बीमारी का बगैर दवाई भी इलाज़ है,मगर मौत का कोई इलाज़ नहीं दुनियावी हिसाब किताब है कोई दावा ए खुदाई नहीं लाल किताब है ज्योतिष निराली जो किस्मत सोई को जगा देती है फरमान दे के पक्का आखरी दो लफ्ज़ में जेहमत हटा देती है

Sunday 4 June 2023

श्री बालाजी पंचांग एवम् राशिफल4.6.2023

अंतर्गत लेख:


 

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻



🌞 श्री बालाजी पंचांग एवम् राशिफल 🌞

🌞

 🌤️  दिनांक - 04 जून 2023

🌤️ दिन - रविवार

🌤️ *विक्रम संवत - 2080

🌤️ शक संवत -1945

🌤️ अयन - उत्तरायण

🌤️ ऋतु - ग्रीष्म ॠतु

🌤️ मास - ज्येष्ठ

🌤️ पक्ष - शुक्ल

🌤️ तिथि - पूर्णिमा सुबह 09:11 तक तत्पश्चात प्रतिपदा

🌤️ नक्षत्र - ज्येष्ठा 05 जून रात्रि 03:23 तक तत्पश्चात मूल

🌤️ योग - सिद्ध सुबह 11:59 तक तत्पश्चात साध्य

🌤️ राहुकाल - शाम 05:38 से शाम 07 18 तक

🌞 सूर्योदय-05:57

🌤️ सूर्यास्त- 19:16

👉 दिशाशूल- पश्चिम दिशा में

🚩 व्रत पर्व विवरण - ज्येष्ठ पूर्णिमा,देवस्नान पूर्णिमा

🔥 *विशेष -  पूर्णिमा,

💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना

💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।

💥 स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।

             🌞 पंचांग* ~🌞

 

*व्यवसाय मे सफलता मिले इसके लिए घर पर  कछुआ रखे |

🌷 गर्मी में कैसे रहें स्वस्थ 🌷

👉🏻 क्या करें

1] सुपाच्य, चिकनाई व मधुर रसयुक्त, शीतल प्रकृति के और तरल पदार्थों का सेवन अधिक मात्रा में करें |

2] देशी गाय का दूध, घी तथा मिश्री, फल आदि का सेवन करना हितकारी है ।

3] धूप में चलते समय सिर को टोपी या पगड़ी से ढक लें |

4] घड़े या सुराही का जल खुला हितकर है |

5] ऐसे कपड़े पहने जाने चाहिए जो आसानी से सूखे हुए हों।

👉🏻 क्या न करें

1] गर्मियों में गर्म प्रकृति के साथ, तीखे और पचने में भारी पदार्थों से परहेज करें ।

2] धूप में आने के तुरंत बाद या एक साथअधिक पानी ना पिए |

3 धूम में घूमना, अधिक व्यायाम करना, देर रात तक जागना, अधिक देर तक भूखा-प्यासा रहना खतरा है |

4] अत्यधिक ठंडा पेय, ठंडा पेय, चिपचिपाहट का ठंडा पानी, बर्फ, आइसक्रीम आदि का सेवन न करें।

🙏🏻

         🌞 पंचांग ~ 🌞

 

🌷 विद्यालाभ योग 🌷

06 एवं 07 जून 2023 मंगलवार एवं बुधवार को विद्यालाभ योग (गुजरात एवं महाराष्ट्र छोड़कर भारतभर में)

🙏🏻  विद्यालाभ के लिए मंत्र

👉🏻 ॐ ऐं ह्रीं श्रीं क्लीं वाग्वादिनि सरस्वति मम जिह्वाग्रे वद वद ॐ ऐं ह्रीं श्रीं क्लीं नमः स्वाहा ।

💥 विशेष - जिन राज्यों में पूर्णिमा को माह का अंत माना जाता है वहाँ यह मंत्र 06 जून 2023 मंगलवार को रात्रि 11:13 से रात्रि 11:45 तक 108 बार जप लें और फिर मंत्रजप के बाद रात्रि 11:30 से 12:00 बजे के बीच जीभ पर लाल चंदन से "ह्रीं" मंत्र लिख दें । अथवा 07 जून 2023 बुधवार को प्रातः 03:00 से रात्रि 09:02 बजे तक 108 बार मंत्र जप लें और रात्रि 11:00 से 12:00 बजे के बीच जीभ पर लाल चंदन से "ह्रीं "' मंत्र लिख दें । जिसकी जीभ पर यह मंत्र इस विधि से लिखा जायेगा, उसे विद्यालाभ व विद्वत्ता की प्राप्ति होगी |

💥

🙏🏻

           🌞 पंचांग ~ 🌞

🙏🏻🌷🌸🌼💐☘🌹🌻🌺🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

 

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31

 

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

 

 

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

 

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

 

 

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

 

मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

 

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कोई शारीरिक कष्ट लेने लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ ठगी स्वभाव और परिचित लोगों से सावधान रहना होगा। आपके प्रभाव व प्रताप बढ़ने से आपको खुशी होगी। वाणी की सौम्यता  आपको मान सम्मान दिलाएगी। आपकी माताजी से आपकी किसी बात को लेकर बेवजह की बहसबाजी हो सकती है। आप अपने कामों के प्रति सजग रहें, तभी वह पूरा हो सकेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह उनकी चुगली लगा सकते हैं।

