बीमारी का बगैर दवाई भी इलाज़ है,मगर मौत का कोई इलाज़ नहीं दुनियावी हिसाब किताब है कोई दावा ए खुदाई नहीं लाल किताब है ज्योतिष निराली जो किस्मत सोई को जगा देती है फरमान दे के पक्का आखरी दो लफ्ज़ में जेहमत हटा देती है

Thursday 9 April 2020

आज का राशिफल पंचांग

अंतर्गत लेख:


ओम नमः शिवाय शिवजी सदा सहाय ओम नमः शिवाय गुरुजी सदा सहाय ओम नमः शिवाय बालाजी सदा सहाय





निःशुल्क पंचांग अपने मोबाईल फोन पर मंगवाने के लिए 9911342666 पर अपने  नाम के साथ में शहर का नाम लिख कर व्हाट्सएप्प करे।

🌞 ~ *आज का  श्री बालाजी पंचांग* ~
⛅ *दिनांक 09 अप्रैल 2020*
⛅ *दिन - गुरुवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2077
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - वसंत*
⛅ *मास - वैशाख
⛅ *पक्ष - कृष्ण*
⛅ *तिथि - द्वितीया रात्रि 12:38 तक तत्पश्चात तृतीया*
⛅ *नक्षत्र - स्वाती रात्रि 12:15 तक तत्पश्चात विशाखा*
⛅ *योग - हर्षण सुबह 09:57 तक तत्पश्चातम वज्र*
⛅ *राहुकाल - दोपहर 02:02 से शाम 03:35 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:25*
⛅ *सूर्यास्त - 18:54*
⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण -
 💥 *विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा बैंगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)* 
🌞*~ जय माता दी ~* 🌞


🌷 *आरती में कपूर का उपयोग* 🌷
🔥 *कपूर – दहन में बाह्य वातावरण को शुद्ध करने की अदभुत क्षमता है | इसमें जीवाणुओं, विषाणुओं तथा सूक्ष्मतर हानिकारक जीवाणुओं को नष्ट करने की शक्ति है | घर में नित्य कपूर जलाने से घर का वातावरण शुद्ध रहता है, शरीर पर बीमारियों का आक्रमण आसानी से नहीं होता, दु:स्वप्न नहीं आते और देवदोष तथा पितृदोषों का शमन होता है |*                                                                 
🌞 *~ जय श्री बालाजी ~* 🌞

🌷 *वैशाख मास माहात्म्य* 🌷
🙏🏻 *वैशाख मास सुख से साध्य, पापरूपी ईंधन  को अग्नि की भाँति जलानेवाला, अतिशय पुण्य प्रदान करनेवाला तथा धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष - चारों पुरुषार्थों को देनेवाला है ।*
🙏🏻 *देवर्षि नारदजी राजा अम्बरीष से कहते हैं : ‘‘राजन् ! जो वैशाख में सूर्योदय से पहले भगवत्-चिंतन करते हुए पुण्यस्नान करता है, उससे भगवान विष्णु निरंतर प्रीति करते हैं ।*
🙏🏻 *पाप तभी तक गरजते हैं जब तक जीव यह पुण्यस्नान नहीं करता ।*
🙏🏻 *वैशाख मास में सब तीर्थ आदि देवता बाहर के जल (तीर्थ के अतिरिक्त) में भी सदैव स्थित रहते हैं । सब दानों से जो पुण्य होता है और सब तीर्थों में जो फल होता है, उसीको मनुष्य वैशाख में केवल जलदान करके पा लेता है । यह सब दानों से बढकर हितकारी है ।*

            🌞 *~ वाहेगुरु ~* 🌞

🌷 *वैशाख मास* 🌷
🙏🏻  *(इस मास में भक्तिपूर्वक किये गये दान, जप, हवन, स्नान आदि शुभ कर्मों का पुण्य अक्षय तथा सौ करोड़ गुना अधिक होता है। - पद्म पुराण)
  🌞 *~  जय गुरु जी ~* 🌞
🙏🏻🌷🍀🌹🌻🌺🌸💐🌼🙏🏻पंचक
17अप्रैल 2020 दोपहर 12.20 से
22अप्रैल 2020 दोपहर 1.17 तक

