बीमारी का बगैर दवाई भी इलाज़ है,मगर मौत का कोई इलाज़ नहीं दुनियावी हिसाब किताब है कोई दावा ए खुदाई नहीं लाल किताब है ज्योतिष निराली जो किस्मत सोई को जगा देती है फरमान दे के पक्का आखरी दो लफ्ज़ में जेहमत हटा देती है

Sunday 27 October 2019

आज का राशिफल व पंचांग व नये वर्ष की जानकारी

अंतर्गत लेख:


ऊं नमः शिवाय शिवजी सदा सहाय
ऊं नमः शिवाय गुरुजी सदा सहाय
ऊं नमः शिवाय श्री बालाजी सदा सहाय

निशुल्क पंचांग अपने मोबाइल फोन पर मंगवाने के लिए 9911342666 पर नाम के साथ में अपने शहर का नाम लिख कर व्हाट्सएप्प करे
🌞 ~ *आज का श्री बालाजी  पंचांग* ~
⛅ *दिनांक 28 अक्टूबर 2019*
⛅ *दिन - सोमवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2076*
⛅ *शक संवत -1941*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - हेमंत*
⛅ *मास - कार्तिक
⛅ *पक्ष - कृष्ण*
⛅ *तिथि - अमावस्या सुबह 09:08 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*
⛅ *नक्षत्र - स्वाती 29 अक्टूबर रात्रि 01:01 तक तत्पश्चात विशाखा*
⛅ *योग - प्रीति शाम 06:28 तक तत्पश्चात आयुष्मान्*
⛅ *राहुकाल - सुबह 07:58 से सुबह 09:22 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:40*
⛅ *सूर्यास्त - 18:04*
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - वि.सं. 2076 नूतन वर्षारम्भ  गौक्रीड़ा, गोवर्धन पूजा, गौतम स्वामी को कैवल्य ज्ञान-प्राप्ति, अन्नकूट, बलि-पूजा, बलि प्रतिपदा  (पूरा दिन शुभ मुहूर्त) सोमवती अमावस्या  (सूर्योदय से सुबह 09:10 तक), प्रतिपदा क्षय तिथि*
   अन्नकूट दिवस / गोवर्धन-पूजा* 🌷
🙏🏻 *कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को बापू अन्नकूट दिवस कह्ते हैं । धर्मसिन्धु आदि शास्त्रों के अनुसार गोवर्धन-पूजा के दिन गायों को सजाकर, उनकी पूजा करके उन्हें भोज्य पदार्थ आदि अर्पित करने का विधान है। इस दिन गौओ को सजाकर उनकी पूजा करके यह मंत्र करना चाहिये, गौ-पूजन का मंत्र –*
🌷 *लक्ष्मीर्या लोकपालानां धेनुरूपेण संस्थिता ।*
*घृतं वहति यज्ञार्थ मम पापं त्यपोहतु ॥*
🐄 *(धेनु रूप में स्थित जो लोकपालों की साक्षात लक्ष्मी है तथा जो यज्ञ के लिए घी देती है , वह गौ माता मेरे पापों का नाश करे । रात्रि को गरीबों को यथा सम्भव अन्न दान करना चाहिये ।*
         *कैसे करें नूतन वर्ष का स्वागत - पुण्यमय दर्शन व बलि प्रतिपदा*
➡ *बलि प्रतिपदा (वर्ष के प्रथम दिन)*
🌿 *पहले के जमाने में गाँवों में दीपावली के दिनों में वर्ष के प्रथम दिन नीम और अशोक वृक्ष के पत्तों के तोरण (बंदनवार) बाँधते थे, जिससे कि वहाँ से लोग गुजरें तो वर्ष भर प्रसन्न रहें, निरोग रहें । अशोक और नीम के पत्तों में रोगप्रतिकारक शक्ति होती है । उस तोरण के नीचे से गुजरकर जाने से वर्ष भर रोगप्रतिकारक शक्ति बनी रहती है । वर्ष के प्रथम दिन आप भी अपने घरों में तोरण बाँधो तो अच्छा है ।*
🎇 *दीपावली का दिन वर्ष का आखिरी दिन है और बाद का दिन वर्ष का प्रथम दिन है, विक्रम सम्वत् के आरम्भ का दिन है  । उस दिन जो प्रसन्न रहता है, वर्ष भर उसका प्रसन्नता से जाता है ।*
🙏🏻 *'महाभारत' भगवान व्यास जी कहते हैं-*
*यो यादृशेन भावेन तिष्ठत्यस्यां युधिष्ठिर।*
*हर्षदैन्यादिरूपेण तस्य वर्षं प्रयाति वै।।*
