बीमारी का बगैर दवाई भी इलाज़ है,मगर मौत का कोई इलाज़ नहीं दुनियावी हिसाब किताब है कोई दावा ए खुदाई नहीं लाल किताब है ज्योतिष निराली जो किस्मत सोई को जगा देती है फरमान दे के पक्का आखरी दो लफ्ज़ में जेहमत हटा देती है

Thursday 21 July 2022

21/7/2022 आज का श्री बालाजी पंचांग एवम् राशिफल

अंतर्गत लेख:


lka 21/7/2022 

श्री बालाजी पंचांग  व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए 9911342666 पर नाम अपने शहर का नाम लिखकर व्हाट्सएप करें

* आपका आज का दिन शुभ व मंगल कारी हो

*नित्य जप करें*

कल्याण मंत्र

ऊं नम शिवाय शिव जी सदा सहाय

ऊं नम शिवाय गुरु जी सदा सहाय

ऊं नम शिवाय श्री बालाजी सदा सहाय

कारोना नियम का पालन करें व औरों बताये स्वयं की दुसरो जान की रक्षा करें  सम्भव हो परेशान व जरुरतमंदों की सहायता करें 

मास्क से मुंह नाक को ढक ही बाहर निकले

 आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓 

🌻गुरुवार, २१ जुलाई २०२२

सूर्योदय: 🌄 ०५:५४

सूर्यास्त: 🌅 १९:१३

चन्द्रोदय: 🌝 २४:४५

चन्द्रास्त: 🌜१३:१३

अयन 🌕 दक्षिणायने

ऋतु:  🌿 वर्षा

शक सम्वत: 👉 १९४४ (शुभकृत)

विक्रम सम्वत: 👉 २०७९ (नल)

युगाब्द 👉 ५१२४

मास 👉 श्रावण (महाराष्ट्र एवम् गुजरात के अनुसार आषाढ) 

पक्ष 👉 कृष्ण

तिथि 👉 अष्टमी (०८:११ से नवमी)

नक्षत्र 👉 अश्विनी (१४:१६ से भरणी)

योग 👉 धृति (१२:१८ से शूल)

प्रथम करण 👉 कौलव (०८:११ तक)

द्वितीय करण 👉 तैतिल (२०:४७ तक)

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️

॥ गोचर ग्रहा: ॥

🌖🌗🌖🌗

सूर्य   🌟 कर्क

चंद्र    🌟 मेष

मंगल 🌟 मेष (उदित, पश्चिम, मार्गी)

बुध   🌟 कर्क (अस्त, पूर्व, मार्गी)

गुरु   🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)

शुक्र  🌟 वृष (उदित, पूर्व, वक्री)

शनि  🌟 मकर (उदित, पूर्व, वक्री)

राहु   🌟 मेष

केतु   🌟 तुला

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

〰〰〰〰〰〰〰

अभिजित मुहूर्त 👉 १२:०७ से १२:५९

राहुकाल 👉 १४:१३ से १५:५३

यमगण्ड 👉 ०५:५४ से ०७:३४

दुर्मुहूर्त 👉 १०:२० से ११:१३

अमृत काल 👉 ०६:३९ से ०८:२१

सर्वार्थसिद्धि योग 👉 ०५:२९ से १४:१७

विजय मुहूर्त 👉 १४:४१ से १५:३६

गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:०४ से १९:२८

सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:१७ से २०:१९

निशिता मुहूर्त 👉 २४:०३ से २४:४४

राहुवास 👉 दक्षिण

होमाहुति 👉 गुरु (१४:१७ तक)

दिशाशूल 👉 दक्षिण

अग्निवास 👉 आकाश

चन्द्रवास 👉 पूर्व

शिववास 👉 गौरी के साथ (०८:११ से सभा में)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

☄चौघड़िया विचार☄

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

॥ दिन का चौघड़िया ॥

१ - शुभ      २ - रोग

३ - उद्वेग     ४ - चर

५ - लाभ     ६ - अमृत

७ - काल     ८ - शुभ

॥रात्रि का चौघड़िया॥

१ - अमृत     २ - चर

३ - रोग        ४ - काल

५ - लाभ      ६ - उद्वेग

७ - शुभ       ८ - अमृत

नोट-- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

शुभ यात्रा दिशा

🚌🚈🚗⛵🛫

उत्तर-पूर्व (दही का सेवन कर यात्रा करें)

