बीमारी का बगैर दवाई भी इलाज़ है,मगर मौत का कोई इलाज़ नहीं दुनियावी हिसाब किताब है कोई दावा ए खुदाई नहीं लाल किताब है ज्योतिष निराली जो किस्मत सोई को जगा देती है फरमान दे के पक्का आखरी दो लफ्ज़ में जेहमत हटा देती है

Tuesday 13 July 2021

14/07/2021 आज का श्री बालाजी पंचांग अच्छे दिन लाने का उपाय

अंतर्गत लेख:


 पुण्य लाभ के लिए इस पंचांग को और और सब को भी अवश्य भेजिए

आज का श्री बालाजी पंचांग 


सुप्रभात

आपका आज का दिन शुभ व मंगल कारी हो 

नित्य जप करें 

कल्याण मंत्र

ऊं नम शिवाय शिव जी सदा सहाय

ऊं नम शिवाय गुरु जी सदा सहाय

ऊं नम शिवाय श्री बालाजी सदा सहाय

कारोना नियम का पालन करें व औरों बताये स्वयं की दुसरो जान की रक्षा करें  सम्भव हो परेशान व जरुरतमंदों की सहायता करें  

मास्क से मुंह नाक को ढक ही बाहर निकले

 दिनांक 14 जुलाई 2021

⛅ दिन - बुधवार

⛅ विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)

⛅ शक संवत - 1943

⛅ अयन - दक्षिणायन

⛅ ऋतु - वर्षा 

⛅ मास - आषाढ़

⛅ पक्ष - शुक्ल 

⛅ तिथि - चतुर्थी सुबह 08:02 तक तत्पश्चात पंचमी

⛅ नक्षत्र - पूर्वाफाल्गुनी 15 जुलाई प्रातः 03:43 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी

⛅ योग - व्यतिपात दोपहर 01:27 तक तत्पश्चात वरीयान्

⛅ राहुकाल - दोपहर 12:45 से दोपहर 02:24 तक 

⛅ सूर्योदय - 06:06 

⛅ सूर्यास्त - 19:22 

⛅ दिशाशूल - उत्तर दिशा में

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

               🌞 ~ श्री बालाजी पंचांग ~ 🌞


🌷 बुखार दूर करने हेतु 🌷

 🙏🏻 चरक संहिता के चित्किसा स्थान में ज्वार ( बुखार) की चित्किसा का विस्तृत वर्णन करने के बाद अंत में आचार्य श्री चरकजी ने कहा है

🌷 विष्णुं सहस्रमूर्धानं चराचरपतिं विभुम ||

स्तुवन्नामह्स्त्रेण ज्वरान सर्वानपोहति |

👉🏻 ‘हजार मस्तकवाले, चर-अचर  के स्वामी, व्यापक भगवान की सहस्त्रनाम से स्तुति करने से अर्थात विष्णुसहस्रनाम का पाठ करने से सब प्रकार के ज्वर छूट जाते हैं |’

(पाठ रुग्ण स्वयं अथवा उसके कुटुम्बी करे )

               🌞 ~ श्री बालाजी पंचांग ~ 🌞

🌷 जानिये दीपक जलाने की सही विधि, पाईए शुभ लाभ

🔥 दीपक की बत्ती या लौ पूर्व दिशा की ओर रखने से आयुवृद्धि, पश्चिम की ओर दुःखवृद्धि, दक्षिण की ओर हानि और उत्तर की ओर रखने से धन-लाभ होता है | लौ दीपक के मध्य में रखना शुभ फलदायी है |

🔥 इसी प्रकार दीपक के चारों ओर लौ प्रज्वलित करना भी शुभ है किंतु यदि लौ की संख्या सम ( २,४,६ ....) हो तो ऊर्जा-वहन की क्रिया रुक जाती है | लौ की संख्या विषम (१,३,५ ....) रखना लाभदायक है |

