बीमारी का बगैर दवाई भी इलाज़ है,मगर मौत का कोई इलाज़ नहीं दुनियावी हिसाब किताब है कोई दावा ए खुदाई नहीं लाल किताब है ज्योतिष निराली जो किस्मत सोई को जगा देती है फरमान दे के पक्का आखरी दो लफ्ज़ में जेहमत हटा देती है

Friday 15 October 2021

आज का श्री बालाजी पंचांग पापांकुशा एकादशी उपवास करने से कभी यम-यातना नहीं प्राप्त होती

अंतर्गत लेख:


 


🌞 ~ आज का श्री बालाजी पंचांग ~ 🌞

🙏🏻 कल्याण मंत्र नित्य जप करें 🙏🏻

ऊं नम शिवाय शिव जी सदा सहाय

ऊं नम शिवाय श्री गुरु जी सदा सहाय

ऊं नम शिवाय श्री बालाजी सदा सहाय

ऊं नम शिवाय करोली सरकार सदा सहाय।

आपको पंचांग नियमित रूप चाहिए तो हमारे व्हाट्सएप नंबर 9911342666  अपना नाम वह जगह लिखकर भेजे !

👉🏻दूसरों मददगार बने इस भावना से यह पंचांग अन्य लोगों को भी शेयर करें

 

दिनांक 16 अक्टूबर 2021

दिन -   शनिवार

विक्रम संवत - 2078

शक संवत -1943

अयन - दक्षिणायन

ऋतु - शरद

मास -अश्विन

पक्ष - शुक्ल

तिथि - एकादशी शाम 05:37 तक तत्पश्चात द्वादशी

नक्षत्र - धनिष्ठा सुबह 09:22 तक तत्पश्चात शतभिषा

योग - गण्ड रात्रि 10:42  तक तत्पश्चात बृद्धि

  राहुकाल -  सुबह 09:29 से सुबह 10:57 तक

सूर्योदय - 06:35

सूर्यास्त - 18:13

दिशाशूल - पूर्व दिशा में

व्रत पर्व विवरण - पापांकुशा -पाशांकुशा एकादशी

💥 विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l    राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।

💥 आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के सुबहजप के समान पुण्य प्राप्त होता है l

💥 एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।

💥 एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।

💥 जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।

        🌞 ~ श्री बालाजी पंचाग ~ 🌞

संक्रांति 🌷

17 अक्टूबर 2021 रविवार को संक्रांति (पुण्यकाल : सुबह 07:13 से सूर्यास्त तक)

🙏🏻 इसमें किया गया जप, ध्यान, दान व पुण्यकर्म अक्षय होता है ।

             🌞 ~ श्री बालाजी पंचाग ~ 🌞

 

🌷 पापांकुशा एकादशी 🌷

15 अक्टूबर 2021 शुक्रवार को शाम 06:03 से 16 अक्टूबर, शनिवार को शाम 05:37 तक एकादशी है ।

💥 विशेष - 16 अक्टूबर, शनिवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।

🙏🏻 पापांकुशा एकादशी  उपवास करने से कभी यम-यातना नहीं प्राप्त होती | यह पापों को हरनेवाला, स्वर्ग, मोक्ष, आरोग्य, सुंदर स्त्री, धन एवं मित्र देनेवाला व्रत है | इसका उपवास और रात्रि में जागरण माता, पिता व स्त्री के पक्ष की दस दस पीढ़ियों का उद्धार कर देता है |

🙏🏻 *

      🌞 ~ श्री बालाजी पंचाग ~ 🌞

   🌷 प्रदोष व्रत 🌷

🙏🏻 हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महिने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार 17 अक्टूबर, रविवार को प्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। प्रदोष पर व्रत व पूजा कैसे करें और इस दिन क्या उपाय करने से आपका भाग्योदय हो सकता है, जानिए

 👉🏻 ऐसे करें व्रत व पूजा

🙏🏻 - प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शंकर, पार्वती और नंदी को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराएं।

🙏🏻 - इसके बाद बेल पत्र, गंध, चावल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य (भोग), फल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची भगवान को चढ़ाएं।

🙏🏻 - पूरे दिन निराहार (संभव न हो तो एक समय फलाहार) कर सकते हैं) रहें और शाम को दुबारा इसी तरह से शिव परिवार की पूजा करें।

🙏🏻 - भगवान शिवजी को घी और शक्कर मिले जौ के सत्तू का भोग लगाएं। आठ दीपक आठ दिशाओं में जलाएं।