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️

तिथि विशेष

🗓📆🗓📆

〰️〰️〰️〰️

(विवाह मुहूर्त हिमाचल, हरियाणा, पंजाब एवं जम्मू कश्मीर प्रांतो के लिए) कर्क- कन्या ल. प्रातः ०५:४९ से दोपहर १२:२० तक, नींवखुदाई एवं गृहारम्भ+उद्योग मशीनरी आरम्भ मुहूर्त प्रातः १०:५२ से दोपहर १२:३३ तक, व्यवसाय आरम्भ+देवप्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः १०:५२ से दोपहर ०३:५६ तक आदि।

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण

〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️

आज १४:२७ तक जन्मे शिशुओ का नाम

अश्विनी नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (चो, ला) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशु का नाम भरणी नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमशः (ली, लू, ले) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

उदय-लग्न मुहूर्त

कर्क - २९:१३ से ०७:३५

सिंह - ०७:३५ से ०९:५४

कन्या - ०९:५४ से १२:११

तुला - १२:११ से १४:३२

वृश्चिक - १४:३२ से १६:५२

धनु - १६:५२ से १८:५५

मकर - १८:५५ से २०:३६

कुम्भ - २०:३६ से २२:०२

मीन - २२:०२ से २३:२६

मेष - २३:२६ से २४:५९

वृषभ - २४:५९ से २६:५४

मिथुन - २६:५४ से २९:०९

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

पञ्चक रहित मुहूर्त

चोर पञ्चक - ०५:२९ से ०७:३५

शुभ मुहूर्त - ०७:३५ से ०८:११

रोग पञ्चक - ०८:११ से ०९:५४

शुभ मुहूर्त - ०९:५४ से १२:११

मृत्यु पञ्चक - १२:११ से १४:१७

अग्नि पञ्चक - १४:१७ से १४:३२

शुभ मुहूर्त - १४:३२ से १६:५२

रज पञ्चक - १६:५२ से १८:५५

शुभ मुहूर्त - १८:५५ से २०:३६

चोर पञ्चक - २०:३६ से २२:०२

शुभ मुहूर्त - २२:०२ से २३:२६

शुभ मुहूर्त - २३:२६ से २४:५९

चोर पञ्चक - २४:५९ से २६:५४

शुभ मुहूर्त - २६:५४ से २९:०९

रोग पञ्चक - २९:०९ से २९:३०

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आज का सुविचार

⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️

बदला लेने के लिये मत सोचो, आराम से बैठो और प्रतीक्षा करो, जिन लोगों ने आपके साथ बुरा किया है, अंततः उनके साथ भी बुरा ही होगा ।।😊✅🤚🏻

