बीमारी का बगैर दवाई भी इलाज़ है,मगर मौत का कोई इलाज़ नहीं दुनियावी हिसाब किताब है कोई दावा ए खुदाई नहीं लाल किताब है ज्योतिष निराली जो किस्मत सोई को जगा देती है फरमान दे के पक्का आखरी दो लफ्ज़ में जेहमत हटा देती है

Friday 24 February 2023

भूमि-भवन सुख ओर ज्योतिष शास्त्र मंगल ग्रह के बुरे प्रभाव से बचने के 10 उपाय




🏻ज्योतिषाचार्य:- आचार्य लक्ष्मण सिंह स्वतंत्र


१.-मंगल को भूमि का और चतुर्थ भाव का कारक माना जाता है, इसलिए अपना मकान बनाने के लिए मंगल की स्थिति कुंडली में शुभ तथा बली होनी चाहिए।   २.-मंगल का संबंध जब जन्म कुंडली में चतुर्थ भाव से बनता है तब व्यक्ति अपने जीवन में कभी ना कभी खुद की प्रॉपर्टी अवश्य बनाता है।   ३.-मंगल यदि अकेला चतुर्थ भाव में स्थित हो तब अपनी प्रॉपर्टी होते हुए भी व्यक्ति को उससे कलह ही प्राप्त होते हैं अथवा प्रॉपर्टी को लेकर कोई ना कोई विवाद बना रहता है। ४.-मंगल को भूमि तो शनि को निर्माण माना गया है इसलिए जब भी दशा/अन्तर्दशा में मंगल व शनि का संबंध चतुर्थ/चतुर्थेश से बनता है और कुंडली में मकान बनने के योग मौजूद होते हैं तब व्यक्ति अपना घर बनाता है।  ५.- चतुर्थ भाव का संबंध एकादश से बनने पर व्यक्ति के एक से अधिक मकान हो सकते हैं, एकादशेश यदि चतुर्थ में स्थित हो तो इस भाव की वृद्धि करता है और एक से अधिक मकान होते हैं। ६.-कुंडली में यदि चतुर्थ का संबंध अष्टम से बन रहा हो तब संपत्ति मिलने में अड़चने हो सकती हैं। ७.-जन्म कुंडली में यदि बृहस्पति का संबंध अष्टम भाव से बन रहा हो तब पैतृक संपत्ति मिलने के योग बनते हैं। ८.-चतुर्थ, अष्टम व एकादश का संबंध बनने पर व्यक्ति जीवन में अपनी संपत्ति अवश्य बनाता है और हो सकता है कि वह अपने मित्रों के सहयोग से मकान बनाएं। ९.-चतुर्थ का संबंध बारहवें से बन रहा हो तब व्यक्ति घर से दूर जाकर अपना मकान बना सकता है या विदेश में अपना घर बना सकता है। १०.-जन्म कुंडली में यदि चतुर्थ भाव पर अशुभ शनि का प्रभाव आ रहा हो तब व्यक्ति घर के सुख से वंचित रह सकता है, उसका अपना घर होते भी उसमें नही रह पाएगा अथवा जीवन में एक स्थान पर टिक कर नही रह पाएगा, बहुत ज्यादा घर बदल सकता है। ११.-चतुर्थ भाव का संबंध छठे भाव से बन रहा हो तब व्यक्ति को जमीन से संबंधित कोर्ट-केस आदि का सामना भी करना पड़ सकता है। १२.-👍चतुर्थ भाव का संबंध यदि दूसरे भाव से बन रहा हो तब व्यक्ति को अपनी माता की ओर से भूमि लाभ होता है। १३.-चतुर्थ का संबंध नवम से बन रहा हो तब व्यक्ति को अपने पिता से भूमि लाभ हो सकता है....!!