एकादशी
4अप्रैल 2020
18अप्रैल 2020

प्रदोष
5अप्रैल 2020
20अप्रैल 2020

अमावस्या
22अप्रैल 2020

पूर्णमासी
8अप्रैल 2020
 आज का राशिफल
मेष - पॉजिटिव - यदि आप आर्थिक लाभ के लिए कोई प्रयत्न कर रहे हैं तो उसमें आपको अच्छी कामयाबी प्राप्त होने की संभावना बन सकते हैं। आर्थिक लाभ के लिए यदि कोई कार्य व्यवसाय को शुरू करने का विचार बना रहे हैं तो उसे आप इस समय शुरू कर सकते हैं। जिससे कि आपको आर्थिक स्थिति बेहतर हो सके।

नेगेटिव - कोई भी कार्य आपका समय पर पूरा न होने से आपको गुस्सा तथा तनाव उत्पन्न करता है। जिससे आप जल्दबाजी में किसी भी कार्य को करने का प्रयत्न करते हैं तथा कामकाज से संबंधित किसी तरह का तनाव उत्पन्न हो जाता है। जिसके कारण आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

लव - जीवन साथी से आपके रिश्तों में नज़दीकी बढ़ेगी। जीवन साथी के भाग्य से आपके भाग्य को बल मिलेगा और इसकी वजह से आपको समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

व्यवसाय - आर्थिक लाभ के लिए किए गए प्रयास आपके सफल हो सकते हैं और आपको अच्छी सफलता भी प्राप्त हो सकती है। आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखना तथा धन का आदान-प्रदान करते समय जागरुक रहना आपके लिए काफी अच्छा हो सकता है।

स्वास्थ्य - किसी तरह के वायरल फीवर इत्यादि की समस्या हो सकती है।

भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: 1
वृष- पॉजिटिव - आप सम्मानित व्यक्ति हैं। समाज में आपको अच्छा सम्मान प्राप्त हो सकता है तथा सगे-संबंधियों के साथ संबंध भी बेहतर हो सकते हैं। इस समय में आपको धन अचल संपत्ति प्राप्ति के दृष्टि से स्थितियाँ अनुकूल रहने की संभावना है।

नेगेटिव - आप किसी भी कार्य को जिम्मेदारी पूर्वक करने वाले होते हैं परंतु जल्दबाजी भी करते हैं। आप चाहते हैं जितना जल्दी किसी भी कार्य को संपन्न कर लिया जाए। जिसके कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। अतः आप स्थिरता और गंभीरता पूर्वक किसी भी कार्य को करें। जिससे आपको कामयाबी अच्छी मिले।

लव - आपके रिश्तों में स्नेह की भावना बढ़ेगी, वहीं संतान के लिए समय काफी अच्छा रहेगा। आपकी संतान आपके प्रति समर्पित रहेगी और आपकी आज्ञाकारी होगी और यह सब कुछ आपको बहुत खुशी देगा।

व्यवसाय - यदि आप नौकरी करते हैं और किसी कार्य व्यवसाय को शुरू करना चाहते हैं तो इस समय में कर सकते हैं। यदि आप किसी तरह का कोई निवेश करना चाहते हैं तो वह भी आपके लिए अच्छा हो सकता है।

स्वास्थ्य - बलगम इत्यादि की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 4

मिथुन -पॉजिटिव - आप उग्र प्रवृत्ति के व्यक्ति होते हैं। यदा-कदा किसी तरह के समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। परंतु प्रयास सफल हो सकते हैं। अतः समय के अनुसार कार्य करें। धन प्राप्ति के दृष्टि से यह समय आपके लिए अच्छा है।

नेगेटिव - थोड़ा मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है और कार्य व्यवसाय को लेकर भी घरेलू विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। इसलिए घर परिवार में सबके साथ सामंजस्य बेहतर हो उसके लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। विवाद चाहे कैसा भी हो वह धन अचल संपत्ति को लेकर भी विवाद हो सकता है।

लव - दांपत्य जीवन में सप्तम भाव पर पड़ रही बृहस्पति की दृष्टि के कारण आपका रिश्ता पहले के मुकाबले और मजबूत होगा और दोनों ही एक दूसरे के प्रति अपने कर्तव्यों को समझेंगे।

व्यवसाय - यदि आप धन अचल संपत्ति प्राप्ति के दृष्टि से कोई निवेश कर रहे हैं तो वह सफल हो सकता है। आप इलेक्ट्रोनिक या हार्डवेयर से संबंधित क्षेत्रों में निवेश कर सकते हैं। आर्थिक आदान प्रदान में जागरूकता आवश्यक है।

स्वास्थ्य - सर्दी जुखाम खांसी की समस्या हो सकती है।

भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 2

कर्क -पॉजिटिव - धन-धान्य तथा संतान प्रेम संबंध इत्यादि को लेकर स्थिति सामान्यत: अच्छी हो सकती हैं। आपकी विचारधारा आपको एक अच्छी दिशा दे सकती हैं। अतः साहस और पराक्रम के साथ किसी भी कार्य को सफल बनाने का प्रयत्न ही आपके लिए बेहतर मार्गदर्शक हो सकता है।