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

आज का राशिफल

🐐🐂💏💮🐅👩

〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपको ऐश्वर्य दिलाएगा साथ ही थोड़ा बहुत धन लाभ भी होने से मानसिक रूप से संतोष अनुभव करेंगे। आपको सोचे कार्यो में अवश्य सफलता मिलेगी परन्तु आलस्य एवं अहम् की भावना को दूर रखना होगा। कार्य स्थल पर आज कुछ ऐसी परिस्थिति बनेगी जो लंबे समय तक लाभ देगी। अधिकारियो से आज तालमेल अच्छी तरह बैठा लेंगे लेकिन फिर भी किसी आशंका से भयभीत रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र पर भी परिवार का नाम बढ़ाएंगे। महिलाये आवश्यकताएं बढ़ने से असन्तोषी रहेंगी भविष्य की योजनाएं नहीं बन सकेंगी। घर का वातावरण लगभग सामान्य ही रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन प्रतिकूल रहेगा कार्यो के बिगड़ने अथवा आशानुकूल ना होने से मन मे नकारात्मक भाव आएंगे। अनैतिक प्रवृति जल्द आकर्षित करेगी जिससे मान एवं धन की हानि संभव है। अकारण क्रोध आने से प्रेम सम्बन्धो में खटास आएगी इसलिए मौन रहने का प्रयास करें। धर्म के प्रति आज एकमत नहीं रहेंगे मन भटकने के कारण शांति नहीं मिल सकेगी। कागजो को संभाल कर रखें किसी महत्त्वपूर्ण कागजात के गुम होने से दुविधा में रहेंगे। पारिवारिक वातावरण आपके व्यवहार पर निर्भर रहेगा। महिलाये आज अधिक महत्त्वकांक्षी रहेंगी इच्छा पूर्ति ना होने पर गुस्सा आएगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन लाभदायक रहेगा आप संबंधों को लेकर ज्यादा गंभीर रहेंगे जिससे कुछ दिनों से चल रही पारिवारिक खटास में कमी आएगी। धार्मिक भावनाएं जाग्रत रहेंगी।परंतु व्यवसाय को लेकर आज दुविधा में रहेंगे नौकरी पेशा जातक कार्य क्षेत्र में परिवर्तन की योजना बना सकते है जो कि भविष्य के लिये लाभदायक रहेगा। व्यवसायी वर्ग कुछ ना कुछ नई उधेड़-बुन में लगे रहेंगे लेकिन निर्णय लेने में परेशानी होगी। धन लाभ प्रयास करने पर अवश्य होगा परन्तु खर्च भी बराबर लगे रहेंगे। आज रिश्तेदारी में जाएँ तो पुराने व्यवहारों को त्याग कर ही जाये अन्यथा आनंद के क्षण राग द्वेष में बदलेंगे।।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा सेहत एवं व्यापार दोनों उत्तम रहेंगे। क्रय-विक्रय के व्यवसाय अथवा शेयर सट्टे में निवेश से धन लाभ होगा। अन्य व्यवसाय में भी नए अनुबंध मिलने की सम्भवना रहेगी परन्तु नए व्यवसाय का आरम्भ अभी ना करें। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी साथ ही धन की उगाही भी कर पाएंगे। नौकरी पेशा जातको की कार्य क्षेत्र पर सामान्य दिनचर्या रहेगी। धार्मिक कृत्यों विशेषकर टोन टोटको में विश्वास करेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी शुभसमाचार मिलेगा।विरोधीयो के सडयंत्र असफल रहेंगे। महिलाये आज अधिक भावुक रहेंगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आपका आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा दिन के आरंभिक भाग में कल वाली स्थिति यथावत रहेगी। जिस कार्य को करने की सोचेंगे उसीमें किसी के दखल करने से भ्रामक स्थिति बनेगी। विलम्ब से बचने के लिये जल्दबाजी करेंगे जिससे कार्य में सफाई नहीं रहेगी। परन्तु दोपहर के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगेगी धन लाभ होने से रुके कार्यो में गति आएगी। नौकरी पेशा जातको पर अधिकारी वर्ग अधिक विश्वास करेंगे। सरकारी कार्यो में भी सफलता की संभावना बढ़ने से प्रसन्नता रहेगी लेकिन इनके आज पूर्ण होने में संदेह रहेगा। घरेलु वातावरण में भी सुधार आएगा। महिलाये आध्यात्म में विशेष निष्ठा रखेंगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन शारीरिक रूप से हानिकारक रहेगा किसी दुर्घटना अथवा आकस्मिक रोग होने से कष्ट की संभावना अधिक रहेगी।बीमारियों पर भी खर्च होगा शारीरिक समस्याएं मध्यान के समय प्रबल रहेंगी अधिक मसाले वाले भोजन अथवा बाहर के खान-पान से परहेज करें। आज आर्थिक विषयो को लेकर नई समस्याएं बनेगी जिनका समाधान होने में समय लगेगा। कार्य क्षेत्र पर मंदी रहने से धन की आमद कम रहेगी। नौकरी पेशा जातक अथवा महिलाएं मनोकामना पूर्ती ना होने से अनमने मन से कार्य करेंगे। किसी से धन सम्बंधित वादे ना करे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन अधिकांश समय मन को प्रसन्न करने वाले प्रसंग बनेंगे। कार्यो में सहज सफलता मिलने से उत्साह बढ़ेगा। भाग्य साथ देने से अटके कार्य पूर्ण होंगे धन की आमद भी रुक रुक कर होती रहेगी। पारिवारिक सदस्यों की कार्य क्षेत्र पर भी सहायता मिलेगी। सरकारी कार्य में बाधा आने की संभावना है फिर भी किसी के सहयोग से पार कर लेंगे। नौकरी पेशा जातको को अतिरिक्त कार्य का लाभ शीघ्र मिल जायेगा। दूर रहने वाले रिश्तेदारो से मिलने के प्रसंग बनेंगे। पारिवारिक वातावरण में प्रेम रहेगा लेकिन स्त्री से किसी बात पर मतभेद हो सकता है।संताने आज्ञा का पालन करेंगी।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन आपकी मन के विपरीत घटना घटने से क्रोध आएगा। सहकर्मी अथवा पारिवारिकजन जानकर भी आपकी इच्छा के विपरीत कार्य करेंगे। नौकरी व्यवसाय में दिन सामान्य रहेगा परिश्रम करने के बाद निर्वाह योग्य लाभ ही बना पाएंगे। आज धर्म-कर्म में आस्था होने पर भी आपके हाथों कोई अनैतिक कर्म हो सकता है जिसकी ग्लानि सम्मान हानि के बाद ही होगी। घर के बुजुर्गो का बात-बात पर टोकना अखरेगा वातावरण अशान्त भी बनेगा। उधार के पैसे वापस मांगने पर विवाद हो सकता है। फिर भी मित्रो से अनुकूल व्यवहार एवं आर्थिक सहायता मिलने से संतोष रहेगा। महिलाये शंकालु रहेंगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन बौद्धिक क्षमता में विकास लाएगा। अध्ययन-अध्यापन के कार्यो में सहज सफलता मिलेगी। संताने बौद्धिक एवं आध्यात्मिक उन्नति करेंगी फिर भी नजर रखना आवश्यक है। किसी भी प्रकार की सरकारी सहायता अथवा रुके कार्य आज अवश्य ही आगे बढ़ेंगे। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा कम रहने से लाभ की संभावना अधिक रहेगी। आस-पड़ोसियों से वैर-विरोध मिटेगा लेकिन अभिमानी स्वभाव रहेगा। आप किसी से भी मधुर वाणी द्वारा आसानी से काम निकाल सकेंगे। मध्यान के समय आकस्मिक यात्रा से थोड़ी थकान रहेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आपके लिये आज का दिन कलहकारक रहेगा। दिनभर किसी ना किसी कारण से विवाद के प्रसंग बनेंगे। सम्मान हानि की संभावना अधिक है प्रत्येक कार्य विशेषकर सामाजिक क्षेत्र पर अत्यन्त सावधानी बरतें। किसी के कहे में आकर कोई अनैतिक कार्य ना करें। कार्य व्यवसाय में भी आज प्रलोभन का भविष्य में दुष्प्रभाव देखने को मिलेगा। व्यावसायिक क्षेत्र पर लाभ पाने के लिए व्यवहारिकता काम आएगी इसलिए स्वभाव में नरमी रखें। विरोधी आपके प्रयासों को विफल कर सकते है। जल्दबाजी में धन का निवेश ना करें ना ही किसी को उधार दें। घर में आज मौन साधन ही तकरार से बचने का उत्तम उपचार है। सेहत का ध्यान रखें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपके लिए श्रीवृद्धि कारक रहेगा। आज आप जिस भी कार्य मे धन लगाएंगे उसमे थोड़े विलंब से ही सही लेकिन दुगना लाभ मिलेगा। व्यवसायियो के लिए उत्तम रहेगा अधूरे कार्य पूर्ण होने से धन की आमद होगी नए अनुबंध भी मिल सकते है भविष्य की योजनाएं बलवती बनेंगी। परन्तु आज सरकारी नौकरी पेशा जातक किसी कार्य को लेकर दिन भर दुविधा की स्थिति में रह सकते है। पारिवारिकजन आज बेवजह जिद पर अड़ेंगे जिससे असुविधा महसूस करेंगे परन्तु बाद में यही आनंद का कारण बनेगी। पड़ोसियों से मेलजोल बढेगा। मध्यान का समय अधिकतर आलस्य में बीतेगा। सुख शांति बनी रहेगी।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

