बीमारी का बगैर दवाई भी इलाज़ है,मगर मौत का कोई इलाज़ नहीं दुनियावी हिसाब किताब है कोई दावा ए खुदाई नहीं लाल किताब है ज्योतिष निराली जो किस्मत सोई को जगा देती है फरमान दे के पक्का आखरी दो लफ्ज़ में जेहमत हटा देती है

Wednesday 2 October 2019

आज़ का पंचांग व राशिफल

अंतर्गत लेख:


ऊं नमः शिवाय शिवजी सदा सहाय
ऊं नमः शिवाय गुरुजी सदा सहाय सदा सहाय
जय मां दी

ऊं नमः शिवाय श्री बालाजी
निशुल्क पंचांग अपने मोबाइल फोन पर माँगवाने के लिए9911342666 पर अपने नाम के साथ में शहर का नाम लिख कर व्हाट्सएप्प करे।
~ *आज का श्री बालाजी पंचांग* ~
⛅ *दिनांक 03 अक्टूबर 2019*
⛅ *दिन - गुरुवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2076
⛅ *शक संवत -1941*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - शरद*
⛅ *मास - अश्विन*
⛅ *पक्ष - शुक्ल*
⛅ *तिथि - पंचमी सुबह 10:12 तक तत्पश्चात षष्ठी*
⛅ *नक्षत्र - अनुराधा दोपहर 12:11 तक तत्पश्चात ज्येष्ठा*
⛅ *योग - आयुष्मान् 04 अक्टूबर रात्रि 01:04 तक तत्पश्चात सौभाग्य*
⛅ *राहुकाल - दोपहर 01:44 से शाम 03:12 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:31*
⛅ *सूर्यास्त - 18:23*
⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण -
💥 *विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
          *दाँतों में से खून निकलता हो तो* 🌷
🍋 *नीबूं का रस मसूड़ों को रगड़ने से आराम होगा ।**वास्तु शास्त्र* 🌷
🏡 *किचन में दवाईयां रखने की आदत वास्तु के अनुसार बिलकुल गलत मानी जाती है। ऐसा करने से लोगों की सेहत में उतार-चढाव बना रहता हैं।*
    *छठे दिन करें मां कात्यायनी का पूजन* 🌷
🙏🏻 *नवरात्रि के छठे दिन आदिशक्ति श्री दुर्गा के छठे रूप कात्यायनी की पूजा-अर्चना का विधान है। महर्षि कात्यायनी की तपस्या से प्रसन्न होकर आदिशक्ति ने उनके यहां पुत्री के रूप में जन्म लिया था। इसलिए वे कात्यायनी कहलाती हैं।*
🙏🏻 *माता कात्यायनी की उपासना से आज्ञा चक्र जाग्रति की सिद्धियां साधक को स्वयं प्राप्त हो जाती हैं। वह इस लोक में स्थित रहकर भी अलौकिक तेज और प्रभाव से युक्त हो जाता है तथा उसके रोग, शोक, संताप, भय आदि सर्वथा विनष्ट हो जाते हैं।*
➡ *उपाय- षष्ठी तिथि यानी छठे दिन माता दुर्गा को शहद का भोग लगाएं व इसका दान भी करें। इस उपाय से धन आगमन के योग बनते हैं।*
आज का राशिफल🕉
मेष राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। भरोसेमंद दोस्तों की सलाह आपके काम आ सकती है। आपकी सकारात्मकता आपको बहुत आगे ले जायेगी। हर कोई आपकी बातों से प्रभावित होगा। आप धार्मिक कार्यो में रुचि लेंगे। किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बन सकते हैं| आज ब्राह्मण को भोजन कराएं। आपकी मनोकामना पूरी होगी।
वृष राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। समाज में लोगों के बीच आपकी जान- पहचान बढ़ेगी। अचानक से धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी से प्रेम मिलेगा। योग्यता और अनुभव से काम करेंगे। किस्मत का साथ मिलेगा। अधिकारी आपके काम से खुश होंगे। आज अपने इष्टदेव का आशीर्वाद लें, आपके साथ सब बेहतर होगा।
मिथुन राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको सभी कामों में सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का अवसर मिल सकता है। इस राशि के जो लोग मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके कामों की प्रशंसा होगी। किसी खास व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। परिवारमें सुखद वातावरण बना रहेगा। चिड़ियों को दाना डालें, आपका दिन प्रसन्नता से भरा रहेगा।