🙏🏻 *'हे युधिष्ठिर ! आज नूतन वर्ष के प्रथम दिन जो मनुष्य हर्ष में रहता है, उसका पूरा वर्ष हर्ष में जाता है और जो शोक में रहता है, उसका पूरा वर्ष शोक में व्यतीत होता है।'*
🎇 *दीपावली के दिन, नूतन वर्ष के दिन मंगलमय चीजों का दर्शन करना भी शुभ माना गया है, पुण्य-प्रदायक माना गया है। जैसेः*
➡ *उत्तम ब्राह्मण, तीर्थ, वैष्णव, देव-प्रतिमा, सूर्यदेव, सती स्त्री, संन्यासी, यति, ब्रह्मचारी, गौ, अग्नि, गुरु, गजराज, सिंह, श्वेत अश्व, शुक, कोकिल, खंजरीट (खंजन), हंस, मोर, नीलकंठ, शंख पक्षी, बछड़े सहित गाय, पीपल वृक्ष, पति-पुत्रावली नारी, तीर्थयात्री, दीपक, सुवर्ण, मणि, मोती, हीरा, माणिक्य, तुलसी, श्वेत पुष्प, फ़ल, श्वेत धान्य, घी, दही, शहद, भरा हुआ घड़ा, लावा, दर्पण, जल, श्वेत पुष्पों की माला, गोरोचन, कपूर, चाँदी, तालाब, फूलों से भरी हुई वाटिका, शुक्ल पक्ष का चन्द्रमा, चंदन, कस्तूरी, कुम कुम, पताका, अक्षयवट (प्रयाग तथा गया स्थित वटवृक्ष) देववृक्ष (गूगल), देवालय, देवसंबंधी जलाशय, देवता के आश्रित भक्त, देववट, सुगंधित वायु शंख, दुंदुभि, सीपी, मूँगा, स्फटिक मणि, कुश की जड़, गंगाजी मिट्टी, कुश, ताँबा, पुराण की पुस्तक, शुद्ध और बीजमंत्रसहित भगवान विष्णु का यंत्र, चिकनी दूब, रत्न, तपस्वी, सिद्ध मंत्र, समुद्र, कृष्णसार (काला) मृग, यज्ञ, महान उत्सव, गोमूत्र, गोबर, गोदुग्ध, गोधूलि, गौशाला, गोखुर, पकी हुई फसल से भरा खेत, सुंदर (सदाचारी) पद्मिनी, सुंदर वेष, वस्त्र एवं दिव्य आभूषणों से विभूषित सौभाग्यवती स्त्री, क्षेमकरी, गंध, दूर्वा, चावल औऱ अक्षत (अखंड चावल), सिद्धान्न (पकाया हुआ अन्न) और उत्तम अन्न – इन सबके दर्शन से पुण्य लाभ होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्णजन्म खंड, अध्यायः 76 एवं 78)*
🌷 *कैसे करें नूतन वर्ष का स्वागत*
🙏🏻 *नूतन वर्ष के दिन सुबह जगते ही बिस्तर पर बैठे-बैठे चिंतन करना कि ‘आनंदस्वरूप परमात्मा मेरा आत्मा है । प्रभु मेरे सुहृद हैं, सखा हैं, परम हितैषी हैं, ॐ ॐ आनंद ॐ... ॐ ॐ माधुर्य ॐ...। वर्ष शुरू हुआ और देखते-देखते आयुष्य का एक साल बीत जायेगा फिर दीपावली आयेगी । आयुष्य क्षीण हो रहा है । आयुष्य क्षीण हो जाय उसके पहले मेरा अज्ञान क्षीण हो जाय । हे ज्ञानदाता प्रभु ! मेरा दुःख नष्ट हो जाय, मेरी चिंताएँ चूर हो जायें । हे चैतन्यस्वरूप प्रभु ! संसार की आसक्ति से दुःख, चिंता और अज्ञान बढ़ता है और तेरी प्रीति से सुख, शांति और माधुर्य का निखार होता है । प्रभु ! तुम कैसे हो तुम्हीं जानो, हम जैसे-तैसे हैं तुम्हारे हैं देव ! ॐ ॐ ॐ...*
🙏🏻 *फिर बिस्तर पर तनिक शांत बैठे रहकर अपनी दोनों हथेलियों को देखना -*
🌷 *कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वती ।*
*करमूले तु गोविंदः प्रभाते करदर्शनम् ।।*
🙏🏻 *अपने मुँह पर हाथ घुमा लेना । फिर दायाँ नथुना चलता हो तो दायाँ पैर और बायाँ चलता हो तो बायाँ पैर धरती पर पहले रखना ।*
🙏🏻 *इस दिन विचारना कि "जिन विचारों और कर्मों को करने से हम मनुष्यता की महानता से नीचे आते हैं उनमें कितना समय बरबाद हुआ ? अब नहीं करेंगे अथवा कम समय देंगे और जिनसे मनुष्य-जीवन का फायदा होता है - सत्संग है, भगवन्नाम सुमिरन है, सुख और दुःख में समता है, साक्षीभाव है... इनमें हम ज्यादा समय देंगे, आत्मज्योति में जियेंगे । रोज सुबह नींद में से उठकर ५ मिनट शिवनेत्र पर ॐकार या ज्योति अथवा भगवान की भावना करेंगे...
         
