बीमारी का बगैर दवाई भी इलाज़ है,मगर मौत का कोई इलाज़ नहीं दुनियावी हिसाब किताब है कोई दावा ए खुदाई नहीं लाल किताब है ज्योतिष निराली जो किस्मत सोई को जगा देती है फरमान दे के पक्का आखरी दो लफ्ज़ में जेहमत हटा देती है

Sunday 23 October 2022

25 अक्टूबर 2022, सूर्य ग्रहण भारत में कितनी बजे, कब और कहां दिखेगा,4 राशियों के लिए शुभ है सूर्यग्रहण

अंतर्गत लेख:


 




🌞 25 अक्टूबर को सूर्यग्रहण है। यह ग्रहण भारत में आंशिक रूप से दिखाई देगा। सूर्यग्रहण 8 राशियों को छोड़कर 4 राशियों के लिए बहुत ही शुभ माना जा रहा है। आओ जानते हैं । आचार्य श्री गोपी राम से कि यह सूर्यग्रहण भारत में कहां दिखाई देगा और वे कौन सी 4 राशियां हैं जिनकी यह किस्मत चमका देगा।

🌚 पश्चिमी और उत्तरी भारत में 25 अक्टूबर को दिखेगा सूर्यग्रहण

भारत में कितने बजे दिखाई देगा सूर्यग्रहण? : यह सूर्यग्रहण आइसलैंड में 2.29 बजे प्रारंभ होगा और शाम 6.32 बजे अरब सागर पर समाप्त होगा। लेकिन भारत में यह 25 अक्टूबर को मंगलवार के दिन शाम 4 बजकर 30 मिनट पर प्रारंभ होगा और इसका परम ग्रास करीब 5 बजकर 32 मिनट पर रहेगा। इसके बाद सूर्यास्त के साथ ग्रहण समाप्त होगा। ग्रहण की कुल अवधि 1 घंटा 31 मिनट्स और 20 सेकंड तक रहेगी।

🌐 भारत के किन शहरों में दिखाई देगा सूर्यग्रहण? : यह ग्रहण नई दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई, उज्जैन, वाराणसी और मथुरा में दिखाई देगा।

 🪩 भारत के किन राज्यों में यह ग्रहण दिखाई देगा? : जम्मू, श्रीनगर, उत्तराखंड, लद्दाख, पंजाब, नई दिल्ली, गुजरात, राजस्थान और पश्‍चिमी मध्यप्रदेश में यह दिखाई देगा। इसी के साथ ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, बंगाल और बिहार में कुछ ही समय के लिए दिखाई देगा।

 🌎 भारत की किन जगहों पर नहीं दिखाई देगा यह सूर्यग्रहण? : सूर्यग्रहण भारत के असम, गुवाहाटी, मणिपुर, त्रिपुरा, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश में नहीं दिखाई देगा। अत: इन स्थानों पर ग्रहण के सूतक काल भी मान्य नहीं होंगे।

🌛 ग्रहण का सूतक काल : इस ग्रहण का सूतक 3 बजकर 32 पर प्रारंभ होगा और 6 बजकर 01 पर समाप्त होगा।


👉🏼 4 राशियों के लिए शुभ है सूर्यग्रहण

 

🐂 वृषभ राशि : वृषभ राशि के जातकों के लिए ग्रहण मध्यमस्थ है अर्थात सौख्य यानी सुख रहेगा।

 

🦁 सिंह राशि : सिंह राशि वालों के लिए यह ग्रहण संयुक्त अर्थात कुछ लाभ वाला भी है।

 

🏹 धनु राशि : धनु राशि वाले लोगों के लिए यह ग्रहण थोड़ा-बहुत फायदे वाला है, लाभ हो सकता है।

 

🐊 मकर राशि : मकर राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण सुखदायक है।

 

🤔 क्या करें और क्या न करें ग्रहण के दौरान? :


🫵🏼 सूर्यग्रहण के दौरान क्या करें

 

🪶 1. सूर्यग्रहण की समाप्ति के बाद तुलसी के पत्तों का उपयोग खाने और पूजा में करें।

 

🪶 2. जहां सूर्यग्रहण का सूतक काल मान्य है, वहां नियमों का पालन करें।

 

🪶 3. ग्रहण के पश्चात ही भोजन-पानी ग्रहण करें।

 

🪶 4. ग्रहण के बाद स्नान व दान करें।

 

☝🏼 सूर्यग्रहण के दौरान क्या न करें?

 

👉🏼 1: ग्रहण को खुली आंखों से न देखें।

 

👉🏼 2. ग्रहण के दौरान अग्निकर्म, स्नान और पूजा न करें।

 

👉🏼 3. ग्रहण के दौरान में चाकू, छुरी या तेज धार वाली वस्तुओं का प्रयोग न करें।

 

👉🏼 4. ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं घर से बाहर न निकलें।


.                      

LAL Kitab Anmol

0 comments:

Post a Comment

अपनी टिप्पणी लिखें

 
भाषा बदलें
हिन्दी टाइपिंग नीचे दिए गए बक्से में अंग्रेज़ी में टाइप करें। आपके “स्पेस” दबाते ही शब्द अंग्रेज़ी से हिन्दी में अपने-आप बदलते जाएंगे। उदाहरण:"भारत" लिखने के लिए "bhaarat" टाइप करें और स्पेस दबाएँ।
भाषा बदलें