बीमारी का बगैर दवाई भी इलाज़ है,मगर मौत का कोई इलाज़ नहीं दुनियावी हिसाब किताब है कोई दावा ए खुदाई नहीं लाल किताब है ज्योतिष निराली जो किस्मत सोई को जगा देती है फरमान दे के पक्का आखरी दो लफ्ज़ में जेहमत हटा देती है

Sunday 8 September 2019

आज का पंचांग व राशिफल



ऊं नम शिवाय शिवजी सदा सहाय
ऊं नमः शिवाय गुरुजी सदा सहाय
ऊं नमः शिवाय श्री बालाजी सदा सहाय
🕉♋☪✝☸✡🔯

निशुल्क पंचांग अपने मोबाइल फोन पर मंगवाने के लिए 9911342666 पर अपने नाम के साथ में शहर का नाम लिख कर व्हाट्सएप्प करे।
 ~ *आज का श्री बालाजी पंचांग* ~
⛅ *दिनांक 09 सितम्बर 2019*
⛅ *दिन - सोमवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2076
⛅ *शक संवत -1941*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - शरद*
⛅ *मास - भाद्रपद*
⛅ *पक्ष - शुक्ल*
⛅ *तिथि - एकादशी रात्रि 12:31 तक तत्पश्चात द्वादशी*
⛅ *नक्षत्र - पूर्वाषाढा सुबह 08:37 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा*
⛅ *योग - सौभाग्य शाम 05:08 तक तत्पश्चात शोभन*
⛅ *राहुकाल - सुबह 07:47 से सुबह 09:20 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:24*
⛅ *सूर्यास्त - 18:48*
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - पद्मा-परिवर्तनी एकादशी*
💥 *विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है lराम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*
💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*
💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*
💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।*
💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।
🌷 *वामन द्वादशी* 🌷
🙏🏻 *भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की द्वादशी तिथि को वामन द्वादशी या वामन जयंती कहते हैं। श्रीमद्भागवत के अनुसार, इसी तिथि पर भगवान वामन का प्राकट्य हुआ था। इस बार वामन द्वादशी 10 सितंबर, मंगलवार को है। धर्म ग्रंथों में वामन को भगवान विष्णु का अवतार माना गया है। वामन द्वादशी का व्रत इस प्रकार करें-*
 🌷 *व्रत व पूजा विधि* 🌷
*वैष्णव भक्तों को इस दिन उपवास करना चाहिए। सुबह स्नान आदि करने के बाद वामन द्वादशी व्रत का संकल्प लेना चाहिए। दोपहर (अभिजित मुहूर्त) में भगवान वामन की पूजा करनी चाहिए। इसके बाद एक बर्तन में चावल, दही और शक्कर रखकर किसी योग्य ब्राह्मण को दान करना चाहिए।*
*शाम के समय व्रती (व्रत करने वाला) को फिर से स्नान करने के बाद भगवान वामन का पूजन करना चाहिए और व्रत कथा सुननी चाहिए। इसके बाद ब्राह्मण को भोजन कराना चाहिए और स्वयं फलाहार करना चाहिए। इस तरह व्रत व पूजन करने से भगवान वामन प्रसन्न होते हैं और भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं।*
🌷 *वामन जयंती की प्रामाणिक कथा* 🌷
🙏🏻 *एक बार दैत्यराज बलि ने इंद्र को परास्त कर स्वर्ग  पर अधिकार कर लिया। पराजित इंद्र की दयनीय स्थिति को देखकर उनकी मां अदिति बहुत दुखी हुईं। उन्होंने अपने पुत्र के उद्धार के लिए विष्णु की आराधना की।*
🙏🏻 *इससे प्रसन्न होकर विष्णु प्रकट होकर बोले- देवी! चिंता मत करो। मैं तुम्हारे पुत्र के रूप में जन्म लेकर इंद्र को उसका खोया राज्य  दिलाऊंगा। समय आने पर उन्होंने अदिति के गर्भ से वामन के रूप में अवतार लिया। उनके ब्रह्मचारी रूप को देखकर सभी देवता और ऋषि-मुनि आनंदित हो उठे।*
🙏🏻 *एक दिन उन्हें पता चला कि राजा बलि स्वर्ग पर स्थायी अधिकार जमाने के लिए अश्वमेघ यज्ञ करा रहा है। यह जानकर वामन वहां पहुंचे। उनके तेज से यज्ञशाला प्रकाशित हो उठी। बलि ने उन्हें एक उत्तम आसन पर बिठाकर उनका सत्कार किया और अंत में उनसे भेंट मांगने के लिए कहा।*
🙏🏻 *इस पर वामन चुप रहे। लेकिन जब बलि उनके पीछे पड़ गया तो उन्होंने अपने कदमों के बराबर तीन पग भूमि भेंट में मांगी। बलि ने उनसे और अधिक मांगने का आग्रह किया, लेकिन वामन अपनी बात पर अड़े रहे। इस पर बलि ने हाथ में जल लेकर तीन पग भूमि देने का संकल्प ले लिया। संकल्प पूरा होते ही वामन का आकार बढ़ने लगा और वे वामन से विराट हो गए।*
🙏🏻 *उन्होंने एक पग से पृथ्वी  और दूसरे से स्वर्ग को नाप लिया। तीसरे पग के लिए बलि ने अपना मस्तक  आगे कर दिया। वह बोला- प्रभु, सम्पत्ति का स्वामी सम्पत्ति से बड़ा होता है। तीसरा पग मेरे मस्तक पर रख दें। सब कुछ गंवा चुके बलि को अपने वचन  से न फिरते देख वामन प्रसन्न हो गए। उन्होंने ऐसा ही किया और बाद में उसे पाताल का अधिपति बना दिया और देवताओं को उनके भय  से मुक्ति दिलाई.
मेष
आज आपके लिए कठिन समय होगा। आपको वांछित परिणाम नहीं मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। वरिष्ठों के साथ किसी भी तरह के तर्क से बचना आपके लिए अच्छा रहेगा। उत्तरार्ध में हालात बेहतर होंगे। जो समर्थन की कमी थी वह अब उपलब्ध होगी। आपके किसी करीबी का स्वास्थ्य, जो आपको देर से परेशान कर रहा था, अब धीरे-धीरे बेहतरी की ओर  मोड़ लेगा। आप आध्यात्मिक खोज के लिए तत्पर रहेंगे। बच्चे अपने संबंधित क्षेत्र में सक्रियता से अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
वृष
आज व्यय की अधिकता रहेगी परन्तु आमदनी सीमित रहेगी। मानसिक तनावों को हावी ना होने दें। विपरीत परिस्थितियों को भी अपने पक्ष में करने की अपनी अद्भुत क्षमता का प्रयोग करें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जल्दबाजी में कोई काम ना करें। कहीं से अप्रत्याशित बुलावा आये तो वहाँ सोच समझ कर जायें, हो सकता है वहाँ कोई आपको हानि पहुँचाने का प्रयास करे या आप अनावश्यक किसी परेशानी में पड़ जायें। जाना नितांत आवश्यक हो तो अपने किसी करीबी को बताकर जायें और किसी को साथ ले लें। अधिक कमाने के चक्कर में किसी के बहकावे में ना आएं।
मिथुन
आज आपके चल रहे काम में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा जो आपको काफी परेशान करेगा। विपरीत स्थितियों से निपटने के लिए आपको अपनी सोच बदलनी होगी और एक नई रणनीति बनानी होगी। शांत रहें क्योंकि आपको जल्द ही इन समस्याओं का हल मिल जाएगा। कुछ वित्तीय बाधाओं को भी महसूस किया जा सकता है और इस समय के लिए नए निवेश कोटालना  बेहतर होगा। यह सब आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है और आप थोड़ा तनाव में आ सकते हैं। जीवनसाथी या परिवार के किसी बड़े की सलाह मददगार साबित होगी।
कर्क
राशि
आर्थिक रूप से संपन्न रहेंगे। आपका सम्मान होगा और ख्याति बढे़गी। व्यापार का विस्तार भी हो सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपकी मेहनत का फ़ल मिलेगा। जीवनसाथी का साथ आनंददायी समय बीतेगा। परिवार के सदस्यों से सम्बन्ध मधुर रहेंगे। किन्तु संतान या उसकी शिक्षा को लेकर चिंता संभव है। प्रेम सम्बन्ध सुखद रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

