बीमारी का बगैर दवाई भी इलाज़ है,मगर मौत का कोई इलाज़ नहीं दुनियावी हिसाब किताब है कोई दावा ए खुदाई नहीं लाल किताब है ज्योतिष निराली जो किस्मत सोई को जगा देती है फरमान दे के पक्का आखरी दो लफ्ज़ में जेहमत हटा देती है

Wednesday 8 September 2021

आज का श्री बालाजी पंचांग गणेश उत्सव एंव बीमारियों पर काबू पाने में मददगार #योग #मुद्राएं

अंतर्गत लेख:


 



🌞 ~ आज का श्री बालाजी पंचांग ~ 🌞

सुप्रभात

आपका आज का दिन शुभ व मंगल कारी हो 

नित्य जप करें 

कल्याण मंत्र

ऊं नम शिवाय शिव जी सदा सहाय

ऊं नम शिवाय गुरु जी सदा सहाय

ऊं नम शिवाय श्री बालाजी सदा सहाय

कारोना नियम का पालन करें व औरों बताये स्वयं की दुसरो जान की रक्षा करें  सम्भव हो परेशान व जरुरतमंदों की सहायता करें  

मास्क से मुंह नाक को ढक ही बाहर निकले

⛅ दिनांक 09 सितम्बर 2021

⛅ दिन - गुरुवार

⛅ विक्रम संवत - 2078 

⛅ शक संवत - 1943

⛅ अयन - दक्षिणायन

⛅ ऋतु - शरद 

⛅ मास-भाद्रपद

⛅ पक्ष - शुक्ल 

⛅ तिथि - तृतीया रात्रि 12:18 तक तत्पश्चात चतुर्थी

⛅ नक्षत्र - हस्त दोपहर 02:31 तक तत्पश्चात चित्रा

⛅ योग - शुक्ल रात्रि 08:43 तक तत्पश्चात ब्रह्म

⛅  राहुकाल - दोपहर 02:09 से शाम 03:42 तक

⛅ सूर्योदय - 06:25 

⛅ सूर्यास्त - 18:46

⛅ दिशाशूल - दक्षिण दिशा में

⛅ व्रत पर्व विवरण - हरितालिका- केवड़ा तीज, वराह जयंती, संत चरनदास जी जयंती (ति. अ.) सामवेदी श्रावणी 

 💥 विशेष - तृतीया को परवल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

               🌞 ~ श्री बालाजी पंचांग  ~ 🌞


 🌷 गणेश उत्सव 🌷

🙏🏻 10 अगस्त 2021 शुक्रवार से गणेश उत्सव शुरू हो रहा है जो की ये 10 दिन भगवान गणेश को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए बहुत ही खास माने जाते हैं। वास्तुशास्त्र में भी कुछ वस्तुओं का खास संबंध भगवान गणेश से माना जाता है। यदि आज इन 5 में से एक भी वस्तु घर लाई जाए तो भगवान गणेश के साथ-साथ देवी लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है और घर-परिवार पर उनकी कृपा हमेशा बनी रहती है।

 1⃣ गणेश की नृत्य करती प्रतिमा

धन संबंधी परेशानियां दूर करने के लिए नृत्य करती गणेश प्रतिमा घर में रखना शुभ माना जाता है। प्रतिमा को इस तरह रखें कि घर के मेन गेट पर भगवान गणेश की दृष्टि रहे।

2⃣ बांसुरी

 बांसुरी घर में रखने से घर में लक्ष्मी का वास बना रहता है।इससे घर के वास्तु दोष दूर होते हैं और धन पाने के योग बनने लगते हैं।

3⃣ एकाक्षी नारियल

जिस घर में एकाक्षी नारियल रखा जाता है और इसकी नियमित पूजा होती है, वहां नेगेटिविटी नहीं ठहरती है, न ही कभी धन-धान्य की कमी होती है।

4⃣ घर के मंदिर में शंख

शंख में वास्तु दोष दूर करने की अद्भुत शक्ति होती है। जिस घर के पूजा स्थल में शंख की स्थापना भी की जाती है, वहां देवी लक्ष्मी स्वयं निवास करती हैं।