दिखावे का संतोषी स्वभाव भी आज आपके व्यक्तित्त्व में चार चांद लगायेगा। मन में कुछ ना कुछ तिकडम लगी रहेगी फिर भी किसी को प्रदर्शित नही होने देंगे। लापरवाही पर पर्दा डालने का प्रयास सफल होगा परन्तु हानिकारक भी रहेगा। लाभ पाने के लिये जोड़-तोड़ की नीति अपनायेंगे। कार्य क्षेत्र पर किसी से समझौता करना पड़ेगा।भागीदारी के व्यवसाय में लाभ की संभावना अधिक रहेगी। आर्थिक कारणों से किसी से झगड़ा भी हो सकता है। स्वभाव में कामुकता अधिक रहेगी विपरीत लिंगीय के प्रति जल्दी आकर्षित हो जाएंगे। गृहस्थ जीवन में सुख के साधन पर अधिक खर्च होगा। स्त्री संतान का सुख मिलेगा।

जनजागृति हेतु लेख प्रसारण  अवश्य करें🙏🏻

मधु॒ वाता ऋतायते मधु क्षरन्ति सिन्धवः।

माध्वीर्नः सन्त्वोषधीः।।

गुरु बृहस्पति देव जी की जय हैं 



LAL Kitab Anmol

0 comments:

Post a Comment

अपनी टिप्पणी लिखें

 
भाषा बदलें
हिन्दी टाइपिंग नीचे दिए गए बक्से में अंग्रेज़ी में टाइप करें। आपके “स्पेस” दबाते ही शब्द अंग्रेज़ी से हिन्दी में अपने-आप बदलते जाएंगे। उदाहरण:"भारत" लिखने के लिए "bhaarat" टाइप करें और स्पेस दबाएँ।
भाषा बदलें