               🌞 ~ श्री बालाजी पंचांग ~ 🌞

🏻पंचक आरम्भ

जुलाई 25, 2021, रविवार को 10:48 pm

पंचक अंत

जुलाई 30, 2021, शुक्रवार को 02:03 pm

एकादशी

  20 जुलाई- देवशयनी, हरिशयनी एकादशी

प्रदोष

जुलाई 2021: प्रदोष व्रत

21 जुलाई: प्रदोष व्रत

पूर्णिमा

आषाढ़ पूर्णिमा व्रत जुलाई 23, शुक्रवार

श्रावण पूर्णिमा 22 अगस्त, रविवार

अमावस्या

अगस्त 2021 में अमावस्या तिथि (हरियाली अमावस्या) 07 अगस्त 7:11 बजे - 08 अगस्त 7:20 बजे



आज का राशिफल- जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन, क्या कहती है आपकी राशियाँ और किस राशि की चमकेगी आज किस्मत।।




मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए पिछले कुछ दिनों के तुलना में हर प्रकार से संभव रहेगा। आज आपके सभी रुके हुए कार्य पूरे होंगे, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज आप अपने दैनिक खर्चों को पूरा करने में सफल रहेंगे। आज आपको व्यवसाय में सहयोगियो के मनमाने व्यवहार के कारण आपको क्रोध आएगा, लेकिन फिर भी आज आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आज आप खुले हाथ से धन खर्च करेंगे, लेकिन आपको भविष्य के लिए कुछ बचत का अवश्य करके रखनी होगी। आज आपको किसी को भी धन उधार नहीं देना है, नहीं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज आप जिस भी कार्य को हाथ में लेंगे, उसमें लापरवाही दिखाएंगे, इसका आपको नुकसान भी उठाना पड़ेगा। आज आपको अपने व्यपार के शत्रुओं से सावधान रहना होगा क्योंकि वह आज आपको बिना कारण भी परेशान करने की सोचेंगे। घर के बुजुर्ग व अधिकारी आज नाराजगी जता सकते हैं। आज आपकी मानसिकता कम समय में अधिक धन कमाने की होगी, जिसके कारण आप अपने हाथ से लाभ के अवसर निकाल देंगे। परिवार में यदि कोई विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा, जिसके कारण आपको सुख शांति का अनुभव होगा