नेगेटिव - पारिवारिक स्थितियां तनावग्रस्त हो सकती हैं। अनावश्यक घर परिवार में किसी भी तरह का विवाद खड़ा हो सकता है। घर परिवार का संतुलन बनाए रखने का हर संभव प्रयास करना चाहिए क्योंकि इससे आपका भी विकास हो सकता है।

लव - प्रेमी/प्रेमिका के आपसी सामंजस्य बेहतर हो सकते हैं। प्रेम संबंध को लेकर स्थिति अनुकूल हो सकती हैं। यदि आप अपने प्रेमी/प्रेमिका से कुछ महत्वपूर्ण बातों को शेयर करना चाहते हैं तो कर सकते हैं।

व्यवसाय - आने वाले समय में आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सकती हैं। यदि आप किसी तरह का निवेश के लिए कोई मन बना रहे हैं तो आपको समय के अनुसार निवेश करना उचित हो सकता है।

स्वास्थ्य - रक्त से संबंधित कोई विकार भी उत्पन्न हो सकता है। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहे।

भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 5
सिंह - पॉजिटिव - यदि आप विद्यार्थी हैं और पढ़ाई लिखाई या किसी भी तरह के करियर से संबंधित कोई तैयारी में लगे हैं तो आपको अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। धन लाभ प्राप्ति के दृष्टि से भी अच्छा हो सकता है। भाग्य आपका अच्छा साथ देगा तथा कामकाज के क्षेत्रों में अच्छी सफलता प्राप्त होगी।

नेगेटिव - यदि आप राजनीतिज्ञ हैं तो राजनीतिक लाभ भी प्राप्त हो सकते हैं। बेशक आपको अपने विरोधियों का विरोध झेलना पड़ सकता है परंतु मुकाबला करने की क्षमता आपको अच्छी सफलता प्राप्त करा सकती है। पारिवारिक पक्ष विपक्ष को लेकर भी परिवार में कलह कलत्र हो सकते हैं।

लव - यदि आप अपने प्यार के इजहार के लिए कोई अच्छे जगह का चयन किया हुआ है और वहां घूमने के उद्देश्य से जाने का मन बनाया है तो आयोजन पर पानी फेर सकता है।

व्यवसाय - यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको पद पोजीशन प्राप्ति के साथ-साथ धन लाभ के भी अवसर प्राप्त होने की संभावना बन सकती हैं।

स्वास्थ्य - अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना बेहतर हो सकता है।

भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 3

कन्या - पॉजिटिव - माता-पिता से संबंध बेहतर हो सकते हैं तथा माता-पिता का सहयोग भी प्राप्त हो सकता है। यदि आप भवन वाहन इत्यादि की प्राप्ति के लिए प्रयासरत हैं तो आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। करियर से संबंधित अच्छी सफलता प्राप्ति का योग है।

नेगेटिव - अपने जनों से विरोध का सामना करना पड़ सकता है। परंतु कोशिश करने से स्थितियां अनुकूल भी हो सकती हैं। आपके अपने परिवार में ही अपने से बड़ों से तनाव उत्पन्न होने की संभावना बन रहे हैं। या किसी तरह के विवाद उत्पन्न हो सकते हैं।

लव - आपको अपने प्यार का इजहार करने का मौका मिल सकता है। आपके प्रेमी/प्रेमिका का सहयोग भी एक दूसरे को प्राप्त हो सकते हैं। इस समय में दांपत्य जीवन को लेकर स्थिति तनावपूर्ण रहने की संभावना है।

व्यवसाय - आपको आर्थिक लाभ की स्थिति अच्छी हो सकती हैं। यदि आप व्यवसाय करते हैं तो व्यवसायिक दृष्टि से भी निवेश करना आपके लिए बेहतर हो सकता है या अपने कामकाज को थोड़ा विस्तार कर सकते हैं।

स्वास्थ्य - स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं उत्पन्न हो सकती हैं।

भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 8

तुला - पॉजिटिव - आज से ही कार्य व्यवसाय को लेकर स्थितियां अनुकूल रहने की संभावना बन रही है। इसमें आपका भाग्य भी अच्छा साथ दे सकता है और कामकाज से संबंधित अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। आर्थिक लाभ के दृष्टि से भी अच्छा संयोग बन रहा है।

