बीमारी का बगैर दवाई भी इलाज़ है,मगर मौत का कोई इलाज़ नहीं दुनियावी हिसाब किताब है कोई दावा ए खुदाई नहीं लाल किताब है ज्योतिष निराली जो किस्मत सोई को जगा देती है फरमान दे के पक्का आखरी दो लफ्ज़ में जेहमत हटा देती है

Friday 28 June 2019

आज का पंचांग

अंतर्गत लेख:


निःशुल्क पंचांग अपने मोबाईल फोन पर मँगवाने के लिए9911342666 पर अपने शहर का नाम लिख कर व्हाट्सएप्प करे।

🌞 ~ *आज का श्री बालाजी पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 29 जून 2019*
⛅ *दिन - शनिवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2076 (
*
⛅ *शक संवत -1941*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - वर्षा*
⛅ *मास - आषाढ़ अनुसार ज्येष्ठ)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण*
⛅ *तिथि - एकादशी सुबह 06:45 तक तत्पश्चात द्वादशी*
⛅ *नक्षत्र - भरणी सुबह 09:58 तक तत्पश्चात कृत्तिका*
⛅ *योग - धृति रात्रि 09:46 तक तत्पश्चात शूल*
⛅ *राहुकाल - सुबह 09:09 से सुबह 10:50 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:01*
⛅ *सूर्यास्त - 19:23*
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - योगिनी एकादशी*
💥 *विशेष - विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है lराम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*
💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*
💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*
💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।*
💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *जानिये दीपक जलाने की सही विधि, पाईए शुभ लाभ*
🔥 *दीपक की बत्ती या लौ पूर्व दिशा की ओर रखने से आयुवृद्धि, पश्चिम की ओर दुःखवृद्धि, दक्षिण की ओर हानि और उत्तर की ओर रखने से धन-लाभ होता है | लौ दीपक के मध्य में रखना शुभ फलदायी है |*
🔥 *इसी प्रकार दीपक के चारों ओर लौ प्रज्वलित करना भी शुभ है किंतु यदि लौ की संख्या सम ( २,४,६ ....) हो तो ऊर्जा-वहन की क्रिया रुक जाती है | लौ की संख्या विषम (१,३,५ ....) रखना लाभदायक है |*
🙏🏻 *
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *प्रदोष व्रत* 🌷
🙏🏻 *हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महिने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार 30 जून, रविवार को प्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। प्रदोष पर व्रत व पूजा कैसे करें और इस दिन क्या उपाय करने से आपका भाग्योदय हो सकता है, जानिए…*
 👉🏻 *ऐसे करें व्रत व पूजा*
🙏🏻 *- प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शंकर, पार्वती और नंदी को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराएं।*
🙏🏻 *- इसके बाद बेल पत्र, गंध, चावल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य (भोग), फल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची भगवान को चढ़ाएं।*
🙏🏻 *- पूरे दिन निराहार (संभव न हो तो एक समय फलाहार) कर सकते हैं) रहें और शाम को दुबारा इसी तरह से शिव परिवार की पूजा करें।*
🙏🏻 *- भगवान शिवजी को घी और शक्कर मिले जौ के सत्तू का भोग लगाएं। आठ दीपक आठ दिशाओं में जलाएं।*
🙏🏻 *- भगवान शिवजी  की आरती करें। भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और उसीसे अपना व्रत भी तोड़ें।उस दिन  ब्रह्मचर्य का पालन करें।*
 👉🏻 *ये उपाय करें*
*रविवार की सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्ध्य देें। पानी में आकड़े के फूल जरूर मिलाएं। आंकड़े के फूल भगवान शिवजी  को विशेष प्रिय हैं । ये उपाय करने से सूर्यदेव सहित भगवान शिवजी  की कृपा भी बनी रहती है और भाग्योदय भी हो सकता है।
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻निःशुल्क पंचांग अपने मोबाईल फोन पर मँगवाने के लिए9897607275 पर अपने शहर का नाम लिख कर व्हाट्सएप्प करे।

मेष राशि
आज कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होगा। आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। इस राशि के राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। परिवार में किसी धार्मिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। आपको किसी से उपहार मिल सकता है। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को फिट महसूस करेंगे।

वृष राशि
आज आपके घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। आपको रोजगार के नये और बेहतरीन अवसर मिलेंगे। व्यापार को बढ़ाने के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से काम पूरे हो सकते हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आज आपको कोई खास खुशखबरी मिल सकती है। आप घर के सदस्यों की इच्छाओं को समझने की कोशिश में रहेंगे।

मिथुन राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आप पर काम का बोझ थोड़ा ज्यादा हो सकता है। परिवार के मामले में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले एक बार सबकी बात जरूर सुन लें। कुछ चीज़ों में आपको लोगों से उलझने से बचना चाहिए। संतान से आपको सहयोग मिलता रहेगा। उनके साथ आपके रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं।

कर्क राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आप काफी राहत महसूस करेंगे। आपको काम के तनाव से मुक्ति मिलेगी। दूसरे लोगों की मदद भी आपको मिलती रहेगी। आपकी यात्रा लाभदायक रहेगी। परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बिता सकते हैं। प्रेम-संबंधों में मजबूती आयेगी। आज आप कोई नई बात सीख सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। इस राशि के साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे।