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज आप अपनी बुद्धि व विवेक का कुछ अधिक उपयोग करेंगे, जिसके कारण आपको अपनी व्यवसाय में अधिक परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी। लापरवाही के कारण आज आप अपने कुछ कार्य में लाभ के बदले हानि करा सकते हैं, इसलिए सतर्कता बरतें। धन को लेकर आज आपका मन विचलित हो सकता है। आज आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिसके कारण आप कुछ परेशान नजर आएंगे। सायंकाल का समय आज आप अपनी संतान की समस्याओं को सुलझाने में व्यतीत करेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज आपके अंदर अहम की भावना विकसित हो सकती है, जिसके कारण आप अपने किसी भी कार्य को गलत तरीके से करने में नहीं डरेंगे, लेकिन आपको उसका नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। यदि आज आपका किसी से कोई कानुनी वाद विवाद होता है, तो उसमें आपको पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह आपकी परेशानी बन सकता है। यदि आज बुजुर्गों से आपका कोई वैचारिक मतभेद होता है, तो वह आपके लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है। व्यापार में भी आज आपको यदि कोई लाभ का अवसर मिलता है, तो आपको उसमें देरी नहीं करनी है, नहीं तो वह हाथ से निकल सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। यदि आपको कोई सेहत संबंधित समस्या चल रही थी, तो वह दोपहर बाद कम होगी, जिसके कारण आप अपने कार्य को करने की सोचेंगे। काम धंधा आज मंदा रहेगा। धर्म कर्म के कार्या के प्रति रुचि बढ़ेगी, लेकिन कोई ना कोई व्यवधान आने से आप कम समय दे पाएंगे। आज आप जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे, उसमें सहकर्मी की खराब सेहत विघ्न डाल सकती है। यदि आज अपने घर की मरम्मत आदि कराना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज आपके स्वभाव में संतोष नजर आएगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसे धैर्य व संतोष से करेंगे, जिसके कारण आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे और सफलता भी देंगे। यदि आज आप कोई जरूरी निर्णय लेने वाले हैं, तो वह आसानी से ले सकेंगे। नौकरी ढूंढ रहे जातकों को आज कोई उत्तम अवसर प्राप्त हो सकता है। सरकारी कार्य में यदि आज आपने लापरवाही की तो, वह आपके लिए मुसीबत बन सकते हैं। पारिवारिक बिजनेस को आज आपके भाइयों की सलाह की आवश्यकता होगी। प्रेम जीवन में आज कोई तनाव बन सकता है। आज आपको संतान की जिद के आगे झुकना पड़ सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा।आज आपको अपनी पैतृक संपत्ति के भी योग बन रहे हैं। आप अपने मन की बात मन में ही रखें। नही तो वह आपके लिए नुकसानदायक होगी। यदि आज किसी संपत्ति को खरीदने का मन बनाया है, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आज जीवनसाथी के साथ कुछ गर्मा गर्मी हो सकती है, जिसके कारण आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक चिंताओं को छोड़ सेहत आज ठीक रहेगी। सायंकाल के समय आज आपकी माता जी की सेहत में कुछ गिरावट देखने को मिल रही है, जिसके कारण आपको कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपके गलत व्यवहार एवं क्रोध के कारण परिजनों को परेशानी हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा क्योंकि वह आज आपको सम्मान दिलवाएगी। आज आप अपने हर मामले में लापरवाह हो सकते हैं, जिसके कारण आपका मानसिक स्तर गिर सकता है। सामाजिक व धार्मिक कार्य में भी आज आप बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे, आप इसमे कुछ धन भी व्यय करेंगे। नौकरी कर रहे जातक यदि पार्ट टाइम कार्य करने की सोच रहे हैं, तो वह समय निकालने में कामयाब रहेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ उथल-पुथल भरा रहेगा। आज आपका शत्रुओं पर पूरी नजर रखनी होगी क्योंकि वह गुप्त तरीके से आज आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे और यदि आज आपका किसी से कोई वाद-विवाद पनपता है, तो आपको उसमें भी अपने क्रोध पर काबू रखना होगा और अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। आज परिवार के किसी हम मुद्दे को लेकर आपकी बहसबाजी हो सकती है। खर्चे बने रहने से धन संचित करने में कमी आएगी। यदि आप अपने कार्य क्षेत्र में कुछ बदलाव की सोच रहे हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा, लेकिन यदि आपने अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरती, तो वह आपको नुकसान दे सकते हैं। आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज आप अपने कार्य मे कुछ नया करेंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी मित्र के सहयोग से लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों ने जितनी मेहनत की है, उतना फल न मिलने से निराशा हाथ लग सकती है। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा आज व्यस्तता के चलते आप को निरस्त करनी पड़ सकती हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी मित्र के सहयोग से समाप्त हो सकती हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 

आज आपको थोड़ा धैर्य धारण करके चलना होगा। दांपत्य जीवन में आज कोई विरोध उत्पन्न हो सकता है, जिसके कारण आपको अपने जीवनसाथी से शिकायत भी होगी। सायंकाल के समय आकस्मिक धन मिलने से आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। आज आप परिवार के छोटे बच्चों के साथ पार्टी कर सकते हैं। आज आप जिस भी कार्य में भाग लेंगे, उसको पूरा करके रहेंगे। कार्यक्षेत्र में मंदी के चलते आज आपका ध्यान इधर उधर भटक सकता है। बहन के विवाह में आ रही बाधा आज किसी मित्र के सहयोग से समाप्त होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता के साथ कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत करेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आपके चारों ओर का वातावरण प्रसन्नचित नजर आएगा, जिसके कारण आपके चारों और खुशियां ही खुशियां होंगी। संतान को किसी अच्छे पद पर नौकरी मिलते देख मन में प्रसन्नता रहेगी, जिसके कारण आप उनके भविष्य की चिंता कम होगी। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य की इच्छा पूर्ति करने के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिसके कारण परिवार के कुछ और सदस्य भी आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी। सायंकाल का समय आज आप किसी धार्मिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 को हुआ है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। 14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

 शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

 शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्ष

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी


आज का विशेष उपाय

अच्छे दिन लाने का उपाय

मनुष्य की हर समस्या टोटकों से दूर हो सकती है बशर्ते सही ढंग से और सही समय पर किया जाए- ये 10 -टोटके, कुछ ही घंटों में दिखता है असर

कई बार जीवन में ऐसी समस्याएं आती हैं जो आसानी से दूर नहीं होती लेकिन एक मामूली टोटके से तुरंत ही आराम मिल जाता है। तांत्रिकों के अनुसार मनुष्य की प्रत्येक समस्या इन टोटकों से दूर हो सकती है बशर्ते सही ढंग से और सही समय पर किया जाए। आपके लिए यहां प्रस्तुत हैं कुछ ऎसे ही टोटके जिनसे आप न केवल धनी और सफल बन सकते हैं वरन अपने प्रेमी, पति-पत्नी को भी वश में कर सकते हैं।

1-ऐसे दूर करें पति-पत्नी के झगड़ें--------------

रात में सोते समय पत्नी के पलंग पर देसी कपूर तथा पति के पलंग पर कामिया सिंदूर रखना चाहिए। अगले दिन सुबह सूर्योदय के समय पति को देसी कपूर जला देना चाहिए तथा पत्नी को सिंदूर को घर में फैला देना चाहिए। यह एक तीव्र तांत्रिक उपाय है, इससे कुछ ही दिनों में पति-पत्नी का आपसी झगड़ा पूरी तरह खत्म हो जाता है।

2-यदि पति-पत्नी के संबंध तलाक तक पहुंच गए हों--------------

बरगद का हरा पत्ता लेकर उस पर लाल चंदन को गंगा जल में घिसकर संबंधित व्यक्ति का नाम लिखें। इसके बाद पत्ते पर लाल गुलाब की पत्तियां रख दें और इन सबको बारीक पीस लें। जिस व्यक्ति का नाम लिखा है, उसके नाम में जितने अक्षर हैं, इस बारीक बुरादे की उतनी ही गोलियां बना लें। रोजाना एक गोली नियम से उस व्यक्ति/ महिला के घर के मेन गेट पर फेंक दें। जल्दी ही दोनों के बीच विछोह दूर होकर आपसी संबंध अनुकूल होंगे तथा वापिस मिलन होगा।

3-सभी को वश में करने तथा उन पर राज करने के लिए

सफेद आंकड़े के फूल को छाया में सुखा लें। इसके बाद कपिला गाय यानी सफेद गाय के दूध में मिलाकर इसे पीस लें और इसका तिलक लगाएं। ऐसा करने पर व्यक्ति का समाज में वर्चस्व हो जाता है।

4-अगर बॉस या व्यापारिक दुश्मन परेशान करता है-------------

एक सफेद रंग का आधा मीटर कपड़ा लें। उस पर काजल से उस व्यक्ति का नाम केवल तर्जनी उंगली से ही लिखें। इसके बाद उस व्यक्ति के नाम में जितने अक्षर हों, उस पर उतनी ही बार थूकने से तुरंत आराम आ जाएगा।