सिंह
आज के दिन आपकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। काम में व्यवस्थित रूप से चीजें आगे बढ़ेंगी। यदि आप आयात या निर्यात से जुड़े हैं और विदेश यात्रा के इच्छुक हैं तो आप विदेशी यात्रा भी कर सकते हैं। भविष्य में यह यात्रा अति लाभदायक सिद्ध हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रॉपर्टी डीलिंग भी लाभकारी रहेगी। आप घर या कार्यालय के रखरखाव या नवीकरण पर भी खर्च कर सकते हैं। यदि किसी मुद्दे के बारे में आप निर्णय नहीं ले पा रहे हैं तो बड़ों की सलाह लेने में संकोच न करें। नया प्रेम सम्बन्ध अधर में है।
कन्या
राशि
कार्यस्थल पर किए गए प्रयास आने वाले दिनों में आपकी सफलता और प्रगति में योगदान करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय और आनंददायक रहेगा। प्रेमियों के बीच मनमुटाव हो सकता है। आप भौतिक वस्तु प्राप्ति पर खर्च करेंगे। आपके पास कुछ महंगे अधिग्रहण हो सकते हैं जो आपकी संतुष्टि को बढ़ाएंगे और आपकी सामाजिक स्थिति को बढ़ाएंगे। संपत्ति निवेश या गृह के नवीनीकरण पर पैसा खर्च हो सकता है।
तुला
व्यावसायिक मोर्चे पर कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। वरिष्ठों को खुश करना मुश्किल हो सकता है। इस अवधि के दौरान कड़ी मेहनत और विनम्र सफलता की कुंजी है। कयासों के लिए समय ठीक नहीं है। पारिवारिक जीवन में अशांति का सामना कर सकता है। भाई-बहनों के साथ तर्क आपको काफी उदास कर सकता है और आप असहाय महसूस कर सकते है। आज आपको ठंड या कुछ अन्य अवरोधक बीमारियों के खिलाफ अपने स्वास्थ्य की देखभाल करने की आवश्यकता है जो उपेक्षित होने पर जटिलताओं का कारण बन सकती हैं।
वृश्चिक
चिकित्सा और व्यर्थ व्यय आपके बजट को असंतुलित कर सकते हैं। आपके परिवार के सदस्यों (विशेषकर आपके बच्चों) का स्वास्थ्य काफी चिंता का कारण हो सकता है। आपको अपने स्वयं के उत्तेजित स्वभाव को दूर करने की कोशिश करनी चाहिए और अपने परिवार के सदस्यों के भावनात्मक प्रकोपों का सामना चतुराई से करना चाहिए। आपके कुछ दुश्मन आपको परेशानी दे सकते हैं। आपको अपने व्यवसाय के सिलसिले में दूर के स्थान पर जाना पड़ सकता है किन्तु यह यात्रा फलहीन हो सकती है।
धनु राशि
बड़ी समस्या सुलझाने की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। जीवन में आगे बढ़ने के मौके आपको मिलेंगे। आज जरुरत पड़ने पर कोई न कोई मदद अवश्य मिलेगी। कोई व्यक्ति आपके करियर की समस्या का सही समाधान निकाल सकता है।रिश्तों में संतुलनकी स्थिति बनी रहेगी। परिस्थितियां आपके फेवर में होगी। मंदिर में हल्दी की एक गांठ चढ़ाएं, सब कुछ बेहतर होगा।