🙏🏻 - भगवान शिवजी  की आरती करें। भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और उसीसे अपना व्रत भी तोड़ें।उस दिन  ब्रह्मचर्य का पालन करें।

 👉🏻 ये उपाय करें

सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्ध्य देें। पानी में आकड़े के फूल जरूर मिलाएं। आंकड़े के फूल भगवान शिवजी  को विशेष प्रिय हैं । ये उपाय करने से सूर्यदेव सहित भगवान शिवजी  की कृपा भी बनी रहती है और भाग्योदय भी हो सकता है।

 

📖 *

               🌞 ~ श्री बालाजी पंचाग ~ 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻पंचक

. 12 नवंबर 2021 से 16 नवंबर 2021 तक।

. 09 दिसंबर 2021 से 14 दिसंबर 2021 तक।

एकादशी

 

नवंबर 2021: एकादशी व्रत

 

01 नवंबर: रमा एकादशी

 

14 नवंबर: देवुत्थान एकादशी

 

30 नवंबर: उत्पन्ना एकादशी

 

दिसंबर 2021: एकादशी व्रत

 

14 दिसंबर: मोक्षदा एकादशी

 

30 दिसंबर: सफला एकादशी

प्रदोष

 

नवंबर 2021: प्रदोष व्रत

 

02 नवंबर: भौम प्रदोष

 

16 नवंबर: भौम प्रदोष

 

दिसंबर 2021: प्रदोष व्रत

 

02 दिसंबर: प्रदोष व्रत

 

31 दिसंबर: प्रदोष व्रत

पूर्णिमा

 

18 नवंबर, बृहस्पतिवार : कार्तिक पूर्णिमा

 

18 दिसंबर, शनिवार: मार्गशीर्ष पूर्णिमा

 

अमावस्या

कार्तिक अमावस्या 04 नवम्बर 2021, गुरुवार

मार्गशीर्ष अमावस्या      04 दिसम्बर 2021, शनिवार

 

दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। 

 

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

 

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

 

 

 

शुभ वर्ष : 2023

 

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु 

 

 

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून   

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं

आज का राशिफल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने किसी परिजन से विश्वासघात मिल सकता है, जिसके कारण आप निराश रहेंगे व अपने  काम पर ध्यान नहीं लगाएंगे, लेकिन आज आपको अपने व्यापार में कुछ अधूरी पड़ी हुई डीलों को फाइनल करने के लिए ध्यान लगाना होगा। अगर आपका कोई कानूनी संबंधित मामला चल रहा है, तो उसमें आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आज आपको जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। यदि कोई कष्ट हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सफलतादायक रहने वाला है। आज नौकरी कर रहे जातक अपने शत्रुओं पर विजय पाकर प्रसन्न होंगे, लेकिन व्यवसाय कर रहे लोगों की आज अपने कार्य क्षेत्र में किसी से कोई अनबन हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो उन्हें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह उनका कोई नुकसान भी करवा सकती है। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ घर गृहस्थी के उपयोग की खरीदारी करने जा सकते हैं।

 

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आप एक के बाद एक सफलता की सीढ़ी चढेंगे, क्योंकि आज आप जिस भी काम में हाथ डालेगे वह अवश्य पूरा होगा, इसलिए आज उसी कार्य को करने की कोशिश करें, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो। नौकरी में भी आज आपके अधिकारी आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा, लेकिन माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है। यदि आपको कोई मानसिक तनाव है,तो आप उसे अपने भाई की सलाह से समाप्त कर सकते हैं।

 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आज आप अपने कुछ कार्य को पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे, जिनमें आप सफल भी अवश्य होंगे। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार को करने का सोचा है, तो वह आपको भरपूर लाभ दे सकता है, लेकिन आज अत्यधिक परिश्रम के कारण सायंकाल के समय आपको थकान महसूस हो सकती है, जिसके कारण आपको सिर दर्द थकान, बुखार आदि जैसी कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं। जीवनसाथी के साथ आज आप कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। नौकरी से जुड़े जातकों का आज प्रमोशन हो सकता है, जिसे पाकर वह प्रसन्न होंगे व आज विवाह योग्य जातकों के लिए भी उत्तम विवाह के प्रस्ताव आयेगे,  जिससे परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ेगी।  आज आपको अक्समात किसी यात्रा पर जाना पड़ता है। यदि ऐसा हो, तो सावधानी से जाए, क्योंकि इसमें आपको वाहन की अस्मात खराबी के कारण धन व्यय करना पड़ सकता है। आज आप अपने किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड सकता हैं।

