बीमारी का बगैर दवाई भी इलाज़ है,मगर मौत का कोई इलाज़ नहीं दुनियावी हिसाब किताब है कोई दावा ए खुदाई नहीं लाल किताब है ज्योतिष निराली जो किस्मत सोई को जगा देती है फरमान दे के पक्का आखरी दो लफ्ज़ में जेहमत हटा देती है

Thursday 20 May 2021

घर में क्लेश को दूर कर सुख-शांति पाने के लिए उपाय



 lka 21/05/2021

घर में कलेश को दूर करने के उपाय और घर के क्लेश को दूर करने के उपाय आज हम आपको बताएंगे. हमारे बहुत से पाठक हमसे पूछते है की घर में कलेश दूर करने के उपाय बताइए या घर के क्लेश को कैसे दूर करें. इसलिए ये पोस्ट हमने उन लोगो के लिए लिखा है, आशा करते है आप की समस्याओं का निवारण हो.

इस संसार में हर व्यक्ति सुख चाहता है और दुख से भयभीत रहता है। सुख पाने के लिए वह ना जाने कितनी मेहनत करता है। अपना अच्छे से अच्छा मकान बना लेता है, बढ़िया कमाता है, रोज़ाना स्वादिष्ट भोजन करता है। घर में सभी सदस्यों की मांग पूरी करने की भी कोशिश करता है।

घर में क्लेश को दूर कर सुख-शांति पाने के लिए उपाय

लेकिन इन सबके बावजूद वह सुख-समृद्धि के साथ अपना जीवन व्यतीत नहीं कर पाता। रोज़ाना घर में क्लेश के कारण उसका मन उदास रहता है। बात छोटी हो या बड़ी घर में क्लेश बढ़ने में देर नहीं लगती। घर में क्लेश दूर करने के उपाय ढूंढने के लिए वह कई ढोंगी पंडितों और बाबाओं से मुलाकात करता है,

 लेकिन वह भी घर का क्लेश दूर करने में नाकाम रहते है। ऐसे में आज हम आपको घर में क्लेश दूर करने के कुछ ऐसे अचूक उपायों के बारे में बताएंगें, जिसकी मदद से आप बेहद आसानी से अपने घर का क्लेश दूर कर एक सुखी जीवन व्यतीत कर सकते हैं।

 घर के क्लेश को दूर करने के उपाय

हमारे घर में किस कमरे में कौन-से रंग का प्रयोग किया गया है, इससे हमारी ज़िन्दगी पर बहुत असर पड़ता है। घर में क्लेश दूर करने के उपाय के लिए घर में ज्यादा से ज्यादा हल्के रंगों का प्रयोग करना चाहिए। लिविंग और ड्राइंग रूम में हल्का पीला रंग, रसोईघर में नारंगी रंग और बेडरूम में हल्का गुलाबी रंग सबसे शुभ माना गया है। घर की छत का रंग हमेशा सफेद ही रखना चाहिए।

हम अपने घर को अच्छा और सुंदर बनाने के लिए बाज़ार से बिना सोचे-समझे कुछ भी सामान खरीद लातें है। लेकिन घर में क्लेश दूर करने के उपाय के लिए हमें इन वस्तुओं को कदापि घर में नहीं लाना चाहिए; डूबते जहाज का चित्र, हिंसक जानवरों की तस्वीर, भगवान शिव की नटराज वाली मूर्ति, ताजमहल की तस्वीर या शोपीस, कंकाल और भूत-प्रेत के चित्र और लड़ाई-झगड़े से संबंधित अन्य कोई भी चित्र आदि। इन सब से घर में कलह क्लेश में इजाफा होता है।

घर में कलह क्लेश खत्म करने के लिए अपने घर को अधिक से अधिक व्यवस्थित रखना चाहिए। घर में जूते-चप्पल बिखरे हुए नहीं रहने चाहिए। झाड़ू को घर में कभी भी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए और ना ही उसे पैर से छेड़ना चाहिए।

अगर आपके घर में सोने और जागने का कोई निश्चित समय नहीं है तो यकीनन आपके घर में क्लेश होता होगा। घर में कलह क्लेश को खत्म करने के उपाय के लिए सुबह 6 से 8 बजे तक सभी सदस्यों को उठ जाना चाहिए। अगर इससे भी जल्दी उठ सकते है तो वह और भी उत्तम रहता है। घर में अगर कोई व्यक्ति कभी भी सोता-जागता है तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

घर में कलह क्लेश दूर करने के लिए समय-समय पर पूजा पाठ का आयोजन कराते रहना चाहिए। सत्यनारायण की कथा, श्रीमद्भगवत कथाऔर हनुमान चालीसे आदि का महीने में कम से कम एक बार पाठ अवश्य करना चाहिए। इसके अलावा सुबह के समय आधे-एक घंटे के लिए घर में भजन अवश्य चलाएं।