सिंह राशि
आज आपको कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा। किसी काम में आज आपको जीत हासिल होगी। आपके मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में तरक्की होगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी। आपको किसी महिला मित्र का सहयोग मिलेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर रहेगा। रोजमर्रा के कामों से फायदा होगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे। आपके बातों से लोग प्रभावित होंगे।

कन्या राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से आपको बचना चाहिए। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात की संभावना है। निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह मिलेगी। आपको तरक्की के कुछ नए मौके सकते हैं। दूसरों के साथ मिल कर किये गए कामों में आपको बहुत हद तक सफलता मिलने के योग है।

तुला राशि
आज प्रेम-प्रसंग में आपको सफलता मिल सकती है। आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर है। आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके आसपास चहल-पहल बनी रहेगी। आज आपको एक साथ कई काम संभालने पड़ सकते हैं। परिवार के साथ कहीं जाने का कार्यक्रम बन सकता है। काम के प्रति आपकी मेहनत रंग लायेगी। आपको किसी नए व्यवसाय से जुड़ने के अवसर भी मिलेंगे।

वृश्चिक राशि
आज आपका पैसा कहीं अटक सकता है। बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। आज स्वास्थ्य के प्रति भी आपको सजग रहने की जरूरत है। जंक फूड खाने से आपको बचना चाहिए। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है। दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे। रिश्तों में विश्वास बना रहेगा। जीवनसाथी का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। वो आपकी आर्थिक रूप से मदद करने के लिये भी तैयार रहेंगे।
धनु
प्रतियोगिता के माध्यम से उच्च अध्ययन के लिए प्रवेश पाने वाले सफल होंगे। व्यवसायी लंबे समय से चली आ रही जटिल समस्याओं का समाधान पाएंगे। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा, लेकिन आपको अपने खर्चों पर सयम रखने की भी आवश्यकता है। बेकार की गतिविधियों पर समय और ऊर्जा खर्च न करें। अगर आप अविवाहित हैं, तो आपको शादी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। आप अच्छे स्वास्थ्य में रहेंगे लेकिन कुछ को बुखार परेशान कर सकता हैं। आप अपने शुभचिंतको के सहयोग का आनंद लेंगे।
मकर
यदि आप वित्तीय मामलों में एक व्यवस्थित तरीके से काम करते हैं, तो आप सफलता के साथ मिलेंगे। घर की खरीद या नवीनीकरण के लिए शुभ समय है। उच्च अध्ययन में प्रवेश के लिए परीक्षा या प्रतियोगिता के लिए उपस्थित होने वाले छात्रों को अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। वित्त, कानून या विज्ञान से जुड़े लोगों के लिए नए रास्ते खुलेंगे। निजी यात्रा लाभप्रद रहेगी। पारिवारिक संदर्भ में कुछ सामाजिक समारोहों का आयोजन हो सकता है। परिवार में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य क्षणिक परेशानी का कारण हो सकता है।

कुंभ
व्यवसाय में नवीन विचारों के कारण अंतिम मिनट में बदलाव किए जा सकते हैं। आज आप लगातार यात्रा और प्रतिबद्धताओं से घिरे रहेंगे। लेकिन, अपने आप को तनाव न दें। आप परिवार और व्यापार में संतुलन स्थपित करने का प्रयास करेंगे। साथ ही समाज में आपकी भूमिका, रिश्तेदारों की शादी के लिए सहायता, या अन्य गपशप आपको सामाजिक रूप से सक्रिय बनाए रखेगी। छोटे भाई-बहनों को स्वास्थ्य संबंधित गड़बड़ी का सामना करना पड़ सकता है।
मीन
जहां तक आपके करियर की बात है, तो परिणाम हासिल करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। आपके बॉस और उच्च अधिकारी आप को भ्रमित कर सकते हैं। यह आपके काम में कुछ नकारात्मक प्रभाव पैदा करेगा। धैर्य रखें और समय को अपना काम करने दें। रचनात्मक ऊर्जा आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएंगी और उनमें वृद्धि करेंगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। प्रेमी अपने साथी के प्रति अत्यधिक भावुक हो सकते हैं। आप कई नए संपर्क बनाएंगे और दोस्ती करेंगे जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

जिनका आज जन्मदिन हैं उनको हार्दिक शुभकामनाएं
दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं।

दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 1991, 1992, 2000, 2009 , 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष
लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।
LAL Kitab Anmol

0 comments:

Post a Comment

अपनी टिप्पणी लिखें

 
भाषा बदलें
हिन्दी टाइपिंग नीचे दिए गए बक्से में अंग्रेज़ी में टाइप करें। आपके “स्पेस” दबाते ही शब्द अंग्रेज़ी से हिन्दी में अपने-आप बदलते जाएंगे। उदाहरण:"भारत" लिखने के लिए "bhaarat" टाइप करें और स्पेस दबाएँ।
भाषा बदलें