बीमारी का बगैर दवाई भी इलाज़ है,मगर मौत का कोई इलाज़ नहीं दुनियावी हिसाब किताब है कोई दावा ए खुदाई नहीं लाल किताब है ज्योतिष निराली जो किस्मत सोई को जगा देती है फरमान दे के पक्का आखरी दो लफ्ज़ में जेहमत हटा देती है

Monday 16 September 2019

आज का पंचांग व राशिफल

अंतर्गत लेख:


ऊं नमः शिवाय शिवजी सदा सहाय
ऊं नमः शिवाय गुरुजी सदा सहाय
ऊं नमः शिवाय श्री बालाजी सदा सहाय

निशुल्क पंचांग अपने मोबाइल फोन पर मंगवाने/व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुड़ने के लिए 9911342666 पर अपने नाम के साथ मे लिख कर व्हाट्सएप्प करे।

🌞 ~ *आज का श्री बालाजी पंचांग* ~
⛅ *दिनांक 17 सितम्बर 2019*
⛅ *दिन - मंगलवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2076
⛅ *शक संवत -1941*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - शरद*
⛅ *मास - अश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार भाद्रपद)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण*
⛅ *तिथि - तृतीया दोपहर 04:32 तक तत्पश्चात चतुर्थी*
⛅ *नक्षत्र - अश्विनी पूर्ण रात्रि तक*
⛅ *योग - ध्रुव रात्रि 11:23 तक तत्पश्चात व्याघात*
⛅ *राहुकाल - शाम 03:23 से 04:54 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:26*
⛅ *सूर्यास्त - 18:40*
⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - तृतीया का श्राद्ध, संकष्ट चतुर्थी  (चन्द्रोदय रात्रि 08:49), अंगारकी-मंगलवारी चतुर्थी  (शाम 04:33 से 18 सितम्बर सूर्योदय तक), षडशीती संक्रांति  (पुण्यकाल : दोपहर 01:04 से सूर्यास्त तक*)
💥 *विशेष - तृतीया को पर्वल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
           षडशीति संक्रान्ती* 🌷
👉 *17 सितम्बर 2019 मंगलवार को षडशीति संक्रान्ती है ।*
🙏 *पुण्यकाल : दोपहर 01:04 से सूर्यास्त तक… जप,तप,ध्यान और सेवा का पूण्य 86000 गुना है !!!*
🙏 *इस दिन करोड़ काम छोड़कर अधिक से अधिक समय जप – ध्यान, प्रार्थना में लगायें।*
🙏 *षडशीति संक्रांति में किये गए जप ध्यान का फल ८६००० गुना होता है – (पद्म पुराण )*
       *मंगलवारी चतुर्थी* 🌷
➡ *17 सितम्बर 2019 को ( पुण्यकाल शाम 04:33 से 18 सितम्बर को सूर्योदय तक)*
🌷 *मंत्र जप व शुभ संकल्प की सिद्धि के लिए विशेष योग*
🙏🏻 *मंगलवारी चतुर्थी को किये गए जप-संकल्प, मौन व यज्ञ का फल अक्षय होता है ।*
👉🏻 *मंगलवार चतुर्थी को सब काम छोड़ कर जप-ध्यान करना ... जप, ध्यान, तप सूर्य-ग्रहण जितना फलदायी है...*
        मंगलवारी चतुर्थी* 🌷
🙏 *अंगार चतुर्थी को सब काम छोड़ कर जप-ध्यान करना …जप, ध्यान, तप सूर्य-ग्रहण जितना फलदायी है…*
🌷 *> बिना नमक का भोजन करें*
🌷 *> मंगल देव का मानसिक आह्वान करो*
🌷 *> चन्द्रमा में गणपति की भावना करके अर्घ्य दें*
💵 *कितना भी कर्ज़दार हो ..काम धंधे से बेरोजगार हो ..रोज़ी रोटी तो मिलेगी और कर्जे से छुटकारा मिलेगा |
          *मंगलवार चतुर्थी* 🌷
🙏🏻 *इस महा योग पर अगर मंगल ग्रह देव के 21 नामों से सुमिरन करें  और धरती पर अर्घ्य देकर प्रार्थना करें,शुभ संकल्प करें तो आप सकल ऋण से मुक्त हो सकते हैं..*
*👉🏻मंगल देव के 21 नाम इस प्रकार हैं :-*
🌷 *1) ॐ मंगलाय नमः*
🌷 *2) ॐ भूमि पुत्राय नमः*
🌷 *3 ) ॐ ऋण हर्त्रे नमः*
🌷 *4) ॐ धन प्रदाय नमः*
🌷 *5 ) ॐ स्थिर आसनाय नमः*
🌷 *6) ॐ महा कायाय नमः*
🌷 *7) ॐ सर्व कामार्थ साधकाय नमः*
🌷 *8) ॐ लोहिताय नमः*
🌷 *9) ॐ लोहिताक्षाय नमः*
🌷 *10) ॐ साम गानाम कृपा करे नमः*
🌷 *11) ॐ धरात्मजाय नमः*
🌷 *12) ॐ भुजाय नमः*
🌷 *13) ॐ भौमाय नमः*
🌷 *14) ॐ भुमिजाय नमः*
🌷 *15) ॐ भूमि नन्दनाय नमः*
🌷 *16) ॐ अंगारकाय नमः*
🌷 *17) ॐ यमाय नमः*
🌷 *18) ॐ सर्व रोग प्रहाराकाय नमः*
🌷 *19) ॐ वृष्टि कर्ते नमः*
🌷 *20) ॐ वृष्टि हराते नमः*
🌷 *21) ॐ सर्व कामा फल प्रदाय नमः*
🙏 *ये 21 मन्त्र से भगवान मंगल देव को नमन करें  ..फिर धरती पर अर्घ्य देना चाहिए..अर्घ्य देते समय ये मन्त्र बोले :-*
🌷 *भूमि पुत्रो महा तेजा*
🌷 *कुमारो रक्त वस्त्रका*
🌷 *ग्रहणअर्घ्यं मया दत्तम*
🌷 *ऋणम शांतिम प्रयाक्ष्मे*
🙏 *हे भूमि पुत्र!..महा क्यातेजस्वी,रक्त वस्त्र धारण करने वाले देव मेरा अर्घ्य स्वीकार करो और मुझे ऋण से शांति प्राप्त कराओ..*
🔯आज का राशिफल🕉
मेष
यदि किसी प्रकार का निर्णय लेने कि सोच रहे हैं तो यह उसके लिए उचित समय है। आपको अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर कोई कदम उठाना पड़ेगा। शुरुआत में इससे कुछ परेशानियां हो सकती हैं किन्तु यह आपके लिए भविष्य में लाभकारी रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होने के आसार हैं जिनके साथ नए रिश्तों का आरम्भ होगा।