घर में कलेश दूर करने के उपाय बताइए

कई घरों में पति-पत्नियों के बीच रोज़ाना झगड़े होते है, तो कई घरों में बाप-बेटे या भाई-बहन में बिल्कुल नहीं बनती। ऐसे में कई बार बेटा घर से अलग होने का फैसला कर लेता है, जिससे माता-पिता को काफी कष्ट पहुँचता है। इस प्रकार के रोज़ाना घर में लड़ाई-झगड़े रोकने के उपाय हम आपको बता रहे हैं-

 

घरेलु झगड़ा रोकने के लिए भगवान गणेश की आराधना की जाती है। घर में लड़ाई-झगड़ा रोकने के लिए प्रत्येक बधवार को गणेश जी को मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाएं। मोतीचूर के लड्डू बनाते वक्त उसमें चिरोंजी, तुलसी और चने भी मिला लें। भोग लगाने के बाद बचा हुआ प्रसाद घर के सभी सदस्यों को खिला दें।

पति-पत्नी के बीच घर में लड़ाई-झगड़ा रोकने के उपाय के लिए रात के समयघर की गृहणी को गृह स्वामी के तकिए के नीचे कपूर की टिक्की रख देनी है। सुबह उठकर स्नान करने के बाद उस टिक्की को जला दें और सुर्यास्त के समय उसकी राख को किसी भी बहते जल में प्रवाहित कर दें। ध्यान रखिए इस पूरे वाक्या की खबर घर में किसी अन्य सदस्य को नहीं होनी चाहिए।

अगर किसी बहु की अपने ससुराल वालों के साथ नहीं बनती और रोज़ाना उनके साथ झगड़े होते है तो इस लड़ाई-झगड़े को खत्म करने के लिए यह उपाय बेहद कारगार है। हल्दी की पाँच गांठे, पीतल का एक छोटा-टुकड़ा, पीली सरसों और थोड़ा-सा गुड़ लेकर एक लाल कपड़े में बांधकर बहु अपने हाथों से उसे अपने मायके से ससुराल की दिशा में फेंक दें। ऐसा करने से आपको तुरंत ही इसका चमत्कारी लाभ देखने को मिलेगा।

वास्तुशास्त्र में घर में सुख-शांति बढ़ाने के कई उपाय और टोटकें दिए हुए है-

 घर के क्लेश को कैसे दूर करें

घर में सुख शांति के लिए टोटकों में सर्वप्रथम हफ्ते में कम से कम एक बार घर में सेंधा नमक का पौंछा लगाना चाहिए। घर का मंदिर ईशान कोण (पूर्वोत्तर दिशा) में होना चाहिए। रात्रि को पूर्व दिशा की ओर सिर करके सोना चाहिए। हर मंगलवार को हनुमान मंदिर में पंचमुखी दीपक जलाना चाहिए। इन सबके अलावा घर में मौजूद वास्तुदोष दूर करने के लिए किसी वास्तु एक्सपर्ट की मदद लेना उत्तम रहता है।

अक्सर शनि दोष के कारण घर में सुख-समृद्धि में कमी आती है। इसे दूर करने के लिए और घर में सुख शांति के लिए यह टोटका अपनाएं। शनिवार को सुबह स्नान कर शुद्ध वस्त्र पहनकर पीपल के पेड़ से एक पत्ता तोड़ लें। उस पत्ते पर सफेद चंदन की मदद से एक ओर गायत्री मंत्र और दूसरी ओर महामृत्युंजय मंत्र लिख दें। इस पत्ते की अच्छी तरह से पूजन करें और उसे घर में ऐसे स्थान पर रख दें, जहां किसी व्यक्ति की नज़र ना पड़े। यह टोटका आपको हर शनिवार को नियमित रूप से अपनाना है।

घर में सुख शांति के लिए यह टोटका भी काफी असरदार है। परिवार में जितने विवाहित जोड़े है, सभी रात्रि में सोते समय एक कागज की पुड़ियां में थोड़ा सा सिंदूर और कपूर रखकर तकिए में रख लें। सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सिंदूर को घर से बाहर किसी नाली में फेंक दें तथा कपूर को पूजा घर या बेडरूम में जला लें। ऐसा करने से अवश्य ही आपके घर में सुख-समृद्धि का संचार होगा।

LAL Kitab Anmol

0 comments:

Post a Comment

अपनी टिप्पणी लिखें

 
भाषा बदलें
हिन्दी टाइपिंग नीचे दिए गए बक्से में अंग्रेज़ी में टाइप करें। आपके “स्पेस” दबाते ही शब्द अंग्रेज़ी से हिन्दी में अपने-आप बदलते जाएंगे। उदाहरण:"भारत" लिखने के लिए "bhaarat" टाइप करें और स्पेस दबाएँ।
भाषा बदलें