बीमारी का बगैर दवाई भी इलाज़ है,मगर मौत का कोई इलाज़ नहीं दुनियावी हिसाब किताब है कोई दावा ए खुदाई नहीं लाल किताब है ज्योतिष निराली जो किस्मत सोई को जगा देती है फरमान दे के पक्का आखरी दो लफ्ज़ में जेहमत हटा देती है

Friday 11 October 2019

आज का राशि व पंचांग अथवा शरद पूर्णिमा के बारे में जानकारी

अंतर्गत लेख:


ऊं नमः शिवाय शिवजी सदा सहाय
ऊं नमः शिवाय गुरुजी सदा सहाय
ऊं नमः शिवाय श्री बालाजी सदा सहाय
निशुल्क पंचांग अपने मोबाइल फोन पर मंगवाने के लिए 9911342666 पर अपने नाम के साथ में शहर का नाम लिख कर व्हाट्सएप्प करे

~ *आज का श्री बालाजी पंचांग* ~
⛅ *दिनांक 12 अक्टूबर 2019*
⛅ *दिन - शनिवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2076
⛅ *शक संवत -1941*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - शरद*
⛅ *मास - अश्विन *
⛅ *पक्ष - शुक्ल*
⛅ *तिथि - चतुर्दशी रात्रि  12:36 तक तत्पश्चात पूर्णिमा*
⛅ *नक्षत्र - उत्तर भाद्रपद पूर्ण रात्रि तक*
⛅ *योग - ध्रुव 13 अक्टूबर प्रातः 04:14 तक तत्पश्चात व्याघात*
⛅ *राहुकाल - सुबह 09:20 से सुबह 10:46 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:34*
⛅ *सूर्यास्त - 18:16*
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण -
💥 *विशेष - चतुर्दशी और पूर्णिमा के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
💥 *ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।' (ब्रह्म पुराण')*
💥 *शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण')*
💥 *हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)*
      *नेत्र सुरक्षा के लिए शरद पूर्णिमा का प्रयोग* 🌷
👁 *वर्षभर आंखें स्वस्थ रहे, इसके लिए शरद पूनम (13 अक्टूबर  2019) रविवार की रात को चन्द्रमा की चांदनी में एक सुई में धागा पिरोने का प्रयास करें । कोई अन्य प्रकाश नहीं होना चाहिए ।*
*वास्तु शास्त्र* 🌷
🏡 *गुलाब, चंपा व चमेली के पौधे घर में लगाना अच्छा माना जाता है क्योंकि इससे मानसिक तनाव व अवसाद में कमी आती है।**शरद पूर्णिमा पर अध्यात्मिक उन्नति* 🌷
🌙 *शरद पूनम रात (13 अक्टूबर 2019) रविवार को आध्यात्मिक उत्थान के लिए बहुत फायदेमंद है । इसलिए सबको इस रात को जागरण करना चाहिए अर्थात जहाँ तक संभव हो सोना नही चाहिए और इस पवित्र रात्रि में जप, ध्यान, कीर्तन करना चाहिए ।
आज का राशिफल🕉
मेष
दिन कुछ अकस्मात् बदलाव या घटनाओं भरा हो सकता है। यदि किसी प्रकार का निर्णय लेने कि सोच रहे हैं तो यह उसके लिए उचित समय है। आपको अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर कोई कदम उठाना पड़ेगा। शुरुआत में इससे कुछ परेशानियां हो सकती हैं किन्तु यह आपके लिए भविष्य में लाभकारी रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होने के आसार हैं जिनके साथ नए रिश्तों का आरम्भ होगा।

वृष
आज सकारात्मक रहने से कई चीजों में आपको राहत का अनुभव होगा। किसी बात की चिंता करने की बजाय उसका हल निकालने का प्रयास करें। सब कुछ जानते बूझते हुए चुप न रहें नहीं तो इससे आपका और आपके प्रियजनों का नुकसान हो सकता है। आज निजी जीवन से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी से सलाह अवश्य करें। आज अपने मूड स्विंग को नियंत्रण में रखें।

मिथुन
आज पुराने रुके हुए काम बनेंगे। आज का फलदायक रहेगा। किसी गुरु या समझदार व्यक्ति से मुलाक़ात होगी जो आपका आने वाले समय के लिए मार्गदर्शन करेंगे। आज बच्चों के साथ कुछ समय ज़रूर बिताएं, उन्हें पढ़ाएं या उनके साथ अपना ज्ञान और अनुभव बाटें। आपकी सलाह से लाभ होगा। आज मेडिटेशन या पूजा पाठ में थोड़ा समय अवश्य बिताएं। सीखने सिखाने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
कर्क
जो बीत गया उसके लिए आप कुछ नहीं कर सकते, वर्तमान में जीने का प्रयास करें। आपको बहुत से नए अवसर मिल रहे हैं जिनसे आपके जीवन में उन्नति होगी और अध्यात्मिक रूप से आपकी वृद्धि होगी। किसी की बात से यदि आप अब भी नाराज़ हैं तो उस व्यक्ति को माफ़ करने का प्रयास करें। किसी भी कार्य या रिश्ते में अत्यधिक प्रयास करने की बजाय उसे समय के साथ सँभालने का मौका दें।