वृष
आज कार्यों में अचानक बाधा उत्पन्न होने के कारण काम का समापन में विलम्ब हो सकता है। जल्दबाजी न करें न ही किसी बात पर जिद्दी रवैया अपनाएँ नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। काम अपने समय के अनुसार अपने आप बनेंगे। अपना फोकस बनाएं रखें और व्यर्थ की चिंताओं से बचें। आज विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा, कुछ नया सीखने को मिलेगा।

मिथुन
अपनी दिन चर्या को बदलने का प्रयास करें। जीवन में यदि बंधा हुआ महसूस कर रहे हैं तो यही उचित समय है अपने जीवन को एक नई दिशा देने का। भेड़ चाल में न पड़ें, वह करें जो आपको अच्छा लगता हो, जिससे आपको ख़ुशी और संतुष्टि मिले। रिश्तों में भी यदि खुश नहीं हैं तो अपने आपको इस बंधन में बांधने की बजाय अपने अस्तित्व के लिए कुछ करें, इससे आपके रिश्तों में भी सुधार होगा
कर्क
किसी बात पर तनाव हो सकता है। छोटी छोटी बातों को दिल पर न लें। व्यर्थ चिंताओं में आज का दिन खराब न करें। अपनी ऊर्जा और आइडियाज को उचित दिशा में लगाएं। पुरानी बातों को सोचने से कोई लाभ नहीं। वर्तमान स्थिति को स्वीकार करें क्योंकि वर्तमान में ही भविष्य का निर्माण होता है।

सिंह
कोई ऐसा नुकसान हो जाए जिसके लिए आपको पछताना पड़ सकता है। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें और किसी की भी बात के कारण इतना प्रभावित न हों की आपके आत्मविश्वास में कमी हो। अपने आप को हर परिस्थिति में संयमित बनाएं रखें। आज किसी नए व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है जो आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यह बदलाव का समय है। रिश्तों में नई शुरुआत होने के योग हैं। किसी रोमांटिक रिश्ते की शुरुआत हो सकती है।