5⃣ कुबेर की मूर्ति

भगवान कुबेर उत्तर दिशा के स्वामी माने जाते हैं, इसलिए उत्तर दिशा में इनकी मूर्ति रखने से घर में कभी पैसों की कमी नहीं होती।

         🌞 ~ श्री बालाजी पंचांग  ~ 🌞


🌷 वास्तु शास्त्र

🏡 इस तरह कर सकते हैं वास्तुदोष का अंत

घर का जो हिस्सा वास्तु के अनुसार सही न हो, वहां घी मिश्रित सिंदूर से श्री गणेश स्वरुप स्वस्तिक दीवार पर बनाने से वास्तु दोष का प्रभाव कम होने लगता है।

         🌞 ~ श्री बालाजी पंचांग  ~ 🌞

🌷 आर्थिक परेशानी रहती हो तो 🌷

🙏🏻 अथर्ववेद की गणेश उपनिषद के अनुसार दूर्वा ( जो गणेशजी की पूजा के काम में आता है ) उसे घी में डुबायें .... और आहूति दें .... ये मंत्र बोल कर  आहूति डालें ... " ॐ गं गणपतये स्वाहा "

          🌞 ~ श्री बालाजी पंचांग   ~ 🌞

🌷 समाज में हर काम में विफलता - अपयश मिलता हो तो 🌷

👨🏻 जिन लोगो को समाज में हर काम में विफलता मिलती है, अपयश मिलता है, वे लोग साल (संस्कृत में उसे लाजा कहते है ) में घी मिलाकर गणपति मंत्र से हवन करें तो कार्य सिद्ध होते हैं । यश की वृद्धि होती है ।