मकर राशि
आज आपके करियर में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। फालतू के खर्चे बढ़सकते हैं। पैसों से जुड़े मामलों में आप परेशान हो सकते हैं। आपके कुछजरुरी काम अधूरे रह सकते हैं। धन लाभ आसानी से नहीं हो पायेगा। बिना बात किसी से उलझन हो सकती है। बेहतर होगा मन को शांत बनाये रखें। जल्दबाजी में काम करने से बचें।   सूर्यदेव को नमस्कार करें, आपके रुके हुए सभी काम बनेंगे।
कुंभ राशि
आज कुछ कर दिखाने की इच्छा जागेगी। एक्स्ट्रा इनकम का कोई जरिया शुरू हो सकता है। घर से भी अपना कोई पर्सनल काम शुरू कर सकते हैं। आपकी दिनचर्या में
बदलाव आ सकता है। आज किसी जरुरतमंद की मदद करेंगे, तो अच्छा लगेगा। किसी पुराने दोस्त या रिश्तेदार से बातचीत के योग हैं। आज कहीं यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है|  घर से निकलने से पहले भगवान के चरण स्पर्श करके जायें, आपकी यात्रा सुखद रहेगी।
मीन राशि
आज माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है। आपका मन खुश रहेगा। जीवनसाथी के बीच सामंजस्य बना रहेगा। घर में किसी मित्र के आगमन से खुशी दोगुनी हो जायेगी। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। सूर्यदेव को जल में थोड़े चावल मिलाकर अर्पित करें,
🎂🎂🥧🥧🎂🎂🎂
 आपका दिन शुभ रहेगा ।
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं
अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72
शुभ वर्ष : 2017, 2018, 2025, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

कैसा रहेगा यह वर्ष
अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
आज़ का विशेष उपाय🕉
यदि आप अपने मकान के के लिये परेशान हैं व लाख प्रयास के बाद भी सफलता नहीं मिल रही मंगलवार के दिन सांड को गुड़ खिलाएं व शनिवार को हनुमान जी को सिंदुर का चोला चढ़ाएं रास्ते बनते दिखाई देगा
🕉🕉🕉🕉🕉🕉🕉
ज्योतिष कुण्डली व वास्तु लाल किताब रेकी हिलिग से जुड़ी समस्याओं के समाधान व जानकारी या सिखने हेतू सम्पर्क करे
9⃣9⃣1⃣1⃣3⃣4⃣2⃣6⃣6⃣6⃣
LAL Kitab Anmol

0 comments:

Post a Comment

अपनी टिप्पणी लिखें

 
भाषा बदलें
हिन्दी टाइपिंग नीचे दिए गए बक्से में अंग्रेज़ी में टाइप करें। आपके “स्पेस” दबाते ही शब्द अंग्रेज़ी से हिन्दी में अपने-आप बदलते जाएंगे। उदाहरण:"भारत" लिखने के लिए "bhaarat" टाइप करें और स्पेस दबाएँ।
भाषा बदलें