5-हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए------------

अगर भगवान को पूरी तरह खुश करना चाहते हैं तो अपनी ऊंचाई के अनुसार नाल को गांठ बांधकर नारियल पर लपेटकर उस पर केसर या सिंदूर से स्वातिक बनाकर हनुमान चालीसा पढ़कर हनुमान जी को चढाएं।

6-हर समस्या को सुलझाने के लिए टोटका----------------

अगर आटे में पिसी हुई चीनी मिलाकर रोज चींटियों के बिल पर डालें तो बड़ी से बड़ी समस्या भी चुटकी बजाते ही दूर हो जाती है। इस उपाय को खास राहू के लिए इस्तेमाल किया जाता है। उस उपाय से राहू अपनी पूरी शक्ति के साथ आपकी मदद करता है और आपके बड़े से बड़े दुर्भाग्य को भी सौभाग्य में बदल देता है।

7-नौकरी तथा व्यापार में वृद्धि के लिए-------------

अगर आपके व्यापार में मंदी आ गई या नौकरी में परेशानी आ रही है तो यह उपाय सबसे अच्छा उपाय है। किसी साफ़ शीशी में सरसों का तेल भरकर उस शीशी को किसी बहती नदी के जल में डाल दें। इसके बाद मन ही मन इस प्रकार प्रार्थना करें कि हे ईश्वर मेरी आर्थिंक उन्नति के मार्ग की सभी बाधाओं को दूर करके धनागमन का रास्ता खोल दें। शीघ्र ही मंदी का असर जाता रहेगा और आपके व्यापार में जान आ जाएगी। और धन के आगमन की गति में वृद्धि हो जायगी।

8-व्यापार दिन दूना रात चौगुना बढ़ाने के लिए---------------

अगर आपका व्यापार अच्छा नहीं चल रहा है तो सबसे अच्छा उपाय है कि बुधवार के दिन एक तोता पिंजरे सहित खरीद कर लाएं तथा उस तोते को किसी खुले स्थान पर आजाद कर दें। तोता उड़कर जितनी दूर जाएगा, उतना ही आपके व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा। इस उपाय को आप एक बार से ज्यादा बार भी कर सकते हैं।

9-असाध्य बीमारी दूर करने के लिए-------------

अगर घर में कोई बहुत ज्यादा बीमार रहता हो या उस पर दवाईयों का असर नहीं हो रहा है तो इसके लिए लाल किताब में एक उपाय बताया गया है। इस उपाय में रात को एक रुपए का सिक्का सिरहाने के नीचे रखकर सो जाएं। सुबह उठकर उस सिक्के को श्मशान में फेंक दें और बिना पीछे मुडकर देखें वापस आ जाएं। जल्दी ही बीमारी खत्म होनी शुरु हो जाएगी।

10-अच्छे दिन लाने का उपाय-----------------

श्राद्ध पक्ष में रोज सुबह एक रोटी अपने पितरों के नाम से निकाल कर सुबह के समय किसी गाय को खिला दें। इस उपाय का तुरंत असर होता है और देखते ही देखते आपके बुरे दिन दूर होकर धन, सुख, संपत्ति की प्राप्ति होती है।

शास्त्रों में कहा गया है कि सच्चे मन से किया गया एक रूपए का दान भी भाग्य बदल देता है। वैदिक ज्योतिष तथा लाल किताब में इस मान्यता के आधार पर कई प्रकार के उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से आप अपनी सारी समस्याओं से मुक्त हो सकते हैं। जरूरत है तो केवल सच्चे मन से इन उपायों को करने की।

आज का  परामर्श

वास्तु में दिशाओं का बड़ा महत्व है। हम भवन, दुकान या ऑफिस सजाते वक्त कई बार छोटी-मोटी गलतियां कर बैठते हैं। इस वजह से हमारे घर-परिवार की सुख-शांति छिन जाती है और इसी परेशानी से निजात पाने हेतु ये 5 टिप्स आपके लिए बहुउपयोगी साबित होंगे। आप भी आजमाएं...