 

 

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। आप अपने करीबियों से कोई उपलब्धि पाने में सफल रहेंगे। यदि आपने किसी जोखिम भरे काम में हाथ डाला, तो वह आपको समस्या दे सकता है। आप अपने खानपान में सात्विक भोजन को रखें, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। किसी काम में यदि लापरवाही की तो यह आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। सामाजिक प्रयासों में आप अनुशासन रखेंगे और सबका साथ में सहयोग बनाए रखें। परिवार के सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी।

 

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी काम को करने में जल्दबाजी नहीं करना है, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। जीवनशैली में सुधार आएगा। आप अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे। आपका कोई विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेगा, जिनसे आपको बचने की कोशिश करनी होगी। आप माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप लापरवाही बिल्कुल ना करें।

 

 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को किसी तीसरे व्यक्ति के कारण से मनमुटाव हो सकता है। करीबियों के साथ आप कुछ आनंद भरे पल व्यतीत करेंगे। करियर को लेकर परेशान चल रहे लोग कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। समन्वय की भावना आज आपके अंदर बनी रहेगी। बड़ों की सलाह पर चलने से आप किसी अच्छे काम की शुरुआत कर सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो  उसके परिणाम आ सकते हैं। आपका कोई मित्र आपके लिए निवेश संबंधी सूचना लेकर आ सकता है।

 

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप किसी से अहंकार भरी बातें ना करें और आपके अंदर आज एक्सट्रा एनर्जी रहने के कारण आप उसे इधर-उधर लगाकर व्यर्थ ना करें। कोई काम यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। पारिवारिक गतिविधियों में भी आप रुचि बनाए रखेंगे। आप अपनी सुख-सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आप संकीर्णता व स्वार्थ का त्याग करके आगे बढ़ेंगे।

 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए कुछ चुनौती से भरा रहने वाला है। आपको सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में नाकामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई जरूरी जानकारी मिल सकती है। यदि घर परिवार में आपने किसी से कोई वादा किया है, तो आप उसे पूरा अवश्य करें। माता-पिता को आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कुछ जनसभाएं करने का मौका मिलेगा।

 

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आर्थिक रिश्तों में मजबूती लेकर आएगा। राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। आपका मान सम्मान बढ़ने से आपको अहंकार नहीं दिखाना है। वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवन स्तर में सुधार आएगा। आपको किसी के साथ कोई काम साझेदारी में करने से बचना होगा। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने सीनियर से मदद लेनी पड़ सकती है।

 

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको मामा पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है और आधुनिक विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आपको किसी श्रेष्ठ कार्य से जुड़ने का मौका मिलेगा। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। घर परिवार में सदस्यों में किसी बात को लेकर बेवजह कहासुनी हो सकती है। आप किसी बाहरी व्यक्ति से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

 

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखने के लिए रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपको खुशी होगी। कार्यक्षेत्र में आपके जूनियर्स से कोई गलती हो सकती है। धन संबंधित मामलों में आप अत्यधिक मेहनत करके किसी काम में सफलता पा सकते हैं। माता जी को आप कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करने में आप सफल रहेंगे। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जल्दबाजी में आप कोई काम ना करें।

 

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपको धन संबंधित कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। कारोबार कर रहे लोग कुछ नए लोगों से मिलकर प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी संतान को संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे और लंबे समय से रुके हुए कार्यों को गति मिलने से वह पूरे होंगे, लेकिन आप अपने खानपान में नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो आपको कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। आपकी किसी परिवार के सदस्यों को दी गई सलाह कारगर सिद्ध होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल ( Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा। परस्पर सहयोग बनाए रखेंगे और कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप किसी लक्ष्य को पकड़कर चलेंगे, तो वह पूरा अवश्य होगा। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप किसी काम को लेकर यदि लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो आपका वह काम भी पूरा हो सकता है। आपको किसी कानूनी मामले में सावधानी बरतनी होगी।

 

 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आपके मन में दान पुण्य के कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी और यदि आपको किसी से सलाह लेनी पड़े, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से ले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी नयी चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप किसी जोखिम भरे काम को करने से बचें। कला कौशल में भी सुधार आएगा। बिजनेस कर रहे लोग आज उसमें कुछ नए उपकरणों को भी शामिल कर सकते हैं। आपको आज किसी काम में ढील नहीं देनी है, नहीं तो वह लंबा लटक सकता है।

LAL Kitab Anmol

0 comments:

Post a Comment

अपनी टिप्पणी लिखें

 
भाषा बदलें
हिन्दी टाइपिंग नीचे दिए गए बक्से में अंग्रेज़ी में टाइप करें। आपके “स्पेस” दबाते ही शब्द अंग्रेज़ी से हिन्दी में अपने-आप बदलते जाएंगे। उदाहरण:"भारत" लिखने के लिए "bhaarat" टाइप करें और स्पेस दबाएँ।
भाषा बदलें