आज का राशिफल🕉
मेष राशिफल
: परिजनों के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा। सामाजिक आयोजन में भाग लेंगे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। आय के नए मार्ग खुलेंगे। दुर्घटनादि से बचें। जोखिम न लें। निवेश शुभ रहेगा।
वृषभ राशिफल
दिन की शुरुआत में आलसी रवैया रहेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। चिंता रहेगी।
मिथुन राशिफल
माता-पिता के साथ समय व्यतीत होगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कलह से बचें। शरीर पीड़ा रहेगी। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। अपेक्षा न करें।
कर्क राशिफल
: व्यवसाय में मेहनत का फल मिलेगा। वाहन पर खर्च होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा से लाभ होगा। अस्वस्थता रहेगी। न्याय पक्ष उत्तम है।
सिंह राशिफल
अनजाने में हुई गलती का पछतावा होगा। मित्रों की मदद से रुके काम होंगे। तनाव व चिंता का वातावरण रहेगा, जोखिम न लें। दुर्घटनादि से हानि संभव है। कुछ लाभ होगा।
कन्या राशिफल
: मनोनुकूल माहोल मिलेगा। दूसरे की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। यात्रा लाभकारी रहेगी। अचानक लाभ होगा। बेरोजगारी दूर होगी। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे। विवाद न करें।
तुला राशिफल
आमदनी में बढ़ोतरी होगी। भय, चिंता व तनाव रहेंगे। विवाद, चोरी, दुर्घटनादि से हानि संभव है। झंझटों से दूर रहें। जोखिम न लें। किसी अपने से धोखा मिल सकता है। सतर्क रहें।
वृश्चिक राशिफल
 व्यवसाय में रुका हुआ धन मिलेगा। पिता के कार्य में आपका सहयोग रहेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी। जोखिम न लें। हानि संभव है।
धनु राशिफल
 यात्रा करने का मन है, पर आप निर्णय लेने में कमजोर हैं। अस्वस्थता रहेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उत्साह रहेगा। लाभ बढ़ेगा। जोखिम न लें।
मकर राशिफल
मामा पक्ष से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। मकान दुकान की मरम्मत पर धन खर्च होगा। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। विरोधी शांत रहेंगे। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा।
कुंभ राशिफल
 लंबे समय से आप जो चाहते थे, वह कार्य आज संभव हो सकता है। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। जोखिम न लें। आलस्य रहेगा। प्रयास बेकार रहेंगे।
मीन राशिफल
 निजी जीवन में परिश्रम की अधिकता रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। बाहरी सहयोग से कार्य बनेंगे। निवेश शुभ रहेगा। प्रयास अधिक करने पड़ेंगे। लाभ होगा।
LAL Kitab Anmol

0 comments:

Post a Comment

अपनी टिप्पणी लिखें

 
भाषा बदलें
हिन्दी टाइपिंग नीचे दिए गए बक्से में अंग्रेज़ी में टाइप करें। आपके “स्पेस” दबाते ही शब्द अंग्रेज़ी से हिन्दी में अपने-आप बदलते जाएंगे। उदाहरण:"भारत" लिखने के लिए "bhaarat" टाइप करें और स्पेस दबाएँ।
भाषा बदलें