कर्क राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। धन संबंधी दिक्कतें सामने आ सकती हैं। फिजूल खर्च पर रोक लगाने की जरूरत है। किसी पर तुरंत भरोसा करना आपके लिये
नुकसानदायक हो सकता है। सेहत का खास ख्याल रखें। आपके साथ कुछ अनचाही स्थितियां बन सकती हैं। आज के दिन ॐ  शब्द का 5 बार उच्चारण करें, धन संबंधी परेशानियां दूर होगी।
सिंह राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी बड़े काम की जिम्मेदारी आपके कंधे पर आ सकती है। किसी काम को करने में जल्दबाजी ना करें। धैर्य से आगे बढ़ने की जरुरत है। अपनी वाणी पर संयम रखने की जरुरत है। स्वास्थ्य संबंधी थोड़ी परेशानी हो सकती है। बदलते मौसम में अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरुरत है। अपनी माता को कोई उपहार दें, आपके सभी काम बनेंगे।

कन्या राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। कम मेहनत में ज्यादा फल मिलेगा। बॉस और सहकर्मियों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आपके पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। बहते जल में तिल प्रवाहित करें, पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा
तुला राशि
आज आपका दिन थोड़ा कम लाभ देने वाला रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर आज तनाव की स्थिति हो सकती है। ऑफिस में आपके सामने चुनौतियां आ सकती हैं। पूरा दिन व्यस्त रहेंगे। धैर्य से काम करने पर सफलता के मार्ग खुलेंगे।  घर में मान-सम्मान मिलेगा। चिड़ियों के लिए मिट्टी के बर्तन में पानी रखें, आपकी सभी परेशानियों का अंत होगा।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिल सकता है। आपकी ईमानदारी की हर जगह चर्चा होगी। कार्यक्षेत्र में लोगों का विश्वास आप पर बना रहेगा। इस राशि के छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। उनकी मेहनत रंग भी लायेगी। मां दुर्गा को मिश्री का भोग लगाएं, आपको कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे।
धनु राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिनको आप आसानी से निपटा लेंगे। आपको पार्टनर का सहयोग मिलेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात आपको लाभ दिलायेगी। कहीं से धन लाभ का योग बन रहा है । कामकाज में दूसरे लोगों की मदद मिलेगी। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, आपके परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा।

मकर राशि
आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आप जो भी योजना बनायेंगे, उसको सफल होने में थोड़ा वक्त लग सकता है। आपका ज्यादा समय घर वालों के साथ गुजर सकता है। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन थोड़ा मायूसी भरा हो सकता है। मैथ्स पर विशेष ध्यान देने से फायदा होगा। मेहनत के अनुरुप फल मिलने में देरी हो सकती है। कुत्ते को रोटी खिलायें, चीजें अपने आप सही होने लगेगी।
कुंभ राशि
आज आप रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे। आपकी रचनाओं की हर तरफ तारीफ होगी। आज आपका आत्मविश्वास पहले की अपेक्षा मजबूत रहेगा। आपको कोई प्रेमप्रस्ताव मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। सफलता की उम्मीद बढ़ेगी। रिश्तों में नई शुरुआत होगी। लवमेट के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। भगवान विष्णु को पीला वस्त्र चढ़ाएं, आपके घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
मीन राशि
आज अपना मत रखना आपके लिए कारगर साबित  होगा। विदेश में रहने वाले किसी मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। ऑफिस में आज सीनियर्स से आपको वाहवाही मिलेगी। लवमेट के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आपको लवमेट से कोई गिफ्ट मिल सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज के दिन गाय को गुड़ खिलाएं, आपके रिश्तों में मिठास आयेगी।
🎂🥧🎂🥧🎂🥧
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट,  दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं।

शुभ दिनांक : 3,  12,  21,  30

शुभ अंक : 1,  3,  6,7,  9,


शुभ वर्ष : 2019, 2028,  2030,  2031,  2034,  2043,  2049,  2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती,  देवगुरु बृहस्पति,  भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला ,  सुनहरा और गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष
वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।
LAL Kitab Anmol

0 comments:

Post a Comment

अपनी टिप्पणी लिखें

 
भाषा बदलें
हिन्दी टाइपिंग नीचे दिए गए बक्से में अंग्रेज़ी में टाइप करें। आपके “स्पेस” दबाते ही शब्द अंग्रेज़ी से हिन्दी में अपने-आप बदलते जाएंगे। उदाहरण:"भारत" लिखने के लिए "bhaarat" टाइप करें और स्पेस दबाएँ।
भाषा बदलें