कन्या
किसी रिश्तेदार या प्रियजन पर अपने आपको इतना न्योछावर न करें की वे आपका महत्त्व ही भूल जाएँ। कहीं बाहर घूमने का प्रोग्राम बन सकता है। पुराने किये हुए निवेश से आज धन लाभ होने के योग हैं। उतना ही काम करें जितनी ज़रुरत हो, उससे अधिक आपकी सेहत और निजी जीवन दोनों पर नकारात्मक असर डालेगा। रिश्तों में आपके जीवन में कई खुशियाँ हैं, उन्हें संजोयें।
तुला
अपना मन खराब न करें, किसी व्यर्थ की बहस में न पड़ें। परिस्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी। आपको दुनिया वही देगी जो आप उसे देंगे। आपके विचार और आपकी ऊर्जा आपकी परिस्थिति निर्धारित करते हैं इसलिए अच्छी और सकारात्मक सोच बनाएं रखें। आज रिश्तों में कोई ऐसा निर्णय न लें जिसके लिए आपको जीवन भर पछताना पड़े। घर और कार्यस्थल में श्री यंत्र की स्थापना करवाएं, इससे हर प्रकार से आपको लाभ मिलेगा, आर्थिक भी और आध्यात्मिक भी।

वृश्चिक
नकारात्मक सोच से बचें। चीजों को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखने का प्रयास करें। अपनी ज़रूरतों के लिए इतना परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, आपकी ज़रूरतें आराम से पूरी होंगी। यह सोचिये की आप ऐसा क्या कर सकते हैं जिससे किसीके जीवन में खुशियाँ आयें। अपने अलावा किसी और के बारे में भी सोचें। हर परिस्थिति को लेन -देन के नज़रिए से न देखें।

धनु
आपके फोकस में कुछ कमी हो सकती है, अपने मूड स्विंग नियंत्रण में रखें। आज किसी भी प्रकार का रचनात्मक कार्य करें जो आपको पसंद हो जैसे की लेखन, चित्रकारी, डांस, कुकिंग इत्यादि। इससे आपके मन में संतोष की भावना बढ़ेगी और स्वास्थ्य लाभ भी होगा। आपके काम में भी फोकस बढ़ेगा और काम की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। आज किसी प्रकार से दान ज़रूर करें।
मकर
आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सोच विचार करलें, किसी एक्सपर्ट की सलाह लेने में भलाई है। यदि किसी बात से परेशान हैं तो उसे शेयर करें, ऐसा करने से आपको कोई कमजोर नहीं समझेगा। अपनी परेशानी व्यक्त करना शक्ति का सूचक है। आपकी योग्यता में कोई कमी नहीं है, किन्तु जिस प्रकार की सफलता आप ढूंढ रहे हैं उसके लिए अपने कौशल से सबका भला करें, उसे अपने तक सीमित न रखें।

कुम्भ
जीवन में उन्नति करना चाहते हैं और लक्ष्य भी बनाएं हुए हैं, परन्तु प्रयास की कमी है जिस कारण आपको कई बार निराश होना पड़ा है। यह दिन आपके लिए कई बदलाव ला रहा है। इसका पूरा फायदा उठाने के लिए आज से ही अपने प्रयास में कोई कमी न होने दें। जल्द ही आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं।

मीन
बिना गहन सोच विचार के कोई निर्णय न लें। किसी एक्सपर्ट या काउंसलर से सलाह करें। किसी पुराने जानकार से मुलाकात हो सकती है को आपको किसी नए अवसर से अवगत करवाएगा। आज किसी बात को लेकर परेशानियों से घिरे रहेंगे। यदि कोई निर्णय लेने में दुविधा हो रही हो तो किसी से सलाह करें। अपनी अंतरात्मा की आवाज़ अवश्य सुनें। आज अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें।
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं
दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44


शुभ वर्ष : 2015, 2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

कैसा रहेगा यह वर्ष
सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे।
आज का विशेष उपाय
मंगलवार को कारोबार की समस्यायों से मुक्ति हेतु बंदरों को गुड़ व चने खाने के डाले
LAL Kitab Anmol

0 comments:

Post a Comment

अपनी टिप्पणी लिखें

 
भाषा बदलें
हिन्दी टाइपिंग नीचे दिए गए बक्से में अंग्रेज़ी में टाइप करें। आपके “स्पेस” दबाते ही शब्द अंग्रेज़ी से हिन्दी में अपने-आप बदलते जाएंगे। उदाहरण:"भारत" लिखने के लिए "bhaarat" टाइप करें और स्पेस दबाएँ।
भाषा बदलें