नेगेटिव - अपने से बड़ो के साथ मधुर संबंध बनाए रखने का प्रयास करें। घर परिवार के साथ आपसी सामंजस्य बनाए रखना आपके हर तरह के कार्यों में समय के अनुसार सहयोग प्राप्त हो सकता है। इसलिए आपको अपने परिवार की स्थितियों को बेहतर बनाने का कोशिश आपके लिए अच्छा हो सकता है।

लव - दांपत्य जीवन यानी जीवनसाथी के लिए बहुत अच्छा नहीं है। जीवनसाथी का आपसी विवाद तथा तनाव उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। जिसके कारण कामकाज के क्षेत्रों पर बुरा असर पड़ेगा।

व्यवसाय - आर्थिक लाभ के दृष्टि से अच्छा और उन्नति दायक हो सकता है। यदि आप नौकरी करते हैं और कोई व्यवसाय साथ-साथ करना चाहते हैं तो इस माह में शुभारंभ कर सकते हैं।

स्वास्थ्य - कोई गंभीर समस्या होगी ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं है। परंतु छोटी समस्या भी आपको मानसिक रूप से तनावग्रस्त कर सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: केसरी, भाग्यशाली अंक: 3
वृश्चिक - पॉजिटिव - आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कोई घटना से आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता हैं परंतु उसका लाभ भी समय के अनुसार देखने को मिल सकता है। आपके सगे-संबंधियों से संबंध बेहतर हो सकते हैं।

नेगेटिव - यदा-कदा अन्यथा कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है परंतु किसी तरह की कोई गंभीर समस्या होने की संभावना नहीं है। यदि आप पूर्ण जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों को करें तो घर परिवार में आपका वर्चस्व बढ़ सकता है। घर का संतुलन बनाए रखना सबसे बड़ी उपलब्धि होती है।

लव - ससुराल पक्ष से संबंध खराब हो सकते हैं तथा अपने सगे संबंधी से किरकिरी हो सकती है। आत: जीवनसाथी के साथ अच्छे से अच्छा संबंध आपको अच्छी दिशा दे सकती है।

व्यवसाय - आर्थिक स्थितियां अनुकूल रहने की संभावना है। यदि आप किसी तरह के आर्थिक लाभ के लिए कोई कार्य व्यवसाय करने का प्रयास कर रहे हैं तो वह सफल हो सकता है।

स्वास्थ्य - आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहना आपके लिए लाभदायक हो सकता है।

भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 8

धनु - पॉजिटिव - घर गृहस्ती से भी सहयोग प्राप्त हो सकता है। माता-पिता से संबंध तथा सहयोग इत्यादि में सफलता प्राप्त हो सकती है। साहस और उत्साह से किए गए कार्यों से अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। नौकरी इत्यादि में उन्नति के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

नेगेटिव - दांपत्य जीवन को लेकर स्थिति तनावपूर्ण हो सकती हैं। आपकी भी कुछ जिम्मेदारियां हैं जिसे निभाना आपके लिए आवश्यक हो सकता है। संतान पक्ष को लेकर स्थितियां तनावपूर्ण हो सकती हैं तथा प्रेम संबंध के मामले में भी तनाव उत्पन्न हो सकता है।

लव - आपका जीवन साथी आपके काम में आपका हाथ बटाएगा हालांकि इसकी वजह से आपका पारिवारिक जीवन कुछ डिस्टर्ब हो सकता है।

व्यवसाय - इस समय में आपको सावधानी रखना चाहिए। इस समय में किसी भी शुभ कार्य को करना उचित नहीं रहेगा। किसी भी शुभ कार्यों के लिए इन दिनों का परहेज करें।

स्वास्थ्य - स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना ही आपके लिए बेहतर हो सकता है।

भाग्यशाली रंग: गोल्डन, भाग्यशाली अंक: 2

मकर - पॉजिटिव - यदि किसी तरह के कार्य व्यवसाय से संबंधित कोई बैठक इत्यादि किया जाता है तो उसमें परिवारजनो का सहयोग प्राप्त हो सकता है। जिसके कारण अन्यथा आपको हर तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

नेगेटिव - सुविधाओं का लाभ लेने के लिए आपको भी अपनी जिम्मेदारियों को निभाना पड़ सकता है। यदि आप अपनी जिम्मेदारियों से घर परिवार को खुशहाल और मजबूत देखना चाहते हैं तो आपको प्रयास करना पड़ेगा। सबके साथ आपसी तालमेल बनाकर घर परिवार को आगे बढ़ाने का कार्य कर सकते हैं।

