौधूलि बेला का समय होता है। 4 बजे से 6 बजे तक। 

 💥 15 तारीख रविवार को अमावस्या सुबह 10-36 तक है, उपरान्त प्रतिपदा तिथि आरम्भ हो जाऐगी। अन्नकूट,गोवर्धन पूजा, बलिपूजा का सम्बन्ध दिन से है। इसलिए गोवर्धन पूजा रविवार को रहेगी।

 💥 16 तारीख सोमवार को प्रतिपदा प्रात: 7 बजे तक है। उपरान्त द्वितीय तिथि पूरे दिन रहेगी। भैय्या दूज पूरे दिन मनाया जाएगा । इसलिए भैय्या दूज सोमवार को है।



LAL Kitab Anmol

0 comments:

Post a Comment

अपनी टिप्पणी लिखें

 
भाषा बदलें
हिन्दी टाइपिंग नीचे दिए गए बक्से में अंग्रेज़ी में टाइप करें। आपके “स्पेस” दबाते ही शब्द अंग्रेज़ी से हिन्दी में अपने-आप बदलते जाएंगे। उदाहरण:"भारत" लिखने के लिए "bhaarat" टाइप करें और स्पेस दबाएँ।
भाषा बदलें