सिंह
आज पुरानी गलतियों के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है। किसी की बात अपने दिल पर न लें न ही उसके कारण अपने अहं को बढ़ने दें नहीं तो यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है। इससे न केवल आपके रिश्तों पर असर पड़ेगा बल्कि आपकी सेहत भी खराब हो सकती है। अपनी गलतियों को स्वीकार करें, उन्हें नकारने की बजाय उनसे सीख लें तो भविष्य में कई और गलतियों से बाख सकते हैं। आप अपने लक्ष्य के बहुत करीब हैं, धैर्य से काम लें।

कन्या
आज मन में शान्ति और स्थिरता बनाएं रखें। परिस्थिति में यदि कोई परेशानी बनी हुई है तो वह जल्द ही हल हो जाएगी। अपने मन में कोई नकारात्मक भाव न आने दें। काम में पूरा फोकस बनाएं रखें। व्यवसाय के लिए आज का दिन बहुत लाभकारी रहेगा। इसका पूरा फायदा उठाएं। परिस्थिति में अपने आपको स्थिर बनाएं रखें।
तुला
जीवन और कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे, इनका भरपूर लाभ उठाएं। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज सफलता मिलने के अच्छे आसार हैं परन्तु स्थिरता आने में थोड़ा समय और लगेगा। यदि कोई प्रोजेक्ट आरम्भ कर रहे हैं तो संसाधन की कोई कमी नहीं होगी। एक समय में एक ही काम करें पूरे फोकस के साथ, जल्द ही सफलता मिलेगी। धन लाभ के योग हैं।

वृश्चिक
आज का दिन सामाजिक मेलजोल में व्यतीत होगा। जान पहचान बढेगी जो की आपके लिए लाभकारी रहेगी। आज आपमें ऊर्जा की कमी नहीं है, इसे उचित दिशा में लगायेंगे तो लाभ होगा। आज अपने लिए थोड़ा समय अवश्य निकालें। जीवन में स्थिरता के लिए अपने विचारों में स्थिरता लाने की आवश्यकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। उतना ही काम करें जितनी शरीर की क्षमता हो।

धनु
अपनी प्राथमिकताओं को बदलने का प्रयास करें। आपके आइडियाज और प्लान्स जल्द ही लागू हो पाएंगे जिस कारण आपकी मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। काम में आपका फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है लेकिन इसके चलते अपने परिवार और निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। उनकी ओर भी ध्यान दें। किसी परिवारजन के साथ व्यापार करने का सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा। आज सामाजिक मेलजोल में किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है जिससे आपके अच्छे गहरे सम्बन्ध बनेंगे।
मकर
आज का दिन दिलचस्प रहेगा। काफी समय से चली आ रही परेशानियों का हल मिलेगा। इसके चलते रिश्तों और कार्यक्षेत्र में मच बदलाव हो सकते हैं जो की शुरुआत में अच्छे नहीं लगेंगे परन्तु आपके लिए एक नए और अच्छे समय के आरम्भ का प्रतीक है। इस बदलाव का दिल खोलकर स्वागत करें।

कुम्भ
आज का दिन आपके लिए बहुत से विकल्प लाएगा। यदि जीवन में ऐसी स्थिति आपको निर्णय लेने कि आवश्यकता है, तो निर्णय वह लें जो आपके दिल से हो, न कि दिमाग से, सामाजिक रीतियों को ध्यान में रखकर नहीं। यदि नौकरी से संबंधित कोई बदलाव चाहते हैं तो आज इस दिशा में कदम अवश्य उठाएं।

मीन
किसी के साथ छोटी सी बात पर झगडा हो सकता है आज, अपने गुस्से पर काबू रखें। बात को शांतिपूर्वक सुलझाने का प्रयास करें। आज जीवन में कुछ नया करने का मौका मिलेगा, इससे पीछे न हटें। आज का दिन रोमांचकारी भी हो सकता है। अपने पुराने अनुभवों के अनुसार यदि सभी निर्णय लेंगे तो कुछ नया नहीं सीख पाएंगे। रिस्क लें, आज लाभ होगा। नए लोगों से मिलने का भी मौका मिलेगा। इन सब गतिविधियों में अपना ख़याल रखना न भूलें।
🥧🎂🥧🎂🥧🎂
आज जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट,  दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं।

शुभ दिनांक : 3,  12,  21,  30

शुभ अंक : 1,  3,  6,  7,  9

शुभ वर्ष :  2019,  2028,  2030,  2031,  2034,  2043,  2049,  2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती,  देवगुरु बृहस्पति,  भगवान विष्णु


शुभ रंग : पीला,  सुनहरा और गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।
LAL Kitab Anmol

0 comments:

Post a Comment

अपनी टिप्पणी लिखें

 
भाषा बदलें
हिन्दी टाइपिंग नीचे दिए गए बक्से में अंग्रेज़ी में टाइप करें। आपके “स्पेस” दबाते ही शब्द अंग्रेज़ी से हिन्दी में अपने-आप बदलते जाएंगे। उदाहरण:"भारत" लिखने के लिए "bhaarat" टाइप करें और स्पेस दबाएँ।
भाषा बदलें