मंगल ग्रह के बुरे प्रभाव से बचने के 10 उपाय और 5 मंत्र।

 मंगल ग्रह के उपाय 

1. मंगल की दिशा दक्षिण मानी गई है। दक्षिण दिशा में द्वार से दोगुनी दूरी पर एक नीम का पेड़ लगाएं। 

 2. नीम की दातुन करते रहने से शनि और मंगल के दोष दूर होते हैं। नीम की दातून करने से और भी कई ज्योतिष लाभ मिलते हैं।

3. आंखों में सफेद सुरमा लगाएं। सफेद सुरमा नहीं मिले तो काला सूरमा लगाएं।

4. घर से बाहर निकलते समय गुड़ खाना चाहिए। गुड़ खाएं और खिलाएं।

5. यदि आपको मंगल दोष है तो उज्जैन मंगलनाथ पर भात पूजा कराएं और अविवाहित हैं तो कुंभ विवाह करें।

 6. भाई सौतेला हो या सगा उससे अच्छे संबंध रखें।

 8. हनुमानजी की नित्य पूजा करें या हनुमान चालीसा पढें।

 9. एक सफेद ध्वज हनुमान मंदिर या किसी पीपल के वृक्ष पर लगाएं।

 10. मंगलवार के दिन गेहूं, गुड़, तांबा, मसूर, मूंगा, लाल वस्त्र, लाल फल, लाल फूल, लाल चंदन और लाल रंग की मिठाई आदि मंदिर में अर्पित करें।

मंगल के  मंत्र 

1. हनुमान मंत्र- ॐ हनुमते नम:।

 2. मंगल ग्रह का पौराणिक प्रार्थना मंत्र- 'ॐ धरणीगर्भसंभूतं विद्युतकान्तिसमप्रभम। कुमारं शक्तिहस्तं तं मंगलं प्रणमाम्यहम।। '

3. मंगल ग्रह का जप मंत्र- 'ॐ  क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम:'

4. मंगल ग्रह का वैदिक मंत्र- ॐ अग्निमूर्धा दिव: ककुत्पति: पृथिव्या अय्यम्। अपां रेतां सि जिन्वति।।

5. मंगल ग्रह का तांत्रिक मंत्र : ॐ अंगारकाय नम:। 

6. मंगल ग्रह का गायत्री मंत्र : ॐ अंगारकाय विद्यहे शक्तिहस्ताय धीमहि, तन्नो भौम: प्रचोदयात्।

7. मंगल ग्रह का पूजा मंत्र : ॐ भोम भोमाय नम:। 

मंगल स्तुति- 

जय जय जय मंगल सुखदाता। लोहित भौमादित विख्याता।।

अंगारक कुज रूज ऋणहारी। दया करहु यहि विनय हमारी।।

हे महिसुत दितीसुत सुखरासी। लोहितांग जग जन अघनासी।।

अगम अमंगल मम हर लीजै। सकल मनोरथ पूरण कीजै।।

"ज्योतिष शास्त्र, वास्तुशास्त्र, वैदिक अनुष्ठान व समस्त धार्मिक कार्यो के लिए संपर्क करें:-

✍🏻ज्योतिषाचार्य:- आचार्य लक्ष्मण सिंह स्वतंत्र

वैदिक ज्योतिष व पायरा वास्तु व लाल किताब विशेषज्ञ व एनर्जी हिलर  

संपर्क सूत्र:- 9911342666 कुंडली परामर्श शुल्क 501/- रुपये Phone Pe, Google Pay, Paytm No.- 9911342666

उपाय जानने हेतू समय निर्धारित करें सम्पर्क  9911342666

मंगलवार निशुल्क परामर्श

LAL Kitab Anmol

0 comments:

Post a Comment

अपनी टिप्पणी लिखें

 
भाषा बदलें
हिन्दी टाइपिंग नीचे दिए गए बक्से में अंग्रेज़ी में टाइप करें। आपके “स्पेस” दबाते ही शब्द अंग्रेज़ी से हिन्दी में अपने-आप बदलते जाएंगे। उदाहरण:"भारत" लिखने के लिए "bhaarat" टाइप करें और स्पेस दबाएँ।
भाषा बदलें