लव - आपके दांपत्य जीवन में कुछ परेशानियां खड़ी हो जाएंगी। सातवें भाव में पहले से ही राहु विराजमान हैं और शनि की उस पर दृष्टि है जिसकी वजह से आप दोनों पति-पत्नी के बीच कोई ग़लतफहमी उत्पन्न हो सकती है और इसकी वजह कोई तीसरा व्यक्ति भी हो सकता है।

व्यवसाय - भागदौड़ तथा तनावपूर्ण स्थितियों में आर्थिक रुप से बेहतर स्थिति हो सकती है। क्योंकि कार्य व्यवसाय से संबंधित भाग्य उन्नति का योग बन रहा है।

स्वास्थ्य - स्वास्थ्य की दृष्टि से स्थितियां बेहतर हो सकती हैं।

भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 9
कुंभ - पॉजिटिव - संतान सुख तथा संतान प्राप्ति के दृष्टि से स्थितियां अनुकूल रहने वाली हैं। संतान के क्रियाकलापों तथा संतान के पढ़ाई-लिखाई कैरीयर इत्यादि से प्रसन्नता हो सकती है। संतान का सहयोग भी प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है। आपका प्रयास आपको सम्मान दिला सकती है।

नेगेटिव - शत्रु पक्ष तनाव उत्पन्न कर सकता है तथा स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। इसलिए शत्रुओं से सावधान रहने का प्रयत्न करें। अनावश्यक विवादों से दूर रहें तथा गलत संगति ओर से भी परहेज करना आपके लिए बेहतर हो सकता है।

लव - दांपत्य जीवन में कुछ तनाव होगा और किसी कारण-वश उनसे दूर जाना पड़ सकता है। आपके अपने बड़े भाई बहनों से संबंधों पर असर पड़ सकता है इसलिए उनसे प्यार भरा व्यवहार करें ताकि उनका स्नेह आपको मिल सके।

व्यवसाय - आप किसी तरह का कार्य व्यवसाय करते हैं या नौकरी इत्यादि करते हैं तो आपको अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। आर्थिक दृष्टि से स्थितियां अनुकूल रहने की संभावना है।

स्वास्थ्य - खान-पान में सावधानी बरतें अन्यथा पेट से संबंधित आपको कोई भी समस्या उत्पन्न हो सकती है।

भाग्यशाली रंग: सिल्वर, भाग्यशाली अंक: 3

मीन -पॉजिटिव - संतान पक्ष को लेकर स्थितियां ठीक रहेंगे। यदि आप विद्यार्थी हैं और किसी महत्वपूर्ण विषय के लिए तैयारी कर रहे हैं तो उस क्षेत्र में आपको कामयाबी प्राप्त हो सकती है। यदि आप राजनीतिक क्षेत्र में हैं तो आपको राजनीतिक लाभ प्राप्त होने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

नेगेटिव - इस समय खर्चे तो आपके बढ़े हुए होंगे ही, साथ ही साथ धार्मिक क्रियाकलापों में भी आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। यदि आप अपने घर से दूर रहते हैं तो इस दौरान आपको अपने घरवालों की बहुत याद आएगी और आप थोड़ा इमोशनल भी हो जाएंगे।

लव - दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी और आप अपने प्रियतम के प्रति सम्मान और प्रेम का भाव महसूस करेंगे। इसके परिणाम स्वरूप आपकी शादीशुदा जिंदगी खुश-नुमा हो जाएगी और आपको अपना घर एक सुकून दायक स्थान महसूस होगा।

व्यवसाय - भाग्य भी इस समय में आपका अच्छा साथ देगा तथा आपके द्वारा हर तरह के कार्यों में अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना बन रहे हैं। व्यवसायिक दृष्टि से स्थितियां अनुकूल रहने की संभावना है।

स्वास्थ्य - आपको शारीरिक और मानसिक रूप से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 7

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं।
मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।


शुभ दिनांक : 9, 18, 27 

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72   

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा। 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

कैसा रहेगा यह वर्ष
अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी।े अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
LAL Kitab Anmol

0 comments:

Post a Comment

अपनी टिप्पणी लिखें

 
भाषा बदलें
हिन्दी टाइपिंग नीचे दिए गए बक्से में अंग्रेज़ी में टाइप करें। आपके “स्पेस” दबाते ही शब्द अंग्रेज़ी से हिन्दी में अपने-आप बदलते जाएंगे। उदाहरण:"भारत" लिखने के लिए "bhaarat" टाइप करें और स्पेस दबाएँ।
भाषा बदलें