🙏🏻*


         🌞 ~ श्री बालाजी पंचांग  ~ 🌞

पंचक

: 18 सितंबर दोपहर 3.26 बजे से 23 सितंबर प्रात: 6.45 बजे तक

एकादशी


सितंबर 2021: एकादशी व्रत

17 सितंबर: परिवर्तिनी एकादशी

प्रदोष

सितंबर 2021: प्रदोष व्रत

18 सितंबर: शनि प्रदोष व्रत

पूर्णिमा

20 सितंबर सोमवार भाद्रपद


आज का राशिफल- जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन, क्या कहती है आपकी राशियाँ और किस राशि की चमकेगी आज किस्मत।।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए थोड़ा सतर्कता बरतने के लिए होगा, लेकिन आपको हर मामले में जीवनसाथी का सहयोग भी पर्याप्त मात्रा में मिलता दिख रहा है, लेकिन परिवार के किसी सदस्य के विवाह संबंधित फैसले पर निर्णय ले सकते हैं, जो लंबे समय से चल रहा था। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। रात्रि का समय आज आप अपने परिजनों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम परिणाम देने वाला रहेगा। बिजनेस में किसी से रूपए पैसे का लेनदेन करेंगे, तो वह भी आपका सफल रहेगा। आज आपको हर मामले में संतोष व शांति का अनुभव होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई पसंद का समाचार सुनने को मिल सकता है। रात्रि के समय कुछ ऐसे व्यक्तियों के मिलने से आपको कोई सूचना प्राप्त हो सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज नए पद की प्राप्ति होगी। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रुप से फलदायक रहेगा। आज आपको संतान की शिक्षा से संबंधित किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, लेकिन यदि जाना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से जाएं क्योंकि आपकी कोई प्रिय व मूल्यवान वस्तु खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है, इसलिए सावधान रहें। विद्यार्थियों को परीक्षा में आशातीत सफलता मिलने से उनका मन प्रसन्न होगा। आज आपकी अपने पिताजी से कोई बहस बाजी हो सकती है, लेकिन कभी-कभी बड़ों की बात मानना भी अच्छा होता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। रोजगार की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं, आज उनको कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी व मान व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आज सायंकाल के समय आप किसी सदस्य से अपने धीमी गति से चल रहे व्यापार के लिए कुछ सलाह लेने जा सकते हैं। आज आप अपनी बुद्धि व विवेक से जो भी निर्णय लेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से भला बुरा सुनने को मिल सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज आपको आमदनी के नए नए स्त्रोत प्राप्त होंगे, लेकिन आपको उन्हें पहचानना होगा, तभी वह आपको लाभ दे पाएंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में यदि किसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो आज आप उसका समाधान खोजने के लिए अपने गुरुजनों के पास जा सकते हैं। आज आपकी वाणी की सौम्यता आपको आपके कार्यालय में मान सम्मान दिलवाएगी और आपकी पदोन्नति भी हो सकती है। यदि आपकी माता जी को नेत्र विकार से संबंधित कोई समस्या है, तो उसके कष्टो में आज वृद्धि हो सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा, लेकिन आज आप जितनी मेहनत करेंगे। आपको उससे अधिक फल मिलेगा, जिसे देखकर आप फूले नहीं समाएंगे, लेकिन आपको ध्यान देना होगा, नहीं तो आपके शत्रु आपकी इस तरक्की को देखकर परेशान हो सकते हैं। आज आपकी संतान के विवाह की बात पक्की हो सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज कोई कहासुनी हो सकती है, लेकिन जीवन साथी उसमें आपके साथ ही खड़ी नजर आएंगी। भाई बहनों के साथ रिश्ता मजबूत होगा। यदि आज किसी से उधार लेने का सोचा है, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगा।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। परिवार में यदि बहन के विवाह में कोई समस्या थी, तो वह आज किसी वरिष्ठ जन की मदद से दूर होगी, जिससे परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी और परिवार में शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा होगी। व्यापार में यदि लंबे समय से धन की समस्या आ रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी। अपने किसी विदेश में रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए थोड़ा निराशाजनक हो सकता है, लेकिन आज आपको अपने मन की बात किसी से ज्यादा नहीं बतानी है। यदि आपको अपने व्यापार के लिए कोई नया आईडिया आए, तो वह भी आज आपको अपने सहयोगियों को नहीं बताना है और उसे तुरंत आगे बढ़ाना होगा रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज थोड़ी निराशा हाथ लग सकती है। यदि आप सेहत मे कोई गिरावट आती है, तो आप डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। नौकरी व व्यापार में जो आपके शत्रु है, आज वह भी आप की प्रशंसा करते नजर आएंगे, जिसे देख कर आपको हैरानी होगी। शासन व सत्ता के गठजोड़ का भी आज आपको लाभ मिलेगा।  ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ हो सकता है। सायंकाल का समय आज आप किसी सांस्कृतिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि आपका कोई सरकारी कार्य लंबे समय से रुका हुआ है, तो आज आप उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज उत्तम अवसर प्राप्त हो सकते हैं। यदि आप आज किसी नए बिजनेस में इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए भी आज दिन उत्तम रहेगा। सायं काल के समय आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है। भाई बहनों के साथ रिश्ते में यदि कोई अनबन चल रही थी, तो आज वह भी समाप्त होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके घर व व्यवसाय में पिछले कुछ दिनों से कोई तनाव चल रहा था, तो आज वह समाप्त होगा और आज आप अपने आपको रिलैक्स महसूस करेंगे। आज आपको अपने किसी प्रयजन से कोई विपरीत समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आपको अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ेगा, इसलिए सावधान रहें। आज आप किसी की भलाई उतनी ही करें, जितनी सही हो, नहीं तो लोग इसे आप का स्वार्थ समझने लगेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपका काफी व्यस्तता में व्यतीत होगा। आज आपको अपनी संतान के भविष्य की चिंता सता सकती हैं, जिसके लिए आप भविष्य की कुछ योजनाओं में निवेश भी करेंगे, इसमे आपको जीवनसाथी के सहयोग की आवश्यकता होगी। यदि आज किसी से पैसे का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना करें, नहीं तो आपका यह धन फंस सकता है। गृहस्थ जीवन आनंदमय रहेगा। यदि आज आप किसी यात्रा पर जाते हैं, तो आपकी मूल्यवान वस्तु के चोरी या खोने खोने का भय बना हुआ है।


अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

 शुभ दिनांक : 9, 18, 27

 शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

कैसा रहेगा यह वर्ष

अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।


अच्छी आदतें 

बीमारियों पर काबू पाने में मददगार #योग #मुद्राएं

योग प्राचीन कला है जिसके फायदे और महत्व को आज देश ही नहीं पूरी दुनिया मानती है। यह आधुनिक विज्ञान के साथ अध्यात्म ज्ञान को जोड़कर हमें स्वाजस्य्पू  लाभ पहुंचाता है।योग में ना सिर्फ आसन बल्कि  मुद्राएं भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इन योग मुद्राओ से आप कई रोगों का निदान व बचाव कर सकते हैं। हर योग मुद्रा विशिष्ट है प्रत्येक में गहरा रहस्यो छिपा है। यदि नियमित रूप से इन मुद्राओं को किया जाए तो, शरीर में वायु संबंधी बीमारियां नहीं होती। तो चलिये जानें क्या हैं ये योग मुद्राएं और इनके लाभ।


#ज्ञानमुद्रा: 

यह मुद्रा ज्ञान और ध्यान के लिये प्रसिद्ध है। इसे करने के लिए पद्मासन या सुखासन में बैठ जाएं (अंगूठे को तर्जनी अंगुली के सिरे पर लगाएं और बाकी तीनों अंगुलियों को सीधा रखें)। ध्यान लगाने के लिए इसी मुद्रा को किया जाता है। ज्ञान मुद्रा मस्तिष्क के स्नायुओं को बल देती है और स्मरण शक्ति, एकाग्रता शक्ति, संकल्प शक्ति को बढ़ाती है। इसके नियमित अभ्यास से अनिद्रा दूर होती है तथा क्रोध को काबू करने की क्षमता बढ़ती है। 


#वायुमुद्रा

वायु मुद्रा करने के लिए तर्जनी अंगुली को मोड़कर अंगूठे के मूल में लगाकर हल्का सा दबाएं और बाकी की सारी उंगलियों को  सीधा कर दें। इस मुद्रा में बेठए हुए रीढ़ की हड्डी बिल्कुल सीधी रहनी चाहिए। वायु मुद्रा मुद्रा वात रोगों बेहद लाभकारी होती है। साथ ही यह साइटिका, कमर दर्द, गर्दन दर्द, पार्किंसन, गठिया, लकवा, जोड़ों का दर्द व घुटने का दर्द में भी लाभ देती है।  


#आकाशमुद्रा

आकाश मुद्रा करने के लिए मध्यमा अंगुली को अंगूठे के अग्रभाग से लगा लें और बाकी की अंगुलियों को बिल्कुल सीधा कर लें। इस मुद्रा को नियमित रूप से करने से कान के रोग, बहरेपन, कान में लगातार व्यर्थ की आवाजें सुनाई देना व हड्डियों की कमजोरी आदि दूर होती हैं।


रज हस्त मुद्रा

रज हस्त मुद्रा विशेष रूप से स्त्रियों के लिए है। लेकिन इस मुद्रा का लाभ केवल स्त्रियों को ही नहीं बल्कि यदि पुरुष इस मुद्रा को करता है तो उनके वीर्य संबंधी रोग दूर होते हैं। इसे करने के लिए बाकि तीनों उंगलियों को सीधी रखते हुए कनिष्ठा (छोटी अंगुली) अंगुली को हथेली की जड़ में मोड़कर लगाएं। इससे रज मुद्रा बन जाती है।


#शून्यमुद्रा

#शून्य_मुद्रा करने के लिए मध्यमा अंगुली को मोड़कर अंगूठे के मूल से लगाकर अंगूठे से हल्का सा दबाएं और बाकी उंगलियों को सीधी कर लें, शून्य मुद्रा बन जाएगी। इससे गले के रोग व थाइराइड आदि में लाभ होता है, साथ ही दांत मजबूत बनते हैं और कान की बीमारियां दूर होती हैं। 