* मुख्य द्वार है अशुभ तो क्या करें :

उपाय- यदि दुकान का मुख्य द्वार अशुभ है या दक्षिण-पश्चिम या दक्षिण दिशा में है तो ‘यमकीलक यंत्र' का पूजन करके स्थापना करें।

* कैसे बनाएं रखें घर की शांति :

- शयनकक्ष में झाडू न रखें। तेल का कनस्तर, अंगीठी आदि न रखें। व्यर्थ की चिंता बनी रहेगी।

उपाय- यदि कष्ट हो रहा है तो तकिए के नीचे लाल चंदन रख कर सोएं।

* अगर दुकान/काम में न लगे मन :

उपाय- दुकान में मन नहीं लगता हो तो श्वेत गणपति की मूर्ति विधिवत पूजा करके मुख्य द्वार के आगे और पीछे स्थापित करना चाहिए।

* दुकान में होती है चोरी, तो करें ये उपाय :

उपाय- यदि दुकान में चोरी होती है तो दुकान की चौखट के पास पूजा करके मंगल यंत्र स्थापित करें।

* अगर सरकारी कर्मचारी से परेशान है :

उपाय- यदि सरकारी कर्मचारी द्वारा परेशान हैं तो सूर्य यंत्र की विधिवत पूजा करके दुकान में स्थापना करें।

अच्छी आदतें 

स्वस्थ रहने के लिए रूटीन में शामिल करें ये 10 हैल्दी आदतें

हर कोई अच्छे, हैल्दी और स्वस्थ जीवन की ख्वाहिश रखता है। स्वस्थ रहने के लिए आप हैल्दी डाइट से लेकर एक्सरसाइज तक करते हैं। इसके बावजूद भी आप कई बीमारियों की चपेट मे आ जाते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि स्वस्थ रहने के लिए कुछ अच्छी आदतों का होना बेहद जरूरी है। कई बार आप कुछ चीजों को लेकर लापरवाह हो जाते है और बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको 10 हैल्दी आदतों के बारे में बताएंगे, जिसे रूटीन में शामिल करके आप खुद को स्वस्थ रख सकते हैं।

रूटीन में शामिल करें ये हैल्दी आदतें

1. बाहर से घर आने के बाद, भोजन पकाने से पहले, खाना खाने के पहले या बाद में और बाथरूम का इस्तेमाल करने के बाद हाथों को अच्छी तरह साबुन से धोएं। यदि आपके घर में कोई छोटा बच्चा है तब तो यह और भी जरूरी हो जाता है। उसे हाथ लगाने से पहले अपने हाथ अच्छी तरह से धोएं।

2. स्वस्थ रहने के लिए रोजाना रुटीन में कुछ हल्की-फुल्की एक्सरसाइज, व्यायाम या योग शामिल करें। कुछ समय निकालकर सुबह-शाम सैर जरूर करें। इससे आपकी आधी से ज्यादा समस्याएं दूर हो जाएगी।

3. 45 की उम्र के बाद अपना रूटीन चेकअप करवाते रहें और अगर डॉक्टर आपको कोई दवाई देता है तो उसे नियमित रुप से लें। बीमारियों से बचने के लिए सिर्फ दवाइयां ही नहीं, रोज कोई भी एक व्यायाम रोज जरूर करें। अगर इसके लिए समय नहीं निकाल पा रहे तो दफ्तर या घर की सीढ़ियां चढ़ने और तेज चलने का रूटीन अपनाएं। इसके अलावा कोशिश करें कि दफ्तर में भी आपको बहुत देर तक एक ही पोजीशन में न बैठा रहना पड़े।

4. बिजी शेड्यूल के चक्कर में अक्सर लोग सुबह का नाश्ता नहीं करते लेकिन यह सेहत के लिए हानिकारक है। हैलेदी रहना चाहते है तो नाश्ते के साथ-साथ लंच और डिनर भी समय पर करें। इसके अलावा गर्मियों में ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं।

5. छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव न लें और अपने गुस्से को भी कंट्रोल में रखें। इससे भी आप कई बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। इसलिए हमेशा खुश रहे और दिमाग पर ज्यादा जोर न डालें। अपनी भावनाओं को दूसरों के साथ शेयर करें। इससे आपको हल्का महसूस होगा।

6. अपने विश्राम करने या सोने के कमरे को साफ-सुथरा, हवादार और खुला-खुला रखें। चादरें, तकियों के गिलाफ तथा पर्दों को 3 से 4 दिन में बदलते रहें। मैट्रेस या गद्दों को भी समय-समय पर धूप में रखें, ताकि उसकी धूल-मिट्टी और किटाणु निकल जाएं।

7. खाने में सलाद, दही, दूध, दलिया, हरी सब्जियों, साबुत दाल-अनाज आदि का इस्तेमाल जरूर करें। कोशिश करें कि आपकी प्लेट में 'वैरायटी ऑफ फूड' शामिल हो। खाना पकाने तथा पीने के लिए साफ पानी का प्रयोग करें और सब्जियों तथा फलों को अच्छी तरह धोकर खाएं।

8. भोजन पकाने के लिए अनसैचुरेटेड वेजिटेबल औयल जैसे- सोयाबीन, सनफ्लावर, मक्का या औलिव ऑयल का प्रयोग करें। खाने को सही तापमान पर पकाएं और ज्यादा पकाकर सब्जियों आदि के पौष्टिक तत्व नष्ट न करें। साथ ही ओवन का प्रयोग करते समय तापमान का खास ध्यान रखें। जंकफूड, सॉफ्ट ड्रिंक, मसालेदार भोजन और आर्टिफिशियल शक्कर से बने जूस का सेवन न करें।

9. घर में सफाई पर खास ध्यान दें, खासकर रसोई और शौचालयों पर। पानी को कहीं भी इकट्ठा न होने दें। सिंक, वॉश बेसिन आदि जैसी जगहों पर नियमित रूप से सफाई करें तथा फिनाइल, फ्लोर क्लीनर आदि का इस्तेमाल करती रहें।

10. रात का खाना 8 बजे तक कर लें और रात के समय ज्यादा हैवी भोजन न करें। ध्यान रहे कि भोजन हल्का-फुल्का हो। इसके अलावा सोने से पहले 15 से 20 मिनट टहलना ना भूलें।

आपको हमारे पंचांग में अच्छा लगा और अच्छा बनाने के लिये क्या सामग्री  जोड़ें हमारे  व्हाट्सएप नंबर 9911342666 पर बताये ताकि सुधार कर अधिक बेहतर बना सके

ज्योतिष, वास्तु लाल किताब व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी हेतु हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल होने के लिए यह लिंक खोलें:या हमारे व्हाट्सएप नंबर 9911342666पर अपना नाम जगह लिख भेजे https://chat.whatsapp.com/HWs76X3eTzF1dLPuHGGf4H


अपनी किसी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए सरल ज्योतिष वास्तु रेकी हीलिंग एवं लाल किताब उपाय  हेतु हमसे सम्पर्क करें

निशुल्क परामर्श के इच्छुक व्यक्ति दोपहर में 2से 3 बजे संपर्क करें आचार्य लक्ष्मण 

श्री बालाजी ज्योतिष अनुसंधान केंद्र

09354328527, 09911342666, 01127651180






LAL Kitab Anmol

0 comments:

Post a Comment

अपनी टिप्पणी लिखें

 
भाषा बदलें
हिन्दी टाइपिंग नीचे दिए गए बक्से में अंग्रेज़ी में टाइप करें। आपके “स्पेस” दबाते ही शब्द अंग्रेज़ी से हिन्दी में अपने-आप बदलते जाएंगे। उदाहरण:"भारत" लिखने के लिए "bhaarat" टाइप करें और स्पेस दबाएँ।
भाषा बदलें