 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। आज आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा होगी, जिसमें परिवार के सदस्य बढ चढकर हिस्सा लेंगे। आज आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, लेकिन आज आपको अपने परिवार के किस सदस्य से कोई कुछ कड़वी बातें सुनने को मिल सकती है, लेकिन इसमें भी आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखना होगा, नहीं तो आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में नई ऊर्जा का संचार होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ उत्तरदायित्व सौपे जा  सकते हैं, जिससे आप अपने आपको असहज  महसूस करेंगे।

 

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि का दिन रहेगा। विद्यार्थियों को आज किसी परीक्षा में आशातीत सफलता प्राप्त होगी, जिसके कारण वह प्रसन्न होंगे। संतान को यदि आप किसी कोर्स के लिए आवेदन कराना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है, लेकिन उसमे आज आपको सतर्क रहना होगा। आज आपकी कोई प्रिय व मूल्यवान वस्तु के खोने व  चोरी होने का भय बना हुआ है। यदि ऐसा हो, तो सतर्क रहें।

 

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में संगठित होगा। आज आपको दूसरों की मदद करने से संतुष्टि होगी, लेकिन आपको ध्यान देना होगा,  कि लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझे। ऑफिस में भी आज आपके अधिकारों में वृद्धि होगी, जिसके कारण आप व्यस्त नजर आएंगे। संतान के भविष्य से जुड़ी कुछ योजनाओं पर भी आज आप निवेश करने की सोचेंगे, जिसके लिए आपको जीवन साथी की सलाह की आवश्यकता होगी। ससुराल पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

 

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आप की संपत्ति में इजाफा लेकर आएगा। आज आप यदि किसी घर, मकान व दुकान आदि किसी संपत्ति की खरीदारी की सोच रहे थे, तो आज वह फाइनल हो सकती है, जिसमें आपको लाभ भी अवश्य होगा, लेकिन आज आपको अपने मधुर व्यवहार से ही किसी डील को फाइनल करना होगा, नहीं तो आप किसी परेशानी में आ सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यो के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपकी किसी रसूखदार व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

 

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आप अपने व्यापार की किसी नई डील को फाइनल करेंगे, जो आपको भरपूर लाभ देगी, लेकिन आज आपके कुछ खर्चे बढ़ सकते हैं, जो आपको थोड़ा तनाव में डाल सकते हैं। आज आप अपने माता पिता से किसी जरूरी विषय पर विचार विमर्श करेंगे और वह आपकी परेशानी को कम भी करेंगे। संतान के स्वास्थ्य में आज कोई गिरावट आ सकती है, जिसके लिए आप परेशान रहेंगे। आज आप अपने रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए अपने किसी परिजन से सलाह मशवरा कर सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धन कोष में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको आपका लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ सैर सपाटे में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों की आज कुछ अनुभवी व्यक्तियों से मुलाकात होगी, जो उनकी तरक्की के मार्ग में सहायक होगी। आज यदि आपका किसी से कोई वाद-विवाद हो, तो आपको अपने पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। भाइयों के साथ यदि कोई अनबन चल रही थी, तो आज वह समाप्त होगी।

 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपको खुशी देने वाला रहेगा। आज संतान की शिक्षा से संबंधित कोई उतम परिणाम आ सकता है, जो आपको प्रसन्नता देगा। आज आप अपने माता पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आज आपकी मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार में यदि आज कोई निवेश करेंगे, तो वह आपको भरपूर लाभ देगा, लेकिन आज आपको अपने पुराने कर्ज से छुटकारा मिलेगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज ऑफिस में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा, जिसके कारण उनके अधिकारी भी उनसे प्रसन्न नजर आएंगे।

 

ज्योतिष वास्तु रत्न मंत्र लाल किताब उपाय एवं स्पर्श चिकित्सा व एनर्जी हीलर के माध्यम से अपनी सभी समस्याओं से मुक्ति पाने हेतू हमारे व्हाट्सएप नंबर 9911342666पर अपनी समस्या लिखकर भेजे ताकि आपकों हम निशुल्क परामर्श दे सकें

आचार्य लक्ष्मण सिंह स्वतंत्र

 

LAL Kitab Anmol

0 comments:

Post a Comment

अपनी टिप्पणी लिखें

 
भाषा बदलें
हिन्दी टाइपिंग नीचे दिए गए बक्से में अंग्रेज़ी में टाइप करें। आपके “स्पेस” दबाते ही शब्द अंग्रेज़ी से हिन्दी में अपने-आप बदलते जाएंगे। उदाहरण:"भारत" लिखने के लिए "bhaarat" टाइप करें और स्पेस दबाएँ।
भाषा बदलें