#शंखमुद्रा

#शंख_मुद्रा बनाने के लिए बाएं हाथ के अंगुठे को दाएं हाथ की हथेली में स्थापित करें और मुठ्ठी बंद कर लें। अब उंगलियों को दाहिने हाथ के अंगूठे से छुलाएं। इस मुद्रा से हाथों की आकृति शंख जैसी हो जाती है, इसीलिए भी इसे शंख मुद्रा कहा जाता है। यदि आप जैसे शंख बजाते हैं वैसे ही बजाने की कोशिश करेंगे तो हाथों की इस मुद्रा में भी शंख के समान आवाज आएगी। इस मुद्रा को करने से गले से जुड़े रोग ठीक होते हैं।  


सहज हस्त मुद्रा

सहज हस्त मुद्रा बनाने के लिए दोनों हाथों के अंगूठे के पहले पोर को सबसे छोटी अंगुली के प्रथम पोर से मिलाने पर सहज मुद्रा बन जाती है। बाकी की सारी उंगलियां को आपस नहीं मिलाया जाता है। इस मुद्रा का अभ्यास करने से शरीर सुंदर और कोमल बनता है, शरीर का रुखापन दूर होता है और त्वचा संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।


#पृथ्वीमुद्रा

#पृथ्वी_मुद्रा बनाने के लिए अनामिका अंगुली को अंगूठे के अग्रभाग से लगाकर बाकी अंगुलियां को सीधा कर लें। यह मुद्रा शरीर की दुर्बलता को दूर कर वजन बढ़ाने में मदद करती है, यह शरीर में खून के दौरे को ठीक कर शरीर में स्फूर्ति, कान्ति एवं तेज उत्पन्न करती है और मासपेशियों में मजबूती लाती है।


सूर्य मुद्रा

सूर्य मुद्रा में आने के लिए अपनी अनामिका अंगुली को अंगूठे के मूल में लगाकर अंगूठे से हल्का दबाकर बाकी अगुलियों को सीधा करके रखना होता है। सूर्य मुद्रा करने से मोटापा कम होता है, शरीर में उष्णता बढ़ाती है और मधुमेह व लीवर के रोगों में लाभ पहुंचाती है।   इस मुद्रा को गर्मीयों में अधिक न करें। 


वरुण मुद्रा

वरुण मुद्रा बनाने के लिए कनिष्ठा अंगुली को अंगूठे के अग्रभाग पर लगाकर बाकी अंगुलियों को सीधा कर लें। इसे करने से चर्मरोग, रक्त विकार दूर होते हैं तथा शरीर का रूखापन दूर होता है और त्वचा को कांतिमय व मुलायम बनाती है। लेकिन कफ प्रकृति वाले व्यक्ति इसका अभ्यास ज्यादा न करें।


आपको हमारे पंचांग में अच्छा लगा और अच्छा बनाने के लिये क्या सामग्री  जोड़ें हमारे  व्हाट्सएप नंबर 9911342666 पर बताये ताकि सुधार कर अधिक बेहतर बना सके

ज्योतिष, वास्तु लाल किताब व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी हेतु हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल होने के लिए यह लिंक खोलें:या हमारे व्हाट्सएप नंबर 9911342666पर अपना नाम जगह लिख भेजे https://chat.whatsapp.com/HWs76X3eTzF1dLPuHGGf4H


अपनी किसी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए सरल ज्योतिष वास्तु रेकी हीलिंग एवं लाल किताब उपाय  हेतु हमसे सम्पर्क करें

निशुल्क परामर्श के इच्छुक व्यक्ति दोपहर में 2से 3 बजे संपर्क करें आचार्य लक्ष्मण 

श्री बालाजी ज्योतिष अनुसंधान केंद्र

09354328527, 09911342666, 01127651180



LAL Kitab Anmol

0 comments:

Post a Comment

अपनी टिप्पणी लिखें

 
भाषा बदलें
हिन्दी टाइपिंग नीचे दिए गए बक्से में अंग्रेज़ी में टाइप करें। आपके “स्पेस” दबाते ही शब्द अंग्रेज़ी से हिन्दी में अपने-आप बदलते जाएंगे। उदाहरण:"भारत" लिखने के लिए "bhaarat" टाइप करें और स्पेस दबाएँ।
भाषा बदलें