बीमारी का बगैर दवाई भी इलाज़ है,मगर मौत का कोई इलाज़ नहीं दुनियावी हिसाब किताब है कोई दावा ए खुदाई नहीं लाल किताब है ज्योतिष निराली जो किस्मत सोई को जगा देती है फरमान दे के पक्का आखरी दो लफ्ज़ में जेहमत हटा देती है

Monday 23 July 2018

सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण इस वर्ष की गुरु पूर्णिमा यानि 27 जुलाई की देर रात को

अंतर्गत लेख:



इस सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण इस वर्ष की गुरु पूर्णिमा यानि 27 जुलाई की देर रात को घटित हो रहा है। ग्रहण का स्पर्श काल 27 जुलाई को रात 11.54 पर होगा। इसका समापन 28 जुलाई की सुबह 03.54 पर है। यह ग्रहण उत्तराषाढ़ा में आरंभ होकर श्रवण नक्षत्र में समाप्त होगा। इस दौरान प्रीति योग और बालव करण होगा। 
चन्द्र ग्रहण पर क्या करें क्या न करें, जानिए सूतक का समय
सूर्य ग्रहण में सूतक का प्रभाव 12 घंटे पहले और चंद्र ग्रहण में सूतक का प्रभाव 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है | सूतक लगने पर नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है इसलिए कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता। इस बार सदी का सबसे लंबा चन्द्र ग्रहण पड़ने जा रहा है। ग्रहण 27 जुलाई की रात 11 बजकर 54 मिनट से शुरू हो जाएगा जो 28 जुलाई की सुबह 3 बजकर 54 मिनट पर खत्म होगा। चंद्र ग्रहण पर सूतक का समय दोपहर 2 बजे से शुरू हो जाएगा। सूतक का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार सूर्य और चंद्र ग्रहण दिखाई देने पर ही सूतक मान्य होता है|  
चन्द्रग्रहण, किस राशि पर कैसा होगा असर, 
मेष, सिंह, वृश्चिक व मीन राशि वालों के लिए यह ग्रहण श्रेष्ठ, 
वृषभ, कर्क, कन्या और धनु राशि के लिए ग्रहण मध्यम फलदायी तथा
मिथुन, तुला, मकर व कुंभ राशि वालों के लिए अशुभ रहेगा।

मेष- इस राशि वालों के बिगड़े काम बनेंगे। आर्थिक समस्या का समाधान होगा। उन्नति के अवसर आएंगे।
वृषभ- इस राशि वालों को मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। नौकरीपेशा संभलकर चलें। व्यापारी वर्ग के लिए समय ठीक रहेगा।
मिथुन- सावधानी रखकर चलें। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। पारिवारिक खर्च अधिक होगा। धनलाभ के योग कम हैं।
कर्क- मिला-जुला समय होने से मन कुछ अशांत रहेगा, फिर भी घबराने वाली बात नहीं है। व्यापार-व्यवसाय पूर्ववत ही रहेगा।
सिंह- उन्नति के अवसर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। बाहर गांव की यात्रा के योग बनेंगे, जो लाभदायी होंगे।
कन्या- समय का सदुपयोग जितना कर सको, करें। परिणाम अनुकूल ही रहेंगे। नौकरीपेशा व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
तुला- सावधानी रखना आपके लिए हितकर रहेगा। पारिवारिक विवाद से बचकर चलें। शत्रु वर्ग प्रभावी हो सकते हैं।
वृश्चिक- समय अनुकूल होने से लाभजनक स्थिति रहेगी। व्यापारी वर्ग भी सुखद वातावरण पाएंगे। स्त्री पक्ष से लाभ होगा।
धनु- समय का ध्यान रखकर कार्य करें। आर्थिक मामलों में संभलकर चलें। नौकरीपेशा व्यस्तता पाएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
मकर- सावधानी रखकर कार्य करें। नौकरीपेशाओं के लिए सतर्कता रखना होगी। शत्रुपक्ष प्रभावी हो सकते हैं।
कुंभ- सोच-विचारकर कार्य करें। पारिवारिक विवाद से बचकर चलें। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। खर्च अधिक होगा।
मीन- सुखद वातावरण रहेगा जिससे कि मन प्रसन्न रहेगा। सभी इच्छित कार्यों में सफलता मिलेगी। शत्रु प्रभावहीन होंगे।
ग्रहण पर क्या न करें-
*ग्रहण के दौरान भगवान की मूर्ति को स्पर्श नहीं करना चाहिए।
* सूतक में सिलाई कढ़ाई का कोई भी कार्य न करें।
*सूतक में ना ही भोजन करें।
* चंद्र ग्रहण के दौरान शौचालय नहीं जाना चाहिए।
ग्रहण पर क्या करें-
* ग्रहण पर जप करें और अगर कुंडली में चंद्रमा कमजोर है तो ऊं चन्द्राय नम: का जप करें।
* ग्रहण के दौरान तुलसी पत्ता नहीं तोडना चाहिए इसलिए सूतक से पहले ही तोड़ लें और दूध और दही में भी तुलसी पत्ता डाल दे |
* अगर आप किसी तीर्थयात्रा पर है तो वहां स्नान कर जप और दान करें |
* ग्रहण के बाद हवन करें और पूरे घर को गंगाजल से छिड़काव करें इससे आपको लाभ और रोग से छुटकारा मिलेगा | 
उपाय- जिनके लिए ग्रहण अशुभ फलदायी है, वे अपनी राशिनुसार दान दें। मिश्रित अनाज पक्षियों को खिलाएं।

LAL Kitab Anmol

0 comments:

Post a Comment

अपनी टिप्पणी लिखें

 
भाषा बदलें
हिन्दी टाइपिंग नीचे दिए गए बक्से में अंग्रेज़ी में टाइप करें। आपके “स्पेस” दबाते ही शब्द अंग्रेज़ी से हिन्दी में अपने-आप बदलते जाएंगे। उदाहरण:"भारत" लिखने के लिए "bhaarat" टाइप करें और स्पेस दबाएँ।
भाषा बदलें